नवरात्रि में कन्या पूजन कैसे करे 2022? - navaraatri mein kanya poojan kaise kare 2022?

हिंदी न्यूज़ धर्मNavami Kanya Pujan Muhurat: नवमी तिथि पर पूरे दिन कन्या पूजन का मुहूर्त, ऐसे करें कन्या का पूजन

नवरात्रि में कन्या पूजन कैसे करे 2022? - navaraatri mein kanya poojan kaise kare 2022?

Maha Navami 2022 Kanya Pujan Muhurat 2022: नवमी के दिन कन्या पूजन को श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले ही घर-घर घूमकर न्योता दिया। सोमवार को लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा कालीबाड़ी में महाष्टमी के मौके पर कन्या पूजन किया गया। वैष्णव विधि से नवरात्र पूजा करने वाले श्रद्धालु मंगलवार (नवमी तिथि) को हवन के बाद कन्या पूजन करेंगे। बंगाली अखाड़ा में मां भगवती के रूप में सजी तृषा के चरण धोकर उनका बांग्ला विधि से कन्या पूजन किया गया। मान्यता है कि कन्या पूजन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी के मुख्य पुजारी सत्यप्रकाश सिंह कहते हैं कि 2 वर्ष से लेकर 11 वर्ष की कन्या का देवी के रूप में पूजा करने का विधान है।

इसे भी पढ़ें: आज इतने बजे तक ही रहेगी नवमी तिथि, इन 4 मुहूर्त में न करें कन्या पूजन

दक्षिणा में देते हैं उपहार- घरों में कलश स्थापना कर देवी दुर्गा की पूजा करने वाले भक्त कन्या पूजन के बाद उन्हें विशेष उपहार देते हैं। पुलिस कॉलोनी की अमृता रंजन कहती हैं कि कन्यापूजन के बाद उनके लिए विशेष उपहार देंगी।

इसे भी पढ़ें: आज दोपहर 02:20 बजे तक रहेगी नवमी इसके बाद दशमी, जान लें हवन का मुहूर्त व विधि

पूरे दिन कन्या पूजन का मुहूर्त-

वैष्णव विधि से नवरात्र करने वाले श्रद्धालुओं के लिए नवमी के दिन दोपहर 1.32 बजे तक हवन का शुभ योग बन रहा है। हालांकि, कन्या पूजन सुबह से लेकर देर शाम तक पूरे दिन होगा। मान्यता है कि इस दिन कन्या के रूप में माता का आगमन होता है। पंडित माधवानंद (माधव जी) कहते हैं कि नवरात्र पूजा करने वाले कई श्रद्धालु ऐसे भी है जो प्रतिदिन कन्या का पूजन करते हैं। कन्या पूजन के लिए एक कन्या, तीन कन्या या 9 कन्या का पूजन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: महानवमी की अपनों को इन चुनिंदा मैसेज भेजकर दें बधाई, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

ऐसे करें कन्या का पूजन

सबसे पहले कन्याओं व भैरव भैया को पवित्र स्थान पर बैठाकर सबके पांव को स्वच्छ जल से धोया जाता है। उसके बाद सभी कन्याओं व भैरव भैया को तिलक लगाकर उनकी आरती की जाती है। उनको भोग लगाया जाता है। भोजन के बाद श्रद्धालु क्षमतानुसार दक्षिणा देते हैं।

नवरात्रि में कन्या पूजन कैसे करे 2022? - navaraatri mein kanya poojan kaise kare 2022?

हिंदी न्यूज़ धर्मNavratri Kanya Pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन का है विशेष महत्व, नोट कर लें संपूर्ण पूजन विधि

chaitra navratri 2022 kanya pujan : नवरात्रि का समापन होने को है। रविवार को नवमी तिथि है। इस दिन माता के पूजन, हवन आदि के बाद कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद नौ दिनों तक मातारानी का व्रत रहने वाले भक्

नवरात्रि में कन्या पूजन कैसे करे 2022? - navaraatri mein kanya poojan kaise kare 2022?

Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 09 Apr 2022 05:19 AM

नवरात्रि का समापन होने को है। रविवार को नवमी तिथि है। इस दिन माता के पूजन, हवन आदि के बाद कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद नौ दिनों तक मातारानी का व्रत रहने वाले भक्त अपना उपवास तोड़ेंगे। वैसे तो नवरात्रि में कन्या पूजन किसी भी दिन किया जा सकता है। लेकिन, अष्टमी और नवमी के दिन इसे करना ज्यादा श्रेष्ठ माना जाता है।

पूजा विधि

  • प्रातः काल स्नान करके मां की उपासना करने के बाद प्रसाद में खीर, पूरी, और हलवा आदि तैयार कर लें।
  • कन्याओं को बुलाकर शुद्ध जल से उनके पांव धोएं।
  • कन्याओं के पांव धुलने के बाद उन्हें साफ आसन पर बैठाएं।
  • कन्याओं को  टीका लगाएं और कलाई पर रक्षा बांधें।
  • कन्याओं को भोजन परोसने से पहले मां दुर्गा का भोग लगा लें। 
  • इसके बाद प्रसाद स्वरूप में कन्याओं को प्रसाद खिलाएं।
  • नौ कन्याओं के एक साथ एक छोटे बालक को भी भोज कराने का प्रचलन है। बालक भैरव बाबा का स्वरूप या लंगूर कहा जाता है।
  • कन्याओं को विदा करते वक्त अनाज, रुपया या वस्त्र भेंट करें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

14 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, जमकर बरसेगी सूर्य देव की कृपा

कन्या पूजन का महत्व

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्या पूजन में 9 कन्याओं का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर कन्या का अलग और विशेष महत्व होता है।
  • एक कन्या का पूजन करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
  • दो कन्याओं का पूजन करने से भोग और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • तीन कन्याओं का पूजन करने से अर्थ, धर्म और काम की प्राप्ति होती है।
  • चार कन्याओं का पूजन करने से राज्यपद की प्राप्ति होती है।
  • पांच कन्याओं का पूजन करने से विद्या की प्राप्ति होती है।
  • छह कन्याओं का पूजन करने से छह प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है।
  • सात कन्याओं का पूजन करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • आठ कन्याओं का पूजन करने से सुख- संपदा की प्राप्ति होती है। 
  • नौ कन्याओं का पूजन करने से पृथ्वी के प्रभुत्व की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि में कन्या पूजन कैसे करे 2022? - navaraatri mein kanya poojan kaise kare 2022?

नवरात्रि में कन्या भोजन कब करना चाहिए?

यूं तो नवरात्रि में हर दिन कन्याओं को भोजन कराने का विधान हैं। लेकिन, अगर आप सभी दिन कन्या पूजन नहीं कर पाते हैं तो षष्ठी से लेकर नवमी तक भी कन्या पूजन कर सकते हैं। यदि यह भी संभव न हो तो अष्टमी और नवमी को कन्याओं को भोजन कराना चाहिए

नवरात्रि में 9 कन्या को क्या देना चाहिए?

Navaratri 2022 Kanya Pujan Gifts Ideas: कन्या को उपहार में इन 6 चीजों को देना मानते हैं बेहद शुभ, माता होती हैं प्रसन्न.
मां भवानी कन्‍याओं के रूप में आशीर्वाद देने आपके घर आती हैं ... .
लाल वस्‍त्र ... .
फल भी होते हैं शुभ ... .
मिठाई ... .
ऋंगार सामग्री ... .
चावल या जीरा ... .
सिक्‍के.

कन्या पूजा कैसे की जाती है?

कन्या पूजन विधि (Kanya Pujan Vidhi) सबसे पहले उन्हें स्वच्छ स्थान पर बिठाएं और उनके चरण धोएं. कन्याओं के माथे पर तिलक लगाएं और हाथ में कलावा बांधें. फिर कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें अपनी इच्छानुसार वस्त्र, उपहार और दक्षिणा भेंट करें. अंत में कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

कन्या पूजन में कितनी कन्या होनी चाहिए?

कन्या भोजन में 2 साल से लेकर 10 साल के बीच की कन्याएं ही होनी चाहिए. सामान्यता कन्या भोज में कन्याओं की संख्या 9 होनी चाहिए, लेकिन इसे घटाया और बढ़ाया भी जा सकता है.