वाइट डिस्चार्ज क्यों हो रहा है? - vait dischaarj kyon ho raha hai?

White Discharge Treatment : जब हो वेजाइना से अधिक व्हाइट डिस्चार्ज, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

वाइट डिस्चार्ज क्यों हो रहा है? - vait dischaarj kyon ho raha hai?

Show

ल्यूकोरिया के कारण और दूर करने के घरेलू नुस्खे। © Shutterstock.

व्हाइट डिस्चार्ज (White Discharge in hindi) यानी ल्यूकोरिया (Leucorrhoea in hindi) से हर महिला कभी न कभी परेशान होती है। मुख्य रूप से यह समस्या पीरियड्स होने से कुछ दिनों पहले या बाद में होता है। व्हाइट डिस्चार्ज योनि (वेजाइना) से निकलने वाला सफेद पदार्थ या पानी होता है। बहुत ज्यादा डिस्चार्ज होना या लगातार बने रहना आपको शारीरिक रूप से कमजोर बना सकता है। कई बार योनि की साफ-सफाई नहीं करने से भी यह समस्या होती है। कई बार शारीरिक कमजोरी, पोषक तत्वों की कमी भी इस रोग (White Discharge in hindi) की वजह बनती है।

व्हाइट डिस्चार्ज के कारण

- अधिक तनाव लेना।

-बीमार पुरुष के साथ संबंध रखना।

-बार-बार गर्भपात होना।

-किसी तरह के इंफेक्शन होने के कारण भी यह समस्या होती है।

नहीं होगा व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान, जब अपनाएगे ये घरेलू नुस्खे

क्या होते हैं लक्षण

-कमर दर्द होना।

-चक्कर, थकान, कमजोरी महसूस करना।

-प्राइवेट पार्ट से बदबू आना और खुजली की समस्या।

-कब्ज, सिरदर्द जैसे दिक्कतें आना।

कैसे करें बचाव (Vaginal white discharge Home treatment in Hindi)

- इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी डाइट जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, नट्स और दालें आदि का सेवन करें। खूब पानी पिएं।

- प्राइवेट पार्ट की सफा-सफाई पर ध्यान दें। हल्के गुनगुने पीना से साफ करें। कॉटन पैंटी पहनें।

- खून की कमी भी ल्यूकोरिया का कारण बनती है। ल्यूकोरिया से बचने के लिए आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें ताकि हीमोग्लोबिन का स्तर शरीर में कम न हो।

सफेद की बजाय इन रंगों में हो वेजाइनल डिस्चार्ज तो संभल जाएं, हो सकता है खतरनाक

कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं (Vaginal white discharge Home remedies in Hindi)

- व्हाइट डिस्चार्ज की प्रॉब्लम से जूझ रही महिलाएं रोजाना एक केला भूने हुए चने गुड़ के साथ खाएं। आप गुड़ चने का मिक्स पाउडर, गर्म दूध और देसी घी मिलाकर खाएंगी, तो समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। 1 गिलास दूध में गुड़ चने के 2 चम्मच पाउडर को मिलाकर पिएं।

- रात को पानी में अंजीर भिगोकर रखें। सुबह गुनगुने पानी में इसे पीसकर खाली पेट खाएं।

- जामुन की छाल का चूर्ण बनाकर दिन में 3-4 बार पानी के साथ पीने से यह समस्या दूर हो जाएगी।

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on

आमतौर पर सभी महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज या वैजाइनल डिस्चार्ज का अनुभव करती हैं। महिलाओं में सफेद पानी यानि व्हाइट डिस्चार्ज आना (safed pani aana) एकदम सामान्य बात है। लेकिन कई बार जब हमें इस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए, तभी नहीं दे पाते। ऐसा जानकारी के अभाव के कारण होता है। अब जिस चीज़ को आप लगभग रोज़ अनुभव करती हैं, उसके बारे में आपको सही जानकारी तो होनी ही चाहिए … हम यहां आपको व्हाइट डिस्चार्ज या वैजाइनल डिस्चार्ज (White Discharge in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। साथ ही जानिए सफेद पानी के घरेलू नुस्खे व सफेद पानी की आयुर्वेदिक दवा के बारे में बात रहे हैं।             जानिए यूरिन इन्फेक्शन में घरेलू उपाय

Table of Contents

  1. वाइट डिस्चार्ज क्या है – What is White Discharge in Hindi?
  2. वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है – White Discharge Kyu Hota Hai
  3. सफेद पानी या ल्यूकोरिया के लक्षण – Safed Pani ke Lakshan
  4. वाइट डिस्चार्ज के कारण – White Discharge Reason and Solution in Hindi
  5. सफेद पानी की आयुर्वेदिक दवा – Safed Pani ka Ilaj
  6. वाइट डिस्चार्ज FAQS

वाइट डिस्चार्ज क्या है – What is White Discharge in Hindi?

