नवग्रह पौधे कौन कौन से हैं? - navagrah paudhe kaun kaun se hain?

पौधोंमें भी ग्रह का वास होता है। यानी, अगर ग्रह दोष से मुक्ति के पौधे लगाएंगे तो हरियाली की हरियाली और चिंता से मुक्त होने की आस भी बढ़ेगी। कलंदर दरगाह के नजदीक ज्ञान धर्म सत्संग मंदिर में धर्मपाल महाराज ने नवग्रह पार्क बनाया है। इसमें 9 ग्रहों का वास माने जाने वाले पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों का सांझा पूजन कर नवग्रह शांति के लिए कामना की जाती है। अलग-अलग ग्रह की शांति के लिए भी संबंधित ग्रह का स्वरूप माने जाने वाले उसी पेड़ की पूजा भी की जाती है।

मंदिर में रोजाना हवन होता है। कोई भी भक्त अपनी कुंडली में अशांत रहने वाले ग्रह को शांत करने के लिए यहां पहुंच सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से वह ग्रह शांत होता है। ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें इनके बारे में पता नहीं है। ऐसे लोगों को बताने के लिए ही यह पार्क बनाया गया है।

पानीपत. पार्कमें आक की पूजा करते हुए।

ग्रह केतु, कुशा पेड़

केतुको प्रसन्न करने के लिए कुशा के पेड़ की पूजा की जाती है। कुशा के पेड़ की पूजा करने से मुख्य रूप से राजनीति में लोग सफल हो जाते हैं।

ग्रह बृहस्पति, पीपल पेड़

बृहस्पतिका प्रतीक पीपल में माना गया है। बृहस्पति कष्ट दूर करते हैं और पीपल भी अच्छी औषधी हैं। पीपल की पूजा करने से देव प्रसन्न होते हैं।

ग्रह बुध, चिरचिता पौधा

बुधका वास चिरचिता अर्थात अपमार्ग पौधा में माना गया है। बुध ग्रह बुद्धि देने वाला होता है। बुद्धि प्राप्ति के लिए इस पौधे की पूजा की जाती है।

ग्रह मंगल, खैर पेड़

मंगलका वास खैर पौधे में माना गया है। खैर की लकड़ी में अग्नि का वास होता है। खैर को पराक्रम का भी प्रतीक माना गया है। मंगल भी पराक्रमी है।

ग्रह राहू, दुर्वा पेड़

राहूका अंश दुर्वा पेड़ में माना गया है। दुर्वा की लकड़ी अर्पित करने पेड़ की पूजा करने से राहू की कृपा बरसती है। इससे साधक को वैभव प्राप्त होता है।

ग्रह चंद्र, पलाश पौधा

चंद्रमाका प्रतीक पलाश में देखते हैं। शांति का प्रतीक है, इसी कारण ढाक के पत्तों से बनी पत्तलों में प्रसाद भोजन ग्रहण किया जाता है।

ग्रह शुक्र, गूलर पेड़

शुक्रका वास गूलर के पेड़ में होता है। गूलर का पेड़ भोग, विलासिता एवं वैभव प्रधान माना जाता है। शुक्र देव को मनाने के लिए गूलर की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस पौधे की पूजा और रोपने पर घर में संपन्नता बढ़ती है। आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलती है।

ग्रह शनि, शीशम पेड़

शनिअंश शीशम के पेड़ में माना गया है। यह पेड़ मूल्यवान भी होता है। शीशम की लकड़ी को शनि देव पर अर्पित करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

ग्रह सूर्य, आक पौधा

सूर्यका अंश मंदार अर्थात आक का पेड़ में माना गया है। इसकी पूजा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। रविवार को इस पौधे की पूजा करनी चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की संख्या कुल नौ एवं नक्षत्रों की सत्ताईस है। अगर किसी की कुंडली में कोई ग्रह परेशान कर रहा हो तो उसके कुप्रभाव से बचने के लिए उन ग्रहों से संबंधित पेड़-पौधें की पूजा और जल देने से सब कुछ ठीक होने लगता है। जानें नवग्रह एवं नक्षत्रों के पौधों के नाम व उपाय।

Navgrah Shanti: ज्योतिष-शास्त्र में नवग्रहों की उपस्थिति ही भूत, भविष्य और वर्तमान की स्थिति-परिस्थिति को संचालित करती है। नौ ग्रह प्राकृतिक सम्पदा के पोषक ही नहीं, अपितु प्रकृति से तदात्मय स्थापित कर ये ग्रह अनेकानेक दोषों को दूर भी करते हैं। ग्रह पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना अपूर्व योगदान करते हैं।

कृतिक औषधियों से नवग्रहों के ताप का शमन तो होता ही है, साथ ही वास्तु की दृष्टि से उचित एवं शास्त्र निर्दिष्ट पेड़-पौधे लगाने से अनेक बाह्य-आन्तरिक पीड़ा व दोषों को दूर कर समृद्धि एवं स्थिरता की प्राप्ति की जा सकती है। शारीरिक कष्ट से मुक्ति एवं वास्तु की शुद्धता के लिए कुछ महत्वपूर्ण औषधियाँ निर्दिष्ट हैं, जिनका ज्योतिष में नवग्रह के प्रतिनिधि-रूप में स्थान प्राप्त है।

नवग्रहों के लिए विशेष पौधे:

सूर्य के लिए-सफ़ेद मदार।

चन्द्रमा के निमित्त-पलाश।

मंगल के लिए खदिर (ख़ैर) अथवा शिशिर।

बुध के लिए अपामार्ग ( चिचिड़ा)।

बृहस्पति के लिए अश्वत्थ (पीपल)।

शुक्र के लिए गूलर।

शनि के निमित्त- शमी।

राहु के लिए चन्दन और दूर्वा।

केतु के लिए असगंध अर्थात् कुश।

ज्योतिष एवं प्रकृति एक दूसरे के पूरक हैं। शुभ मुहूर्त में दिन के अनुसार ग्रहानुकूल वृक्ष या पौधरोपण निसंदेह वास्तुदोष को दूर कर मानव जीवन में सुख-समृद्धि की अनवरत वर्षा करते हैं।

नक्षत्र के आधार पर यदि पौधरोपण जिस स्थान पर होता है, वहाँ वास्तु दोष कभी हो ही नहीं सकता। पर्यावरण-संरक्षण में नवग्रहों का बड़ा योगदान है।

दिशा एवं नक्षत्र के अनुसार, ग्रह औषधियां लगाई जाएं तो किसी भी प्रकार का दोष प्रभावी नहीं हो पाता। मूलतः प्रत्येक ग्रह अपनी गोचर अवस्था के अनुसार अनेक वनौषधियों का प्रतिनिधित्व करता है, जिनकी ज्योतिष-शास्त्र में गणना की जाए तो लक्षाधिक हैं, किंतु यहाँ कुछ शुभ वनस्पतियों का उल्लेख ही प्रासंगिक है।

दिशा और उसके प्रतिनिधि ग्रह

दिशा-स्वामी

पूरब-सूर्य,शुक्र।

आग्नेय-चन्द्रमा।

दक्षिण-मंगल।

दक्षिण-पश्चिम-केतु।

पश्चिम-शनि।

पश्चिम-उत्तर(वायव्य)-राहु।

उत्तर-बृहस्पति।

उत्तर-पूर्व(ईशान)-बुध।

दिन और नक्षत्र के अनुसार लगाएं पौधे

1. गुरुवार को पुष्य नक्षत्र मिलने पर ईशान में अपामार्ग (चिचिड़ा) का पौधा लगाना शुभ है।

2. शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र में पूरब दिशा में गूलर उत्तम है।

3. सोमवार को अश्विनी नक्षत्र में आग्नेय दिशा में पलाश का रोपण शुभ है।

4. मंगलवार को अश्विनी नक्षत्र में दक्षिण दिशा में खदिर (ख़ैर) या शिशिर का वृक्ष का लगाना वास्तु की शुद्धता है।

5. दक्षिण-पश्चिम के कोने में शुक्रवार को श्रवण नक्षत्र को नागकेशर, कुश या शतावर लगाने से बाह्य बाधा से मुक्ति मिलती है।

6. गुरुवार को अनुराधा नक्षत्र में उत्तर दिशा की ओर अश्वत्थ (पीपल) का पौधा आरोपित करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

7. पश्चिम दिशा में शनिवार को शमी का वृक्ष लगाने से सर्वविध समृद्धि की प्राप्ति होती है। ध्यान रहे की शनिवार को शतभिषा या स्वाति नक्षत्र हो तो अति फलदायक होता है।

Astrology Tips: पेड़-पौधे लगाने से खुल जाएगी बंद किस्मत, धन, वैभव और समृद्धि की नहीं रहेगी कमी

Vastu Tips: ऐसी 10 चीजें, जिसे भूलकर भी अपने घर या ऑफिस में न रखें, वरना होंगे ये नुकसान

8. घर के मध्य (ब्रह्म-स्थान) में ढाई हाथ उत्तर-पूरब से हटकर सोमवार को बिल्व वृक्ष लगाने से घर सर्वबाधा मुक्त हो जाता है। उत्तर एवं पूर्व के मध्य नीम का वृक्ष आरोग्य-सुख प्रदान करता है। नीम का वृक्ष बुधवार को हस्त नक्षत्र में लगाने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

सभी पौधे लगाने से पहले गड्ढे में गाय का दूध एवं शहद अवश्य डालना चाहिए। इनके अतिरिक्त हल्दी, नारियल, लाजवंती, दौना एवं तुलसी के पौधे भी शुभ होते हुए वास्तुदेव को अतिप्रिय हैं। उक्त समस्त पौधे भारतीय प्राकृतिक परम्परा के “ मनिप्लांट” हैं।

नवग्रह के पौधे कौन कौन से हैं?

इसमें सूर्य के लिए मंदार का पौधा लगाया जायेगा. वहीं चंद्रमा के लिए पलाश, मंगल के लिए खैर,बुद्ध के लिए चिरचिरी, वृहस्पति के लिए पीपल, शुक्र के लिए गुलड़, शनि के लिए शमी, राहु के लिए दुर्वा व केतु के लिए कुश लगाया जायेगा ।

नवग्रह कितने होते हैं?

भारतीय ज्योतिष और पौराणिक कथाओं में नौ ग्रह गिने जाते हैं, सूर्य, चन्द्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु।

नवग्रह के देवता कौन है?

नवग्रह चरित्र.

राहु के लिए कौन सा पौधा लगाएं?

ग्रह के अनुसार भी पौधे रोपे जा सकते हैं। इसमें सूर्य ग्रह का अर्क, चंद्रमा को पलाश, मंगल का खैर, बुध का अपमार्ग, गुरु का पीपल, शुक्र का सफेद चंदन या गूलर, शनि का शमी, राहु का दुर्वा व केतु का कुश वृक्ष माना जाता है। इन पौधों को रोपने से ग्रह शांत होते हैं।