2022 का रेल मंत्री कौन है? - 2022 ka rel mantree kaun hai?

वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है – प्रतियोगिता परीक्षा हो या कोई इंटरव्यू हर जगह आपसे कुछ सामान्य से सवाल पूछे ही जाते हैं। वर्तमान में कौन क्या है ? इसकी जानकारी होना सभी के लिए बहुत जरुरी है। हमारे द्वारा अपने पाठकों के लिए कई जानकारियां अपने लेख में दी जाती है। क्या आप जानते हैं, इंडिया में वर्तमान समय में रेल मंत्री कौन है?

Show

2022 का रेल मंत्री कौन है? - 2022 ka rel mantree kaun hai?
वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है?

आज के इस लेख में हम आपको वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है? और वर्तमान समय में इंडिया के रेल राज्य मंत्री और महिला रेल मंत्री आदि की जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही साथ आपको इस लेख के माध्यम से भारत में अब तक के रेल मंत्रियों की सूची भी उपलब्ध कराई जा रही है। अतः पाठकों के लिए यह आर्टिकल बहुत उपयोगी होने वाला है आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

यह भी देखें:- भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

  • अश्विन वैष्णव – वर्तमान भारत के रेल मंत्री
    • रेल मंत्रालय ,भारत सरकार
      • रेल राज्य मंत्री (वर्तमान)
        • 1. श्री रावसाहेब पाटिल दानवे–
        • 2. श्रीमती दर्शना जरदोश –
  • पीएम मोदी के कार्यकाल के रेल मंत्री
    • भारत के रेलमंत्री और उनके कार्यकाल (1946 से 2001 तक )
      • भारत के रेलमंत्री और उनके कार्यकाल (2001 से अब तक )
  • ममता बनर्जी – भारत की पहली महिला रेल मंत्री
    • रेल मंत्रालय (Indian Railways) के बारे में
      • रेल मंत्री (Railway Ministers) के महत्वपूर्ण कार्य /कर्तव्य
  • भारत में प्रधानमंत्रियों के समय रेल मंत्रियों की सूची (Railway Ministers List)
    • प्रधानमंत्री जवाहर लाल के कार्यकाल के समय भारत में कुल 6 रेलमंत्री बनाये गए –
    • लाल बहादुर शास्त्री जी के कार्यकाल में भारत में रेल मंत्री –
    • इंदिरा गाँधी के समय रेल मंत्री –
      • वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है? राज्य मंत्री, प्रथम एवं महिला मंत्री से सम्बंधित प्रश्नोत्तर –

अश्विन वैष्णव – वर्तमान भारत के रेल मंत्री

भारत में इस समय अश्विन वैष्णव जी को रेल मंत्री बनाया गया है। अश्विन वैष्णव रेल मंत्री होने के साथ-साथ वाणिज्य मंत्री भी हैं। अश्वनी जी द्वारा 8 जुलाई 2021 से भारत के रेल मंत्री के रूप में कार्यग्रहण किया गया था। इनसे पहले भारत में साल 2017 से 2021 तक रेल मंत्री पियूष गोयल जी रहे हैं। देश के इस समय के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी भारतीय राजनीतिज्ञ और बीजेपी के मेम्बर हैं और पूर्व IAS अधिकारी हैं। अश्विन वैष्णव जी द्वारा बालासोर,कटक (ओडिशा ) में एक DM  पद पर भी रहे हैं।

रेल मंत्री (वर्तमान भारत ) अश्विन वैष्णव 
जन्म 18 जुलाई 1970 
जन्म स्थान जोधपुर (राजस्थान )
शिक्षा व्हार्टन बिजनेस स्कूल IIT कानपुर
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय
पत्नी सुनीता वैष्णव
राजनितिक दल बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी )
वर्तमान आयु 52
कार्यकाल 8 जुलाई 2021 से अब तक
वर्तमान साल 2022

अश्विनी वैष्णव जी रेल मंत्री होने के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और संचार मंत्री भी हैं।

रेल मंत्रालय ,भारत सरकार

देश में रेल मंत्रालय की स्थापना 1853 में की गयी थी। रेल मंत्रालय भारत नियंत्रण में आता है। आपको बता दें की भारत में रेलवे की लम्बाई 67495 किलोमीटर है। रेल मंत्रालय देश में रेलों के निर्माण, परिवहन को नियंत्रित करने का काम करता है। भारतीय रेलवे के पास दो राज्य मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे और श्रीमती दर्शना जरदोश हैं। और इस वक्त भारत में रेल मंत्री का पद श्री अश्विन वैष्णव जी द्वारा संभाला जा रहा है। रेलवे बोर्ड रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक निकाय है।

रेल राज्य मंत्री (वर्तमान)

भारत में इस समय एक केबिनेट रेल मंत्री के अलावा दो रेल राज्य मंत्री हैं जिसमे से एक हैं –श्री रावसाहेब पाटिल दानवे और दूसरी रेल राज्य मंत्री हैं –श्रीमती दर्शना जरदोश

1. श्री रावसाहेब पाटिल दानवे

केबिनेट रेल मंत्री के अश्वनी वैष्णव जी के साथ दो अन्य रेल मंत्री के बारे में भी आपको जानकारी होनी चाहिए। श्री रावसाहेब पाटिल दानवे इस समय भारत के रेल राज्य मंत्री हैं। श्री रावसाहेब पाटिल दानवे जी के पास रेल मंत्रालय के अलावा अन्य भी मंत्रालय हैं।

भारत के रेल राज्य मंत्री (वर्तमान ) श्री रावसाहेब पाटिल दानवे
जन्म 18 Mar 1955
जन्म स्थान जावखेडा (के.डी.), जि‍ला-जालना (महाराष्‍ट्र)
शिक्षा Graduate
पत्नी निर्मला ताई दानवे
राजनीतिक दल बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी )
वर्तमान आयु 67
2. श्रीमती दर्शना जरदोश

श्रीमती दर्शना जरदोश साल 2022 में इंडिया की रेल राज्य मंत्री हैं। जैसे की आपको आर्टिकल में वर्ष 2022 के केबिनेट रेल मंत्री के बारे में जानकारी मिल गयी होगी आपको साथ ही साथ श्रीमती दर्शना जरदोश जो की इस समय देश की रेल राज्य मंत्री हैं उनके बारे में होनी चाहिए –

भारत के रेल राज्य मंत्री (वर्तमान ) श्रीमती दर्शना जरदोश
जन्म 21 जनवरी 1961
जन्म स्थान सूरत, गुजरात
माता /पिता का नाम माता – श्रीमती अमिता नायक
पिता – श्री कांति‍ नायक
शिक्षा बी.कॉम (अर्थशास्‍त्र और बैकिंग)
एन आई आई टी कम्‍प्‍यूटर में सर्टिफि‍केट कोर्स
पति श्री विक्रम जरदोश
राजनीतिक दल बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी)

पीएम मोदी के कार्यकाल के रेल मंत्री

क्रमरेल मंत्री कार्यकाल
1 डी.वी सदानंद गौड़ा 26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014
2 सुरेश प्रभु 10 नवंबर 2014 से 4 सितंबर 2017
3 पीयूष गोयल 4 सितंबर 2017 से 7 जुलाई 2021
4 अश्विनी वैष्णव 8 जुलाई से अब तक

अश्विन वैष्णव जी प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में चौथे रेल मंत्री हैं। जिन्होंने रेल मंत्री के पद का कार्यभार 8 जुलाई 2021 से संभाला है।

भारत के रेलमंत्री और उनके कार्यकाल (1946 से 2001 तक )

आप सभी जानते ही हैं की प्रतियोगिता परीक्षा की दृस्टि से आपके लिए सामान्य ज्ञान कितना जरुरी हो जाता है। किसी भी परीक्षा में यह सवाल आपसे पूछा जा सकता है। भारत में अब तक कुल कितने रेलमंत्री हुए हैं इसकी जानकारी भी आपको होनी चाहिए। नीचे सूची में भारत के अब तक के रेलमंत्रियों और उनके कार्यकाल की लिस्ट दी गयी है –

क्रम स. रेलमंत्री कार्यकाल
1 अशरफ अली  2 सितम्बर 1946 से 14 अगस्त 1947
2 जॉन मथाई 15 अगस्त 1947 से 22 सितम्बर 1948
3 एन गोपालस्वामी आयंगर 22 सितम्बर 1948 से 13 मई 1952
4 लाल बहादुर शास्त्री 13 मई 1952 से 7 दिसबंर 1956
5 जगजीवन राम 7 दिसबंर 1956 से 10 अप्रैल 1962
6 स्वर्ण सिंह 10 अप्रैल 1962 से 21 सितम्बर 1963
7 एच.सी दासप्पा 21 सितम्बर 1963 से 8 जून 1964
8 एस. के पाटिल 9 जून 1964 से 12 मार्च 1967
9 सी.एम पूनचा 13 मार्च 1967 से 14 फरवरी 1969
10 राम सुभाग सिंह 14 फरवरी 1969 से 4 नवंबर 1969
11 पी. गोविन्द मेनन 4 नवंबर 1969 से 18 फरवरी 1970
12 गुलजारीलाल नंदा 18 फरवरी 1970 से 17 मार्च 1971
13 के. हनमुन्थैया 18 मार्च 1971 से 22 जुलाई 1972
14 टी. ए पई 23 जुलाई 1972 से 4 फरवरी 1973
15 ललित नारायण मिश्रा 5 फरवरी 1973 से 2 जनवरी 1975
16 कमलापति त्रिपाठी 11 फरवरी 1975 से 23 मार्च 1977
17 मधु दंडवते 26 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979
18 टी. ए. पई 30 जुलाई 1979 से 13 जनवरी 1980
19 कमलापति त्रिपाठी 14 जनवरी 1980 से 12 नवंबर 1980
20 केदार पांडे 12 नवंबर 1980 से 14 जनवरी 1982
21 प्रकाश चंद्र सेठी 15 जनवरी 1982 से 2 सितम्बर 1982
22 गनी खाँ चौधरी 2 सितम्बर 1982 से 31 दिसबंर 1984
23 बंसी लाल 31 दिसबंर 1984 से 4 जून 1986
24 मोहसिना किदवई 24 जून 1986 से 21 अक्टूबर 1986
25 माधवराव सिंधिया 22 अक्टूबर 1986 से 1 दिसबंर 1989
26 जॉर्ज फर्नांडिस 5 दिसबंर 1989 से 10 नवंबर 1990
27 जनेश्वर मिश्र 21 नवंबर 1990 से 21 जून 1991
28 सीके जाफर शरीफ 21 जून 1991 से 16 अक्टूबर 1995
29 राम विलास पासवान 1 जून 1996 से 19 मार्च 1998
30 नीतीश कुमार 19 मार्च 1998 से 5 अगस्त 1999
31 राम नाइक 6 अगस्त 1999 से 12 अक्टूबर 1999
32 ममता बनर्जी 13 अक्टूबर 1999 से 15 मार्च 2001

भारत के रेलमंत्री और उनके कार्यकाल (2001 से अब तक )

क्रम. स. रेलमंत्री कार्यकाल
1 नीतीश कुमार 20 मार्च 2001 से 22 मई 2004
2 लालू प्रसाद यादव 23 मई 2004 से 25 मई 2009
3 ममता बनर्जी (पहली महिला रेल मंत्री) 26 मई 2009 से 19 मई 2011
4 दिनेश त्रिवेदी 12 जुलाई 2011 से 14 मार्च 2012
5 मुकुल रॉय 20 मार्च 2012 से 21 सितम्बर 2012
6 सीपी जोशी 22 सितम्बर 2012 से 28 अक्टूबर 2012
7 पवन कुमार बंसल 28 अक्टूबर 2012 से 10 मई 2013
8 सीपी जोशी 11 मई 2013 से 16 जून 2013
9 मल्लिकार्जुन खड़गे 17 जून 2013 से 25 मई 2014
10 डी.वी सदानंद गौड़ा 26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014
11 सुरेश प्रभु 10 नवंबर 2014 से 4 सितंबर 2017
12 पीयूष गोयल 4 सितंबर 2017 से 7 जुलाई 2021
13 अश्विनी वैष्णव 8 जुलाई 2021 से अब तक
भारत के मुख्यमंत्री भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
भारत के किले भारत के उपराष्ट्रपति
भारत के गवर्नर की सूची भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय
भारत के युद्ध स्मारक सूची देश और राजधानी की सूची

