बालगोबिन भगत किस संप्रदाय को मानते थे? - baalagobin bhagat kis sampradaay ko maanate the?

बालगोबिन भगत कक्षा दसवीं पाठ के आधार पर इस लेख में हमने बहु विकल्प mcq वाले प्रश्नों का संकलन तैयार किया है। जिसे पढ़कर आप पूरे पाठ का सार आसानी से समझ जाएंगे तथा ओएमआर OMR शीट पर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब भी दे सकेंगे। इतना ही नहीं आप होने वाली लिखित परीक्षाओं का भी विस्तृत रूप से उत्तर दे पाने में सक्षम होंगे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह लेख आरंभ करते हैं।

Balgobin Bhagat mcq Class 10

1 प्रश्न – बालगोबिन भगत पाठ का लेखक कौन है?

  1. बालगोबिन भगत
  2. जयशंकर प्रसाद
  3. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
  4. रामवृक्ष बेनीपुरी

उत्तर – रामवृक्ष बेनीपुरी

2 प्रश्न – यह पाठ किस शैली में लिखा गया है?

  1. रेखा चित्र शैली
  2. कहानी
  3. संस्मरण
  4. उपन्यास

उत्तर- रेखा चित्र शैली

3 प्रश्न बाल गोविंद की उम्र पाठ में क्या बताई गई है?

  1. 40 साल
  2. 50 साल
  3. 70 साल
  4. 60 साल से ऊपर

उत्तर 60 साल से ऊपर

4 बाल गोविंद कमर में क्या बांधे रहते?

  1. धोती
  2. लंगोटी
  3. शर्ट
  4. कंबल

उत्तर – लंगोटी

5 प्रश्न – पाठ के आधार पर बताइए भगत जी सिर पर क्या पहना करते थे?

  1. कनपटी टोपी
  2. धार्मिक गमछा
  3. मफलर
  4. पगड़ी

उत्तर – कनपटी टोपी

6 सर्दी के मौसम में भगत जी क्या ओढ़ा रहा करते थे?

  1. सफेद कंबल
  2. काला कंबल
  3. रजाई
  4. चादर

उत्तर काला कंबल

7 प्रश्न मस्तक पर भगत जी किस चीज का लेप लगाया करते थे?

  1. हल्दी का लेप
  2. चंदन का लेप
  3. रोली का लेप
  4. आटे का लेप

उत्तर चंदन का लेप

8 प्रश्न- पाठ के आधार पर बताइए भगत जी गले में किस चीज की माला पहना करते थे?

  1. रुद्राक्ष की माला
  2. फूलों की माला
  3. तुलसी की जड़ों की माला
  4. मोतियों की माला

उत्तर- तुलसी की जड़ों की माला

9 प्रश्न भगत जी किसको मानते थे?

  1. कबीर को
  2. गुरु नानक देव को
  3. रामानंद को
  4. पीर औलिया को

उत्तर कबीर को

10 प्रश्न- अनाज उपजाकर सबसे पहले भगत कहां ले जाया करता था?

  1. अपने घर
  2. अपने बेटे के ससुराल
  3. साहूकार के पास
  4. कबीरपंथी मठ में

उत्तर कबीरपंथी मठ में

11 प्रश्न पाठ में रोपनी शब्द का प्रयोग किया गया है इसका क्या अर्थ होगा?

  1. रस्सी का गांठ बनाना
  2. फसल को खेत में लगाना
  3. खंजड़ी बजाना
  4. रस्सी वाला खेल करना

उत्तर- फसल को खेत में लगाना। 

12 प्रश्न- भादो मास की अंधियारी रात में बालगोबिन क्या बजाया करते थे?

  1. ढोलक
  2. बिन
  3. खंजड़ी
  4. बांसुरी

उत्तर- खंजड़ी

13 प्रश्न – कार्तिक मास आते ही बाल गोविंद क्या किया करते थे?

  1. भिक्षा मांगा करते थे
  2. आराम किया करते थे
  3. कबीरपंथी मठ में सेवा करते थे
  4. प्रभात फेरिया किया करते थे

उत्तर – प्रभात फेरिया किया करते थे

14 प्रश्न- पाठ के आधार पर बताइए बाल गोविंद स्नान करने कहां जाया करते थे?

