महाराणा प्रताप का ससुराल कहाँ है? - mahaaraana prataap ka sasuraal kahaan hai?

महाराणा प्रताप शूरवीर होने के साथ ही कोमल हृदय वाले इंसान भी थे। उनका जन्म 9 मई, 1540 को कुम्हलगढ़ में हुआ था। वह अपनी पहली पत्नी महारानी अजाब्दे पंवार से बेहद प्यार करते थे। अजाब्दे सुंदरता के साथ ही कुशाग्र बुद्धि की भी धनी थीं। उनके पिता राव ममरख सिंह और माता रानी हंसा बाई का ताल्लुक सिसोदिया वंश से था। वह महाराणा प्रताप की 11 पत्नियों में से एक थीं। इतिहासकारों का मानना है कि शादी से पहले ही दोनों एक-दूसरे को जानते थे। महाराणा प्रताप और अजाब्दे न केवल एक-दूसरे को प्रेम करते थे, बल्कि दोनों की बीच विश्वास और सम्मान का भी भाव था। बताया जाता है कि दोनों पहले एक अच्छे दोस्त थे। यही दोस्ती समय के साथ प्रेम में बदल गया था। शादी के पहले ही दोनों के बीच इतना विश्वास था कि महाराणा प्रताप खुद और मेवाड़ साम्राज्य के बारे में कई गोपनीय सूचनाएं अजाब्दे से साझा किया करते थे। अतुलनीय शौर्य के धनी महाराणा प्रताप अजाब्दे से इस हद तक प्रेम करने लगे थे कि उनके पिता महाराजा उदय सिंह ने 17 वर्ष की आयु में ही दोनों की शादी कर दी थी। महारानी अजाब्दे तब 15 वर्ष की ही थीं।

मुश्किल हालात में भी नहीं छोड़ा साथ: चित्तौड़ पर कब्जा करने के कारण महाराणा प्रताप का मुगल सम्राट अकबर के साथ छत्तीस का आंकड़ा था। अकबर ने शुरुआत में महारणा से दोस्ती करने की कोशिश की थी। वह चाहते थे कि महाराणा मुगल साम्राज्य का हिस्सा बन जाएं, लेकिन राजपूत शासक को यह किसी भी सूरत में मंजूर नहीं था। इसके कारण मेवाड़ और मुगल शासक के बीच जारी टकराव ने युद्ध का रूप ले लिया था। महाराणा प्रताप और मुगल सेना के बीच 1576 में हल्दीघाटी में युद्ध हुआ था। इसमें मुगलों का नेतृत्व राजा मानसिंह ने किया था। महज चार घंटे तक चले युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अरावली पर्वत श्रृंखला में पनाह लेकर मुगलों के साथ गुरिल्ला युद्ध छेड़ दिया था। महारानी अजाब्दे ने इस मुश्किल क्षण में भी महाराणा का साथ नहीं छोड़ा था। इतिहासकार तो यहां तक मानते हैं कि महाराणा प्रताप हर गंभीर मसले पर महारानी से सलाह-मशवरा करते थे। अजाब्दे हर मौके पर उन्हें अपनी राय देती थीं।

महाराणा प्रताप को सिंहासन नहीं सौंपना चाहते थे उदय सिंह: महाराणा प्रताप मेवाड़ के शासक महाराजा उदय सिंह की संतानों में सबसे बड़े थे। उदय सिंह शुरुआत में महाराणा को सिंहासन नहीं सौंपना चाहते थे। वह छोटे बेटे जगमाल को राजा बनाने के पक्षधर थे। महाराणा भी अपनी पिता की इच्छा के विरुद्ध मेवाड़ का शासक नहीं बनना चाहते थे। हालांकि, राजपूत साम्राज्य के विद्वतजन महाराणा प्रताप को ही राजा बनाने के पक्ष में थे। उनका मानना था कि जगमाल तत्कालीन परिस्थितियों से निपटने में सक्षम नहीं थे, लिहाजा वे महाराणा प्रताप को गद्दी पर बिठाने के पक्ष में थे। आखिरकार दरबारी विद्वानों की बात मानते हुए उदय सिंह ने महाराणा प्रताप को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था।

लोकप्रिय खबरें

महाराणा प्रताप का ससुराल कहाँ है? - mahaaraana prataap ka sasuraal kahaan hai?

