मृत सागर किस देश में स्थित है - mrt saagar kis desh mein sthit hai

मृत सागर
Dead Seaस्थाननिर्देशांकझील प्रकारस्थानीय नाममुख्य अन्तर्वाहमुख्य बहिर्वाहजलसम्भरद्रोणी देशअधिकतम लम्बाईअधिकतम चौड़ाईसतही क्षेत्रफलऔसत गहराईअधिकतम गहराईजल आयतनतट लम्बाई1सतही ऊँचाईसन्दर्भ

frameless

मृत सागर किनारे का दृश्य

इजराइल
जॉर्डन
फिलिस्तीन
31°30′N 35°30′E / 31.500°N 35.500°Eनिर्देशांक: 31°30′N 35°30′E / 31.500°N 35.500°E
इंडोहेइक बेसिन
हैपेरसलाइन
ים המלח (हिब्रू)
البحر الميت (अरबी)
जॉर्डन नदी
कोई नहीं
41,650 कि॰मी2 (4.483×1011 वर्ग फुट)
इजराइल
जॉर्डन
फिलिस्तीन
50 कि॰मी॰ (160,000 फीट)[1] (केवल उत्तरी बेसिन)
15 कि॰मी॰ (9.3 मील)[1]
605 कि॰मी2 (6.51×109 वर्ग फुट) (2016)[2]
199 मी॰ (653 फीट)[3]
298 मी॰ (978 फीट) (गहरे बिंदु की ऊंचाई, 728 मी. BSL [समुद्र तल से नीचे], शून्य वर्तमान सतह ऊंचाई)
114 कि॰मी3 (27 घन मील)[3]
135 कि॰मी॰ (443,000 फीट)
−430.5 मी॰ (−1,412 फीट) (2016)[4]
[3][4]
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है

मृत सागर के तट पर नमक का जमाव

मृत सागर समुद्र तल से 440मीटर नीचे, दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है। इसे खारे पानी की सबसे निचली झील भी कहा जाता है। ६५ किलोमीटर लंबा और १८ किलोमीटर चौड़ा यह सागर अपने उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है, जिससे तैराकों का डूबना असंभव होता है।[5] मृत सागर में मुख्यत: जॉर्डन नदी और अन्य छोटी नदियाँ आकर गिरती हैं।, इसमें जीवाणुओं की ११ जातियाँ पाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त मृत सागर में प्रचुर मात्रा में खनिज पाए जाते हैं। ये खनिज पदार्थ वातावरण के साथ मिल कर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक वातावरण बनाते हैं। मृत सागर अपनी विलक्षणताओं के लिए कम से कम चौथी सदी से जाना जाता रहा है, जब विशेष नावों द्वारा इसकी सतह से शिलाजीत निकालकर मिस्रवासियों को बेचा जाता था। यह चीजों को सड़ने से बचाने, सुगंधित करने के अलावा अन्य दूसरे कार्यों के उपयोग में आता था। इसके अतिरिक्त मृत सागर के अंदर की गीली मिट्टी को क्लेयोपेट्रा की खूबसूरती के राज से भी जोड़ा जाता है। यहाँ तक कि अरस्तू ने भी इस सागर के भौतिक गुणों का जिक्र किया है। हाल के समय में इस जगह को हेल्थ रिज़ॉर्ट के तौर पर विकसित किया गया है।

आम पानी की तुलना में मृत सागर के पानी में २० गुना ज्यादा ब्रोमीन, ५० गुना ज्यादा मैग्नीशियम और १० गुना ज्यादा आयोडीन होता है। ब्रोमीन धमनियों को शांत करता है, मैगनीशियम त्वचा की एलर्जी से लड़ता है और श्वासनली को साफ करता है, जबकि आयोडीन कई ग्रंथियों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए मृत सागर के गुणों की सिद्धि की वजह से ही कई प्र कंपनियां मृत सागर से ली गईं चीजों पर आधारित सौंदर्य प्रसाधन बनाती हैं। इसके गर्म सल्फर सोते और कीचड़ कई बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर आर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित बीमारियों के इलाज में।[6] लेकिन पिछले कुछ सालों से मृत सागर तेज़ गति से सिमट रहा है। पिछले ४० सालों में इसके पानी का तल २५ मीटर कम हो गया है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि २०५० तक शायद यह पूरी तरह गायब हो जाएगा।[7]

