मिथुन राशि वाले के भाग्य में क्या लिखा है? - mithun raashi vaale ke bhaagy mein kya likha hai?

हम वेबदुनिया के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है मिथुन राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-

राशि-मिथुन

स्वामी ग्रह-बुध

गुणधर्म-द्विस्वभाव

तत्व-आकाश

उदय-शीर्षोदय

दिशा-पश्चिम

स्वरूप- जुड़वां बच्चे 

मिथुन राशि वाले जातक-

जिन जातकों के जन्म के समय चन्द्र मिथुन राशि में स्थित होता है उनकी राशि मिथुन होती है। मिथुन राशि वाले जातक कद में लम्बे व संतुलित शरीर वाले होते हैं। मिथुन राशि वाले जातकों का रंग गेहुंआ होता है। मिथुन वायु तत्व प्रधान राशि है इसी गुणधर्म के अनुसार मिथुन राशि वाले जातक चंचल व मनमौजी किस्म के होते हैं। 

परिवर्तनशीलता उनके जीवन का अंग होती है। वे अपनी आजीविका व दिनचर्या में परिवर्तन करते रहते हैं। मिथुन राशि वाले जातक पढ़ने-लिखने के शौकीन होते हैं। मिथुन एक द्विस्वभाव राशि है अत: इस राशि वाले जातक निर्णय में लेने कठिनाई महसूस करते हैं। मिथुन राशि वाले जातक अधिकतर असमंजस वाली स्थिति में होते हैं। वे अपने निर्णय बार-बार बदलते रहते हैं। 

मिथुन राशि वाले जातकों का दाम्पत्य जीवन सामान्य होता है। अपनी "पल में तोला...पल में मासा" वाली प्रवृत्ति के कारण अक्सर उनके जीवनसाथी के साथ उनके मतभेद रहते हैं। इस राशि के जातकों में विचारों की अधिकता पाई जाती है। मिथुन राशि के जातक समझदार होते हैं। उनमें अनुसंधान करने की पर्याप्त क्षमता होती है। 

मिथुन राशि वाले जातक अनुसंधानकर्ता,जासूस,सम्पादक,लेखक,लेखापरीक्षक,वकालत आदि क्षेत्रों में अधिक सफ़ल होते हैं।

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र


मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर माह अति उत्तम है। राशि स्वामी बुध स्वराशि कन्या में गोचर करता रहेगा। इससे समस्य कार्यो को प्रगति मिलेगी। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक जीवन में श्रेष्ठता प्राप्त होगी किंतु कुछ बातों को लेकर संतान पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक स्थिति सशक्त रहेगी। यात्रा-पर्यटन में समय व्यतीत करेंगे। निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। व्यापारी वर्ग को लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो जरूर करें, इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। नए प्रेम संबंध मिलेंगे।

मिथुन राशि वाले के भाग्य में क्या लिखा है? - mithun raashi vaale ke bhaagy mein kya likha hai?

महिलाएं

मिथुन राशि वाली महिलाएं दोस्‍ती करने से ज्‍यादा दोस्‍ती का पैगाम पहुंचाने में माहिर होती हैं। इनमें संचार की क्षमता बहुत अच्‍छी होती है। बुद्धिजीवियों के साथ दोस्‍ती करना ज्‍यादा पसंद करती हैं।

मिथुन राशि वाले के भाग्य में क्या लिखा है? - mithun raashi vaale ke bhaagy mein kya likha hai?

स्वतंत्र विचारों वाली

मिथुन राशि की लड़कियां आसानी से नहीं मानती उन्‍हे प्रपोज करने के लिए कुछ नया और अनोखा करें। ऐसी लड़कियां बुद्धिमान और स्‍वतंत्र विचारों वाली होती है, शादी के बंधन में पड़ना उन्‍हे ज्‍यादा नहीं लुभाता, इसलिए डेट पर जाते समय उनकी हां में हां मिलाइए और भविष्‍य की प्‍लानिंग न करे, इससे इनका मूड खराब हो सकता है।

मिथुन राशि वाले के भाग्य में क्या लिखा है? - mithun raashi vaale ke bhaagy mein kya likha hai?

बिना सोचे-समझे

इस राशि के युवक व युवतियों का जीवन कठिनाईयों से गुजरता है। इसका कारण यह है कि वह बिना सोचे-समझे प्रेम सम्बन्ध स्थापित करके अपना जीवन गर्त में ढकेल देते हैं।

मिथुन राशि वाले के भाग्य में क्या लिखा है? - mithun raashi vaale ke bhaagy mein kya likha hai?

काफी ऊर्जावान

मिथुन राशि वाले मानसिक रूप से काफी ऊर्जावान और निरंतर कार्य करने वाले होते हैं। ये हमेशा खुश रहते हैं और हर क्षेत्र में काम करने की क्षमता रखते हैं। थोड़े से जिद्दी होने के साथ-साथ व्‍यवहारकुशल और चतुर होते हैं।

मिथुन राशि वाले के भाग्य में क्या लिखा है? - mithun raashi vaale ke bhaagy mein kya likha hai?

व्‍यवहार

मिथुन राशि से प्रभावित व्यक्ति बहुत सज्जन होते हैं। आप अपनी भाषण कला से लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। मिथुन राशि से प्रभावित पुरूष एक साथ ही अनेक स्त्रियों से मित्रता रख सकते हैं

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें

Read the latest and breaking Hindi news on amarujala.com. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. Register with amarujala.com to get all the latest Hindi news updates as they happen.

