भारत के पंचायती राज के जनक कौन है? - bhaarat ke panchaayatee raaj ke janak kaun hai?

Panchayati Raj Day 2022: आज नेशनल पंचायती राज दिवस है. कहा जाता है कि भारत का दिल उसके गांवों में बसता है और देश की समृद्धि उसके गांवों से ही है. देश में तकरीबन में छह लाख से अधिक गांव हैं. जो छह हजार से अधिक ब्लॉक और 750 से अधिक जिलों में बंटे हुए हैं. पंचायती राज का तात्पर्य स्वशासन से है और यह व्यवस्था शासन के विकेंद्रीकरण के तहत की गई है. पंचायती राज संस्था को भारत के सबसे पुराने शासी निकायों में माना जाता है. हर साल सत्ता के विकेंद्रीकरण के ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए के लिए भारत 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाता है. पंचायती राज व्यवस्था कोई नई व्यवस्था नहीं है ये प्राचीन काल से चली आ रही एक बेहतरीन व्यवस्था है.

पंचायती राज के मायने और इतिहास

पंचायत शब्द दो शब्दों 'पंच' और 'आयत' के मेल से बना है. पंच का अर्थ है पांच और आयत का अर्थ है सभा. पंचायत को पांच सदस्यों की सभा कहा जाता है जो स्थानीय समुदायों के विकास और उत्थान के लिए काम करते हैं और स्थानीय स्तर पर कई विवादों का हल निकालते हैं. पंचायती राज व्यवस्था का जनक लॉर्ड रिपन को माना जाता है. रिपन ने 1882 में स्थानीय संस्थाओं को उनका लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया था. अगर देश में किसी गांव की हालत खराब है तो उस गांव को सशक्त और विकसीत बनाने के लिए ग्राम पंचायत उचित कदम उठाती है. बलवंत राय मेहता समिति के सुझावों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सबसे पहले 2 अक्टूबर 1959 को राजस्थान के नागौर ज़िले में पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया था. इसके कुछ दिनों के बाद आंध्र प्रदेश में भी इसकी शुरुआत हुई थी.

त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था

साल 1957 में बलवंत राय मेहता कमेटी का गठन हुआ था जिसने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की बात कही थी. इसके बाद 1977 में अशोक मेहता समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी जिसमें उन्होंने द्विस्तरीय शासन व्यवस्था का जिक्र किया था लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका था. बलवंत राय मेहता कमेटी के सुझावों को सबसे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1959 में लागू करवाया था. 1. ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत की व्यवस्था 2. ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति की व्यवस्था. और 3. जिला स्तर पर जिला परिषद की व्यवस्था की गई.

पंचायती राज दिवस की शुरुआत

पंचायती राज दिवस पहली बार 24 अप्रैल, 2010 को मनाया गया था. यह दिन 1992 में संविधान के 73 वें संशोधन के अधिनियमन का प्रतीक है. इस ऐतिहासिक संशोधन के जरिए जमीनी स्तर की शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया गया और पंचायती राज नाम की एक संस्था की बुनियाद रखी गई. पंचायती राज मंत्रालय हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाता है. 73वें संशोधन के तहत संविधान में भाग-9 जोड़ा गया था. जिसके अंतर्गत पंचायती राज से संबंधित उपबंधों की बात की गई है. साल 2010 से 24 अप्रैल को हर साल ये दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने का भी प्रावधान किया गया है.

पंचायती राज दिवस थीम और पुरस्कार

भारत इस बार 12वां पंचायती राज दिवस मना रहा है. इस साल समारोह बिना किसी विशेष थीम या विषय के आयोजित किया जा रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राम स्तर के समारोह, सेमिनार और कई और दूसरे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पीएम मोदी इस बार जम्मू के सांबा जिले में पंचायती राज दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इस साल मुख्य आकर्षण पुरस्कार समारोह होगा जो देश में पंचायतों के बेहतर कामों को एक तरह से मान्यता देता है. ये पुरस्कार पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे.

1. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

2.नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार 

3. ई-पंचायत पुरस्कार

4. ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार

5. बाल हितैषी पंचायत अवॉर्ड

भारत में पंचायती राज के गठन और उसे सशक्त करने की अवधारणा महात्मा गांधी के दर्शन पर आधारित है. आज डिजिटल इंडिया के जमाने में कई योजनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अंजाम दिया जा रहा है. पंचायतों के सशक्तिकरण और विकास के लिए देश में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें

PM Jammu Kashmir Visit: पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर को देंगे 20000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, पल्ली गांव में ऐसी हैं तैयारियां

Jammu Kashmir: ‘आलोचना’ के बाद सेना ने हटाया इफ्तार पार्टी से जुड़ा ट्वीट, जानें क्या है पूरा मामला

राजस्थान में पंचायती राज एवं जिला प्रशासन व सचिवालय

1. राजस्थान में पहले पंचायती राज चुनाव कब हुए ?
1. 1960✔
2. 1968
3. 1965
4. 1958

2. पंचायती राज का संकट काल कहलाता है ?
1. 1950-1960
2. 1960-1970✔
3. 1970-1980
4. 1980-1990

3. सम्पूर्ण राज्य में पंचायती राज व्यवस्था लागू करने वाला प्रथम राज्य है ?
1. राजस्थान
2. पंजाब
3. आंध्रप्रदेश✔
4. कर्नाटक

4. अशोक मेहता समिति (Ashok Mehta Committee) ने अपनी रिपोर्ट कब पेश की ?
1.  1977
2.  1978 ✔
3. 1979
4.  1980

5.  किस समिति चार स्तरीय पंचायती राज की स्थापना की सिफारिश  देते हुए कहा कि जिला परिषद को अधिक सक्रिय बनाना चाहिए इस हेतु जिला विकास आयुक्त की नियुक्ति हो व  चुनाव सही समय पर हो ?
1.  जी वी के राव समिति✔
2.  अशोक मेहता समिति
3.  लक्ष्मी मल सिंघव समिति
4.  pk थुंगन समिति

6. 2 अक्टूबर1952 से सामुदायिक विकास कार्यक्रम किसके द्वारा संचालित किए गए ?
1. बलवंत राय मेहता
2. जवाहरलाल नेहरू✔
3. भगवती चरण
4. जयनारायण व्यास

7. राजस्थान में पंचायती राज का सूत्र धार माना जाता है ?
1. Jawahar Lal Nehru
2. Rajiv Gandhi
3. Balwant Singh Mehta
4. भगवती चरण ✔

8. पंचायती राज का जनक किसे मन जाता है ?
1. जवाहरलाल नेहरू
2. राजीव गांधी
3. बलवंत सिंह मेहता✔
4. भगवती चरण

9. राजस्थान में आधुनिक पंचायती राज का जनक किसे माना जाता है ?
1. जवाहरलाल नेहरू
2. राजीव गांधी ✔
3. बलवंत सिंह मेहता
4. भगवती चरण

10. राजस्थान में सबसे प्रथम किस रियासत ने 1928 में  ग्राम पंचायत अधिनियम पारित किया ?
1. Jodhpur
2. Udaipur
3. Bikaner✔
4. Jaipur

11. पंचायती राज को भारतीय लोकतंत्र की पाठशाला किसने कहा है ?
1. Ravindra Nath Tagore
2. Jawahar Lal Nehru✔
3. Subhash Chandra Bose
4. Mahatma Gandhi

12 . स्थानीय  सरकार अधिनियम 1919 पारित करके सर्वप्रथम कहाँ पंचायती राज की स्थापना की गई ?
1. राजस्थान
2. आन्ध्र प्रदेश
3. बंगाल✔
4. मुम्बई

13. पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा किस प्रधान मंत्री के काल मे मिला ?
1. जवाहरलाल नेहरू
2. राजीव गांधी
3. पी वी नरसिम्हा राव✔
4. वी पी सिंह