रासायनिक तत्व[संपादित करें]

मृत सागर के जल में ब्रोमिन, मैग्नीशियम तथा आयोडिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोमीन धमनियों को शांत करता है, मैग्नीशियम त्वचा की एलर्जी से लड़ता है और श्वासनली को साफ़ करता है। जबकि आयोडिन कई ग्रंथियों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। सौन्दर्य और स्वास्थ्य के लिए मृत सागर के गुणों की सिद्धि की वजह से ही कई प्रसिद्ध कंपनियाँ मृत सागर से ली गईं चीज़ों पर आधारित सौन्दर्य प्रसाधन की सामग्री बनाती हैं। इसके गर्म सल्फ़gsर और कीचड़ कई बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाते है, ख़ासकर आर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित बीमारियों के इलाज में इनक योगदान अधिक है।

जलवायु[संपादित करें]

मृत सागर का मौसम वर्षभर धूप और सूखी हवा प्रदान करता है। इसमें 50 मिलीमीटर (2 इंच) औसत वार्षिक वर्षा और 32 और 3 9 डिग्री सेल्सियस (90 और 102 डिग्री फ़ारेनहाइट) के बीच गर्मियों का औसत तापमान है। शीतकालीन औसत तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस (68 और 73 डिग्री फारेनहाइट) के बीच होता है।

मृत सागर, सेडोम (समुद्र तल से 390 मीटर) के जलवायु आँकड़ें माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) औसत उच्च तापमान °C (°F) दैनिक माध्य तापमान °C (°F) औसत निम्न तापमान °C (°F) निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) औसत वर्षा मिमी (inches) औसत वर्षण दिवस औसत सापेक्ष आर्द्रता (%)
26.4
(79.5)
30.4
(86.7)
33.8
(92.8)
42.5
(108.5)
45.0
(113)
46.4
(115.5)
47.0
(116.6)
44.5
(112.1)
43.6
(110.5)
40.0
(104)
35.0
(95)
28.5
(83.3)
47.0
(116.6)
20.5
(68.9)
21.7
(71.1)
24.8
(76.6)
29.9
(85.8)
34.1
(93.4)
37.6
(99.7)
39.7
(103.5)
39.0
(102.2)
36.5
(97.7)
32.4
(90.3)
26.9
(80.4)
21.7
(71.1)
30.4
(86.7)
16.6
(61.9)
17.7
(63.9)
20.8
(69.4)
25.4
(77.7)
29.4
(84.9)
32.6
(90.7)
34.7
(94.5)
34.5
(94.1)
32.4
(90.3)
28.6
(83.5)
23.1
(73.6)
17.9
(64.2)
26.1
(79)
12.7
(54.9)
13.7
(56.7)
16.7
(62.1)
20.9
(69.6)
24.7
(76.5)
27.6
(81.7)
29.6
(85.3)
29.9
(85.8)
28.3
(82.9)
24.7
(76.5)
19.3
(66.7)
14.1
(57.4)
21.9
(71.4)
5.4
(41.7)
6.0
(42.8)
8.0
(46.4)
11.5
(52.7)
19.0
(66.2)
23.0
(73.4)
26.0
(78.8)
26.8
(80.2)
24.2
(75.6)
17.0
(62.6)
9.8
(49.6)
6.0
(42.8)
5.4
(41.7)
7.8
(0.307)
9.0
(0.354)
7.6
(0.299)
4.3
(0.169)
0.2
(0.008)
0.0
(0)
0.0
(0)
0.0
(0)
0.0
(0)
1.2
(0.047)
3.5
(0.138)
8.3
(0.327)
41.9
(1.65)
3.3 3.5 2.5 1.3 0.2 0.0 0.0 0.0 0.0 0.4 1.6 2.8 15.6
41 38 33 27 24 23 24 27 31 33 36 41 31.5
स्रोत: Israel Meteorological Service[8]

पर्यटन महत्व[संपादित करें]