  1. कुए पर
  2. बाथरूम में
  3. पांच कोस दूर नदी स्नान
  4. कबीरपंथी मठ में

उत्तर पांच कोस दूर नदी स्नान

More Balgobin Bhagat mcq for examination point of view

15 प्रश्न- बालगोबिन प्रत्येक वर्ष किस नदी में स्नान करने जाते थे?

  1. गंगा नदी
  2. नर्मदा नदी
  3. यमुना नदी
  4. सरयू नदी

उत्तर गंगा नदी

16 प्रश्न- भगत अपना गुजर-बसर कैसे किया करते थे?

  1. भिक्षा मांग कर
  2. मठ से भोजन लाकर
  3. मेहनत करके
  4. भजन गा कर

उत्तर मेहनत करके

17 बालगोविंन भगत के घर किसकी मृत्यु हुई थी?

  1. इकलौते पुत्र की
  2. पुत्री की
  3. पत्नी की
  4. पतोहू की

उत्तर- इकलौते पुत्र की

18 प्रश्न- बालगोविंन ने अपने पुत्र के पार्थिव शरीर को कहां लिटा कर रखा था ?

  1. आंगन में चारपाई पर
  2. आंगन में चटाई पर
  3. घर के बाहर चटाई पर
  4. मठ के बाहर सफेद चादर पर

उत्तर आंगन में चटाई पर।

19 भगत जी पुत्र के पार्थिव शरीर के पास आसन जमा कर क्या कर रहे थे?

  1. रो रहे थे
  2. गीत गा रहे थे
  3. लोगों को समझा रहे थे
  4. आंख बंद कर बैठे थे

उत्तर- गीत गा रहे थे

20 प्रश्न- पुत्र के श्राद्ध की अवधि पूरी होने पर भगत ने क्या किया?

  1. पुत्रवधू को मायके भिजवा दिया
  2. पुत्र वधू के भाई को बुलाकर उसकी दूसरी शादी का आदेश दिया
  3. घर छोड़कर चले गए
  4. पतोहू के भाई को घर बुलाकर रख लिया

उत्तर – पुत्र वधू के भाई को बुलाकर उसकी दूसरी शादी का आदेश दिया। 

21 प्रश्न पतोहू ने बाल गोविंन की किन-किन असुविधा का हवाला दिया?

  1. बाल गोविंन की बीमारी का
  2. उसकी शारीरिक अवस्था का
  3. भोजन पानी का
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर उपरोक्त सभी

22 प्रश्न- पुत्र के मृत्यु पर भगत क्या करने को कह रहे थे?

  1. उत्सव मनाने को
  2. शोक मनाने को
  3. जल्दी संस्कार करने को
  4. पतोहू का विवाह करने को

उत्तर उत्सव मनाने को

23 प्रश्न- गांव के लोग भगत को साधु क्यों कहते थे?

  1. क्योंकि वह किसी का अहित नहीं चाहते थे
  2. वह घर साफ सुथरा रखते थे
  3. बिना पूछे किसी की वस्तु नहीं लेते थे
  4. खरा व्यवहार रखते थे

उत्तर- खरा व्यवहार रखते थे

24 प्रश्न लेकर किसके घर गया था?

  1. अपने मित्र के घर
  2. पड़ोसी के घर
  3. बालगोविंन के घर
  4. साधु के घर

उत्तर बाल गोविंन के घर

25 प्रश्न कबीरपंथी का क्या मतलब होता है ?

  1. कबीर दास को मानने वाला
  2. कबीर दास के उपदेश सुनने वाला
  3. कबीरदास के परिवार से संबंध रखने वाला
  4. कबीर के संप्रदाय को मानने वाला

उत्तर कबीर के संप्रदाय को मानने वाला।

26 प्रश्न- भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?

  1. क्योंकि वह भगत को पिता के समान मानती थी
  2. भगत का कोई देखभाल करने वाला नहीं था
  3. भगत अस्वस्थ रहा करते थे
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर उपरोक्त सभी

27 प्रश्न- बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के अचरज का कारण क्यों थी?

  1. मौसम कैसा भी हो दिनचर्या एक समान रहती थी
  2. मौसम के अनुसार दिनचर्या परिवर्तित होती थी
  3. सर्दी में बाहर कब निकला करते थे
  4. सर्दी के मौसम में नदी स्नान बंद कर दिया करते थे

उत्तर- मौसम कैसा भी हो दिनचर्या एक समान रहती थी। 

28 प्रश्न – कबीर हमेशा कहते ‘सभी चीज साहब की है’ यहां ‘साहब’ से क्या अभिप्राय है ?