14. 73 वें संविधान संसोधन पर 20 अप्रेल 1993 को किस राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हुए जिसके परिणामस्वरूप यह संसोधन 24 अप्रेल 1993 को लागु हो गया ?
1. शकंर दयाल शर्मा ✔
2. रामास्वामी वेंकटरमन
3. कोछोरेल रमन नारायण
4. ज्ञानी जैल सिंह

15. ग्राम सभा सदस्यों की कम से कम उम्र कितनी होती है ??
1. 30 वर्ष
2. 25  वर्ष
3. 18  वर्ष ✔
4. 21  वर्ष

11. पंचायती राज को भारतीय लोकतंत्र की पाठशाला किसने कहा है ?
1. रविन्द्र नाथ टैगोर
2. जवाहरलाल नेहरू✔
3. सुभाष चंद्र बोस
4. महात्मा गांधी

12 . स्थानीय  सरकार अधिनियम 1919 पारित करके सर्वप्रथम कहाँ पंचायती राज की स्थापना की गई ?
1. राजस्थान
2. आन्ध्र प्रदेश
3. बंगाल✔
4. मुम्बई

13. पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा किस प्रधान मंत्री के काल मे मिला ?
1. जवाहरलाल नेहरू
2. राजीव गांधी
3. पी वी नरसिम्हा राव✔
4. वी पी सिंह

14. 73 वें संविधान संसोधन पर 20 अप्रेल 1993 को किस राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हुए जिसके परिणामस्वरूप यह संसोधन 24 अप्रेल 1993 को लागु हो गया ?
1. शकंर दयाल शर्मा ✔
2. रामास्वामी वेंकटरमन
3. कोछोरेल रमन नारायण
4. ज्ञानी जैल सिंह

15. ग्राम सभा सदस्यों की कम से कम उम्र कितनी होती है ??
1. 30 वर्ष
2. 25  वर्ष
3. 18  वर्ष ✔
4. 21  वर्ष

16. निम्न में से किसने जिलाधीश को संस्थागत करिश्मा कहा था?
1.  रजनी कोठारी ✔
2.  चतुर्वेदी
3. JD शुक्ला
4.  पी आर दुभाषी

17.  जिलाधीश की तुलना एक कछुए से की है जिसकी पीठ पर भारत सरकार का हाथी खड़ा है ?
1.  रैम्जे मैकडोनाल्ड ✔
2. रजनी कोठारी
3. जेडी शुक्ला
4. K. K. दास

18.  निम्नलिखित में से किसने जिला स्तर पर नियामक एवं विकास कार्यों में पृथक्करण की सिफारिशे की है ?
1. दंत वाला समिति
2. हनुमंत राव समिति
3.  प्रशासनिक सुधार आयोग
4. जी वी के राव समिति✔

19.  *कथन(A)- स्वतंत्र भारत में जिला कलेक्टर को स्वतंत्रता पूर्व के जिला कलेक्टर की अपेक्षा कम न्यायिक अधिकार प्राप्त है
कारण (R)-  भारत के संविधान का अनुच्छेद 50 न्यायपालिका को कार्यपालिका से पृथक करता है ।
1. A और R  दोनों सही है और R, A का सही स्पष्टीकरण है ✔
2. A और R  दोनों सही है ,परंतु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
3. A सही है परंतु R गलत है
4. A   गलत है परंतु R सही है

20. निम्नलिखित में से किसने भारत में जिला कलेक्टर का पद सृजित किया ?
1.  द रॉयल कमीशन
2. हेस्टिंग्स✔
3. वेलेजली
4.  लार्ड कार्नवालिस

21.  मुगल काल के दौरान जिले को कहा जाता था ?
1.  सरकार ✔
2. सूबा
3. कोटडी
4.  डिस्ट्रिक्ट

