1 हामिद ने चिमटा ही क्यों खरीदा - 1 haamid ne chimata hee kyon khareeda

2.ईडिगाह

प्रशन

1.पथिकों को जलती दुपहर में सुख व आराम किसके मिलता है|

ज. पथिकों को जलती दुपहर में सुख व आराम पेड़ों से मिलता है|

2.खुशबु भरे फूल हमें देते हैं?

ज. खुशबु भरे फूल हमें क्या देते हैं|

3.'हम भी तो कुछ देना सीखें' - कवि ने ऐसा क्यों कहा होगा?

ज.प्रकृति में स्थित पेड़ - पौंदे सब कास्ट सहकर प्राणियों को सुख पहुंचने में तत्पर रहते हैं| परोपकार भावना से वे सब कुछ देते हैं| हम मानवों को भी उनसे कुछ देना सिखने का सन्देश मिलता है| इसलिए कवि ने ऐसा कहा होगा|

लेखक परिचय

प्रेमचंद का जन्म एक गरीब घराने में कशी में 31  जुलाई, 1880  को हुआ| इनके असली नाम धनपत राय श्रीवास्तव था| इन्होने टयुशन पढ़ाते हुए मैट्रिक तथा नौकरी करते हुए बी. ए. पास किया| इन्होने लगभग एक दर्जन उपन्यास और लगभग तीन सौ कहानियों की रचना की| इन्हे "उपन्यास सम्राट" भी कहा जाता है|

इनकी कहानियाँ मानसरोवर शीर्षक से ात खंडों में संकलित हैं| गोदान, गबन, सेवासदन, निर्मला, कर्मभूमि, रंगभूमि, कायाकल्प, प्रतिज्ञा , मंगलसूत्र आदि इनके प्रमुख उपन्यास हैं| इनकी प्रमुख कहानियों में पंचपरमेस्वर, बड़े घर की बेटी, कफ़न आदि प्रमुख हैं| उनका निधान सनू 1936 में हुआ|

