संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

वाक्य-भेद

वाक्य
अपने मन के भाव-विचार प्रकट करने के लिए हम भाषा का सहारा लेते हैं और वाक्यों के रूप में प्रकट करते हैं। कभी-कभी कुछ शब्दों से ही काम चला लेते हैं पर हमेशा ऐसा नहीं हो सकता है। वाक्य शब्दों के मेल से बनते हैं जो अपने में कुछ न कुछ अर्थ छिपाए रहते हैं। अर्थ की पूर्ण अभिव्यक्ति के लिए इन शब्दों को एक व्यवस्थित क्रम में रखा जाता है। इस तरह सार्थक शब्दों का ऐसा व्यवस्थित समूह जो पूरा आशय प्रकट करता है, उसे वाक्य कहते हैं। अतः वाक्य –

  1. सार्थक शब्दों (पदों) के मेल से बनते हैं।
  2. पूर्ण और स्वतंत्र होते हैं।
  3. वक्ता की कही बातों का आशय स्पष्ट करते हैं।
  4. शब्दों का एक निश्चित क्रम रखते हैं। हिंदी के वाक्यों का पद क्रम इस तरह होता है

You can also download NCERT Science Class 10 to help you to revise complete syllabus and score more marks in your examinations.

कर्ता + कर्म + पूरक + क्रिया जैसे-

  • पल्लव पुस्तक लाता है।
  • पुलिस ने चोरों को घेरकर पकड़ा।
  • गाय हरी घास खाती है।
  • चित्रकार चित्र बनाएगा।

वाक्य-भेद का आधार
वाक्य-भेद को स्पष्ट रूप से समझने के लिए निम्नलिखित वाक्यों की रचना पर ध्यान देते हैं –

  1. चित्रकार चित्र बनाएगा।
  2. चित्रकार चित्र बनाएगा और बाज़ार में बेचेगा।
  3. चित्रकार ने कहा कि वह चित्र बनाएगा।
  4. चित्रकार ने कहा कि वह चित्र बनाएगा और बाज़ार में बेचेगा।

उपर्युक्त वाक्यों में पहला एक वाक्य है। दूसरा और तीसरा दो वाक्यों से तथा चौथा तीन वाक्यों से। वाक्य होने के बाद भी ये अलग-अलग प्रकार के वाक्य हैं।
वाक्य-भेद

संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

1. सरल वाक्य
सरल वाक्य एक कर्ता तथा एक क्रिया के मेल से बनता है। इसमें कोई उपवाक्य जुड़ा नहीं होता है।
जैसे- कछुए ने खरगोश को हरा दिया।
नौकर ने समय पर काम पूरा कर लिया।
ड्राइवर समय से बस लेकर नहीं आया।
पक्षी शाम होते ही घोंसले की ओर लौट आते हैं।

सरल वाक्यों की रचना –
सरल वाक्यों की रचना मुख्यतया दो घटकों से होती है। ये घटक हैं – (i) उद्देश्य (ii) विधेय

(i) उद्देश्य-वाक्य में जिसके बारे में कुछ बताया जाता है, उसे उद्देश्य कहा जाता है। इसे कर्ता भी कहा जाता है।
उद्देश्य कभी एक शब्द का होता है तो कभी इसकी विशेषता बताने वाले शब्द इसमें जुड़ जाते हैं तब यह कई शब्दों के मेल से बनता है, जैसे पौधे बढ़ने लगे हैं।
छोटे-बड़े सभी पौधे बढ़ने लगे हैं।
कल तक के मुरझाए रहने वाले छोटे बड़े सभी पौधे बढ़ने लगे हैं।
इन वाक्यों के रंगीन अंश उद्देश्य हैं, क्योंकि वाक्य का शेष अंश इनके ही बारे में कुछ बता रहा है।

(ii) विधेय-वाक्य में जिस अंश द्वारा अपने उद्देश्य के बारे में कुछ बताया जाता है, उसे विधेय कहते हैं।
विधेय एक शब्द का हो सकता है या पूरकों के साथ मिलकर कई शब्दों के मेल से बन सकता है, जैसे –
मज़दूर गया।
मज़दूर घर गया।
मज़दूर मज़दूरी लेकर सरपट घर गया।
मज़दूर काम समाप्त होते ही मज़दूरी लेकर सरपट घर गया।
इन वाक्यों के रंगीन अंश अपने उद्देश्य के बारे में कुछ बता रहे हैं, अतः ये विधेय हैं।

कुछ अन्य उदाहरण

संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

2. संयुक्त वाक्य
जब दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य किसी योजक (समुच्चयबोधक अव्यय) द्वारा जुड़े होते हैं तो वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं।