हर महिला को कभी न कभी वाइट डिस्चार्ज की परेशानी से गुजरना पड़ता है। आमतौर पीरियड आने से पहले वाइट डिस्चार्ज और पीरियड्स के कुछ दिन बाद में हो तो सामन्य माना जाता है। आखिर वाइट डिस्चार्ज क्या है? (What is White Discharge in Hindi) अगर साधारण भाषा में कहा जाये तो वाइट डिस्चार्ज प्राकृतिक तरीके से वजाइना को साफ रखता है। यह इंटरकोर्स के दौरान चिकनाई प्रदान करता है और यौन संक्रमण रोकने में कारगर माना जाता है। कई बार वाइट डिस्चार्ज गाढ़ा या पतला हो सकता है। इसका रंग सफ़ेद के अलावा पीला भूरा या हरा भी हो सकता है।

वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है – White Discharge Kyu Hota Hai

व्हाइट डिस्चार्ज, जिसे सफेद पानी या श्वेत प्रदर भी कहते हैं, यह एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है जिसके परिणामस्वरूप योनि से स्राव होता है (White Discharge Kyu Hota Hai)। यह आमतौर पर पतला और थोड़ा चिपचिपा होता है। अक्सर पीरियड से पहले या जब पीरियड अनियमित होता है, तब महिलाएं चिड़चिड़ी और तनावग्रस्त हो जाती हैं। इसके अलावा वे सेक्स लाइफ को लेकर तनाव में रहने लगती हैं। साथ ही उनके हॉर्मोन भी असंतुलित होने लगते हैं। परिणामस्वरूप महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज (safed pani aana) होने लगता है। आमतौर पर यह पानी की तरह पारदर्शी होता है। हालांकि, कभी-कभी यह गाढ़ा, अजीब रंग का और गंधहीन भी हो जाता है, जिसे ल्यूकोरिया कहते हैं। ल्यूकोरिया या लिकोरिया (likoria ka ilaj) औरतों को होने वाला एक रोग है, जिसे श्वेत प्रदर भी कहते हैं। इस रोग से ग्रस्त महिला की योनि से बहुत ज्यादा मात्रा में सफेद बदबूदार पानी निकलता है, जिसे वेजाइनल डिस्चार्ज कहते हैं।

सफेद पानी या ल्यूकोरिया के लक्षण – Safed Pani ke Lakshan

महिलाओं में सफेद पानी की समस्या होना आम बात है। वैसे तो इससे डरने की काई ज़रूरत नहीं है, लेकिन ये कैसे पता चलेगा कि वैजाइनल डिस्चार्ज की वजह से अब आपको डॉक्टर की सलाह (safed pani ka ilaj) की ज़रूरत है। अगर आपको यहां बताए गए कुछ लक्षण अपने केस में नज़र आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने में ज़रा भी देर न करें।

वाइट डिस्चार्ज क्यों हो रहा है? - vait dischaarj kyon ho raha hai?

  • अगर बार-बार बुखार होता है और तापमान काफी बढ़ जाता है।
  • अगर पेट में कभी-कभी असहनीय दर्द होता है।
  • बहुत मेहनत न करने के बावजूद आपको थकान ज्यादा हो जाती है।
  • अगर बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है।
  • सफेद और गाढ़ा योनिस्त्राव यानि कि वाइट डिस्चार्ज होना।
  • अगर आपका वजन अचानक बिना किसी कारण कम होने लगे।
  • यदि दो पीरियड्स के बीच इंटरकोर्स के दौरान दर्द होता है और वैजाइना से रक्तस्राव होता है।
  • अगर वैजाइना हमेशा गीली रहती है और उसमें खुजली महसूस होती है।
  • इंटरकोर्स के दौरान योनि में दर्द या जलन होना।
  • वैजाइना से अत्यधिक बदबू का आना।

इस तरह रखें अपने प्राइवेट पार्ट की हाईजीन का ख्याल

वाइट डिस्चार्ज के कारण – White Discharge Reason and Solution in Hindi

वैसे यह योनि से सफेद पानी का आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन जब ये पानी गाढ़ा व बदबूदार होने लगे तो सफेद पानी की समस्या को इग्नोर करना सही नहीं है। क्योंकि प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई न रखने और यौन मार्ग में संक्रमण आदि की वजह से योनि से सफेद पानी आने (safed pani aana) लगता है। सफेद पानी की समस्या होने के कई कारण होते हैं, जो ज्यादतर लोगों को पता ही नहीं होते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में –

वाइट डिस्चार्ज क्यों हो रहा है? - vait dischaarj kyon ho raha hai?

  • बैक्टीरियल इन्फेक्शन इसका एक बड़ा कारण है। महिलाओं में वैजाइनल इन्फेक्शन के कई कारण होते हैं। जैसे- असुरक्षित सेक्स, यूरिन के लिए पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल, स्वच्छता की कमी, एनल इन्फेक्शन (गुदा संक्रमण) आदि। इन सभी कारणों से वैजाइनल डिस्चार्ज या ल्यूकोरिया (safed pani aana) जैसी समस्या होती है।
  • सफेद पानी की समस्या का एक कारण गोनोरिया (सूजाक) रोग भी है। यह आमतौर पर सेक्स से होने वाली बीमारी है। कभी-कभी आपके पुरुष साथी से ये रोगाणु आपके शरीर में बन सकते हैं। जो लोग अधिक असुरक्षित सेक्स संबंध बनाते हैं, उनमें यह समस्या होने की आशंका भी ज्यादा होती है।
  • कई महिलाएं अलग-अलग बीमारियों के लिए अलग-अलग एंटीबायोटिक्स खाने को मजबूर होती हैं। एंटीबायोटिक्स का ज्यादा सेवन हॉर्मोन्स पर कई तरह के असर डाल सकता है और वैजाइनल डिस्चार्ज का कारण भी बन सकता है।
  • कई महिलाएं खुद को अनचाही प्रेगनेंसी से बचाने के लिए रोज़ गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। नियमित रूप से इस गोली को खाने से हॉर्मोन असंतुलित होने लगते हैं और कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी हो जाती हैं, जैसे कि बेहोशी। इससे भी सफेद पानी की समस्या हो सकती है।
  • कई महिलाएं अपनी वैजाइना को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल साबुन में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो कोमल त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। वैजाइना में साबुन का इस्तेमाल भी वेजाइनल डिस्चार्ज (safed pani aana) का एक कारण है।
  • मल्टिपल सेक्स पार्टनर भी वैजाइनल डिस्चार्ज होने का मुख्य कारण है।
  • अन्य कारण – जैसे ज्यादा डायटिंग करना, अश्लील बात-चीत, रोगग्रस्त पुरुष से संबंध बनाने, इंटरकोर्स के बाद योनि को साफ न करना, अंडरग्रामैंट गंदे व रोज न बदलने, यूरीन के बाद योनि को पानी से न धोने या बार-बार गर्भपात करवाना भी सफेद पानी की समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।

सफेद पानी की आयुर्वेदिक दवा – Safed Pani ka Ilaj

आयुर्वेद में ल्यूकोरिया या सफेद पानी की समस्या को एक रोग के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है। ये एक तरह का योनि रोग है, जिसे श्वेत प्रदर कहते हैं। इसीलिए सफेद पानी की आयुर्वेदिक दवा (safed pani ka ilaj) कहीं मिलती नहीं है। मगर कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्‍तेमाल योनि रोग या ल्यूकोरिया के इलाज में किया जाता है।

वाइट डिस्चार्ज क्यों हो रहा है? - vait dischaarj kyon ho raha hai?

