E Shram कार्ड अपना नाम कैसे चेक करें? - ai shram kaard apana naam kaise chek karen?

श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं केंद्र सरकार द्वारा भारत के सभी राज्यों के लिए श्रमिक कार्ड योजना लागू की गई है| इस योजना के अंतर्गत जो भी लोग असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्हें श्रमिक कार्ड बनाना अनिवार्य होता है| क्योंकि जिन व्यक्तियों का श्रमिक कार्ड बना होगा, उन्हें ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा| इसी प्रकार अगर आपने भी अपना श्रमिक कार्ड बनवा लिया है, और आप श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं| तो आपको यह आर्टिकल पढ़ना बहुत जरूरी है| क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं, कि आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से Online Shramik Card List Me Apna Name Kaise Dekhe. अगर आपका नाम श्रमिक कार्ड लिस्ट में होगा, तभी आप को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल पाएगा|

इसे भी पढ़ें

यूपी ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करेंमोबाइल से अपना स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग कैसे करेंझारखंड श्रमिक कार्ड आनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें मनरेगा की मजदूरी कितनी हैं

Table of Contents

  • श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें | Shramik Card List Me Apna Name Kaise Dekhe.
    • श्रमिक कार्ड की लिस्ट कैसे देखें? UP
    • श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? MP I Shramik Card List Me Apna Name Kaise Dekhe.
    • श्रमिक कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? Bihar
    • श्रमिक कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? Rajasthan
  • श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
  • FAQ
  • निष्कर्ष
  • इसे भी पढ़ें 👇

श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें | Shramik Card List Me Apna Name Kaise Dekhe.

केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड योजना के अंतर्गत जो भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर हैं, उनके पास श्रमिक कार्ड होना अनिवार्य है| आगे इस आर्टिकल में यूपी Shramik Card List Me Apna Name Kaise Check Kare. इसकी प्रक्रिया विस्तार से बताने वाला हूं|

श्रमिक कार्ड की लिस्ट कैसे देखें? UP

1.UP Shramik Card List mi Online Name Check करने के लिए सबसे पहले आवेदक को यूपी श्रमिक कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

shramik-card-list-me-apna-name-kaise-dekhe

2.यहां पर आपको सबसे पहले “श्रमिक” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है| इसके बाद उसके अंतर्गत दिखाई दे रहे तीर के सामने “‌श्रमिकों की सूची (जनपदवार/ब्लाकवार)” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

3.यहां पर आपको नगर निकाय/विकास खंड को चुन लेना है, इसके अलावा अपना जिला, कार्य की प्रकृति, आदि जानकारी चुनकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

4.यहां पर आपके ब्लाक के जितने भी लोग उस कार्य से जुड़े होंगे, उनकी सूची इस श्रमिक कार्ड लिस्ट में दिखाई देगी| इसी लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं|

5.इस प्रकार इस आर्टिकल को पढ़कर आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से उत्तर प्रदेश ऑनलाइन श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं| अगर आपका नाम श्रमिक कार्ड लिस्ट में होगा, तभी आप को सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी|

श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? MP I Shramik Card List Me Apna Name Kaise Dekhe.

1.MP Shramik Card List Me Apna Name Dekhne के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा👇

shramik-card-list-me-apna-name-kaise-dekhe

2.यहां पर आपको “ग्राम पंचायत/जोन डैशबोर्ड” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

3.यहां पर आपको जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/जोन चुनने के बाद डैशबोर्ड पर क्लिक कर देना है|

4.क्लिक करते ही आपके ग्राम पंचायत में जितने भी लोगों का श्रमिक कार्ड बना होगा, उनकी श्रम कार्ड सूची दिखाई देने लगेगी| आप इस श्रमिक कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं|

श्रमिक कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? Bihar

1.Bihar Shramik Card List Me Apna Name Online Check करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार द्वारा जारी की गई श्रमिक कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा👇

2.बिहार श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “REGISTER LABOUR” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

3.यहां पर आपको District, Urban/Rural, Municipal Corporation, Ward No. चुनकर Search पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