संयुक्त वाक्य की विशेषताएँ –

  1. संयुक्त वाक्य के उपवाक्य आपस में योजकों- या, वा, अथवा, इसलिए, और, किंतु, परंतु, लेकिन, तथा, एवं आदि से जुड़े होते हैं।
  2. इनमें प्रयुक्त उपवाक्य स्वतंत्र अर्थ का बोध कराते हैं।
  3. इनमें प्रयुक्त उपवाक्य समान स्तर के होते हैं।
  4. इन्हें समानाधिकृत उपवाक्य अथवा समानाधिकरण उपवाक्य भी कहते हैं।

संयुक्त वाक्य के कुछ उदाहरण

  • आप नाटक देखने जाएँगे या सिनेमा।
  • मरीज फल खा लेगा अथवा खिचड़ी से काम चलेगा।
  • मदन को बस नहीं मिली इसलिए वह समय पर घर न आ सका।
  • हम दोनों मंदिर गए और साथ-साथ पूजा की।
  • बादल घिरे किंतु बरसात न हुई। वाक्य-भेद
  • वह दिन भर काम करता रहा परंतु पूरा न हो सका।
  • बाज़ार से कलम लाना तथा पेंसिल अवश्य लाना।
  • उसने मेट्रो की सवारी की एवं ए०सी० का आनंद लिया।

3. मिश्रवाक्य
जिस वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य जुड़े हो, परंतु उनमें एक प्रधान उपवाक्य हो तथा दूसरा आश्रित उपवाक्य हो, उसे मिश्रवाक्य कहते हैं।

  • मिश्रवाक्य में आश्रित या गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर निर्भर होते हैं।
  • मिश्रवाक्य व्यधिकरण योजकों के युग्म-जैसा-वैसा, जो-सो, जिसकी-उसकी, जहाँ-वहाँ, जब-तब, जैसी-वैसी, यदि-तो, – जब तक-तब तक, जिन्हें-उन्हें आदि से जुड़े होते हैं।
  • स्वतंत्र उपवाक्य को प्रधान उपवाक्य भी कहा जाता है।

मिश्रवाक्य के कुछ उदाहरण

  • माँ ने कहा कि शाम को जल्दी लौट आना।
  • जब मैं घर पहुँचा तब वर्षा शुरू हो चुकी थी।
  • जैसे ही बादल घिरे वैसे ही बिजली चमकने लगी।
  • जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब ईश्वर धरती पर अवतरित हुए हैं।
  • जहाँ-जहाँ सिंचाई की व्यवस्था है, वहाँ-वहाँ फसलें खूब पैदा होती हैं।

ध्यान दें

मिश्र वाक्य में आश्रित उपवाक्य वाक्य के आरंभ, मध्य या अंत में कहीं भी आ सकते हैं, जैसे –
आरंभ में – जो अपने आस-पास सफ़ाई रखते हैं, वे सदा स्वस्थ रहते हैं।
जिस लड़के ने सबसे ज्यादा पौधे लगाए हैं उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
मध्य में – वे, जो अपने आस-पास सफ़ाई रखते हैं, सदा स्वस्थ रहते हैं।
वह लड़का, जिसने सबसे ज्यादा पौधे लगाए हैं, पुरस्कृत किया जाएगा।
अंत में – वे सदा स्वस्थ रहते हैं जो अपने आस-पास सफ़ाई रखते हैं।
उस लड़के को पुरस्कृत किया जाएगा जिसने सबसे ज्यादा पौधे लगाए हैं।

संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

आश्रित उपवाक्य

आश्रित उपवाक्य आश्रित या गौण उपवाक्यों के तीन भेद होते हैं –

  1. संज्ञा उपवाक्य
  2. विशेषण उपवाक्य
  3. क्रियाविशेषण उपवाक्य

1. संज्ञा उपवाक्य
किसी उपवाक्य में जो आश्रिम उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की संज्ञा के स्थान पर आते हैं, उन्हें संज्ञा उपवाक्य कहते हैं; जैसे –
केवट ने कहा कि बिना पाँव धोए आपको नाव पर नहीं चढ़ाऊँगा।
मैं जानता था कि सुमन अवश्य आएगी।
अध्यापक ने कहा कि अपने आसपास सफ़ाई रखो।

इन वाक्यों में प्रयुक्त उपवाक्य ‘बिना पाँव धोए आपको नाव पर नहीं चढ़ाऊँगा’, ‘सुमन अवश्य आएगी’, ‘अपने आस-पास सफ़ाई रखो’ संज्ञा उपवाक्य हैं।

अन्य उदाहरण

  • अब छात्र समझ गए हैं कि आठवीं तक उन्हें कोई फेल नहीं कर सकता है।
  • माली ने बच्चों को समझाया कि फूल तोड़ना मना है।
  • फल वाले ने कहा कि मैं ताजे फल ही बेचता हूँ।

