भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

  • Home (current)
  • Online Courses
  • Geography
  • History
  • Current affairs
  • Contact

भारत की अवस्थिति और विस्तार

भारत की अवस्थिति और विस्तार Download

  • भारत की अवस्थिति विषुवत रेखा के उत्तर में 8º 4’से 37º 6’उत्तरी अक्षांश और 68º 7’ से 97º 25’ पूर्वी देशान्तर के मध्य विस्तृत है।
  • भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर एवं दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है।
  • भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है।
  • भारत विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया के बाद सातवें तथा जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • भारत की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई लगभग 3214 किमी० एवं पूर्व से पश्चिम तक लम्बाई लगभग 2933 किमी है।
  • भारत के पश्चिम में 68º 7’देशान्तर रेखा और पूर्व में 97º 25’देशांतर रेखा के मध्य तक 30º देशांतर रेखा का विस्तार है।
  • पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती हुयी पृथ्वी पर कुल 360º देशांतर रेखायें हैं। पृथ्वी को 360º घूमने में 24घंटे (1440 मिनट) का समय लगता है।
  • पृथ्वी 4 मिनट में 1º देशांतर को पार करती है, इसलिए भारत के पश्चिमी छोर (68º7’ पूर्वी देशांतर) से पूर्वी छोर (97º25’ पूर्वी देशांतर) तक घूमने में पृथ्वी को लगभग 120 मिनट का समय लगता है। अरुणाचल प्रदेश व गुजरात के मध्य समय में 2 घण्टे का अंतर है।
  • विश्व में अधिक देशान्तरीय विस्तार वाले देशों में मध्य की देशान्तर रेखा को मानक समय रेखा मान लिया जाता है। अतः वहां जो समय होगा उसे ही पूरे देश का मानक समय स्वीकार कर लिया जाता है।
  • भारत में इस समस्या का समाधान करनें के लिए 82½º देशान्तर रेखा को भारत के मानक समय (IST) के निर्धारण हेतु मानक याम्योत्तर (Standard Meridian) के रूप में स्वीकार किया गया है। इस प्रकार 82½º याम्योत्तर रेखा पर जो समय होगा, वही पूरे देश का समय माना जायेगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय मानक समय रेखा 0º देशांतर लंदन के ग्रीनविच नामक स्थान से होकर गुजरती है।
  • 0º देशांतर से लेकर 82½º पूर्वी देशांतर के मध्य 5 घण्टा 30 मिनट का समयांतराल है, चूंकि भारत पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है इसलिए भारतीय मानक समय (82½º पूर्वी देशांतर) ग्रीनविच समय से 5 घण्टा 30 मिनट आगे है। अर्थात् यदि भारत में शाम के 5:30 बजरहे हैं, तो लंदन में दिन का समय 12:00 बजे होगा।
  • भारतीय मानक समय रेखा भारत के 5 राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीशाएवं आन्ध्र प्रदेश से होकर गुजरती है।
  • 23½º उत्तरी अक्षांश रेखा या कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है, जिसके कारण यह सम्पूर्ण देश को प्रायः दो कटिबन्धों- दक्षिण में उष्णकटिबन्ध एवं उत्तर में उपोष्णकटिबन्ध में विभाजित करती है।
  • पश्चिम बंगाल तथा त्रिपुरा के मध्य कर्क रेखा बांग्लादेश से होकर गुजरती है। भारत में कर्क रेखा की सर्वाधिक लम्बाई मध्य प्रदेश राज्य में तथा न्यूनतम लम्बाई राजस्थान में है।
  • कर्क रेखा देश के आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जो पश्चिम से पूर्व इस प्रकार है- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।
  • भारत की तटीय सीमा की कुल लम्बाई 6100 किमी0 है, किन्तु मुख्य भूमि तथा द्वीपों की लम्बाई भी इसमें जोड़कर कुल लम्बाई 6 किमी० (लगभग 7517 किमी०) हो जाती है। भारत की स्थल सीमा की कुल लम्बाई लगभग 15,200 किमी० है।
  • भारत के 9 राज्यों जिनमें – कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, उड़ीशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा शामिल है एवं 5 केन्द्र शासित प्रदेश – पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादर एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव की सीमाएं समुद्री तटरेखा से लगी हुई हैं।
  • भारतीय प्रायद्वीप का दक्षिणी हिस्सा त्रिभुजाकार है, जो कि दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है। इसके अतिरिक्त भारतीय प्रायद्वीप के चारों ओर कुछ अन्य संकरी खाड़ियां, क्रीक और चैनल विद्यमान है।
  • गुजरात के दक्षिण में स्थित संकरे समुद्र को खम्भात की खाड़ी, गुजरात के पश्चिम में स्थित संकरे समुद्र को कच्छ की खाड़ी तथा भारत व श्रीलंका के मध्य स्थित संकरे समुद्र को मन्नार की खाड़ी कहते हैं।
  • दो द्वीपों के मध्य स्थित संकरे समुद्र को चैनल कहते हैं। भारत के आस-पास स्थित चैनलों के नाम अक्षांश रेखाओं के नाम पर किया गया है। उदाहरण के लिए मालदीव व मिनिकाय के मध्य 8º चैनल इसके उत्तर में मिनिकाय व लक्षद्वीप के मध्य 9º चैनल तथा लिटिल अंडमान व कार निकोबार के मध्य 10º चैनल स्थित है।
  • भारत की सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य गुजरात है तथा आन्ध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु क्रमशः दूसरी एवं तीसरी सबसे लंबी तट रेखा वाले राज्य हैं।
  • भारत की सबसे छोटी तट रेखा वाला राज्य गोवा है।
  • भारतीय प्रायद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु कन्याकुमारी है, किन्तु भारत का दक्षिणतम बिन्दु ग्रेट निकोबार में स्थित इंदिरा प्वाइंट है।
  • भारत का उत्तरतम बिन्दु इंदिरा कॉल (जम्मू और कश्मीर) औरसबसे पश्चिमी बिन्दु गुहार मोता (गुजरात) है, जबकि सबसे पूर्वी बिन्दु किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) है।