सफेद पानी की आयुर्वेदिक दवा बनाने की विधि –

सफेद पानी की आयुर्वेदिक दवा आप अपने घर में ही कुछ औषधि मिलाकर बना सकते है। इसके लिए मुलेठी 10 ग्राम, मिश्री 20 ग्राम, जीरा 5 ग्राम, अशोक की छाल 10 ग्राम- इन सभी का चूरन बनाकर रख लें। दिन में तीन बार 3 से 4 ग्राम चूरन खाने से सफेद पानी की समस्या (safed pani ka ilaj) में आराम मिलता है।

वेजाइना के बारे में ये बातें आपको पता होनी ही चाहिए

सफेद पानी को रोकने के घरेलू उपाय

इन दिनों लगभग सभी उम्र की लड़कियां सफेद पानी की समस्या को झेल रहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि व्हाइट डिस्चार्ज या श्वेत प्रदर की दिक्कत को साफ सफाई रखने, हेल्दी डाइट और कुछ घरेलू नुस्खों (safed pani ka ilaj) द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सफेद पानी की समस्या को दूर करने के आसान घरेलू उपाय के बारे में, जिनको महिलाएं आसानी से घर में कर सकती हैं –

वाइट डिस्चार्ज क्यों हो रहा है? - vait dischaarj kyon ho raha hai?

गूलर का फूल

गूलर का फूल पीसकर उसमें मिश्री व शहद मिलाकर दो-तीन बार सेवन करने से वैजाइनल डिस्चार्ज की समस्या (likoria ka ilaj) से छुटकारा मिलता है।

कच्चा केला

कच्चे केले को सुखाकर उसका चूरन बना लें। अब उसमें समान मात्रा में गुड़ मिलाकर दिन में तीन बार कुछ दिन तक लेने से वैजाइनल डिस्चार्ज में आराम मिलता है।

फालसे का शर्बत

आप चाहें तो फालसे का शर्बत भी पी सकती हैं, हालांकि यह फल सीज़नल होता है। इसलिए जितने समय यह मिलता है, आप इसका फायदा उठा सकती हैं।

वाइट डिस्चार्ज क्यों हो रहा है? - vait dischaarj kyon ho raha hai?

आंवला और शहद

हरे आंवले को पीस कर उसे जौ के आटे में मिलाकर उसकी रोटी एक महीने तक खाने से व्हाइट डिस्चार्ज से आराम मिलता है। इसके अलावा 3 ग्राम आंवले का पाउडर शहद के साथ दिन में तीन बार चाटने से भी इस समस्या से छुटकारा मिलता है।

भिंडी

भिंडी को उबालकर आप इसका सेवन कर सकती हैं। कुछ लोग दही में भिंडी को मिलाकर इसका सेवन करते हैं। भिंडी से वैजाइनल इन्फेक्शन दूर होता है।

धनिया के बीज

धनिया के बीज को रातभर भिगोकर रखें। इसके बाद अगली सुबह इसका सेवन खाली पेट करें। इसका सेवन करके आप आसानी से सफेद पानी की समस्या से छुटकारा (likoria ka ilaj) पा सकती हैं।

तुलसी

तुलसी की पत्तियों का जूस बनाकर उसमें शहद मिला लें। इसका सेवन करके भी यह समस्या दूर होती है।

अमरूद की पत्तियां

15 से 20 अमरूद की पत्तियों को तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न हो जाए। अब इस पानी को छान लें और ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।

वाइट डिस्चार्ज क्यों हो रहा है? - vait dischaarj kyon ho raha hai?

चावल का स्टार्च

चावल को पकाते समय चावल के स्टार्च को अलग निकाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे भी आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

अनार का जूस

आप अनार के बीज या जूस का सेवन करके भी वैजाइनल डिस्चार्ज की समस्या (likoria ka ilaj) को दूर कर सकती हैं। अनार की पत्तियां भी इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार होती हैं। आप अनार के पत्तों का पेस्ट बनाकर इसका सेवन सुबह खाली पेट कर सकती हैं।

क्या आप जानते हैं अपनी सेक्सुअल हेल्थ के बारे में ये 8 बातें

सफेद पानी की रामबाण दवा

सफ़ेद पानी की समस्या (safed pani aana) को दूर करने के लिए न जाने हमने कितने उपाय करते हैं, लेकिन फायदा नहीं मिलता है। लेकिन मेथी सफेद पानी की रामबाण दवा है। जी हां इन सब में मेथी एक ऐसी दवा है जो इस समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत सहायक है। इसके लिए हरी मेथी के पत्तो को साफ़ पानी मे धोकर एक किलो पानी मे उबाल लें। इस पानी को छानकर ठंडा करके इसमें थोड़ा सी हल्दी मिलाकर इसका सेवन रोजाना सुबह सुबह करें। सफेद पानी की रामबाण दवा (safed pani ka ilaj) अपना असर दिखाती है।

वाइट डिस्चार्ज FAQS

वाइट डिस्चार्ज क्यों हो रहा है? - vait dischaarj kyon ho raha hai?