संज्ञा उपवाक्यों की पहचान इनके आरंभ में लगे ‘कि’ को देखकर पहचान की जा सकती है। ये उपवाक्य ‘कि’ के द्वारा मुख्य (प्रधान) उपवाक्य से जुड़े होते हैं।

‘कि’ का प्रयोग उस दशा में नहीं होता-जब संज्ञा उपवाक्य प्रधान उपवाक्य से पहले आ जाए या कभी-कभी ‘कि’ का लोप कर दिया जाए; जैसे –
तुम मेरी मदद करोगे, मुझे पता था।
वह त्याग पत्र नहीं देता, उसने घर वालों को बता दिया था।
मोहन को पता था, गौरव आने वालों में नहीं है।
मरीज को लगने लगा, अब वह ठीक हो जाएगा।
इन वाक्यों में रंगीन अंश संज्ञा उपवाक्य हैं जिनके पहले ‘कि’ का लोप है।

2. विशेषण उपवाक्य

विशेषण उपवाक्य मुख्य उपवाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण उपवाक्य कहते हैं; जैसे –
ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद स्वयं करते हैं।
विपत्ति का सामना वही कर पाते हैं जो धैर्य बनाए रखते हैं।
जो दवाएँ तुमने मुझे कल दी थीं वे नकली हैं।
जिस मरीज का आपरेशन हुआ था, वह अब चलने लगा है।
विशेषण उपवाक्यों की पहचान – विशेषण उपवाक्य जो, जिसे, जिसने, जिन्होंने, जिस, जिसको आदि ‘जो’ के विभिन्न रूपों से शुरू होते हैं।

अन्य उदाहरण

  • जो फल तुम लाए थे, वे बहुत ही मीठे हैं।
  • जिस छात्र ने सबसे अधिक परिश्रम किया था, वही प्रथम आया है।
  • जिन्होंने दुखियों की मदद की है उनका नाम अमर हो गया।

उपर्युक्त वाक्यों के रंगीन अंश विशेषण उपवाक्य हैं।

3. क्रियाविशेषण उपवाक्य

प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बताने वाले आश्रित उपवाक्यों को क्रियाविशेषण उपवाक्य कहते हैं; जैसे –
जब मैं जागता हूँ, तब टहलने जाता हूँ।
जैसे ही अलार्म बजा वैसे ही वह उठ बैठा।
जहाँ साफ़-सफ़ाई होती है वहाँ ईश्वर का वास होता है।
क्रियाविशेषण उपवाक्य के भेद – क्रियाविशेषण उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की क्रिया का काल, रीति, स्थान,परिमाण, कार्य का कारण आदि का बोध कराते हैं। इस आधार पर क्रियाविशेषण उपवाक्य के पाँच भेद होते हैं –

(i) कालवाचक उपवाक्य –
जब सूरज उगता है तब अँधेरा दूर हो जाता है।
जैसे ही मैं विद्यालय पहुँचा वैसे ही वर्षा होने लगी।
ज्यों ही वर्षा शुरू हुई मोर नाचने लगे।

(ii) रीतिवाचक उपवाक्य –
जैसा सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी करते थे, वैसा दूसरा नहीं।
जिस तरह गुरु ने समझाया था, शिष्य उसी तरह का आचण किया।
जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाओगे, मंज़िल निकट आती जाएगी।

(iii) स्थानवाचक उपवाक्य –
जहाँ आग होती है वहाँ धुआँ होता है।
जहाँ संत निवास करते हैं वह स्थान स्वर्ग तुल्य होता है।
जहाँ-जहाँ सरदार पटेल गए उनका भव्य स्वागत हुआ।

(iv) परिमाणवाचक उपवाक्य –
जितनी ही वर्षा होगी उतनी ही अच्छी फ़सल होगी।
जितना पचा सको उतना ही खाओ।
जितनी बरफ़ पड़ेगी सरदी उतनी ही बढ़ती जाएगी।

(v) परिणामवाचक उपवाक्य –
यदि तुमने मन लगाकर पढ़ाई की होती तो यह दिन न देखना पड़ता।
वह आज इसलिए विद्यालय जाएगा क्योंकि आज पैसे बँटेंगे।
यदि कबूतर लालच न करते तो जाल में न फंसते।
उपर्युक्त वाक्यों में रंगीन अंश क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य हैं।
क्रियाविशेषण उपवाक्य की पहचान-जब, जैसा, जहाँ, ज्यों-ज्यों आदि शुरू में देखकर की जा सकती है।