शब्दार्थ

ईद = मुसलमानों का एक त्यौहार

सुहावना = सुन्दर, भला लगनेवाला

मनोहर = मन को हरने वाला,

अजीब = अद्भुत

हरियाली = हरे - भरे पेड़ - पौधौं

का समूह

रौनक = शोभा, कांति

आसमान = आकाश

लालिमा = ठंड

संसार = दुनिया

बधाई = मुबारक बातें

प्रसन्न = खुश

गिनती = हिसाब लगाना

अनगिनत = जिनकी गिनती न हो

बिगुल = तुरही के ढंग का बजा

बीमारी = रोग

गोदी = आंचल

अभागिन = बाद नसीब

कोठरी = छोटा कमरा

डर = भय

कचोट = चुभना

छाले = फफोले

मेला = उत्साव

दमन = पहाड़ के नीचे का जमीन

अदालत = न्यायलय

धावा = आक्रमण

खुशबु = सुगंध

चिमटा = तवे पर रोटी को पकड़ने का औजार

दुआएँ = आशीर्वाद

पड़ोस = घर के पास का घर

कीमत = मूल्य

कंधा = भुजा

बंदूक = बंदूख

शान = इज्जत

अकड़ना = एठना

संगी = दोस्त

मेल लेना = खरीदना

दोपहर = दुपहर

क्रोध = गुस्सा

गदगद होना = प्रेमातिरेक से गाला भर आना

ख्याल = विचार

कलेजा = दिल

पगला = पागल

ललचाना = अधीर करना

व्याकरणामश

विलोम शब्द

प्रसन्न x अप्रसन्न

बहुत x कम

खुशबूदार x बदबूदार

क्रोध x शांत

प्यार x नफरत

शीतल x ऊष्णता

गुण x दोष

पुराणी x नयी

अंदर x बहार

सदभाव x दुर्भाव

प्रेम x द्वेष

स्वाद x स्वाद रहित

प्रभात x सांय

आदर x अनादर

अच्छी x बुरी

आशा x निराशा

गाँव x शहर

अपराधी x निरपराधी

विवेक x अविवेक

रस x नीरस

भोला x होशियार

त्याग x स्वार्थ

संधि

मनोहर = मनः + हर

वयोवृदध = वयः + वृदध

समास

दुबला - पतला =दुबला और पतला

एक - दो = एक और दो, एक या दो, एक व दो

चार - पाँच = चार या पाँच

पर्यायवाची शब्द

अजीब = विचित्र, अभ्दुत, अनेखा, अप्रतिम

सूर्य = सूरज, रवि, भास्कर, दिनकर, आदित्य, भानु

संसार = जग, जगत, दुनिया, विस्व, प्रपंच

प्रभात = सुबह, प्रातः काल, भोर

नजर = निगाह, दॄष्टि, चितवन

दिन = दिवस, वासर, वार, अहन

वचन

पूरा - पुरे

खिलौना - खिलौने चीज - चीजें

पतला - पतले

आशा - आशाएँ

किरण - किरणे

प्यार - प्यारे

दुकान - दुकाने

पैसा - पैसे

औरत - औरतें

लोहा - लोहे

सारा - सारे

मेला - मेले

हमरात - हमारते

टोली - टोलियाँ

तैयारी - तैयारियाँ

दादी - दादिया

रूपया - रुपये

गेंद - गेंदे

टोपी - टोपियाँ

बच्चा - बच्चे

सामग्री - सामग्रियाँ

धोबिन - धोबिने

चिमटा - चिमटे

लड़का - लड़के

दुआ - दुआएँ

दिल - दिल

बुढ़िया - बुड़ियाँ

बंदूक - बंदूके

रोटी - रोटियाँ

मिटाई - मिठाईयाँ

जूता - जूते

दुबला -दुबले

लड़का - लड़के

दाना - दाने

छाला - छाले

भड़कीला - भड़कीले

रेवाड़ी - रेवड़ियाँ

उँगली - उँगलियाँ

आवाज - आवाजे

बूंद - बुँदे

माथा - माथे

आँचल - आँचल

कंधा - कंधे

प्रत्यय

नैतिक - इक

भड़कीले - ईले

ललचाई - ई

मार्मिक - इक

भारतीय - ईय

खुशबूदार - दार

दुकानदार - दार

अपराधी - ई

अब्बाजान - जान

धोबिन - इन

अकड़ता - ता

संवेदनशील - शील

उपसर्ग

प्रतिबिंब - प्रति

अभागिन - अ

दोपहर - दो

अनगिनत - अन

बेसमझ - बे

परलोक - पर

सभ्दाव - सद

मुहावरे

परलोक सिधारना = मृत्यु प्राप्त होना

भेट हो जाना = अर्पित होना

धावा बोलना = आक्रमण करना

चकनाचूर होना = टुकड़े - टुकड़े होना

कलेजा मजबूत करना = सहस करना, हिम्मत करना

अफ़सोस करना = पछताना, पश्चात्ताप करना

मौन रहना = शांत रहना

मोल लेना = खरीदना

दिल कचोटना = बहुत दुःखी होना

गदगद होना = बहुत प्रसन्न होना, बहुत खुश होना

प्रशन

1)ईद के दिन का चित्रण अपने शब्दों में कीजिए|

ज. ईद मुसलमाओं का पवित्र त्यौहार है| अनेक कठिन नियमों का पालम करके मुसलमा लोग रमजान महीने भर तीस रोज हैं| आज ईद आयी है| आज का सूर्योदय बहुत मनोहर और सुखदायी है| प्रकृति के पेड़ - पौंधे सब हरियाली से भरे ख़ुशी से झूम रहे हैं| खित्तों में सुनहरा रोशन है| आकाश में भी विचित्र लालिमा फैली है| सूरज भी बहुत प्यारा और शीतल है| ऐसा लगता है की स्वयं सूरज भी ईद की शुभकामनाएँ दे रहा है| सारा वातावरण सुखदायक और मनमोहक है|

2)हामिद गरीब है फिर भी वह ईद के दिन अन्य लड़कों से अधिक प्रसन्न है, क्यों ?

ज. भोली सुरतवाला हामिद चार - पाँच साल का दुबला - पतला लड़का है| उसके माँ - बाप दोनों बीमार हो, चल बेस थे| हामिद तो अपनी बूढ़ी दादी अमीना के लालन - पालन में है| उसके पाँव में जूते नहीं है| सिर पर गोटा काला पड़ा पुराणी टोपी है| हामिद यही आशा में है की उसके बाप रुपये कमाने गए हैं और माँ अल्लाह के यहाँ से उसके लिए अच्छी चीजें लाने गयी है| आशा तो बही चीज और प्यारी होती है| इसी आशा से हामिद बहुत प्रसन्न है|

3)हामिद की ख़ुशी का कारन क्या हो?

ज. हामिद अपने दादी के लिए चिमटा लेने का खेला करता है| क्योंकि जब दादी तवे से रोटियाँ उतारती है तो हाथ जल जाते हैं| अगर चिमटा ले जाकर दादी को देगा तो वह प्रसन्न होगी| हजारों दुआएँ देती रहेंगी| उनके हाथ कभी नहीं जलेंगे| फिर पड़ोस की औरतों को दिखाएगी| सारे गाँव में चर्चा होने लगेगी की हामिद कितना अच्छा लड़का है| यही सोच हामिद की ख़ुशी का कारण है| 

4)हामिद चिमटा क्यों खरीदना चाहता था?

ज.हामिद की दादी के पास चिमटा नहीं है| जब तवे से रोटियाँ उतारती थी तो हाथ जल जाते थे| अगर वह चिमटा खरीद ले जाकर दादी को देगा तो वह बहुत प्रसन्न होगी, उनकी उंगलियां भी नहीं जलेगी| उसकी प्रशंसा करके उसे आशीष देगी| ऐसा सोचकर हामिद चिमटा खरीदना चाहता था|

5)हामिद के हृदयस्पर्शी विचारों के प्रति दादी अम्मा की भावनाएँ कैसी थी|

ज. अपनी दादी अम्मा के प्रति प्रेम और आदर भाव रखनेवाले हामिद उसकी तकलीफ दूर करने चिमटा खरीद लाया| इसे खरीदने के लिए उसने अपनी आशा और आवश्यकता को भी छोड़ दिया| पोते का यह प्यार देखकर दादी अम्मा गदगद है गयी| उसके सोचा की मेरे इस छोटो बच्चे में कितना - त्याग कितना सद्भाव और कितना विवेक है| दुसरो को खिलौने लेते और मिठाई कहते देखकर इसका मन कितना ललचाया होगा? इस नादान बच्चे को मुझे पर कितना प्रेम और कितना स्नेह है| इस तरह भावनाएँ थी दादी अम्मा में|

अ) प्रशनों के उत्तर दीजिए|

1)"ईदगाह" कहानी के कहानीकार कौन हैं? इनकी रचनाओं की विशेषता क्या है?

ज."ईदगाह" आदर्शयुक्त, प्रभावशाली कहानी है| आधुनिक हिंदी के सपल कहानीकार, उपन्यास सम्राट "मुंशी प्रेमचंद" जी इसके लेखक हैं| ये आदशनमुख यथार्थवादी कहानीकार हैं| इन्होने लगभग 300  कहानियां लिखी हैं| इनकी रचनाओं में खासकर भारत के ग्रामीण जीवन का सजीव चित्रण, नैतिक मूल्यों का स्पष्टीकरण आदि का महत्त्व ही अधिक दिखाई पडता है| इनकी कला में कृत्रिमता नहीं है| जीवन के तथ्यों को सुलझे हुए शब्दों में सुत्ति रूप से रखने में सिद्धहस्त हैं| निम्न कोटि के लोगों में मानवता के दर्शन करने में आप सफल हुए हैं| अनेक सामाजिक समस्याओं के ऊपर प्रकाश डाला है| आपकी भाषा चलती हुयी मुहावरेदार हिंदी है|

2)बालक प्रायः अलग स्वाभाव के होते हैं| कहानी के आधार पर बताइए की हामिद का स्वाभाव कैसा है|

ज. बालक प्रायः विभिन्न स्वाभाव के होते हैं| यह बात तो मणि है और सच भी है| जन्मतः कोई बच्चा बुरा स्वभाववाला नहीं होती है| वैसे ही बच्चे में जन्मसिध्द गुणों का प्रभाव भी रहता है| कहानी के आधार पर हामिद का स्वाभाव एक दम अच्छा और उत्तम था| अपने लिए नहीं, अपने के लिए सोचना और जो मिले, उसीसे संतृष्ट रहने का महान स्वाभाव वाला बालक था हामिद|

आ) हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए|

1.हामिद के पास पचास पैसे थे | (नहीं)

2.अमीना हामिद की मौसी थी | (नहीं)

3.मोहसिन भिरती खरीदता है| (हाँ)

4.हामिद खिलौने खरीदता है| (नहीं)

इ) रिस्क स्थानों की पूर्ति कीजिए|

1.अमीना का क्रोध तुरंग स्नेह में बदल गया|

2.कीमत सुनकर हामिद का दिल बैठ गया|

3.हामिद चिमटा लाया|

4.महमूद के पास बारह पैसे थे|

ई) अनुच्छेद पढ़कर दो प्रश्न बनाइए|

ज.माता - पिता की सेवा में कौन तत्पर था?

रेखांकित शब्द का संधि विच्छेद कीजिए |

अ) हामिद के स्थान पर आप होते तो क्या खरीदते और क्यों?

ज.अपने लिए नहीं, अपनों के लिए सोचने का महँ स्वाभाव था हामिद का | ऐसे ही गन से उसने अपनी दादी का कष्ट दूर करने चिमटा खरीद लिया|

मेरा भी हामिद के जैसा स्वाभाव ही है| मैं भी अपने लिए नहीं, अपनों को सुख व आनंद पहुँचानेवाला हूँ| इसलिए मेरे पास जितना धन है, उसके माता - पिता, भाई - बहन और  बुजुर्ग़े के लिए आवश्यक जो चीजे हैं उनके खरीदकर उनको देता हूँ| उनको सुखी रखना ही मेरा मुख्य आशय है|

आ) 'ईदगाह' कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए|

ज. "ईदगाह" नमक इस कहानी का लेखक हिंदी के उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद हैं| आप की यह कहानी आदर्शयुक्त, यथार्थवादी भावनाओं से भरपूर है| इस कहानी के जरिये लेखक ने मानव जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास और बड़े बुजुर्ग़े के प्रति आदर भावना रखने की बात पर जोर दिया है| भारतीय संस्कृति की महानता का सखीभुत है ेड़गाह कहानी|

पवित्र रमजान मसोमके तीस रोजों के बाद आज "ईद" आयी है| सारा वातावरण सुन्दर और सुखदायी है| ईदगाह जाने की तैयारिया होने लगी हैं| खासकर बच्चे बहुत प्रसन्न हैं| सबको पैसे मिले हैं| वे मन चाही चीजें खरीद लेने की ख़ुशी में हैं| इन लड़कों में चार - पाँच साल का, भोली सूरत का, दुबला - पतला हामिद भी है| उसके माँ - बाद दोनों बीमारी के कारण मर गये थे| बूढी दादी अमीना, हामिद की देखभाल कर रही है|

हामिद तो ईद की खुशिया मना रहा है| उधर दादी अमीना अपनी गरीबी पर आँसू बहा रही है| घर में खाने कुछ नहीं है| लेकिन हामिद इन सबसे बेखबर है| अपनी दादी से वह कहता है की तुम डरना नहीं, मैं सबसे पहले आऊंगा| अमीना तो चिंतित है की सब बालक अपने पिता के साथ जा रहे हैं| यह लड़का तो अकेला है| हामिद भीड़ में कही खो गया तो क्या होगा ? तीन कोस का रास्ता है| जूते भी नहीं, हैं| पैरों में चले पद जायेंगे|

अमीना ने हामिद को मिठाईयाँ और खिलौने खरीदने तीन पैसे दिये| ग्रामीणों की टोली ईदगाह की और चल पडी| बच्चे सबसे आगे चल रहे हैं| शहर में प्रवेश करके बच्चे हर चीज को आश्चर्य से देखने लगे| ईदगाह आया| ईदगाह में कार्यक्रम पूरा हुआ| लोग एक दूसरे से गले मिलकर अपना प्रेम दिखा रहे हैं| बाद बच्चे गुखणं पर धावा बोल देते हैं| वे सब मनचाही चीजें खरीदकर आनंद मना रहे हैं| हामिद तो चुपचाप खड़ा सबको देखने लगा|

उसके मित्र महमूद, मोहसिन, नूर और सम्मी ने अपने मनपसंद खिलौने खरीद लिये| हामिद भी खिलौना खरीदना चाहता है| लेकिन उसके पास सिर्फ़ तीन पैसे हैं| इसके बाद सब मित्र मिठाईयाँ खरीदकर मजे से खाने लगे| हामिद तो अपने आप को रोके सब देखा रहा है| उसके मित्रों ने उसका मजाक भी उडाया पर वह तो मौन ही रहा|

रस्ते में लोहे की दुकानें दिखीयी पडी हैं| हामिद ने तीन पैसे में एक चिमटा खरीद लिया| क्योंकि उसकी दादी अमीना रोटी तवे से उतारती है तो उसकी उंगलियाँ जलने लाजी हैं| इसलिए दादी का कष्ट दूर करके उसे सुख पहुँचाने के ख्याल से चिमटा लिया| इसके लिये उसके मित्र मजाक भी उडाते हैं| घर पहुंचा गया तो दादी दौड़कर आयी और उसे प्यार करने लगी| हामिद के हाथ में चिमटा देखकर सर पीटने लगी| चिमटे के बारे में पूछ लिया तो हामिद ने कारण बताते कहा - तुम्हारे हाथ तवे से जल जा रहे हैं न इसलिए तुम्हारे लिए चिमटा ले आया| यह बात सुनकर अमीना पिघल गयी और उसका मन गदगद हो गया|

विशेषता : अपने सुख व ख़ुशी के लिए सोचना, साधारण बात है| अपने बुजुर्ग और बड़े लोगों का आदर करते, उनको सुख और आराम पहुँचाने का यत्न करना महँ कार्य है|

इ) हामिद और उसके मित्रों के बीच हुयी बातचीत की किसी एक घटना को संवाद के रूप में लिखिए|

ज. रमजान के तीस रोजों के बाद आज ईद आयी है| सारा वातावरण निराला है| ईदगाह जाने की तैयारियाँ होने लगी हैं| लड़के सबसे अधिक प्रसन्न हैं|  हामिद, महमूद, मोहसिन, नूर, सम्मी आदि दोस्त हैं| महमूद के पास बारह पैसे हैं, मोहसिन के पास पंद्रह पैसे हैं, हामिद के पास तो सिर्फ़ तीन पैसे हैं| अन्य लड़कों की पास भी पैसे हैं| सब ईदगाह जाते हैं| वहाँ नमाज़ ख़त्म होने के बाद बाज़ार जाते हैं| मिठाई, खिलौनों की दुखानों पर धावा होता है| मित्र सभी बातचीत कर रहे हैं|

महमूद (पैसे गिनाते) (एक - दो .....दस - बारह पैसे|) मेरे पास बारह पैसे हैं| मैं मिठाईयाँ और खिलोने खरीदूँगा|

मोहसिन : (पैसे गिनकर) मेरे पास पंद्रह पैसे हैं| इनसे खिलौने, मिठाईयाँ, बिगुल, गेंद और कई चीजें खरीदूँगा|  

महमूद और मोहसिन : (हामिद से) तुम्हारे पास कितने पैसे हैं?

हामिद : मेरे पास तीन पैसे हैं? (हामिद दूर में खडा खिलौनों को देख रहा है|)

महमूद : अरे मोहसिन तुम कौन सा खिलौना खरीदना चाहते हो?

मोहसिन : अरे महमूद यह देखो| भिस्ती सुन्दर है| मैं उसे लेता हूँ|

महमूद और अन्य मित्र : वाह! बहुत अच्छा है| ले लो|

मोहसिन :महमूद| तुम्हे कौनसा खिलौना पसंद है?

महमूद : देखो यहाँ के सब खिलौनों में वह सिपाई का खिलौना है| कैसा है ? मैं लेना चाहता हूँ|

मोहसिन : बहुत अच्छा है| ज़रूर ले लो| (महमूद सिपाही खरीदता है)

(महमूद, मोहसिन, दोनों नूर और सम्मी से पूछते हैं|)

महमूद : मोहसिन, यार नूरे, सम्मी आप दोनों क्या - क्या पसंद हैं? देखिए|

नूर :दोस्तों इन सब खिलौनों में मुझे यह देखो यह वकील का खिलौना पसंद आया| मैं इसे खरीदना चाहता हूँ| अरे सम्मी तुम क्या लोगे?

सम्मी : वैसे तो यहाँ सब तरह के खिलौने हैं| हाँ, मुझे तो यह धोवन पसंद आया है| आप सब भी देखिए|

सब : (देखकर) हाँ, हाँ बहुत सुंदर है| तुम इसे ले लो|

(सब अपने - अपने खिलौनों को चाव से देखनेवाले हामिद से पूछते है|)

सब : अरे हामिद| दूर क्यों खडा है तुमको कोई खिलौना पसंद नहीं आया क्या? हाँ भूल गये| तुम्हारे पास तो तीन ही पैसे हैं न| चलें| वहाँ मिठाईयों की दुकानें हैं| (सब वहाँ पहुंचते हैं|)

ई) बड़े - बुजुर्ग़े के प्रति आदर, श्रध्दा और स्नेह भावनाओं का महत्य अपने शब्दों में बताइए|

ज. छोटे बच्चे को अपने बड़े - बुजुर्ग़े के प्रति आदर, श्रध्दा और स्नेह भावना रखना चाहिए|

*अपने बड़े बुजुर्ग़े के बारे में सभी को बताना चाहिए|

*उनकी महानता का विवरण सभी को बताना चाहिए|

*कहानी, गाने, पघ आदि बडों से सुनकर सीखना चाहिए|

*बहार जाते समय वे साथ आने के लिए बुलाते हैं, तो उनके साथ जाना चाहिए|

*बडों के प्रति आदर रखते हुए उनसे प्रेम से बातें करना चाहिए|

*बड़ों की बातों का धिक्कार नहीं करना चाहिए|

*उन पर चिडचिडाहट नहीं  दिखाना चाहिए| उनको समय के अनुसार दवाएँ देना चाहिए|

भाषा की बात

अ) कोष्ठक में दी गयी सूचना पढ़िए और उसके अनुसार कीजिए|

1.ईद, प्रभात, वृक्ष (पर्याय शब्द लिखिए|)

ज.*ईद : त्यौहार, पर्व, उत्सव्

*प्रभात : प्रातः काल, सबेरा, सुबह

*वृक्ष : पेड़, तरु, पादप, दरख्त

2.मिठाई, चिमटा, सड़क (वचन बदलिए)

ज. मिठाई : मिठाईयाँ

चिमटा : चिमटे

सड़क : सडकें

आ) सूचना पढ़िए और उसके अनुसार कीजिए|

1.बेसमझ, सदभाव, निकर (उपसर्ग पहचानिए|)

ज. बेसमझ - बे

सदभाव - सत् 

निकर - नि

2.दुखानदार, गरीबी (प्रत्यय पहचानिए|)

ज.दुकानदार - दार

गरीबी - ई

इ) इन्हें समजिये और अभ्यास कीजिए|

1.हामिद ने कहा कि घर की देखरेख दादी ने की|

ज.