मृत सागर का जल चीज़ों को सड़ने से बचाने, सुगंधित करने के अलावा अन्य दूसरे काम के उपयोग में भी आता था। इसके अलावा मृत सागर के अंदर की गीली मिट्टी को 'क्लेयोपेट्रा' की ख़ूबसूरती के राज से भी जोड़ा जाता है। अरस्तु ने भी इस सागर के जल का महत्त्व समझाया है। हाल के समय में इस जगह को हेल्थ रिज़ॉर्ट के तौर पर विकसित किया गया है।

इसके पास अनेक पिकनिक स्पॉट और होटल बनाए गए हैं। हर समय यहाँ लोगों की भीड़ लगी रहती है। छुट्टियाँ और मौज-मस्ती के अन्य मौकों पर लोग सागर में तैराकी का लुत्फ उठाते हैं। किनारों पर आकर लोग इसका काला कीचड़ अपने शरीर व चेहरे पर लगाते हैं। माना जाता है कि यह कीचड़ न सिर्फ़ त्वचा को निखारता है, बिल्क इसमें कई बीमारियों को समाप्त करने का भी गुण है।

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

  • मृत सागर के किनारे इजराइली हाईवे

  • क्वालया सागरतट

  • सागरतट (इजराइल से)

  • मृतसागर पर सूर्योदय

  • मृत सागर, संध्या समय (सुवायमा जौरडन से)

  • खनिज तट

  • नमक का जमाव

  • मृत सागर सांध्य-बादल

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. ↑ अ आ "Virtual Israel Experience: The Dead Sea". Jewish Virtual Library. मूल से 15 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 January 2013.
  2. "The Dead Sea Is Dying Fast: Is It Too Late to Save It, or Was It Always a Lost Cause?". Haaretz. 7 October 2016. मूल से 22 December 2016 को पुरालेखित.
  3. ↑ अ आ इ Dead Sea Data Summary 2015 Archived 2015-02-21 at archive.today.Water Authority of Israel. The World Bank - 'The Red Sea - Dead Sea Water Conveyance Study Program' - 2013 Archived 2013-09-15 at the Wayback Machine.
  4. ↑ अ आ "Long-Term changes in the Dead Sea". Israel Oceanographic and Limnological Research - Israel Marine Data Center (ISRAMAR). मूल से 6 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अप्रैल 2018.
  5. "मृत सागर को मृत क्यों कहते हैं". अमर उजाला. मूल (एएसपी) से 9 दिसंबर 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १२ फरवरी २००९.
  6. "मृत सागर". इजरायल दूतावास. मूल (एचटीएमएल) से 2 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १२ फरवरी २००९.
  7. "हम नहीं देख पा रहे प्रकृति की घड़ी के कांटे" (सीएमएस). इकोनॉमिक टाइम्स. अभिगमन तिथि १२ फरवरी २००९. [मृत कड़ियाँ]
  8. "Averages and Records for several places in Israel". Israel Meteorological Service. जून 2011. मूल से 14 सितंबर 2010 को पुरालेखित.

मृत सागर कहाँ पर स्थित है?

मृत सागर इजरायल और जॉर्डन के बीच स्थित है। यह अरबी झील के रूप में जाना जाता है। मृत सागर धरती के न्यूनतम बिंदु पर है।

मृत सागर का दूसरा नाम क्या है?

मृत सागर.

मृत सागर कौन सा महाद्वीप में है?

मृत सागर, अरबी अल-बाएर अल-मायाइट (मौत का सागर), हिब्रू याम हामेला (साल्ट सागर), जिसे साल्ट सागर भी कहा जाता है, दक्षिण-पश्चिम एशिया में इज़राइल और जॉर्डन के बीच नमक झील भूमिगत है। इसका पूर्वी तट जॉर्डन से संबंधित है, और इसके पश्चिमी किनारे का दक्षिणी भाग इज़राइल से संबंधित है।

मृत सागर के साथ कौन कौन सा देश सीमा बनाता है?

मृत सागर एक नमक की झील है जो पूर्व में जॉर्डन और पश्चिम में इजरायल द्वारा सीमाबद्ध है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग