बुधवार के दिन कौन से भगवान का दिन रहता है? - budhavaar ke din kaun se bhagavaan ka din rahata hai?

वैसे माता दुर्गा का वार मंगलवार है परंतु लाल किताब के अनुसार बुधवार को भी उनकी पूजा होती है। हालांकि बुधवार को गणेशजी की विधिवत रूप से पूजा करने के 10 लाभ मिलते हैं। आओ जानते हैं कि वे कौन कौनसे फायदे हैं।

1.बुधवार की प्रकृति चर और सौम्य मानी गई है। ज्योतिष अनुसार यह भगवान गणेश और लाल किताब अनुसार दुर्गा माता का दिन है। कमजोर मस्तिष्क वालों को बुधवार के दिन उपवास रख कर पूजा करना चाहिए, क्योंकि बुधवार का दिन बुद्धि प्राप्ति का दिन होता है।

2. पुराणों में गणेशजी की भक्ति शनि सहित सारे ग्रहदोष दूर करने वाली भी बताई गई हैं।

3. प्रत्येक बुधवार के शुभ दिन गणेशजी की उपासना से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य बढ़ता है और उसके जीवन से सभी तरह की रुकावटें दूर होती हैं।

4. बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करने से समस्त प्रकार की तंत्र शक्ति का निवारण होता है।

5. इसी प्रकार यदि परिवार में गृह कलेश हो तो बुधवार के दिन दूर्वा के गणेशजी की प्रतिकात्मक प्रतिमा बनाएं। इसे अपने घर के देवालय में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करें।

6. धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। बाद में यह घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो जाता है।

7.गणेश या दुर्गा मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को बुधवार के दिन साबुत बादाम देना चाहिए। इससे घर की बीमारी दूर होती है।

8. इस दिन जमा किए गए धन में बरकत रहती है। बुधवार को धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए।

9. बिगड़े काम बनाने के लिए बुधवार को गणेश मंत्र का स्मरण करें-

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

अर्थात भगवान गणेश आप सभी बुद्धियों को देने वाले, बुद्धि को जगाने वाले और देवताओं के भी ईश्वर हैं। आप ही सत्य और नित्य बोधस्वरूप हैं। आपको मैं सदा नमन करता हूं। कम से कम 21 बार इस मंत्र का जप जरुर होना चाहिए।

10. ग्रह दोष और शत्रुओं से बचाव के लिए-

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।

ये भगवान गणेश जी के बारह नाम है। इन नामों का जप उचित स्थान पर बैठकर किया जाए तो यह उत्तम फलदायी है। जब पूरी पूजा विधि हो जाए तो कम से कम 11 बार इन नामों का जप करना शुभ होता है।

हिंदू धर्म और इसको मानने वालों के लिए बुधवार का दिन बड़ा ही खास है। मान्यता है कि बुधवार के दिन कुछ विधियों को अपनाकर जीवन में आने वाले संकटों से बचा जा सकता है। इस दिन बुध ग्रह की पूजा की जाती है। इसके साथ बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। गणेश जी में आस्था रखने वाले लोग इस दिन बड़ी ही श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इन सभी श्रद्धालुओं का मानना है कि बुधवार को गणेश जी की पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा इस दिन कुछ लोग बुध ग्रह की भी पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन बुध ग्रह की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह की उपस्थिति अशुभ से शुभ जगह पर हो जाती है।

हिंदू धर्म में बुधवार के दिन व्रत रखने को भी काफी फायदेमंद बताया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले तमाम लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। बता दें कि अन्य व्रतों की तरह बुधवार के व्रत की भी एक खास विधि है। अगर आप इन विधियों का ठीक ढंग से पालन करते हैं तो इसके लाभ आपको मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन व्रत करने की क्या सही विधि है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

1. यह व्रत महीने के शुक्ल पक्ष के पहले बुधवार को करना उचित माना जाता है।

लोकप्रिय खबरें

बुधवार के दिन कौन से भगवान का दिन रहता है? - budhavaar ke din kaun se bhagavaan ka din rahata hai?

30 साल बाद शनि ग्रह गोचर करके बनाएंगे विशेष राजयोग, 2023 में इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ उन्नति के प्रबल योग

बुधवार के दिन कौन से भगवान का दिन रहता है? - budhavaar ke din kaun se bhagavaan ka din rahata hai?