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

  • भारत की स्थलीए सीमाएं 7 देशों उत्तर में चीन तथा नेपाल, उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान, पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार तथा उत्तर पूर्व में भूटान से मिलती है।
  • पाकिस्तान एवं बांग्लादेश को छोड़कर (क्योंकि इनके साथ भारत की सीमाएं कृत्रिम अथवा मानव निर्मित है) अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान एवं म्यांमार के साथ भारत की प्राकृतिक सीमाएं हैं।

Note :31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू और कश्मीर राज्य से अलग करके एक नया केन्द्रशासित राज्य लद्दाख बनाया गया है, जिसकी सीमाएं चीन, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान से लगी हुई हैं।

  • भारत तथा पड़ोसी देशों के साथ सीमारेखाएं –
    • डूरंड रेखा:- डूरंड रेखा वर्तमान में पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य स्थित सीमा रेखा है। आजादी से पूर्व जब देश का विभाजन नहीं हुआ था तब ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान की सीमा रेखा को डूरंड रेखा कहते थे।
    • मैकमोहन रेखा:- चीन एवं अरुणाचल प्रदेश के साथ जो सीमा बनती है, उसे हम मैकमोहन रेखा कहते हैं। इसका निर्धारण 1914 में हेनरी मैकमोहन ने शिमला समझौता के दौरान किया था।

Note :पूरे भारत और चीन के साथ लगने वाले रेखा को मैकमोहन रेखा नहीं कहते हैं।

  • रेडक्लिफ लाइन:- भारत और पाकिस्तान की सीमा उत्तर-दक्षिण की ओर है इसे रेडक्लिफ लाइन कहते हैं। रेडक्लिफ लाइन का निर्धारण सर रेडक्लिफ ने 15 अगस्त, 1947 को भारत एवं पाकिस्तान के मध्य किया था।
  • भारत के पड़ोसी देशों की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य
    • पाकिस्तान – जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात।
    • चीन – लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश।
    • म्यांमार – अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर तथा मिजोरम।
    • बांग्लादेश – मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय तथा पश्चिम बंगाल
    • नेपाल – उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल
    • भूटान – सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम एवं अरुणाचल प्रदेश
  • भारत के पड़ोसी देशों से घिरे हुए भारत के राज्य-
    • सिक्किम- नेपाल, चीन तथा भूटान से घिरा है।
    • पश्चिम बंगाल – नेपाल भूटान तथा बांग्लादेश से घिरा है।
    • लद्दाख – चीन अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान से घिरा है।

Note :अफगानिस्तान की सीमा मात्र जम्मू और कश्मीर (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को स्पर्श करती है, जो कि अब भारत सरकार द्वारा जारी नये मानचित्र में केवल लद्दाख राज्य को स्पर्श करती है।

  • वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य एवं 9 केन्द्रशासित प्रदेश हैं। इससे पूर्व भारत में 28 राज्य एवं 7 केन्द्र शासित प्रदेश थे।
  • 5 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करके उसे दो अलग-अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया, जिसमें जम्मू और कश्मीर को दिल्ली के समान विधानसभा सहित केन्द्रशासित राज्य का दर्जा दिया गया और एक नया केन्द्रशासित राज्य लद्दाख (जम्मू और कश्मीर से अलग करके) बनाया गया। ये दोनों केन्द्रशासित प्रदेश 31 अक्टूबर, 2019 से पूरी तरह से अस्तित्व में आ गये। इस प्रकार भारत में कुल 28 राज्य एवं 9 केन्द्रशासित प्रदेश हैं ।
  • भारत के राज्यों में क्षेत्रफल की दृष्टि से 5 सबसे बड़े राज्य क्रमशः – राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा आन्ध्रप्रदेश है। तेलंगाना राज्य के गठन से पूर्व आन्ध्रप्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का चैथा सबसे बड़ा राज्य था।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।
  • राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत का सबसे छोटा राज्य लक्षद्वीप है।
  • सबसे ज्यादा राज्यों से सीमा बनाने वाला भारत का राज्य उत्तर प्रदेश है। यह भारत के आठ राज्यों एवं एक केन्द्रशासित प्रदेश के साथ सीमा बनाता है, जो निम्नलिखित है- उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार, एवं केन्द्रशासित प्रदेश नई दिल्ली के साथ इसकी सीमा है।
  • भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ जिला है एवं सबसे छोटा जिला पांडिचेरी का माहे जिला है। भारत में लगभग 6,41,000 गांव है।
  • केन्द्रशासित प्रदेशों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य –
    • चंडीगढ़ न केवल केन्द्रशासित प्रदेश है बल्कि पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी भी है।
    • नई दिल्ली भारत की राष्ट्रीय राजधानी है।
    • दादर नागर महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्यों की सीमा पर स्थित है।
    • पांडिचेरी कुल 4 स्थानों पर अवस्थित है, जो तीन राज्यों में विस्तृत है-

(i) माहे – केरल

(ii) पांडिचेरी एवं कराईकल – तमिलनाडु

(iii) यनम – आन्ध्रप्रदेश

  • भारत के मुख्य भूमि के अतिरिक्त दो द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में अंडमान एवं निकोबार द्वीप तथा अरब सागर में लक्षद्वीप हमारे देश के ही भाग है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 82½º याम्योत्तर रेखा उत्तर प्रदेश के राज्य के प्रयागराज जिले के नैनी नामक स्थान से होकर गुजरती है।
  • 0º (शून्य डिग्री) देशान्तर रेखा लंदन के ग्रीनविच शहर से होकर गुजरती है।
  • भारतीय मानक समय – IST (82½º) ग्रीनविच ओैसत समय – GMT से 5 घण्टा 30 मिनट आगे रहता है।
  • झारखण्ड की राजधानी रांची कर्क रेखा (23½º उत्तरी अक्षांश) पर स्थित है। इसके अलावा दो अन्य प्रमुख शहर गुजरात की राजधानी गांधीनगर एवं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कर्क रेखा के दक्षिण में बिल्कुल समीप स्थित है।
  • ग्रेट निकोबार स्थित इंदिरा प्वांइट को पिग्मेलियन के नाम से भी जाना जाता है।
  • भारतीय महाद्वीप के दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी को ‘केप आॅफ कोमोरिन’ भी कहते हैं।
  • भारत का पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा हुआ है।
  • श्रीलंका भारत से पाक जलडमरुमध्य द्वारा पृथक होता है।
  • समुद्र पार भारत का सर्वाधिक निकटतम देश श्रीलंका है, जो पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारतीय भू-भाग तमिलनाडु से पृथक होता है। यह बंगाल की खाड़ी को गल्फ ऑफ़ मन्नार से जोड़ता है। इसका नामकरण तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी के गवर्नर रॉबर्ट पाक (1755-63) के नाम पर किया गया है।

#1 Online Coaching

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए? - bhaarat mein maanak yaamyottar rekha kee aavashyakata kyon hai kaaran bataie?

भारत का मानक याम्योत्तर कौन सा है इसका महत्व क्या है?

82° 30'E याम्योत्तर या देशांतर को भारत का मानक याम्योत्तर भी कहा जाता है। भारत का मानक याम्योत्तर, ग्रीनविच याम्योत्तर के पूर्व में है। भारतीय मानक समय प्रतिसंतुलन UTC+05:30 है।

भारत के लिए एक मानक देशांतर की आवश्यकता है क्यों?

हाँ भारत को एक से अधिक मानक की आवश्यकता है क्योंकि देशांतर रेखाओं के मानों से स्पष्ट होता है की इनमे लगभग 30 डिग्री का अंतर् है जो हमारे देश के सबसे पूर्वी व पशिचमी भागों के समय में लगभग 2 घंटो का अंतर होता है। कुछ ऐसे देश हैं, जिनमें अधिक पूर्व पशिचमी विस्तार के कारण एक से अधिक मानक देशांतर रेखाएँ हैं।

भारत में मानक याम्योत्तर रेखा की आवश्यकता क्यों है कारण बताइए L?

यह उस देश के स्वीकृत मानक याम्योत्तर के लिये स्थानीय माध्य समय होता है। हमारे अपने स्थानों के समय 'स्थानीय समय' कहलाते हैं। इनसे हमारी समय संबंधी स्थानीय आवश्यकता तो पूर्ण हो जाती है, किंतु ये अन्य स्थानों के लिये उपयोगी नहीं होते। इसीलिये 'मानक समय' की आवश्यकता पड़ती है।