4.क्लिक करते ही आपके ग्राम पंचायत में जितने भी लोगों का श्रमिक कार्ड लिस्ट में नाम होगा, उनकी सूची दिखाई देगी| इस प्रकार आप बिहार श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं|

श्रमिक कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? Rajasthan

1.अगर आप जानना चाहते हैं राजस्थान Shramik Card List Me Apna Name Kaise Dekhe, तो इसके लिए आपको राजस्थान श्रमिक कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना पड़ेगा|

2.राजस्थान श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “जानिए अपने लेबर कार्ड के बारे में” इस पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

3.अगर आप राजस्थान श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आप के पास पंजीकरण संख्या/आधार नंबर/जन आधार नंबर अवश्य होनी चाहिए|

4.पंजीकरण संख्या/आधार नंबर/जन आधार नंबर इनमें से जो भी आपके पास है उस पर क्लिक करें, इसके बाद आईडी नंबर दर्ज करके “खोजें” पर क्लिक कर देना है|

5.अगर आपका नाम राजस्थान श्रमिक कार्ड लिस्ट में होगा, तो दिखाई देने लगेगा| जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं|

श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले व्यक्तियों को Sramik Card Banana अति आवश्यक हैं| इसलिए अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो जल्द से जल्द अपना श्रमिक कार्ड बनवा लें| क्योंकि तभी आपको केंद्र सरकार और राज्य सरकार की श्रमिक कार्ड के अंतर्गत योजनाओं का लाभ दिया जाएगा| असंगठित क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कार्य इस प्रकार से हैंI

  • खिड़की ग्रिल का कार्य
  • दरवाजों की गढ़ाई करने का कार्य
  • लोहार का कार्य
  • राजमिस्त्री का कार्य
  • कारपेंटर का कार्य
  • भवन निर्माण का कार्य
  • लेखाकार का कार्य
  • पत्थर तोड़ने का कार्य
  • चौकीदारी करने का कार्य
  • चट्टान तोड़ने का कार्य
  • चूना बनाने का कार्य
  • ईट भट्ठा पर कार्य
  • पुताई करने का कार्य
  • इलेक्ट्रिक का कार्य
  • कुआं खोदने का कार्य
  • छप्पर छाने वाला कार्य
  • प्लंबर का कार्य

FAQ

1.Rajasthan श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

//jansoochna.rajasthan.gov.in/Services?q=l7aag+q8+mygxsAtAEtkEPUm6+6hFalQ9wz60ocYbHpr8XAMev8r0FN6BrUDHFmssuZ2vChmeRg=

2.एमपी श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

//shramiksewa.mp.gov.in/

3.बिहार श्रमिक कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

//bocw.bihar.gov.in/

4.यूपी श्रमिक कार्ड की लिस्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

//upbocw.in/index.aspx

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने विस्तार पूर्वक Shramik Card List Me Apna Name Kaise Dekhe. इसके विषय में बताया है| इस आर्टिकल को पढ़कर आप एमपी श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें, राजस्थान श्रमिक कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें, बिहार श्रमिक कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें की जानकारी पा सकते हैं| इसके अलावा फिर भी अगर आपको श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|

श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें MP?

प्रशन:- मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे? Ans:- श्रम सेवा पोर्टल कि अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के ग्राम पंचायत जों डैशबोर्ड पर क्लिक करके अपने जिलें, तहसील और ग्राम पंचायत का नाम डालकर के श्रमिक कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश अपना नाम देख सकते है.

श्रमिक कार्ड की लिस्ट कैसे देखें up?

यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट देखने के लिए आप सरकार की वेबसाइट upbocw.in को ओपन करें। इसके बाद श्रमिकों की सूची ( जनपदवार / ब्लाकवार ) के विकल्प को चुने। उसके बाद शहरी क्षेत्र के नगर निकाय और ग्रामीण क्षेत्र के विकास खंड को चुने और सभी जानकारी भरें। आपकी जानकारी सही होने पर यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट खुल जाएगी।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग