1 सिंधु नदी का दूसरा नाम क्या है? - 1 sindhu nadee ka doosara naam kya hai?

KBC 2021, Offline Quiz, 21 October, 24x7 Quiz, KBC offline quiz answers today; प्रश्न: इंडस नदी का दूसरा नाम क्या है?

KBC 2021, Offline Quiz, 21 October, 24x7 Quiz, KBC offline quiz answers today; प्रश्न: इंडस नदी का दूसरा नाम क्या है? 

ऑप्शन:

A. सिंधु 

B. करनाली 

C. यमुना 

D. विपाशा 

उत्तर:  A. सिंधु

सिन्धु नदी एशिया की सबसे लम्बी नदियों में से एक है. यह पाकिस्तान, भारत और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है. सिन्धु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है. इस नदी की लम्बाई प्रायः 3610 (2880) किलोमीटर है. यहाँ से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है. नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है. इस नदी का ज्यादातर अंश पाकिस्तान में प्रवाहित होता है. यह पाकिस्तान की सबसे लम्बी नदी और राष्ट्रीय नदी है.

KBC 2021, Offline Quiz, 21 October के सभी सवाल और उनके जवाब

KBC 13: पुष्यमित्र निम्नलिखित में से किस राजवंश के संस्थापक थे?

KBC 13: किस प्रधानमंत्री को 'भारतीय आर्थिक सुधारों के जनक' के रूप में भी जाना जाता है?

KBC 13: एक बेसबॉल खेल में टीम के कितने खिलाड़ी मैदान पर होते हैं?

KBC 13: किस देश ने 50 वर्षों में पहली बार भारत को सेब का निर्यात किया है?

KBC 13: राइनो हॉर्न किसका बना होता है?

KBC 13: 'जेस्ट फॉर लाइफ' किताब के लेखक कौन हैं?

KBC 13: वल्लभी निम्नलिखित में से किस राजवंश की राजधानी थी?

KBC 13: इंडस नदी का दूसरा नाम क्या है?

KBC 13: हिंदी फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान ने निम्नलिखित में से किस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था?

KBC 13: चूहा निम्नलिखित में से किस देवता का वाहन है?

  • भारत के नामकरण का इतिहास
  • कैसे सिंधु से हिंदू में बदला भारत
  • अंग्रेजों ने भारत को कहा इंडिया

हमारे देश के बदलते नाम का एक इतिहास है. कहते हैं कि महाराज भरत ने भारत का संपूर्ण विस्तार किया था और उनके नाम पर ही इस देश का नाम भारत पड़ा. मध्य काल में जब तुर्क और ईरानी यहां आए तो उन्होंने सिंधु घाटी से प्रवेश किया. वो स का उच्चारण ह करते थे और इस तरह से सिंधु का अपभ्रंश हिंदू हो गया. उन्होंने यहां के निवासियों को हिंदू कहा और हिंदुओं के देश को हिंदुस्तान का नाम मिला.

सिंधु नदी का दूसरा नाम इंडस भी था. इस नदी के किनारे विकसित सभ्यता इंडस वैली सिविलाइजेशन कहलाई. सिंधु नदी का इंडस नाम भारत आए विदेशियों ने रखा. सिंधु सभ्यता के कारण भारत का पुराना नाम सिंधु भी था, जिसे यूनानी में इंडो या इंडस भी कहा जाता था. जब ये शब्द लैटिन भाषा में पहुंचा तो बदलकर इंडिया हो गया.

जब अंग्रेज भारत में आए उस समय हमारे देश को हिन्दुस्तान कहा जाता था. हालांकि ये शब्द बोलने में उन्हें परेशानी होती थी. जब अंग्रेजों को पता चला कि भारत की सभ्यता सिंधु घाटी है जिसे इंडस वैली भी कहा जाता है, इस शब्द को लैटिन भाषा में इंडिया कहा जाता है तो उन्होंने भारत को इंडिया कहना शुरू कर दिया. अंग्रेजों के शासनकाल में इंडिया नाम काफी प्रसिद्ध हुआ और हमारा देश दुनिया में इस नाम से जाना जाने लगा.

जब मिली आजादी...