वाक्य रचनांतरण या रूपांतरण

किसी वाक्य से दूसरे वाक्य में इस तरह बदलना कि उसका मूलभाव अपरिवर्तित रहे, वाक्य रचनांतरण या रूपांतरण कहलाता है। वाक्य रूपांतरण के अंतर्गत सरल वाक्यों को संयुक्त और मिश्र में, संयुक्त वालों को सरल और मिश्रवाक्य में तथा मिश्रवाक्य को सरल और संयुक्त वाक्य में बदला जाता है; जैसे –

(i) धमाका होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। (सरल वाक्य)
धमाका हुआ और लोग घरों से बाहर निकल आए। (सरल वाक्य)
जैसे ही धमाका हुआ लोग घरों से बाहर निकल आए। (मिश्र वाक्य)

(ii) पका आम देखते ही बच्चे के मुँह में पानी आ गया। (सरल वाक्य)
बच्चे ने पका आम देखा और उसके मुँह में पानी आ गया। (संयुक्त वाक्य)
जैसे ही बच्चे ने पका आम देखा उसके मुँह में पानी आ गया। (मिश्र वाक्य)

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य में बदलना-सरल वाक्यों को संयुक्त वाक्य बनाते समय उन्हें इस तरह से दो भागों में बाँटते हैं कि दो क्रियाएँ बन सकें। अब इन वाक्यों को और, या, वा, अथवा, किंतु, परंतु, लेकिन, इसलिए, आदि से जोड़ने का प्रयास करते हैं; जैसे –

संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

सरल वाक्य से मिश्रवाक्य में रूपांतरण-सरल वाक्यों को मिश्रवाक्य बनाते समय उनके शुरू जब, जैसे ज्योंही, जो, जबसे आदि जोड़ते हैं, जैसे –
संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य बनाना-संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य बनाते समय समुच्चयबोधकों को अलग कर देते हैं तथा आवश्यक बदलाव कर मिश्र वाक्य में बदल देते हैं; जैसे –
संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

संयुक्त वाक्य से सरल वाक्यों में रूपांतरण –
संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य में रूपांतरण –
संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

मिश्र वाक्य से सरल वाक्य में रूपांतरण –
संयुक्त व मिश्र वाक्यों से आप क्या समझते हैं दो दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए? - sanyukt va mishr vaakyon se aap kya samajhate hain do do udaaharanon kee sahaayata se spasht keejie?

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों को रचना के भेद के आधार पर पहचानकर लिखिए –

  1. वह बाज़ार गई और स्वेटर लाई।
  2. घंटी बजते ही छात्र कक्षाओं में चले गए।
  3. यद्यपि वह ईमानदार है फिर भी काम से जी चुराता है।
  4. बुढ़िया रो रही थी इसलिए मैंने उससे रोने का कारण पूछा।
  5. जब हेलीकॉप्टर से खाना गिराया गया तब लोगों को भोजन मिला।
  6. बिजली आई परंतु टीवी न चली।
  7. दोनों देश के सैनिक घमासान युद्ध कर रहे थे।
  8. वर्षा रुकी और खेल शुरू हो गया।

उत्तर:

  1. संयुक्त वाक्य
  2. सरल वाक्य
  3. मिश्र वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य
  5. मिश्र वाक्य
  6. संयुक्त वाक्य
  7. सरल वाक्य
  8. संयुक्त वाक्य।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए –

  1. सवेरा होते ही चिड़ियाँ चहचहाने लगी। (संयुक्त वाक्य )
  2. पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया और उसे मुँह की खानी पड़ी। (सरल वाक्य)
  3. जब थाने में शिकायत की गई तब लाउडस्पीकर का शोर बंद हुआ। (मिश्र वाक्य)
  4. परिश्रमी लोगों के लिए कोई काम असंभव नहीं होता। (संयुक्त वाक्य)
  5. आकाश में बादल छाते ही शीतल हवा बहने लगी। (मिश्र वाक्य)
  6. अध्यापक कक्षा में आए और पढ़ाने लगे। (मिश्र वाक्य)
  7. अभिनेता अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। (मिश्र वाक्य)
  8. परिश्रम करो और सफ़लता प्राप्त करो। (सरल वाक्य)

उत्तर:

  1. सवेरा हुआ और चिड़ियाँ चहचहाने लगी।
  2. जब पाकिस्तान ने हमला किया तब उसे मुँह की खानी पड़ी।
  3. थाने में शिकायत करने पर लाउडस्पीकर का शोर बंद हुआ।
  4. जो लोग परिश्रमी होते हैं उनके लिए कोई काम असंभव नहीं होता है।
  5. आकाश में बादल छाए और शीतल हवा बहने लगी।
  6. जब अध्यापक कक्षा में आए तब वे पढ़ाने लगे।
  7. अमिताभ बच्चन वही अभिनेता हैं जिन्हें सदी का महानायक कहा जाता है।
  8. परिश्रम करके सफलता प्राप्त करो।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंशों को देखकर आश्रित उपवाक्य भेद पहचानिए –

  1. अध्यापक ने उस छात्र पर जुर्माना लगाया जिसने प्रयोगशाला में उपकरण तोड़े थे
  2. राम ने सुमंत से कहा कि अब अयोध्या वापस लौट जाओ।
  3. जब बारिश हो रही थी तब बच्चे नहा रहे थे।
  4. कृष्ण ने दुर्योधन से कहा कि पांडवों को आधा राज्य दे दे।
  5. जो गरीबों की मदद करते हैं वे दीनबंधु कहलाते हैं।
  6. यदि मन लगाकर पढ़ते तो फेल न होते।
  7. अध्यापक ने छात्रों से कहा कि बिना पटाखों के दीपावली मनाएँ।
  8. जब-जब बाढ़ आई तब-तब फ़सलें नष्ट हुई हैं।

उत्तर:

  1. विशेषण उपवाक्य
  2. संज्ञा उपवाक्य
  3. क्रियाविशेषण उपवाक्य
  4. संज्ञा उपवाक्य
  5. विशेषण उपवाक्य
  6. क्रियाविशेषण उपवाक्य
  7. संज्ञा उपवाक्य
  8. क्रियाविशेषण उपवाक्य

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों को रचना के भेद के आधार पर पहचानकर लिखिए –

  1. मनोज घर आते ही मैच देखने लगा।
  2. जो छात्र विज्ञान में रुचि लेते हैं वही डॉक्टर इंजीनियर बनते हैं।
  3. आप चाय लेंगे अथवा कॉफ़ी।
  4. बच्चे को सड़क पार करनी थी, पर वह साइकिल से टकरा गया।
  5. गौरैयों को पकड़ने वाली बिल्ली को कुत्ते ने काट खाया।
  6. वह आलसी है और कामचोर भी।
  7. जब विवाह सकुशल पार हो गया तब लड़की के पिता ने चैन की साँस ली।

उत्तर:

  1. सरल वाक्य
  2. मिश्र वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य
  5. सरल वाक्य
  6. संयुक्त वाक्य
  7. मिश्र वाक्य। प्रश्न

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए

  1. वे कार्यकर्ता कहाँ हैं जिन्होंने चुनाव जितवाए हैं। (सरल वाक्य)
  2. किसान खेत में गया और फसल काटने लगा। (मिश्र वाक्य)
  3. धमाके में पुल के टुकड़े-टुकड़े हो गए। (मिश्र वाक्य)
  4. मैं मोबाइल फ़ोन खरीदने बाज़ार गया। (संयुक्त वाक्य)
  5. दीवालें गंदी करने वाले छात्रों को दंडित किया जाएगा। (मिश्र वाक्य)
  6. सेठ बहुत मोटा है इसलिए तेज़ चल नहीं सकता।(सरल वाक्य)
  7. एक बजते ही सर्कस का शो शुरू हो गया।(संयुक्त वाक्य)

उत्तर:

  1. चुनाव जिताने वाले कार्यकर्ता कहाँ हैं?
  2. जब किसान खेत में गया तब वह फ़सल काटने लगा।
  3. जैसे ही धमाका हुआ पुल के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
  4. मैं बाज़ार गया और मोबाइल फ़ोन खरीदा। ।
  5. जो छात्र दीवालें गंदी करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।
  6. मोटा सेठ तेज़ नहीं चल सकता है।
  7. एक बजा और सर्कस शुरू हो गया।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंशों को देखकर आश्रित उपवाक्य भेद पहचानिए

  1. वे छात्र, जो कल नहीं आए थे खड़े हो जाएँ।
  2. जिन्होंने भारत को आजाद करवाया उनका नाम इतिहास में अमर रहेगा।
  3. जैसा मोर नाचता है वैसा कोई दूसरा पक्षी नहीं।
  4. मुझे विश्वास है कि महँगाई अवश्य कम होगी।
  5. यह आपके निर्देशन का फल है जिसके कारण फ़िल्म इतनी सफल हुई।
  6. जहाँ-जहाँ गांधी जी गए उनका भव्य स्वागत हुआ।
  7. हम दोनों चाहते थे कि अब हम वैवाहिक बंधन में बंध जाए।

उत्तर:

  1. विशेषण उपवाक्य
  2. विशेषण उपवाक्य
  3. क्रियाविशेषण उपवाक्य
  4. संज्ञा उपवाक्य
  5. विशेषण उपवाक्य
  6. क्रियाविशेषण उपवाक्य
  7. संज्ञा उपवाक्य

बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न

प्रश्न 1.
कोष्टक में दिए गए निर्देशों के अनुसार उत्तर दीजिए। (Comptt. 2013)
(क) सुबह उठकर उसने दूध पिया। (रचना के आधार पर वाक्य-भेद लिखिए)
(ख) झूठ बोलने वालों पर कोई विश्वास नहीं करता। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ग) मेरे समझाने पर वह मान गई। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
(घ) उस लड़की को बुलाओ जो अखबार पढ़ रही है। (सरल वाक्य में बदलिए)
(ङ) जो महिला अधिवेशन को संबोधित करने के लिए उठी वह बहुत सुंदर थी। (सरल वाक्य में बदलिए)
उत्तर:
(क) सरल वाक्य
(ख) जो झूठ बोलते हैं, उन पर कोई विश्वास नहीं करता।
(ग) मैंने समझाया और वह मान गई।
(घ) अखबार पढ़ रही लड़की को बुलाओ।
(ङ) अधिवेशन को संबोधित करने के लिए उठी महिला बहुत सुंदर थी।

प्रश्न 2.
निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (Delhi 2013)
(क) मैंने सुना है कि तुम अपनी कक्षा में प्रथम आए हो- वाक्य का प्रकार बताइए।
(ख) वह स्टेशन पहुंचा और हम वहाँ से चल दिए– यह किस प्रकार का वाक्य है।
(ग) उन्होंने जैसे ही शहनाई बजानी शुरू की, सब उसकी ध्वनि में मग्न हो गए- संयुक्त वाक्य में बदलिए।
(घ) मेरे पास एक किताब है जो बहुत रुचिकर है- सरल वाक्य में बदलिए।
(ङ) वह बहुत विनम्र है और सर्वत्र सम्मान प्राप्त करती है- मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
उत्तर:
(क) मिश्र वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) उन्होंने शहनाई बजानी शुरू की और सब उसकी ध्वनि में मग्न हो गए।
(घ) मेरे पास एक बहुत रुचिकर किताब है।
(ङ) वह सर्वत्र सम्मान प्राप्त करती है क्योंकि वह बहुत विनम्र है।

प्रश्न 3.
निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (Foreign 2014)
(क) उन्होंने मूर्ति को देखा और रुक गए। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ख) जो छात्र प्रश्न पूछता है उसका ज्ञान बढ़ता है। (सरल वाक्य में रूपांतरण कीजिए)
(ग) न ही वह मेरे घर आता है और न ही मैं उसके घर जाता हूँ। (वाक्य-भेद बताइए)
(घ) उसने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में यह गलती नहीं दोहराएगा। (किस प्रकार का वाक्य है?)
उत्तर:
(क) जब उन्होंने मूर्ति की ओर देखा तब रुक गए।
(ख) प्रश्न पूछने वाले छात्र का ज्ञान बढ़ता है।
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) मिश्र वाक्य

प्रश्न 4.
निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (Delhi 2014)
(क) उपदेशक मंच पर बैठकर उपदेश देने लगा। (संयुक्त वाक्य में रूपांतरण कीजिए)
(ख) सूर्य उदित हुआ और चारों ओर प्रकाश फैल गया। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ग) जैसे ही वह धन-संपन्न हुआ वैसे ही उसकी समस्याएँ बढ़ने लगीं। (वाक्य-भेद बताइए)
(घ) भविष्यवाणी है कि आज वर्षा होगी। (वाक्य-भेद लिखिए)
उत्तर:
(क) उपदेशक मंच पर बैठा और उपदेश देने लगा।
(ख) जब सूर्य उदित हुआ तब चारों ओर प्रकाश फैल गया।
(ग) मिश्रवाक्य
(घ) मिश्रवाक्य

प्रश्न 5.
निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (All India 2014)
(क) विदुषी कक्षा में बैठकर अपनी सहेली रेखा की प्रतीक्षा करने लगी। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
(ख) जैसे ही उसने औषधि ली, उसका रक्तचाप सामान्य हो गया। (वाक्य-भेद बताइए)
(ग) प्रतिस्पर्धा में प्रथम आने वाले छात्र को बुलाओ। (मिश्र वाक्य बनाइए)
(घ) वह गाड़ी चलाने के साथ-साथ मोबाइल पर बात भी करता है। (संयुक्त वाक्य बनाइए)
उत्तर:
(क) विदुषी कक्षा में बैठ गई अपनी सहेली रेखा की प्रतीक्षा करने लगी।
(ख) मिश्रवाक्य
(ग) जो छात्र प्रतिस्पर्धा में प्रथम आया है, उसे बुलाओ।
(घ) वह गाड़ी चलाता है साथ-साथ मोबाइल पर बात भी करता है।