ममता बनर्जी – भारत की पहली महिला रेल मंत्री

भारत में पहली महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी को कौन नहीं जानता। वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की पहली महिला रेल मंत्री रह चुकी हैं। इनका जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता,भारत में हुआ था। ममता जी ने 26 मई 2009 से 19 मई 2011 तक रेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।

भारत की पहली महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी
जन्म 5 जनवरी 1955
जन्म स्थान कोलकाता ,भारत
शिक्षा कोलकाता विश्वविद्यालय
वर्तमान में बंगाल की मुख्यमंत्री
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
उपाधि कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर से डॉक्टरेट की उपाधि
आयु 67
रेल मंत्री के तौर पर कार्यकाल 26 मई 2009 से 19 मई 2011 तक

रेल मंत्रालय (Indian Railways) के बारे में

  • रेल मंत्रालय की स्थापना 16 अप्रैल 1853 को की गयी थी।
  • मंत्रालय का मुख्यालय रायसीना रोड, रेल भवन, नई दिल्ली में है।
  • भारत के रेलवे मंत्रालय का प्रमुख रेल मंत्री होते हैं।
  • Indian Railways के द्वारा रेल के विकास और उसके रखरखाव के लिए कार्य करता है
  • रेलवे बोर्ड द्वारा रेल मंत्री को रिपोर्ट पेश की जाती है।
  • रेलवे मंत्रालय में एक केबिनेट

रेल मंत्री (Railway Ministers) के महत्वपूर्ण कार्य /कर्तव्य

  • भारतीय रेलवे के लिए रेल मंत्री जिम्मेदार होता है।
  • रेल मंत्री भारत सरकार के रेल मंत्रालय के प्रमुख होते हैं।
  • रेलवे से जुडी योजनाओं और रेलवे के लिए कार्य करना।
  • railway से जुड़े किसी भी प्रकार की नीति निर्णय लेना।
  • रेलवे से जुडी कई प्रकार की योजनाओं और रेलवे परियोजनाओं का सञ्चालन करना है।
  • भारत के रेल मंत्री की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संसद में हर साल रेल बजट पेश करना है।

भारत में प्रधानमंत्रियों के समय रेल मंत्रियों की सूची (Railway Ministers List)

भारत के प्रथम 3 प्रधानमंत्री के समय इंडिया के रेल मंत्री की सूची आपको नीचे दी गयी है।

प्रधानमंत्री जवाहर लाल के कार्यकाल के समय भारत में कुल 6 रेलमंत्री बनाये गए –

  1. जॉन मथाई – जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 14 अगस्त 1947 तक रहा है।
  2. एन गोपालस्वामी आयंगर- जिनका कार्यकाल 22 सितम्बर 1948 से 13 मई 1952 रहा है।
  3. लाल बहादुर शास्त्री– इनका कार्यकाल 13 मई 1952 से 7 दिसबंर 1956 तक रहा है।
  4. जगजीवन राम – इनका कार्यकाल 7 दिसबंर 1956 से 10 अप्रैल 1962 तक रहा है।
  5. स्वर्ण सिंह – इनका कार्यकाल 10 अप्रैल 1962 से 21 सितम्बर 1963 तक रहा है।
  6. एच सी दासप्पा– इनका कार्यकाल 21 सितम्बर 1963 से 8 जून 1964 तक रहा है।

