1 बीसी कितने साल के बराबर होता है? - 1 beesee kitane saal ke baraabar hota hai?

Divyansh Raghuwanshi | Updated: मई 27, 2021 22:28 IST

AD अर्थात ईसवी, इसका फुल फॉर्म Anno Domini होता है। वहीं BC अर्थात ईसा पूर्व, इसका फुल फॉर्म Before Christ होता है। ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय को ईसा पूर्व (BC) कहते है तथा ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय को ईसवी (AD) कहते हैं। इस लेख में हम आपको ईसवी और ईसा पूर्व में अंतर (What is the Difference Between the AD and BC in Hindi) बताएंगे जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, रेलवे एग्जाम की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण टॉपिक है।

  • ईसवी और ईसा पूर्व में अंतर | What is the Difference Between the AD and BC in Hindi
  • AD (ईसवी) का क्या मतलब होता है? | Meaning of AD in Hindi
  • BC (ईसा पूर्व) का क्या मतलब होता है? | Meaning of BC in Hindi
  • AD (ईसवी) तथा BC (ईसा पूर्व) से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी | Important Points related to AD and BC in Hindi

ईसवी और ईसा पूर्व में अंतर | What is the Difference Between the AD and BC in Hindi

ईसवी और ईसा पूर्व (difference between the AD and BC Hindi me) में निम्न अंतर है:-

AD (ईसवी) BC (ईसा पूर्व)
  • AD (ईसवी) से तात्पर्य ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय से है।
  • AD या ईसवी का फुल फॉर्म Anno Domini होता है।
  • AD (ईसवी) का एक अन्य नाम CE (Common Era) भी है।
  • AD अर्थात ईसवी के समय की गणना सीधे क्रम में की जाती है।
  • यदि लिखने की स्टाइल की बात की जाए तो AD में किसी भी तिथि को लिखने से पहले AD को पहले लिख कर वर्ष बाद में लिखा जाता है। उदाहरण के तौर पर 2021 को AD में लिखें तो “AD 2021” लिखेंगे।
  • BC(ईसा पूर्व) से तात्पर्य ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय से है।
  • BC या ईसा पूर्व का फुल फॉर्म Before Christ होता है।
  • BC (ईसा पूर्व) का एक अन्य नाम BCE (Before Common Era) भी है।
  • BC (ईसा पूर्व) के समय की गणना उल्टे क्रम में की जाती हैं।
  • वहीं दूसरी तरफ BC (ईसा पूर्व) में लिखने की स्टाइल की बात की जाए तो पहले वर्ष लिखा जाता है। उसके बाद BC लिखते है। उदाहरण के तौर पर 2021 को BC में लिखें तो “2021 BC” लिखेंगे।

AD (ईसवी) अर्थात Anno Dominiयह लैटिन भाषा का शब्द है, जिसका लैटिन भाषा में मतलब “हमारा ईश्वर का वर्ष” है। AD (ईसवी) का प्रयोग हम ग्रेगेरियन तथा जूलियन कैलेंडर में साल अर्थात वर्ष की तारीख को संख्यात्मक रूप से दर्शाने के लिए करते हैं। AD (ईसवी) ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय को दर्शाता है। AD अर्थात ईसवी में समय की गणना सीधे क्रम में की जाती है। जिस साल ईसा मसीह का जन्म हुआ था, उसके 1 वर्ष पहले के समय को 1 BC तथा उसके 1 वर्ष बाद के समय को 1 AD कहा गया और इसे परंपरागत रूप में स्वीकार किया गया।

BC (ईसा पूर्व) का क्या मतलब होता है? | Meaning of BC in Hindi

BC (ईसा पूर्व) इसका फुल फॉर्म Before Christ होता है। BC को हम BCE (Before Common Era) के नाम से भी जानते है। BC (ईसा पूर्व) में समय वर्ष की गणना उल्टे क्रम में की जाती है। उदाहरण के तौर पर इसे समझाया जाए तो किसी रानी का जन्म 400 BC (ईसा पूर्व) में हुआ तथा इस रानी की मृत्यु 80 वर्ष बाद हो जाती है तो हम इस वर्ष को 320 BC वर्ष लिखेंगे।

  • वर्तमान समय में वर्ष की गणना ईसा मसीह के जन्म के आधार पर की जाती है। ईसा मसीह ईसाई धर्म के प्रवर्तक थे, ईसा मसीह के जन्मदिवस को “क्रिसमस” के रूप में मनाया जाता है।
  • यदि कोई महत्वपूर्ण घटना 2021 में घटित होती है तो इसका अर्थ यह है कि यह घटना ईसा मसीह के जन्म के 2021 साल के बाद घटित हुई है।
  • सरल शब्दों में कहां जाए तो ईसा मसीह के जन्म के बाद की सभी तारीख को AD (ईसवी) तथा ईसा मसीह के जन्म के पहले की सभी तारीख को BC (ईसा पूर्व) कहते है।
  • BC (ईसा पूर्व) का एक अन्य नाम BCE (Before Common Era) भी है इसलिए BC (ईसा पूर्व) की जगह पर BCE(Before Common Era) का प्रयोग भी कर सकते है।
  • AD (ईसवी) का एक अन्य नाम CE (Common Era) भी है इसलिए कई जगह AD (ईसवी) की जगह पर CE का प्रयोग भी किया जाता है।

इस प्रकार ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय को ईसा पूर्व (BC) कहते है तथा ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय को ईसवी (AD) कहते हैं। AD अर्थात ईसवी के समय वर्ष की गणना सीधे क्रम में की जाती है। BC (ईसा पूर्व) में समय वर्ष की गणना उल्टे क्रम में की जाती है।

उम्मीद है कि आपको ईसवी और ईसा पूर्व में (what is the difference between the AD and BC in Hindi) अंतर समझ आया होगा। आशा करते हैं कि यह लेख आपके लिए काफी जानकारी पूर्ण साबित होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए टेस्टबुक से जुड़े रहे। आप हमारा टेस्टबुक ऐपभी डाउनलोड कर सकते हैं। टेस्टबुक के माध्यम से आप घर बैठे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। टेस्टबुक के अंदर आपको कई सारी टेस्ट सीरीज, मॉक-टेस्ट तथा प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहतर कंटेंट मिलेगा जिससे आप आसानी से घर बैठे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे।

  • 0

   

1 BC में कितने साल होते हैं?

ईसा-मसीह का जन्म जिस वर्ष हुआ था उसे परंपरागत रूप से 1 AD और उससे 1 वर्ष पहले को 1 BC के रूप में स्वीकार किया गया है.

BC का मतलब क्या होता है?

BC (BEFORE CHRIST) का अर्थ है ईसा मसीह के जन्म से पहले का समय और AD (ANNO DOMINI) का अर्थ है होता है ईसा मसीह के जन्म के बादका समय । BC को BCE (BEFORE COMMON ERA) के नाम से भी जाना जाता है और AD को CE (COMMON ERA ) के नाम से भी जाना जाता है।

ईशा और ईसवी में क्या अंतर है?

ईसा पूर्व और ईसवी में क्या अंतर है? ईसा मसीह का जन्म और उनका समय आज से२०२० बरस पहले का था। अब २०२० साल पहले के कालखंड को ईसा पूर्व कहा जाता है और ईसा मसीह के जन्म के बाद का कालखंड को ईस्वी कहा जाता है। जैसे १००० ईसा पूर्व आज से ३०२० साल पहले हुआ और १००० ईस्वी आज से १०२० साल पहले का हुआ।

1 ईसवी में क्या हुआ था?

ईसा मसीह का जन्म हुआ था