प्रश्न 6.
निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (Delhi 2015)
(क) अपने आत्मकथ्य के बारे में मन्नू भंडारी ने उन व्यक्तियों और घटनाओं के बारे में लिखा है जो उनके लेखकीय
जीवन से जुड़े हैं। (रचना के आधार पर वाक्य-भेद लिखिए)
(ख) स्त्री-पुरुषों ने मिलकर आज़ादी के लिए लंबा संघर्ष किया। (संयुक्त वाक्य में बदलकर लिखिए)
(ग) इन लोगों की छत्र-छाया हटी और मुझे अपने वजूद का एहसास हुआ। (सरल वाक्य में बदलिए)
उत्तर:
(क) मिश्र वाक्य
(ख) स्त्री-पुरुष दोनों साथ मिले और आज़ादी के लिए लंबा संघर्ष किया।
(ग) इन लोगों की छत्र-छाया हटते ही मुझे अपने वजूद का एहसास हुआ।

प्रश्न 7.
निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (Foreign 2015)
(क) इसका क्या सबूत है कि उस ज़माने में बोलचाल की भाषा प्राकृत न थी? (रचना के आधार पर वाक्य-भेद लिखिए)
(ख) दोपहर हो गई और कोई बच्चा खेलने नहीं निकला। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ग) रमा शहर जाकर बीमार हो गई। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
उत्तर:
(क) मिश्रवाक्य
(ख) जब दोपहर हो गई तब कोई बच्चा खेलने नहीं निकला।
(ग) रमा शहर गई और बीमार हो गई।

प्रश्न 8.
निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (All India 2015)
(क) हुड़दंग तो इतना मचाया कि कॉलेज वालों को थर्ड ईयर भी खोलना पड़ा। (वाक्य-भेद लिखिए)
(ख) मैं जल्दी से बाहर जाकर ओले देखने लगा। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ग) नवाब साहब कुछ देर गाड़ी की खिड़की के बाहर देखकर स्थिति पर गौर करते रहे। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
उत्तर:
(क) मिश्र वाक्य
(ख) ज्यों ही मैं बाहर गया, जल्दी से ओले देखने लगा।
(ग) नवाब साहब ने कुछ देर तक गाड़ी की खिड़की से बाहर देखा और स्थिति पर गौर करते रहे।

प्रश्न 9.
निर्देशानुसार वाक्य रूपांतरण कीजिए। (CBSE Sample Question Paper 2015)
(क) वह अध्यापक था, जो कल यहाँ आया था। (संयुक्त वाक्य में)
(ख) घायल सैनिक ने शस्त्र उठाया और वह शत्रुओं से लड़ने लगा। (मिश्रित वाक्य में)
(ग) राम दशरथ के पुत्र थे और वे पिता की आज्ञा से वन को गए (सरल वाक्य में)
उत्तर:
(क) वह अध्यापक था और कल यहाँ आया था।
(ख) जब घायल सैनिक ने शस्त्र उठाया तब वह सैनिकों से लड़ने लगा।
(ग) दशरथ के पुत्र राम पिता की आज्ञा से वन को गए।

अब स्वयं करें

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों का भेद रचना के आधार पर लिखिए –

  1. हीरा-मोती ने देखा कि साँड़ दौड़ता हुआ चला आ रहा है।
  2. भीटे की ओर पहाड़ों की चोटियाँ नंगी थीं।
  3. हालदार साहब ने कैप्टन को देखा और द्रवित हो गए।
  4. बच्चों ने मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा लगा दिया था।
  5. बाल गोबिन का स्वर सुनकर सभी झूम उठते थे।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों का भेद रचना के आधार पर लिखिए –

  1. मन्नू भंडारी ने नारे लगाए और लड़कियाँ कक्षाओं से बाहर आ गईं।
  2. फादर बुल्के चाहते थे कि हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिले।
  3. बिस्मिल्ला खाँ शहनाई वादक थे जो बाला जी मंदिर में रियाज़ किया करते थे।
  4. मनुष्य ने सुई-धागे का आविष्कार तन ढंकने की ज़रूरत पूरी करने के लिए किया।
  5. कुतर्कवादियों ने स्त्रियों की विद्वता नहीं देखी और आलोचना शुरू कर दी।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों का निर्देशानुसार परिवर्तन कीजिए।

  1. किसान ने पहाड़ी जाति के मज़बूत बैल खरीदे। (मिश्र वाक्य)
  2. जब-जब फ़सलें अच्छी हुई हैं तब-तब महँगाई कम हुई है। (सरल वाक्य)
  3. जो प्रतिदिन व्यायाम करता है वह स्वस्थ रहता है।(सरल वाक्य)
  4. सबसे ज़्यादा पौधे लगाने वाला खड़ा हो जाए। (मिश्र वाक्य)
  5. नीलामी करने के लिए काँजीहौद में पशुओं की गणना की जाती है। (संयुक्त वाक्य)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों का निर्देशानुसार परिवर्तन कीजिए।