लाल बहादुर शास्त्री जी के कार्यकाल में भारत में रेल मंत्री –

  1. एसके पाटिल– इनका कार्यकाल 9 जून 1964 से 12 मार्च 1967 तक रहा है।

इंदिरा गाँधी के समय रेल मंत्री –

  1. सी.एम.पूनाचा- 13 मार्च 1967 से 14 फरवरी 1969 तक कार्यकाल रहा।
  2. राम सुभाग सिंह –14 फरवरी 1969 से 4 नवम्बर 1969 तक कार्यकाल रहा।
  3. पि गोविन्द मेमन – इनका कार्यकाल 4 नवम्बर 1969 से 18 फरवरी 1970 तक रहा।
  4. गुलजारी लाल नंदा –इनका कार्यकाल 18 फरवरी 1970 से 17 मार्च 1971 तक रहा है।
  5. के हनुमनथइया –18 मार्च 1971 से 22 जुलाई 1972 तक कार्यकाल रहा।
  6. टी ए पाई – 23 जुलाई 1972 से 4 फरवरी 1973 तक।
  7. ललित नारायण मिश्र – 5 फरवरी 1973 से 2 जनवरी 1975 तक।
  8. कमलापति त्रिपाठी – 11 फरवरी 1975 से 23 मार्च 1977 तक।

वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है? राज्य मंत्री, प्रथम एवं महिला मंत्री से सम्बंधित प्रश्नोत्तर –

वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है ?

वर्तमान समय में इंडिया के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी हैं।

भारत के वर्तमान केबिनेट रेल मंत्री का कार्यकाल कब से शुरू हुआ है ?

भारत में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का कार्यकाल 8 जुलाई 2021 से शुरू हुआ है।

देश की पहली महिला रेल मंत्री कौन थी ?

ममता बनर्जी भारत की पहली महिला रेल मंत्री रह चुकी है।

भारत देश के पहले रेल मंत्री कौन थे ?

अशरफ अली भारत के पहले रेल मंत्री थे।

अशरफ अली जो की भारत के पहले रेल मंत्री थे उनका कार्यकाल कब से कब तक रहा ?

भारत के पहले रेल मंत्री अशरफ अली का कार्यकाल 2 सितम्बर 1946 से 14 अगस्त 1947 तक रहा।

आजाद भारत के पहले रेल मंत्री कौन थे ?

जॉन मथाई आजाद भारत के पहले रेल मंत्री रहे हैं।

देश के वर्तमान रेल मंत्री कौन हैं ?

अश्विनी वैष्णव इस समय रेल मंत्री के पद पर हैं।

देश के प्रथम रेल मंत्री जॉन मथाई का कार्यकाल कब से कब तक रहा ?

जॉन मथाई जी का कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 22 सितम्बर 1948 तक रहा।

किसने आजाद भारत में पहली बार रेल बजट को पेश किया था ?

जॉन मथाई ने पहली बार आजाद भारत में रेल बजट को पेश किया था।

रेल मंत्रालय (Indian Railway) की स्थापना कब की गयी थी ?

भारत में रेल मंत्रालय की स्थापना 16 अप्रैल 1853 को की गयी थी।

रेलवे बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष कौन है ?

विनय कुमार त्रिपाठी रेलवे बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।

भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गयी थी ?

इंडियन रेलवे बोर्ड की स्थापना वर्ष 1905 में की गयी थी।

भारत रेलवे को कितने जोन में बनता गया है ?

Indian railway को 16 मंडलों में बांटा गया है।

भारत के उस रेल मंत्री का नाम बताइये जिनका कार्यकाल कम समय का रहा है ?

श्री सी पी जोशी का कार्यकाल रेल मंत्रियों में सबसे छोटा समय तक रहा है। सी पी जोशी ने मात्र 68 दिनों के लिए भारत के रेल मंत्री का पद संभाला था।

भारत के वर्तमान रेल मंत्री कौन है 2022?

वर्तमान 2022 में श्री अश्विनी वैष्णव को भारत का रेल मंत्री (कैबिनेट) हैं।

भारत की पहली महिला रेल मंत्री कौन है?

Abhishek Mishra. भारत की प्रथम महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी थी

भारत के खेल मंत्री का क्या नाम है?

भारत के वर्तमान खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर हैं। (अक्टूबर 2021 तक)।