22. भारत में कलेक्टर का पद सृजित कब हुआ ?
1.  1772✔
2.  1773
3.  1774
4.  1775

23.  किस वर्ष से कलेक्टर को राजस्व संग्रहण की अतिरिक्त नागरिक न्याय और मजिस्ट्रेट के कार्य की जिम्मेदारी भी सौंपी गई ?
1.  1772
2. 1776
3.  1787✔
4.  1792

24.  संविधान में जिला शब्द का प्रयोग किस अनुच्छेद में किया गया है ?
1. अनुच्छेद 233 ✔
2. अनुच्छेद 223
3.  अनुच्छेद 253
4.  अनुच्छेद 201

25.  किसका कथन है कि जिलाधीश प्रशासन की धुरी है
1. अटल बिहारी वाजपेई✔
2.  जवाहरलाल नेहरू
3.  महात्मा गांधी
4. डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

26. राजस्थान में सचिवालय की स्थापना किसके अध्यादेश से की गई ?
1. मुख्यमंत्री
2. राज्यपाल✔
3. राष्ट्रपति
4. प्रधानमंत्री

27. राजस्थान में सचिवालय की स्थपना कब की गई ?
1. 13 अप्रैल 1950
2. 13 अप्रैल 1949 ✔
3. 20 अगस्त 1948
4. 20 अगस्त 1949

28. राज्य सचिवालय का एक मुख्य सचिव होता है ?
1. कनिष्ठ आईएएस अधिकारी
2. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी
3. वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी✔
4. वरिष्ठतम आर ए एस अधिकारी

29. राजस्थान सचिवालय  में विभागों की संख्या है ?
1. 70-80
2. 60-70
3. 50-60 ✔
4. 40-50

30. प्रत्येक विभाग का राजनीतिक अध्यक्ष होता है ?
1. मुख्यमंत्री
2. राजयपाल
3. मुख्य सचिव
4. विभागीय मंत्री ✔

31. राजस्थान राज्य में सर्वाधिक कार्यकाल वाला मुख्य सचिव है ?
1. विपिन बिहारी लाल माथुर
2. भगवंत सिंह मेहता✔
3. कुशाल सिंह
4. के राधाकृष्णन्न

32. सर्वाधिक 4 मुख्यमंत्री यो के काल मे रहने वाला मुख्य सचिव है –
1. विपिन बिहारी लाल माथुर✔
2. भगवंत सिंह मेहता
3. कुशाल सिंह
4. के राधाकृष्णन्न

33. किसे ग्रामीण विकास अभिकरण का पदेन अध्यक्ष माना गया है ?
1. मुख्य सचिव
2. जिलाधीश ✔
3. उपखंड अधिकारी
4. तहसीलदार

पंचायती राज का जनक कौन है?

सही उत्तर बलवंत राय मेहता है। बलवंत राय मेहता को पंचायती राज संस्थाओं के जनक के रूप में जाना जाता है। बलवंत राय मेहता समिति (1957): सामुदायिक विकास कार्यक्रम के कामकाज को देखने के लिए गठित की गयी।

भारत में पंचायती राज की शुरुआत कब हुई?

भारत में प्राचीन काल से ही पंचायती राज व्यवस्था आस्तित्व में रही हैं। आधुनिक भारत में प्रथम बार तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा राजस्थान के नागौर जिले के बगधरी गांव में 2 अक्टूबर 1959 को पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई।

भारत के प्रथम पंचायती राज मंत्री कौन थे?

2 अक्टूबर 1959 को, राजस्थान के नागौर जिले के बागड़ी गाँव में प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन किया।

पंचायती राज का शिल्पकार कौन है?

बलवंत राय मेहता भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे, जो आजादी से पहले सौराष्ट्र क्षेत्र से भारत की संविधान सभा के लिए चुने गए। आजादी के बाद वह गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री भी बने। उन्हें 'पंचायती राज का वास्तुकार' तथा भारत में 'पंचायती राज का जनक' कहा जाता है।