लेखक बदलू को बदलू मामा न कहकर बदलू काका क्यों कहता? - lekhak badaloo ko badaloo maama na kahakar badaloo kaaka kyon kahata?

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter-2 laakh ki chudiya Questions and Answers

प्र०१. बचपन में लेखक अपने मामा के गांव चाव से क्यों जाता था और बदलू को’ बदलू मामा’ना कह कर’ बदलू काका’ क्यों कहता था?

उत्तर:- बचपन में लेखक अपने मामा के गांव चले जाना चाहता था क्योंकि वह जब वहां से लौटता था तो उसके मामा उसे ढेर सारी रंग बिरंगी गोलिया देते थे। वह गोली किसी बच्चे का मन मोह लेता था। वह बदलू को बदलू मामा न कहकर बदलू काका इसलिए कहा करता था, क्योंकि गांव के सभी बच्चे उसे बदलू काका कहा करते थे इसलिए वह भी बदलू को बदलू मामा न कहकर बदलू काका कहा करता था।

प्र०२. वस्तु -विनिमय क्या है?  विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?

उत्तर:- विनिमय की प्रचलित पद्धति यह है कि वह चूड़ियों को पैसे से नहीं बेचता था । उसका अभी तक वस्तु विनिमय का तरीका था और लोग अनाज के बदले उससे चूड़ियां ले जाते ।बदलू स्वभाव से बहुत ही सीधा था।मैं कभी भी किसी भी गांव के लोगों से या फिर बाहरी लोगों से चूड़ियों को कभी भी पैसे में नहीं बेचता था।

प्र०३. मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं।’-इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है?

उत्तर:- मुझे लगा उसके अंदर कोई बहुत बड़ी व्यथा छिपी है। देर तक सोचता रहा कि इस मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं। कुछ देर फिर शांति रही जो उसे अच्छी नहीं लगी।

प्र०४. बदलू के मन में ऐसी कौन सी व्यथा थी जो लेखक से छिपी न रह  सकी।

उत्तर:- समय के अनुसार उसकी चूड़ियां बिकना बंद हो गई। और गांव के गली गली में कांच की चूड़ियों का प्रचार हो चुका था। सब औरतें कांच की चूड़ियां पहनते थे इसी व्यथा को बदलू छिपा ना सका।बदलू जब भी किसी के हाथ में कांच की चूड़ियां देखता तो उसे अंदर ही अंदर उसका खून खौल उठता।

प्र०५. मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया ?

उत्तर:- मशीनी युग से बदलू के जीवन में यह बदलाव आया कि पहले बदलू की चूड़िया अधिक बिकती थी। परंतु अब उसकी चूड़ियां बिकनी बंद हो गई। और सब कांच की चूड़ियां खरीदते थे फिर वह बीमार रहने लगा और उसका शरीर समय के अनुसार ढल गया।

कहानी से आगे

प्र०१. आपने मेले- बाजार आदि में हाथ से बनी चीजों को बिकते देखा होगा।आपके मन में किसी चीज को बनाने की कला सीखने की इच्छा हुई है और आपने कोई कारीगरी सीखने का प्रयास किया हो तो उसके विषय में लिखिए।

उत्तर:-एक बार जब मैं मेला गई थी। तब मैंने वहां पर हाथ से बनी हुई फ्लावर पोट देखी। उसे बनाने की इच्छा मेरे मन में जागृत हुई। फिर मैंने उसे बनाया और कई लोगों को दिखाया। सब उसे देखकर कह रहे थे कि यह बहुत ही खूबसूरत है। उसे बनाने में मेरे को पूरे 2 दिन लग गए।

प्र०२.लाख की वस्तुओं का निर्माण भारत के किन किन राज्य में होता है लाख से चूडियों के अतिरिक्त क्या-क्या चीजे बनती है ज्ञात कीजिए।

उत्तर:- लाख की वस्तुओं का  निर्माण राजस्थान अथवा इसके अलावा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और इसके अलावा अन्य देशों में भी लाख पाए जाते हैं।लाख की चूड़ियां के अलावा अन्य प्रकार की चीजें बनती है। जैसे-खिलौने, सजाने की वस्तुए,रंग बिरंगी डिबिया व डिब्बे और अन्य वस्तुएं भी बनती है।

अनुमान और कल्पना

प्र०१. घर में मेहमान के आने पर आप उसका अतिथि -सत्कार कैसे करेंगे?