ई) पाठ में आये मुहावरे पहचानिए और अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग कीजिए|

*भेंट हो जाना - अर्पित होना

                      मीरभाई ने अपने आप को कृष्ण को अर्पित किया|

*पीली पड़जाना - कांतिहीन होना

                       नींद के की से चेहरा कांतिहीन हो जथा है|

*दिल कचोटने -दुःखी होना

                     रिश्तेदार के मर जाने पर हमें दुःख होता है|

*ख़त्म हो जाना - समाप्त होना

                      नियम का पालन न करने से परिश्रम समाप्त हो जाता है|

*गले मिलना - आलिंगन करना

                  ईद के दिन मुस्लमान भाई आलिंगन करके मुबारक बात देते हैं|

*चकना चूर हो जाना - बुरी तरह नाश होना

                             राम का भाई व्यापर में बुरी तरह से नाश हो गया|

*दिल बैठ जाना - अधीर होना

*कलेजा मजबूत -अर्थ वार्षिक परीक्षा में सही अंक न मिलने पर मैं अधीर हो गया|

*करके कहना - दृढता से कहना \ होना

                     म्हणत का काम होने पर भी हमें दृढता से बच्चों को करने के लिए कहना चाहिए| उन्हें हौसला देना चाहिए|

*छाती पीटलेना   -  दुःखी होना

                        किसी काम के असफल होने पर हमें दुःखी होना नहीं चाहिए| फिर से प्रयत्न करना चाहिए|

*मन गदगद हो जाना- पुलकित होना

                              बिना किसी खबर के मेरे पापा के आगमन से मेरा मन पुलकित हो उठा|

Please Login For Further Details...

Submit

हामिद ने चिमटा क्यों खरीदना चाहता था?

अपनी दादी के प्रति उसके मन में बहुत प्रेम था । इसलिए वह अपनी दादी के लिए चिमटा खरीदना चाहता थाहामिद के हृदयस्पर्शी विचारों के प्रति दादी अम्मा की भावनाएँ कैसी थीं ?

हामिद ने क्यों खरीदा?

उत्तर : हामिद ने चिमटा अपनी दादी अमीना के लिए खरीदा ताकि रोटी बनाते समय उनका हाथ गर्म तवे से न जले। (2) चिमटा खरीदने के लिए हामिद कौन से कारण बताता है? उत्तर : चिमटा खरीदने के लिए हामिद बताता है, कि उसकी दादी का हाथ रोटी बनाते समय गर्म तवे से जल जाता था। (3) बूढी अम्मा का क्रोध स्नेह में क्यों बदल गया?

22 हामिद चिमटा क्यों खरीदना?

चिमटा ले जाकर दादी को दे दे, तो वह कितनी प्रसन्न होंगी। फिर उनकी उँगलियाँ दे कभी न जलेंगी।

च हामिद ने ईद के मेले से चिमटा ही क्यों खरीदा?

() हामिद ने ईद के मेले से चिमटा ही क्यों खरीदा? उत्तर- हामिद के घर में चिमटा नहीं था। तवे से रोटी उतारते समय अक्सर उसकी दादी के हाथ जल जाते थे। हामिद ने यह सोचकर कि चिमटा पाकर दादी प्रसन्न होगी, उसने ईद के मेले से चिमटा खरीद लिया।

हामिद चिमटा खरीदने से पहले क्या सोच रहा था?

इस कहानी में मुझे हामिद का अपनी बूढ़ी दादी अमीना के लिए मेले में चिमटा खरीदना सबसे अच्छा लगा। क्योंकि हामिद एक अनाथ बच्चा है। उसके माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी बूढ़ी दादी अमीना के साथ रहता है। वह गाँव के अन्य बच्चों के साथ मेला देखने गया था

21 मेले में हामिद ने क्या खरीदा और क्यों?

Answer. Answer: मेलें में हामिद ने चिमटा खरीदा क्योंकि उसकी दादी के रोटी बनाते वक्त उंगलियां जलती थी।