  1. मठ का मुखिया
  2. गांव का मुखिया
  3. ईश्वर
  4. ग्रामीण अधिकारी

उत्तर- ईश्वर

संबंधित लेख का भी अध्ययन करें

नेताजी का चश्मा ( पाठ का सार, प्रश्न उत्तर ) class 10

बालगोबिन भगत ( Summary, question, solution ) Class 10

क्रिया की परिभाषा, उदहारण, भेद

समास की परिभाषा, उदाहरण, भेद

अव्यय की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

विशेषण की परिभाषा, भेद, तथा उदाहरण

क्रिया विशेषण की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

कारक की परिभाषा, भेद, और उदहारण

पर्यायवाची शब्द संग्रह

मुहावरे का विशाल संग्रह अर्थ एवं उदाहरण सहित

विलोम शब्द संग्रह

लोकोक्तियाँ अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित उदाहरण

संधि की परिभाषा, भेद, एवं उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी

समापन

प्रस्तुत पाठ में बालगोविंन भगत जो कबीर की विचारधारा से प्रभावित थे, उसको अपना आदर्श मानकर उसके अनुयायी हुए। कबीर पंत के लोग निर्गुण निराकार को ईश्वर मानते हैं और उनका मानना अन्य धर्म से बिल्कुल अलग है।

वह ईश्वर का वास सर्वत्र सभी जगह मानते हैं उनकी विचारधारा जीवन मृत्यु से परे होती है। यही कारण है भगत के पुत्र की जब मृत्यु हुई तो वह उत्सव मनाने की बात करते हैं। यहां उसके भक्ति का चरमोत्कर्ष देखा गया है।  क्योंकि भगत का मानना था पुत्र के शरीर की आत्मा उस परमात्मा के पास चली गई है जो उसका स्वामी है जिसने उसे जन्म दिया था, तो शोक और विलाप का कोई प्रश्न ही नहीं।

बल्कि यह उत्सव मनाने का समय है यही बात वह अपनी पुत्रवधू और समस्त ग्राम वासियों को समझा रहे थे।

एक साधारण से व्यक्ति के उच्च आदर्शों को भगत ने अपने चरित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया। अपने आचरण से व्यक्ति किस प्रकार श्रेष्ठ बन सकता है वह इस पाठ में स्पष्ट देखने को मिलता है। इसके लिए किसी जाति पाती का बंधन नहीं होता।

बालगोबिन भगत को क्या माना गया है?

बालगोबिन भगत कबीर के पक्के भक्त थे। वे कभी झूठ नहीं बोलते थे और हमेशा खरा व्यवहार करते थे। वे किसी की चीज का उपयोग बिना अनुमति माँगे नहीं करते थे। उनकी इन्हीं विशेषताओं के कारण वे साधु कहलाते थे।

बालगोबिन भगत आत्मा और परमात्मा के बिच कौन सा सम्बन्ध मानते थे?

बालगोबिन भगत के अनुसार आत्मा और परमात्मा का संबंध बहुत गहरा है। धरती पर अपना समय पूरा करने के पश्चात आत्मा परमात्मा के पास चली जाती है क्योंकि विरहनि अपने प्रेमी से मिलकर संतुष्ट होती है। इसमें किसी को दु:खी नहीं होना चाहिए। आत्मा और परमात्मा के संबंध में यह उनका चरम विश्वास था।

बालगोबिन भगत हिंदी साहित्य की कौन सी विधा है?

बालगोबिन भगत एक रेखाचित्र अर्थात स्केच है। ये साहित्य की आधुनिक विधा है और इस रेखाचित्र के माध्यम से रामवृक्ष बेनीपुरी ने एक ऐसे विलक्षण चरित्र का उद्घाटन किया है जो मनुष्यता ,लोक संस्कृति और सामूहिक चेतना का प्रतीक है। सन्यास का आधार जीवन के मानवीय सरोकार होते हैं।

भगत कबीर को क्या मानते हैं?

खेतीबारी से जुड़े गृहस्थ बालगोबिन भगत अपनी किन चारित्रिक विशेषताओं के कारण साधु कंहलीते थे, वे कबीर को अपना साहब मानते थे। वे कबीर के पदों को ही गाते थे और उनके आदेशों पर चलते थे। वे सभी से खरा व्यवहार रखते थे, दो टूक बात कहने में न कोई संकोच करते थे, न किसी से झगड़ते थे