Raj Yog: गजलक्ष्मी राजयोग बनने से इन 3 राशि वालों का चमक सकता है भाग्य, गुरु बृहस्पति की रहेगी असीम कृपा

महाराणा प्रताप का ससुराल कहाँ है? - mahaaraana prataap ka sasuraal kahaan hai?

Capricorn Yearly Horoscope 2023: मकर राशि वालों के लिए साल 2023 कैसा रहेगा; जानें करियर, बिजनेस और वैवाहिक जीवन का हाल

महाराणा प्रताप का ससुराल कहाँ है? - mahaaraana prataap ka sasuraal kahaan hai?

इंदिरा गांधी के ल‍िए मास्‍को से भ‍िजवाए गए थे मछली के अंडे, नर‍स‍िम्‍हा राव और वाजपेयी व‍िदेश दौरे पर साथ ले जाते थे शेफ 

9 मई, 1540 ईसवी को राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में पिता उदयसिंह की 33वीं संतान और माता जयवंताबाई की कोख से जन्मे मेवाड़ मुकुट-मणि महाराणा प्रताप जिन्हें बचपन में 'कीका' कहकर संबोधित किया जाता, जो अपनी निडर प्रवृत्ति, अनुशासन-प्रियता और निष्ठा, कुशल नेतृत्व क्षमता, बुजुर्गों व महिलाओं के प्रति विशेष सम्मानजनक दृष्टिकोण, ऊंच-नीच की भावनाओं से रहित, निहत्थे पर वार नहीं करने वाले, शस्त्र व शास्त्र दोनों में पारंगत एवं छापामार युद्ध कला में निपुण व उसके जनक थे।

महाराणा प्रताप कुटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ, मानसिक व शारीरिक क्षमता में अद्वितीय थे। उनकी लंबाई 7 फीट और वजन 110 किलोग्राम था तथा वे 72 किलो के छाती कवच, 81 किलो के भाले, 208 किलो की दो वजनदार तलवारों को लेकर चलते थे। उनके पास उस समय का सर्वश्रेष्ठ घोड़ा 'चेतक' था, जिसने अंतिम समय में जब महाराणा प्रताप के पीछे मुगल सेना पड़ी थी तब अपनी पीठ पर लांघकर 26 फीट ऊंची छलांग लगाकर नाला पार कराया और वीरगति को प्राप्त हुआ। जबकि इस नाले को मुगल घुड़सवार पार नहीं कर सकें।

पिता उदयसिंह द्वारा अपनी मृत्यु से पहले ही अपनी सबसे छोटी पत्नी के पुत्र जगमाल को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने से मेवाड़ की जनता असहमत थी। महाराणा प्रताप ने मेवाड़ छोड़ने का निर्णय किया लेकिन जनता के अनुनय-विनय के बाद वे रुक गए और 1 मार्च, 1573 को उन्होंने सिंहासन की कमान संभाली। उस समय दिल्ली में मुगल शासक अकबर का राज था और उसकी अधीनता कई हिन्दू राजा स्वीकार करने के लिए संधि-समझौता कर रहे थे, तो कई मुगल औरतों से अपने वैवाहिक संबंध स्थापित करने में लगे थे। लेकिन इनसे अलग महाराणा प्रताप को अकबर की दासता मंजूर नहीं थी। इससे आहत होकर अकबर ने मानसिंह और जहांगीर के अध्यक्षता में मेवाड़ आक्रमण को लेकर अपनी सेना भेजी। 18 जून, 1576 को आमेर के राजा मानसिंह और आसफ खां के नेतृत्व में मुगल सेना और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध हुआ। माना जाता है कि इस युद्ध में न तो अकबर की जीत हो सकी और न ही महाराणा प्रताप की हार हो सकी। एक तरफ अकबर की विशालकाय, साजो-सामान से सुरक्षित सेना थी तो दूसरी ओर महाराणा प्रताप की जुझारू सैनिकों की फौज थी।