14-15 अगस्त 1947 की आधी रात को जब भारत अपने भाग्य से मुलाकात कर रहा था, तो वो घड़ी हिंदुस्तान के लिए सदियों के संघर्ष और तपस्या का पुण्य फल भी थी. सदियों के बाद मिली आजादी के बाद नया भारत कैसे चलेगा, इसके क्या कायदे-कानून होंगे इसे लेकर एक संविधान भी बनाया जा रहा था.

संविधान सभा में देश के नाम पर सवाल उठा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र बनने की दिशा में बढ़ा ये देश अपना नाम क्या रखेगा. इस दौरान भारत, हिंदुस्तान, हिंद और इंडिया जैसे विकल्पों पर खूब माथापच्ची हुई.

पढ़ें- जानिए संविधान के कुछ महत्वपूर्ण अनुच्छेदों के बारे में

17 सितंबर 1949 को संघ के नाम और राज्यों पर चर्चा शुरु हुई. संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चाहते थे कि इसको आधे घंटे में स्वीकार कर लिया जाए. लेकिन दूसरे सदस्यों में नाम को लेकर असहमति थी जो चाहते थे कि इंडिया और भारत जैसे शब्दों के रिश्तों को समझ लिया जाए.

संविधान सभा में नाम पर बहस

इस बहस में सेठ गोविंद दास, कमलापति त्रिपाठी, श्रीराम सहाय, हरगोविंद पंत और हरि विष्णु कामथ जैसे नेताओं ने हिस्सा लिया. हरि विष्णु कामथ ने सुझाव दिया कि इंडिया अर्थात् भारत को भारत या फिर इंडिया में बदल दिया जाए.

पढ़ें- संविधान से इंडिया शब्द हटाकर सिर्फ भारत रखने की मांग, आज SC में होगी सुनवाई

लेकिन उनके बाद सेठ गोविंद दास ने भारत के ऐतिहासिक संदर्भ का हवाला देकर देश का नाम सिर्फ भारत रखने पर बल दिया. इस पर बीच का रास्ता कमलापति त्रिपाठी ने निकाला, उन्होंने कहा कि इसका नाम इंडिया अर्थात् भारत की जगह भारत अर्थात् इंडिया रख दिया जाए. हरगोविंद पंत ने अपनी राय रखते हुए कहा कि इसका नाम भारतवर्ष होना चाहिए, कुछ और नहीं.

इंडिया अर्थात् भारत राज्यों का संघ होगा

लेकिन भारत या भारतवर्ष नाम का समर्थन करने वाले ये सारे नेता उत्तर भारत या कहें कि हिंदी पट्टी के थे. जबकि भारत का विस्तार उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक है. संविधान सभा में हर क्षेत्र, हर भाषा के लोग बैठे थे. हिंदी को राजभाषा मानने पर पहले ही बहुत घमासान हो चुका था. ऐसे में विदेशों से संबंधों का हवाला और देश में सबको एक सूत्र में जोड़ने की कोशिश करते हुए संविधान के अनुच्छेद एक में लिखा गया कि इंडिया अर्थात् भारत राज्यों का संघ होगा.

बता दें कि आजादी के बाद देश का नाम बाद में तय हुआ. संविधान में राष्ट्रगान और तिरंगा पहले ही तय हो गया था, और तय हो गया था कि अब इस देश में भारत माता की जय का नारा लगाया जाएगा. आजादी के आंदोलन में देश को एक जुट करने के लिए महात्मा गांधी की अगुवाई में देश भारत माता की जय ही बोलता था.

सिंधु नदी का दूसरा नाम क्या है?

इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु।

सिंधु नदी का पुराना नाम क्या है?

इसका प्राचीन नाम सुषोमा नदी था जो समय के साथ सोहन नदी व आगे बिगड़ते बिगड़ते सोन नदी हो गया, जो गंगा में मिलने वाली प्रमुख नदियों में से एक है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कौन सी नदी है?

भारत और पाकिस्तान सिंधु नदी (Indus River) को साझा करते हैं, वहीं भारत और चीन के बीच ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra river) बहती है.

सिंधु नदी को तिब्बत में क्या कहते हैं?

सिंधु नदी तिब्बत में 'सिंगी खंबान' के नाम से बहती है। सिंधु नदी तिब्बत में 'सिंगी खंबान' के नाम से बहती है।