क्या मैं बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा कर सकता हूं? - kya main bina paasaport ke videsh yaatra kar sakata hoon?

शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे नई-नई जगहों पर घूमना पसंद नहीं होगा। शौकीन लोग तो देश ही नहीं विदेश में भी घूमने की प्लानिंग कर लेते हैं। लेकिन कई बार पासपोर्ट न होने की वजह से ये सपना अधूरा का अधूरा रह जाता है। दिमाग में उस समय यही ख्याल आता है कि इतने दिनों में पासपोर्ट बनेगा, इतने में तो आसपास की जगहों पर इंसान घूम आए। क्यों सही कहा न? लेकिन अब से आपका बिन भारतीय पासपोर्ट के विदेश घूमने का सपना पूरा हो सकता है। आज इस लेख में हम उन दो देशों को लेकर आएं हैं, जहां आप पासपोर्ट के बिना जा सकते हैं। बस साथ में कुछ जरूरी कागज रखने पड़ेंगे।

बिना पासपोर्ट के नेपाल ट्रिप - Travel Nepal without Indian Passport

क्या मैं बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा कर सकता हूं? - kya main bina paasaport ke videsh yaatra kar sakata hoon?

नेपाल उन देशों की लिस्ट में आता है, जहां भारतीय बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं। जो भारतीय भारत से नेपाल टूर का मजा लेना चाहते हैं, वे बिना वीजा के भी आसानी से नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। आपके पास या तो एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए, अगर ये नहीं है तो भारत सरकार द्वारा जारी एक फोटो आईडी कार्ड, या भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी इलेक्शन कार्ड होना चाहिए। यह एक ऐसा देश है जहां दुनिया भर से लोग आध्यात्मिक चीजों को देखने के लिए आते हैं। पूरी दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट, अपने अंदर के एडवेंचर को जगाने के लिए बेस्ट है। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विरासत और बौद्धों के लिए कई पूजा स्थल इस ट्रिप में जान सी डाल देते हैं।

नेपाल में घूमने के लिए जगह - Top Places to Visit in Nepal

क्या मैं बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा कर सकता हूं? - kya main bina paasaport ke videsh yaatra kar sakata hoon?

काठमांडू शहर कई पवित्र और ऐतिहासिक स्थानों से घिरा हुआ है, जहां आपको अपने नेपाल ट्रिप के दौरान जरूर जाना चाहिए। यहां का चितवन राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ट्रैकर्स और रोमांच के दीवानों को यहां ट्रैक के एक से एक पॉइंट मिल जाएंगे और उनमें से सबसे फेमस हैं - एवरेस्ट, अन्नपूर्णा और लंगटांग क्षेत्र। पोखरा नेपाल में ट्रेकर्स के लिए परफेक्ट हॉटस्पॉट है।

नेपाल घूमने का सबसे अच्छा समय - The Best Time to Visit Nepal

क्या मैं बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा कर सकता हूं? - kya main bina paasaport ke videsh yaatra kar sakata hoon?

नेपाल की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और दिसंबर के महीनों के बीच है। इस समय में देश साफ नीला आसमान और हिमालय के शानदार नजारे पेश करता है। अप्रैल के महीने तक मौसम ड्राई रहता है, आपको यहां हर क्षेत्र में अलग-अलग तापमान देखने को मिलेगा।

बिना पासपोर्ट के भूटान ट्रिप - Travel Bhutan without Indian Passport

क्या मैं बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा कर सकता हूं? - kya main bina paasaport ke videsh yaatra kar sakata hoon?

भूटान की यात्रा करने वाले भारतीयों को या तो अपना पासपोर्ट या भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र ले जाना होगा। भारतीय नागरिकों को इस पड़ोसी देश की यात्रा करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है, लेकिन प्रवेश पाने के लिए केवल एक वैलिड फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा। इस देश में आपको शानदार प्रकृति का नजारा देखने को मिल जाएगा। भूटान का 72% भाग वनों से आच्छादित है, जो इसे हरा भरा देश बनाने में मदद करता है।

भूटान में घूमने के लिए जगह - Places to visit in Bhutan

क्या मैं बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा कर सकता हूं? - kya main bina paasaport ke videsh yaatra kar sakata hoon?

खुशहाल देशों में आने वाला भूटान, पारंपरिक बौद्ध संस्कृति की खूबसूरती से भरा हुआ है। यहां आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए, पार्टनर के साथ हनीमून के लिए और यहां तक की दोस्तों के साथ रोमांचक चीजों का मजा लेने के आ सकते हैं। राजधानी शहर थिम्पू हिमालय पर्वत की ऊंची चोटियों पर बसा हुआ है, जो आसपास के हरियाली और नदियों के शानदार नजारे पेश करता है। यहां के कई मंदिरों, स्मारकों और म्यूजियम जैसे बोंडे लखांग, खांगखु लखांग, टैगो लखांग, ड्रुक चोइंग और राष्ट्रीय संग्रहालय भी आपको जरूर जाना चाहिए।

भूटान की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय -

क्या मैं बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा कर सकता हूं? - kya main bina paasaport ke videsh yaatra kar sakata hoon?

भूटान घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर के महीनों के बीच है, क्योंकि देश के कई क्षेत्रों में मौसम सही रहता है। ठंडी-ठंडी हवा के साथ यहां आपको कड़ी धूप वाली जगहें भी देखने को मिल जाएंगी।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिना पासपोर्ट के कौन से देश में जा सकते हैं?

यहां देखें बिना वीजा के ट्रैवल किए जाने वाले देशों की लिस्ट-.
ओशिनिया- कुक आइलैंड, फिजी, मार्शल आइलैंड, नीयू, समोआ, वनुआतू, तुवालू, पलाऊ आइलैंड, माइक्रोनेशिया.
मिडल ईस्ट - ईरान, ओमान, जोर्डन, कतर.
यूरोप- अलबानिआ, सर्बिया.

क्या भारत के भीतर यात्रा करने के लिए पासपोर्ट आवश्यक है?

विदेश की यात्रा पर जाने वाले भारतीय नागरिकों के पास गंतव्‍य देश के लिए यात्रा का प्राधिकार और वैध भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए। यात्रा प्राधिकार वीज़ा है, जिसे उन देशों के अलावा सभी देशों के लिए यात्रा से पहले प्राप्‍त किया जाता है जहां 'आगमन पर वीज़ा' की सुविधा उपलब्‍ध है।

विदेश जाने के लिए कितना पैसा लगता है?

वीजा बनवाने कि फीस हर देश की फीस एक समान है जो कहीं कहीं अलग है। यह फीस लगभग 50 USD (INR 3,750) है। यूएसए का वीजा कितने रुपए में बनता है? अमेरिकी वीजा के लिए आपको USD 160 (INR 12,000) से लेकर USD 265 (INR 19,875) तक की फीस चुकानी होती है।

विदेश जाने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?

वहां जाने के लिए सबसे पहले किसी भी शख्स को जिस डॉक्यूमेंट या कार्ड की जरूरत होती है, वो है पासपोर्ट. पासपोर्ट के बिना आप विदेश यात्रा कर ही नहीं सकते. हां, अगर आपको नेपाल जैसे देश में घूमना है तो वो आप बिना पासपोर्ट के भी जा सकते हो लेकिन इसके अलावा आप किसी देश की यात्रा बिना पासपोर्ट नहीं कर सकते.