हल्दीघाटी के ऐतिहासिक युद्ध के बाद महाराणा प्रताप परिवार सहित जंगलों में विचरण करते हुए अपनी सेना को संगठित करते रहे। एक दिन जब उन्होंने अपने बेटे अमरसिंह की भूख शांत करने के लिए घास की रोटी बनाई तो उसे भी जंगली बिल्ली ले भागी। इससे विचलित होकर महाराणा प्रताप का स्वाभिमान डगमगाने लगा। उनके हौसले कमजोर पड़ने लगे। ऐसी अफवाह फैल गई कि महाराणा प्रताप की विवशता ने अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली। तभी बीकानेर के कवि पृथ्वीराज राठौड़ ने महाराणा को पत्र लिखकर उनके सुप्त स्वाभिमान को पुन: जगा दिया। फिर महाराणा प्रताप को मरते दम तक अकबर अधीन करने में असफल ही रहा।

अंततः महाराणा प्रताप की मृत्यु अपनी राजधानी चावंड में धनुष की डोर खींचने से उनकी आंत में लगने के कारण इलाज के बाद 57 वर्ष की उम्र में 29 जनवरी, 1597 को हो गई।

कहते हैं महाराणा प्रताप की मृत्यु का समाचार सुनकर अकबर की आंखों में भी प्रताप की अटल देशभक्ति को देखकर आंसू छलक आए थे। मुगल दरबार के कवि अब्दुर रहमान ने लिखा है, 'इस दुनिया में सभी चीज खत्म होने वाली है। धन-दौलत खत्म हो जाएंगे लेकिन महान इंसान के गुण हमेशा जिंदा रहेंगे।
प्रताप ने धन-दौलत को छोड़ दिया लेकिन अपना सिर कभी नहीं झुकाया। हिन्द के सभी राजकुमारों में अकेले उन्होंने अपना सम्मान कायम रखा।'

और तो और एक बार अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन भारत के दौरे पर आ रहे थे, तो उन्होंने अपनी मां से पूछा… मैं आपके लिए भारत से क्या लेकर आऊं, तो उनकी मां ने कहा था भारत से तुम हल्दीघाटी की मिट्टी लेकर आना जिसे हजारों वीरों ने अपने रक्त से सींचा है। लेकिन, इन सब के उपरांत भी इतिहास की पाठ्य पुस्तकों में महाराणा प्रताप की वीरता के अध्याय पढ़ाने की बजाय अकबर की महानता के किस्से पढ़ाना इस सच्चे राष्ट्रनायक के बलिदान के साथ नाइंसाफी है।

धरती के इस वीर पुत्र के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी कि जब उसकी महानता व माटी के प्रति कृतज्ञता की कहानी हरेक जन तक पहुंचाई जाएगी।

महाराणा प्रताप का ससुराल कहाँ था?

किसी तरह महाराणा प्रताप गुजरात स्थित अपने ससुराल ईडर पहुंचे।

महाराणा प्रताप ने कितनी बार शादी की थी?

14 पत्नियां, 17 बेटे और 5 बेटियां, ऐसा था महाराणा प्रताप का परिवार

महाराणा प्रताप की सबसे सुंदर पत्नी कौन थी?

इतिहास के अनुसार महारानी अजबदे पंवार महाराणा प्रताप की पहली और सबसे प्रिय पत्नी थीं।

महाराणा प्रताप भोजन में क्या खाते थे?

महाराणा प्रताप ने अपने संघर्ष के दिनों में जिस घास की रोटी और अन्य वनस्पतियों का सहारा लिया था, वे पोषण से भरपूर थीं। अनुसंधान मे सामने आया कि दक्षिणी राजस्थान में कुपोषण की वजह परंपरागत खाद्यान्न से विमुख होना भी है। असल में उस वक्त आदिवासी परिवार घास-फूस, वनस्पति की रोटी और सब्जियों से पेट भरते थे