भारत का प्रथम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कौन सा है? - bhaarat ka pratham antararaashtreey havaee adda kaun sa hai?

भारत का प्रथम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कौन सा है? - bhaarat ka pratham antararaashtreey havaee adda kaun sa hai?
International Airport in India:

Show

आज के इस आर्टिकल में भारत के अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डो के विषय में जानकारी दी गयी है l  भारत में स्थित हवाई अड्डो के विषय में कई बार विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है l यदि आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपने भी कई बार परीक्षाओं में भारत के हवाई अड्डो से सम्बंधित प्रश्न अवश्य देखे होंगे l परीक्षा की दृष्टि से आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी होने वाला है l 

इस आर्टिकल में भारत के अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डो के आलावा राष्ट्रीय हवाई अड्डे, भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, एवं भारत का सबसे छोटा हवाई अड्डा, भारत का सबसे पहला हवाई अड्डा, सबसे अधिक हवाई अड्डो वाला राज्य एवं ऐसी ही कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है l 

सबसे पहले हम जान लेते है कि भारत में वायु परिवहन की शुरुआत कब हुई ?

भारत में वायु परिवहन की शुरुआत कब हुई ?

भारत में वायु परवहन की शुरुआत 1911 में हुई थी l 1911 में इलाहाबाद से नैनी के बीच विश्व की सर्वप्रथम विमान डाक सेवा का परिवहन किया गया। 1933 में इंडियन नेशनल एयरवेज कंपनी की स्थापना हुई, जिसने लाहौर से कराची तक हवाई आवाजाही संचालित की l 

1935 में, टाटा एयरवेज ने मुंबई-तिरुवनंतपुरम तक और 1937 में उसी कंपनी द्वारा मुंबई-दिल्ली मार्ग पर हवाई सेवा प्रदान की।

1953 में, सभी वैमानिकी कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया गया और उन्हें दो नव निर्मित निगमों के अधीन रखा गया। भारतीय विमान निगम और एयर इंडिया l 2007 में इन दोनों का विलय कर दिया गया अब यह ‘नेशनल एवीएशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड’ के रूप में कार्यरत है जिसे ‘एयर इंडिया’ भी कहा जाता है l

यह भी पढ़े: कर्क रेखा, मकर रेखा, और भूमध्य रेखा क्या है?

हवाई अड्डा क्या है?

एक हवाई अड्डा वह स्थान है जहां कोई भी हवाई वाहन, जैसे विमान (हवाई जहाज), हेलीकॉप्टर, आदि उड़ान भरते हैं और उतरते हैं। यहां विमान भी रखे जा सकते हैं। एक हवाई अड्डे में कम से कम एक उड़ान पट्टी, एक हेलीपैड और एक टर्मिनल भवन होना चाहिए। इनके अलावा हैंगर भी हो सकते हैं।

अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा 

एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक हवाई अड्डा होता है जो एक देश का अन्य देशो के साथ वायु सेवा का प्रबंधन करता है जिससे की एक देश के यात्रियों का दूसरे देश में यात्रा करना सक्षम होता है l अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, घरेलू हवाई अड्डो की तुलना में बड़े होते है l अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे अक्सर घरेलू उड़ानों की भी व्यवस्था करते है l  

यह भी पढ़े: कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

आइये अब शुरू करते है हमारा आज का विषय भारत के अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport in India) -

भारत के अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport in India) -

भारत में हवाई अड्डों का प्रबंधन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा किया जाता है, जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत में इसके बुनियादी ढांचे के निर्माण, रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का गठन 1 अप्रैल 1995 में हुआ था l 

भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की संख्या कितनी है?

देश में कुल 487 हवाई अड्डे, हवाई पट्टी, उड़ान स्कूल और सैन्य ठिकाने उपलब्ध हैं। भारत में स्थित कुल अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डो की संख्या 35 है l  भारत में स्थित अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डो की सूची इस प्रकार है -

यह भी पढ़े: भारत के लोक नृत्य

भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की सूची

क्र.सं.

  अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डों के नाम

शहर का नाम 

राज्य

1.

राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

हैदराबाद

तेलंगाना

2.

श्री गुरू रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

अमृतसर

पंजाब

3.

शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

मोहाली

पंजाब

4.

लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

गुवाहाटी

असम

5.

बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

भुवनेश्वर

ओडिशा

6.

गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

गया

बिहार

7.

लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना

बिहार

8.

इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

नई दिल्ली

दिल्ली

9.

वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

पोर्ट ब्लेयर

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

10.

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

अहमदाबाद

गुजरात

11.

केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

बंगलुरू

कर्नाटक

12.

मंगलौर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

मंगलौर

कर्नाटक

13.

कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

कोच्चि

केरल

14.

कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

कोझीकोड

केरल

15.

त्रिवेन्द्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

तिरुवनंतपुरम

केरल

16.

कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

कन्नूर

केरल

17.

राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

भोपाल

मध्य प्रदेश

18.

देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

इंदौर

मध्य प्रदेश

19.

छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

मुंबई

महाराष्ट्र

20.

डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

नागपुर

महाराष्ट्र

21.

पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

पुणे

महाराष्ट्र

22.

ज़रुकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

शिलांग

मेघालय

23.

जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

जयपुर

राजस्थान

24.

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

चेन्नई

तमिलनाडु

25.

कोयम्बटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

कोयम्बटूर

तमिलनाडु

26.

तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

तिरुचिरापल्ली

तमिलनाडु

27.

मदुरै अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

मदुरै

तमिलनाडु

28.

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

29.

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

30.

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

31.

बागडोगरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

सिलीगुड़ी

पश्चिम बंगाल

32.

महाराजा नारा सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

इम्फाल

मणिपुर

33.

श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर

34.

गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

गोवा

गोवा

35.

विशाखापत्तनम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा  

विशाखापत्तनम

आंध्र प्रदेश

भारत में स्थित राष्ट्रीय हवाई अड्डे (National Airport in India) 

भारत में स्थित राष्ट्रीय हवाई अड्डो की सूची इस प्रकार है -

  • जम्मू विमानक्षेत्र, जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर)
  • श्रीनगर विमानक्षेत्र, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)
  • लेह विमानक्षेत्र, लेह (जम्मू एवं कश्मीर)
  • कुल्लू-मनाली विमानक्षेत्र, भुंतर, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)
  • गग्गल विमानक्षेत्र, काँगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
  • शिमला विमानक्षेत्र, शिमला (हिमाचल प्रदेश)
  • जॉलीग्राण्ट विमानक्षेत्र, देहरादून (उत्तरांचल)
  • पंतनगर विमानक्षेत्र, पंतनगर (उत्तरांचल)
  • चंडीगढ़ विमानक्षेत्र, चंडीगढ (पंजाब)
  • कानपुर विमानक्षेत्र, कानपुर, (उत्तर प्रदेश)
  • जैसलमेर विमानक्षेत्र, जैसलमेर (राजस्थान)
  • जोधपुर विमानक्षेत्र, जोधपुर (राजस्थान)
  • महाराणा प्रताप विमानक्षेत्र, उदयपुर (राजस्थान)
  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान विमानक्षेत्र ,अजमेर ,(राजस्थान)
  • जामनगर विमानक्षेत्र, जामनगर (गुजरात)
  • भावनगर विमानक्षेत्र, भावनगर (गुजरात)
  • जयप्रकाश नारायण विमानक्षेत्र, पटना (बिहार)
  • देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • ग्वालियर विमानक्षेत्र, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
  • सोनेगाँव विमानक्षेत्र, नागपुर ( महाराष्ट्र)
  • पुणे विमानक्षेत्र, पुणे (महाराष्ट्र)
  • बीजू पटनायक विमानक्षेत्र, भुवनेश्वर (उड़ीसा)
  • कोयम्बटूर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, कोयंबतूर (तमिलनाडु)
  • कालीकट विमानक्षेत्र, कालीकट (केरल)
  • तेजू विमानक्षेत्र, तेजू (अरूणाचल प्रदेश)
  • इंफाल विमानक्षेत्र, इंफाल (मणिपुर)
  • जोरहाट विमानक्षेत्र, जोरहाट (असम)
  • तेजपुर विमानक्षेत्र, तेजपुर (असम)
  • बागडोगरा विमानक्षेत्र, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)
  • वीर सावरकर विमानक्षेत्र, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान एवं निकोबार)

भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

भारत का सबसे बड़ा अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है l यह भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित है l यात्रियों की क्षमता के अनुसार यह भारत का सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डा है l हर वर्ष इस हवाई अड्डे में लगभग 7 करोड़ लोग आते है और यहाँ से अपना सफ़र पूरा करते है l 

क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत का सबसे बड़ा अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा

क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत में सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, शमशाबाद (हैदराबाद) है, जो 5,495 एकड़ में फैला है। यह अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा 23 मार्च 2008 को खोला गया, यह शहर का प्राथमिक वाणिज्यिक हवाई अड्डा है। 

भारत का सबसे छोटा हवाई अड्डा

त्रिची का हवाई अड्डा भारत का सबसे छोटा हवाई अड्डा है।

भारत का प्रथम हवाई अड्डा कौन सा है?

इलाहाबाद हवाई अड्डा या बमरौली हवाई अड्डा इलाहाबाद में स्थित है। यह भारत का पहला हवाई अड्डा है। इलाहाबाद हवाई अड्डा 1919 में बनाया गया था l 

भारत का पहला नागरिक हवाई अड्डा 

जुहू हवाई अड्डा भारत का पहला नागरिक हवाई अड्डा है, यह मुंबई में स्थित है, इसे 1928 में विलेपार्ले एविएशन क्लब के नाम से खोला गया था, 15 अक्टूबर 1932 को भारत की पहली नागरिक उड़ान कराची के लिए रवाना हुई, इसमें उड़ान जे आरडी टाटा, जिसे भारत में उड्डयन उद्योग के पितामह माना जाता है, ने खुद उड़ान भरी।

पीपीपी मॉडल पर आधारित देश का पहला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कौन सा है? 

कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, केरल पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत विकसित दुनिया का पहला 100% सौर ऊर्जा से संचालित पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

यह भी पढ़े: भारत के शास्त्रीय नृत्य

Note: अक्टूबर, 2020 में पुडुचेरी हवाई अड्डा पूर्णत: सौर ऊर्जा से संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का पहला हवाई अड्डा बना।

भारत का सबसे ऊँचा हवाई अड्डा 

कुशोक बकुला रिम्पोची, लद्दाख 3256 मीटर पर भारत का सबसे ऊँचा और दुनिया का 22 वां सबसे ऊंचा वाणिज्यिक हवाई अड्डा है।

Note: दाओचेंग येडिंग हवाई अड्डा चीन के सिचुआन प्रांत में स्थित दुनिया का सबसे ऊँचा हवाई अड्डा है।

भारत के किस राज्य में सबसे अधिक हवाई अड्डे है?

भारत के दो राज्यों, केरल और तमिलनाडु में सबसे अधिक चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय उड़ान की अनुमति मिलने के बाद यूपी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

Note: वर्तमान में भारत में ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जहां विमान सेवा न हो l 

भारत में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे कितने हैं?

कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: यह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्थित है। यह गोरखपुर हवाई अड्डे से 52 किमी पूर्व में स्थित है। इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर 2021 को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा 590 एकड़ में फैला हुआ है। जिसका 3.2 किमी लंबा और 46 मीटर चौड़ा सिंगल रनवे है। यह बड़े विमानों को संभालने में सक्षम है। पहला अंतरराष्ट्रीय विमान यहां 20 अक्टूबर 2021 को कोलंबो, श्रीलंका से उतरा l 

नोएडा/जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर में जेवर शहर के पास एक निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को जेवर हवाई अड्डे की आधारशिला रखी। एयरपोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल (पीपीपी) के जरिए विकसित किया जाना है। नोएडा का यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया का चौथा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा हवाईअड्डा होगा। इसके बनने के बाद उत्तर प्रदेश में कुल पांच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हो जाएंगे।

अयोध्या में अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा: यहां 2022 से विमान सेवा शुरू करने की योजना है l 

कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

  • भारत की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवा कहाँ से कहाँ तक प्रारंभ की गई - कराची से चेन्नई के मध्य
  • भारत में एयर इंडिया की स्थापना कब हुई - 1953
  • भारत में इंडियन एयरलांइस की स्थापना कब हुई - 1953
  • इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी कहाँ है - फुरसतगंज (रायबरेली, उत्तर प्रदेश. 1985)
  • देश का पहला निजी क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ है - कोच्चि कोलकाता में
  • अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की स्थापना कब हुई - जून 1972
  • राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की स्थापना कब हुई - जून 1986
  • स्वतंत्रता के पश्चात् प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कौन-सा है - त्रिवेंद्रम
  • पवनहंस हेलिकॉप्टर्स लिमिटेड की स्थापना कब हुई - 15 अक्टूबर, 1985 में
  • राजीव गाँधी नेशनल प्लाइंग इंस्टीट्यूट किस राज्य में है  - महाराष्ट्र में
  • देश में घरेलू उड़ान के लिए वायुदूत नामक तीसरे निगम की स्थापना कब की गई - 1981 मे

यह भी पढ़े -

  • विश्व के प्रमुख घास के मैदान (Grassland of the world in Hindi) 
  • स्थलरुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते है ?
  • विश्व में सबसे बड़ा छोटा लम्बा ऊँचा 
  • पर्वत पठार एवं मैदान में अंतर 
  • पृथ्वी की कितनी परते है ? (Layer of the Earth in Hindi)
  • विश्व के 10 सबसे ऊँचे पर्वत शिखर 
  • महाद्वीपों का महाद्वीप किसे कहा जाता है ?
  • Problems on Train question with solution
  • भारत के प्रधान मंत्रियो की सूची (The list of Indian Prime Minister in Hindi)
  • विश्व के 7 महाद्वीप कौन कौन से है ?
  • भारत की सीमा कितने देशो से लगती है ?
  • पृथ्वी क्या है? (What is Earth)
  • उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल 
  • उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम 
  • उत्तराखंड के शहरों के प्राचीन नाम 
  • उत्तराखंड के प्रमुख दर्रे 

    भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कौन सा है?

    प्रयागराज हवाई अड्डा 1919 में बनाया गया था और 1942 तक इस हवाई अड्डा से लंदन तक की सीधी उड़ानें उपलब्ध होने के कारण इसे एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा प्राप्त था।

    भारत का सबसे छोटा हवाई अड्डा कौन सा है?

    त्रिची का हवाई अड्डा भारत का सबसे छोटा हवाई अड्डा है।

    भारत में कुल कितने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है?

    एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक भारत में कुल 39 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जोकि है चालू हालत में हैं.

    भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कौन सा है?

    अभी भारत में सबसे बड़ा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है.