क्या ज्यादा वाइट डिस्चार्ज का मतलब प्रेगनेंसी होती है?

अगर किसी महिला को बहुत ज्यादा वाइट डिस्चार्ज हो रहा है तो ये गर्भावस्था का संकेत हो सकता है विशेषकर यदि इसकी स्थिरता काफी गाढ़ी है। प्रेगनेंसी के दौरान होने वाला वाइट डिस्चार्ज गंधमुक्त या हल्की गंध लिए हुए होता है। 

योनि स्त्राव का उपचार क्या है?

अपने प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई और खूब पानी पीना ही योनि से आने वाले सफेद पानी की रामबाण दवा है। अगर आपको ये सफेद पानी गाढ़ा और बदबूदार होता नजर आये तो शर्म और हिचकिचाहट को छोड़कर इसके बारे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

क्या ल्यूकोरिया कोई बीमारी है ?

ल्यूकोरिया या लिकोरिया कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक तरह का वेजाइनल इंफेक्शन हैं। इसमें महिलाओं की योनि से बहुत ज्यादा मात्रा में सफेद बदबूदार पानी निकलता है, जिसे वेजाइनल डिस्चार्ज कहते हैं। इस परेशानी की वजह से महिला का शरीर दिन-ब-दिन कमजोर होने लगता है। अगर ल्यूकोरिया में परहेज (safed pani ka ilaj) नहीं किया गया तो ये इंफेक्शन बढ़ सकता है और प्रजनन अंगों में सूजन आने के साथ अन्य कई रोगों को भी न्योता दे सकता है। 

सफेद पानी की रामबाण दवा पतंजलि में है क्या ?

पतंजलि सफेद पानी की दवा नहीं बनाता है। लेकिन योनि संक्रमण से जुड़े कई आयुर्वेदिक इलाज है। सफेद पानी की आयुर्वेदिक दवा (safed pani ka ilaj) के तौर पर आंवले का चूर्ण, गिलोय, सतावर, शहद और सौंफ के सेवन की सलाह दी जाती है।  

सफेद पानी क्यों आता है?

ज्यादातर महिलाओं में मासिक धर्म आने से कुछ दिन पहले योनी से सफेद पानी आता है। क्योंकि इस दौरान गर्भाशय ग्रीवा और गर्भाशय में मासिक धर्म से पहले योनि को साफ करने के लिए अधिक द्रव का उत्पादन होता है, जोकि हमें सफेद पानी के तौर पर नजर आता है।

हर महिला को वजाइना से जुड़े तथ्य

वाइट डिस्चार्ज होने का क्या कारण हो सकता है?

लिकोरिया का कारण(White discharge reason in hindi) लिकोरिया का कारण शरीर में पोषण की कमी और योनि के अंदर बैक्टीरिया मौजूद होना है। अत्यधिक मानसिक तनाव, भारी काम या व्यायाम आदि भी इसका कारण बन सकते हैं।

वाइट डिस्चार्ज कब कब होता है?

आमतौर पर गर्ल्स को वाइट डिस्चार्ज (vaginal fluid) उनके पहले मासिक धर्म के बाद शुरू होता है। फिर यह हर महीने पीरियड्स के पहले और बाद में हो तो सामान्य ही माना जाता है। अगर इसके साथ कुछ परेशानियां ना जुड़ी हों तब।

गर्ल्स में वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?

वाइट डिस्चार्ज सही हो तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन कई बार यह इंफेक्शन के कारण भी होता है। इस समय यह मात्रा में अधिक और स्मेल वाला हो सकता है। इस कारण गर्ल्स को वजाइना में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। discharge clumpy और yeast infection(यीस्ट इंफेक्शन) के कारण हो सकता है।

क्या रोज वाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?

रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन में एक से पांच मिलीलिटर का डिस्चार्ज नॉर्मल होता है। हालांकि कंसिस्टेंसी अलग होती है और ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप पीरियड्स में आप कहां पर हैं। कभी ये बहुत पतला और कभी गाढ़ा हो सकता है। इसकी वजह सिर्फ एक है और वो है हॉर्मोन्स।