  1. वह बालक जिसने घायल को अस्पताल पहुँचाया था खड़ा हो जाए। (सरल वाक्य)
  2. चट्टानें खिसकने से घर नष्ट हो गए। (सरल वाक्य)
  3. यही वह जगह है जहाँ गाइड फ़िल्म की शूटिंग हुई थी। (संयुक्त वाक्य)
  4. कड़ाके की सरदी में भी भगत गाए जा रहे थे। (मिश्र वाक्य)
  5. सपेरे के बीन बजाते ही साँप ने फन उठा लिया। प्रश्न (संयुक्त वाक्य)

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों से आश्रित उपवाक्य छाँटकर उनका भेद लिखिए –

  1. जो दूसरों की मदद करता है, वह दीनबंधु होता है।
  2. जब-जब धर्म की हानि हुई है तब-तब ईश्वर ने अवतार लिया है।
  3. वे जो नीली कमीज़ पहने हुए हैं, प्रयोगशाला में आ जाएँ।
  4. यह वह ‘बस है जो तीन घंटे में आगरा पहुँचाती है।
  5. महात्मा जी का कहना था कि दीपक अपने आप बनो।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों से आश्रित उपवाक्य छाँटकर उनका भेद लिखिए –

  1. तुम बाज़ार चलोगे तभी मैं चलूँगा।
  2. कमांडर ने आदेश दिया कि गोलीबारी शुरू कर दो।
  3. ये वही किसान हैं जो अन्नदाता कहलाते हैं।
  4. तुम जहाँ रहते हो वहाँ पानी की व्यवस्था अच्छी नहीं है।
  5. जिस आतंकी को पुलिस खोज रही थी वह सीमा पार भाग गया।

प्रश्न 7.
निर्देशानुसार उत्तर लिखिए –
(क) अंकित ने कहा कि मैं आज विद्यालय नहीं जाऊँगा।
(रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए)
(ख) प्रथम आने वाले विद्यार्थी को पुरस्कार दिया जाएगा।
(मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ग) हमने हर्षिता का पत्र पढ़कर सबको उसकी कुशलता का समाचार दिया।
(संयुक्त वाक्य में बदलिए)

प्रश्न 8.
रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए।
प्रश्न 9.
संयुक्त वाक्य से आप क्या समझते हैं? इसकी पहचान आप कैसे करेंगे?
प्रश्न 10.
मिश्र वाक्य के उपवाक्यों का नाम लिखकर उदाहरण भी दीजिए।
प्रश्न 11.
आश्रित उपवाक्यों का नाम और प्रत्येक का एक-एक उदाहरण लिखिए।

संयुक्त वाक्य क्या है उदाहरण?

संयुक्त वाक्य में प्रयुक्त सभी उपवाक्य स्वतंत्र होते हैं, अर्थात किसी भी उपवाक्य को हटा देने से शेष वाक्यों के अर्थ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। राम खेल रहा है, मोहन पढ़ रहा है लेकिन श्याम लिख रहा है।

मिश्र वाक्य क्या है उदाहरण सहित समझाइए?

इस वाक्य में 'सदा सत्य बोलो' और 'हिंसा मत करो' दो आश्रित उपवाक्य हैं। मिश्र वाक्य की परिभाषा से हम जानते हैं कि जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य तथा एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हों उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं। अतः उपरोक्त वाक्य मिश्र वाक्य (Mishr Vakya) का उदाहरण होगा। जिसकी लाठी उसकी भैंस।

2 सरल मिश्र व संयुक्त वाक्यों के पांच पांच उदाहरण लिखो?

(ग) मिश्र वाक्य-जिस वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य हो और अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित हों, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। मिश्र वाक्य के उपवाक्य 'कि, जैसा-तैसा, जो, वह, जब-तब, क्योंकि' आदि व्यधिकरण योजकों से जुड़े रहते हैं। जैसे ही शाम हुई, बिजली चली गई। जब नई कक्षा में दाखिला होगा तब हम पढ़ेंगे।

संयुक्त वाक्यों के उपभेदों को दो दो उदाहरण देकर समझाइए?

संज्ञा, विशेषण, सर्वनाम, क्रिया, क्रिया विशेषण आदि कुछ प्रमुख व्याकरणिक कोटियाँ हैं। इन व्याकरणिक कोटियों के वाक्य में अपने-अपने कुछ प्रकार्य होते हैं। इनके आधार पर ही वाक्य की रचना होती है। इन व्याकरणिक बिंदुओं के कुछ छोटे उपभेद भी हो सकते हैं।