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope 2022)
मिथुन राशि द्विस्वभाव वाली राशि है। इस राशि के जातक बुद्धिजीवी और स्वतंत्र होते हैं, साथ ही ये लोग प्यारे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। मिथुन राशि के जातक प्रेम संबंधों में कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाते हैं और कुछ रहस्यमयी कार्य करते हैं। ये एक क्षण में क्रोधित हो जाते हैं और दूसरे ही क्षण में शांत हो जाते हैं। मिथुन राशि के लोगों के द्विस्वभाव की वजह से इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। समाज में इन लोगों को बहुत पसंद किया जाता है। क्योंकि ये जानते हैं कि लोगों को कैसे खुश रखा जाता है। मिथुन राशि के जातक रोमांटिक किस्म के व्यक्ति होते हैं। मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध परिवर्तन और संचार का कारक है इसलिए मिथुन राशि के लोग की भाषा शैली अच्छी होती है और वे हर विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।

करियर (Gemini Career Horoscope 2022)
इस साल आपको करियर के क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने से पहले खुद पर ध्यान दें और अपने काम पर फोकस करें दशम भाव का स्वामी गुरु वर्ष की शुरुआत में आपके भाग्य भाव में होंगे, जो आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे। अप्रैल मध्य से गुरु आजीविका के दशम भाव में गोचर करेंगे इससे कार्य के क्षेत्र में आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी लगन और मेहनत से आप आने वाले सभी परेशानियों को दूर कर पाएंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। यदि मिथुन राशि के जातक किसी नई व्यावसायिक परियोजनाओं को लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सलाह दी जाती है कि आप वर्ष के दूसरे भाग में इस परियोजना पर काम करें।

आर्थिक स्थिति
वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इससे आपको धन लाभ होगा। इस स्थिति में आपको अत्यधिक चिंतन को छोड़कर कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों को मनचाहा फल देगा। आपको अपेक्षा से अधिक लाभ भी होगा और अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में ग्रहों की स्थिति से भी आपको निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपके पास निश्चित रूप से अच्छा धन होगा और इस वर्ष आपको धन की कोई कमी नहीं होने वाली है। इसके अलावा इस वर्ष आपको पदोन्नति के माध्यम से अच्छा वेतन मिलने की पूरी संभावना है। परंतु आपके खर्चों में भी वृद्धि की संभावना है इसलिए आमदनी और खर्च का संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता इस वर्ष रहेगी।

परिवार
यह वर्ष परिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। साथ ही माता-पिता की सेहत अच्छी रहने से परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। घर की आवश्यकता के अनुसार आप खरीददारी करते दिखाई देंगे। जिससे घर वालों के बीच आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ग्रहों की कृपा से परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव है।

परीक्षा -प्रतियोगिता
इस वर्ष छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी अप्रैल के बाद का समय विशेष अच्छा रहेगा आपको इस दौरान हर विषय को समझने में मदद मिलेगी। इससे आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह वर्ष विशेष फलदाई साबित होगा। दृढ़ता और कड़ी मेहनत आपको वांछित परिणाम प्रदान करेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद सफलता मिल सकती है।

स्वास्थ्य
इस वर्ष आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधान रहना होगा। अप्रैल के महीने तक आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आप को गंभीर चोट लगने की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें नहीं तो कोई महत्वपूर्ण काम खराब हो सकता है। आपको मोटापा और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए नियमित रूप से चिकित्सक की सलाह लें। साथ में योग व्यायाम और ध्यान भी करते रहें।

उपाय
किसी भी बुधवार के दिन पक्षियों के एक जोड़े को पिंजरे से आजाद करें। इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। घर की बड़ी महिलाओं को बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र या फिर चूड़ियां भेंट करें।

मिथुन राशि का अच्छा समय कब आएगा 2022?

करियर (Gemini Career Horoscope 2022) अप्रैल मध्य से गुरु आजीविका के दशम भाव में गोचर करेंगे इससे कार्य के क्षेत्र में आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी लगन और मेहनत से आप आने वाले सभी परेशानियों को दूर कर पाएंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

मिथुन राशि 2022 में क्या होने वाला है?

वर्ष 2022 में मिथुन राशि के लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक शनि मकर राशि में हैं। यह स्थिति आर्थिक नुकसान होने के योग बनाती है। शनि महाराज सेहत पर असर डाल सकते हैं।

मिथुन राशि की परेशानी कब खत्म होगी?

यानी मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से पूर्ण रूप से मुक्ति 17 जनवरी 2023 में ही मिलेगी। वहीं शनि साढ़े साती की बात करें तो 29 अप्रैल 2022 में धनु जातकों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। वहीं इस दौरान मीन जातकों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी।

मिथुन राशि का जीवनसाथी कौन है?

मिथुन के लिए बेस्‍ट लाइफ पार्टनर- ज्योतिष के मुताबिक शादी के मामले में मिथुन की जोड़ी हर किसी से नहीं बनती है लेकिन कुंभ राशि के साथ इनका रिश्ता दोस्ती और प्रेम का होता है. दोनों विचारों से आजाद, बौद्धिक और बातचीत में निपुण होते हैं.