Weight Chart: उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका वजन? देखें परफेक्ट बॉडी के लिए ये सिंपल चार्ट

बुधवार के दिन कौन से भगवान का दिन रहता है? - budhavaar ke din kaun se bhagavaan ka din rahata hai?

Delhi Mayor: आसानी से AAP को मेयर की कुर्सी नहीं देगी बीजेपी, बदली रणनीति! अब कर सकती है यह काम

बुधवार के दिन कौन से भगवान का दिन रहता है? - budhavaar ke din kaun se bhagavaan ka din rahata hai?

Diabetes Control: डायबिटीज में मूंगफली खाना चाहिए या नहीं? इसका सेवन करने से ब्लड शुगर पर कैसा असर पड़ता है एक्सपर्ट से जानिए

2. मान्यता यह भी है कि बुधवार का व्रत अंधेर यानी कृष्ण पक्ष की बजाए चांदन यानी शुक्ल पक्ष में रखना चाहिए।

हिंदू धर्म की मान्याओं के अनुसार हफ्ते का प्रत्येक दिन अलग-अलग देवताओं को समर्पित है. बुधवार का दिन भी बड़ा खास होता है और इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. यह दिन भगवान को समर्पित है और गणेश जी में आस्था रखने वाले लोग इस दिन बड़ी ही श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना और व्रत भी करते हैं. कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने के कई लाभ हैं. आइए जानते हैं बुधवार को व्रत करने की विधि और इससे मिलने वाले लाभ.

बुधवार के व्रत की पूजा विधि

  1. बुधवार के व्रत को 7 बुधवार तक किया जाना चाहिए और इसकी शुरुआत महीने के शुक्ल पक्ष करना ही उचित माना जाता है.
  2. बता दें कि किसी भी व्रत की शुरुआत पितृ पक्ष में नहीं करनी चाहिए.
  3. बुधवार को सुबह स्नान-ध्यान से निवृत होकर सबसे पहले तांबे के पात्र में भगवान गणेश जी मूर्ति स्थापित करें.
  4. पूजा के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करना शुभ होता है. यदि पूर्व दिशा में मुख करना संभव न हो तो आप उत्तर दिशा की ओर मुख करके भी पूजा की शुरुआत कर सकते हैं.
  5. आसन पर बैठकर भगवान गणेश जी की फूल, धूप, दीप, कपूर, चंदन से पूजा अर्चना करें.
  6. मान्यता है कि पूजा में दूब यानि दूर्वा अर्पित करना शुभ होता है.
  7. इसके बाद गणेश जी को मोदन अर्पित करें और मन ही मन भगवान का ध्यान करते हुए 108 बार इस मंत्र का जाप करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’

बुधवार को व्रत करने के नियम

  1. बुधवार के व्रत में नमक खाने से परहेज करना चाहिए.
  2. साथ ही बुधवार के दिन गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं और इस भोग को गाय को खिलाएं.
  3. बुधवार व्रत की कथा जरूर पढ़ें और आरती भी करें.
  4. मान्यता है कि बुधवार के व्रत में हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है.
  5. बुधवार को व्रत करने के लाभ
  6. मान्याओं के अनुसार बुधवार को व्रत करने वाले जातक के जीवन में सुख, शांति और यश बना रहता है.
  7. इस व्रत को करने से आपके अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते.
  8. बुधवार के गणेश की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं.
  9. माना जाता है कि बुधवार के दिन बुध ग्रह की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह की उपस्थिति शुभ जगह पर होती है.
  10. यदि आपका कमाया हुआ धन व्यर्थ जा रहा है तो बुधवार का व्रत करें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें धर्म की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

बुधवार के दिन कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए?

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश की खास पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस दिन गणेश जी के कुछ उपाय करना आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है.

श्री कृष्ण भगवान का कौन सा दिन है?

भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी बुधवार को रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रि के समय वृष के चन्द्रमा में हुआ था। धर्मशास्त्रत्तें के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को किया जाता है।

बुध किसका दिन है?

इस दिन बुध ग्रह की पूजा की जाती है। इसके साथ बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है।

कौन सा वार किस भगवान का होता है?

मनीष शर्मा के अनुसार शिवपुराण में सातों दिनों के हिसाब से देवताओं के पूजन का महत्व बताया है। रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र, मंगलवार को मंगल, बुधवार को बुध, गुरुवार को बृहस्पति, शुक्रवार को शुक्र और शनिवार को शनि का पूजन करना श्रेष्ठ रहता है। पं. शर्मा के अनुसार सूर्य आरोग्य देता है।