उत्तर:- घर में मेहमान के आने के बाद उसका आदर सत्कार करेंगे। फिर उसे बैठने के लिए कहेंगे चाय नाश्ता करवाएंगे। उनका हाल-चाल पूछेंगे।

प्र०२. आपको छुट्टियों में किस के घर जाना सबसे अच्छा लगता है वहां की दिनचर्या अलग कैसे होती है? लिखिए।

उत्तर:-मुझे छुट्टियों में अपने मौसी के यहां जाना अच्छा लगता है वहां पर मेरी एक छोटी बहन है हम दोनों साथ में खेलते हैं। साथ में खाना खाते हैं हर काम साथ में करते हैं। मेरी छोटी बहन को मुझ से बहुत लगाव है वह चाहती है कि मैं हमेशा उसके साथ रहूं मगर बस में एक से डेढ़ महीने तक ही उसके साथ रह पाती हूं। जब मैं गर्मियों की छुट्टियों में उसके घर जाती हूं तो वह मुझको देखकर बहुत प्रसन्न होती है।

प्र०३. मशीनी युग में अनेक परिवर्तन आए दिन होते रहते हैं।अपने आस -पास से इस प्रकार के किसी परिवर्तन का उदाहरण चुनिए और उसके बारे में लिखिए।

उत्तर:- मशीनी युग में बड़े-बड़े परिवर्तन आए। मेरे घर के बगल में एक बदलू नाम का लड़का लाख की चूड़ी बनाता था। पिछले कुछ साल से मैंने देखा कि वह अब और भी सुंदर -सुंदर चूड़ियां बनाता है।

प्र०४. बाजार में बिकने वाले सामानों की डिजाइनों में हमेशा परिवर्तन होता है। आप इन परिवर्तनों को किस प्रकार देखते हैं? आपस में चर्चा कीजिए।

उत्तर:-बाजार में बिकने वाले सामानों में हमेशा परिवर्तन होता है। वह एक ही डिजाइन बनाते- बनाते ऊब जाते हैं । इसलिए नई -नई डिजाइन ओं का प्रयोग करते हैं। और फिर समारोह में भी अन्य परिवर्तन आता है।

प्र०५. हमारे खान -पान, रहन- सहन और कपड़ों में भी बदलाव आ रहा है। के पक्ष- विपक्ष मैं बातचीत कीजिए और बातचीत के आधार पर लेख तैयार कीजिए।

उत्तर:-हमारे खान पान रहन सहन और कपड़ों में बदलाव इसलिए आया है,क्योंकि महंगाई बढ़ती जा रही है। दुनिया बदलती जा रही है और दुनिया में अन्य प्रकार के कपड़े वस्तुएं और भी बहुत सी चीजें हैं। सुंदर चीजों को देखकर हम उसकी और आकर्षित होते चले जाते हैं। हम अपने मन को काबू नहीं कर पाते हैं। कोई दोस्त या परिवार कोई नई वस्तु खरीद ता है तो, हमें भी वह वस्तु खरीदने की इच्छा होती है। जैसे:- कपड़े, खिलौने, आदि।

More

बस की यात्रा प्रश्न और उत्तर

क लेखक बदलू को बदलू मामा न कहकर बदलू काका क्यों कहता था?

लेखक को बदलू काका से अत्यधिक लगाव था। वह लेखक को ढेर सारी लाख की रंग-बिरंगी गोलियाँ देता था इसलिए लेखक अपने मामा के गाँव चाव से जाता था। गाँव के सभी लोग बदलू को 'बदलू काका' कहकर बुलाते थे इस कारण लेखक भी 'बदलू मामा' न कहकर 'बदलू काका' कहता था

लेखक बदलू को क्या कह कर पुकारते थे?

बदलू लेखक को 'बदलू काका' कहकर पुकारता था

बदलू काका क्यों बनाते थे?

उत्तर- बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से इसलिय जाता था क्योंकि वहाँ बदलू उसे लाख की गोलियाँ बनाकर देता था। जो उसे पसंद थी। लेखक उसे “बदलू मामा” न कहकर “बदलू काका” इसलिए कहता था क्योंकि गाँव के सभी बच्चें उसे “बदलू काका”कहते थे

बदलू के मन में ऐसी कौन सी व्यथा थी जो लेखक से छिपी नहीं रह सकी?

बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी, जो लेखक से छिपी न रह सकी? उत्तर:बदलू लाख की चूड़ियाँ बेचा करता था परन्तु जैसे-जैसे काँच की चूडियों का प्रचलन बढ़ता गया उसका व्यवसाय ठप पड़ने लगा। अपने व्यवसाय की यह दुर्दशा बदलू को मन ही मन कचौटती थी