मिथुन राशि के लोग पढ़ाई में कैसे होते हैं? - mithun raashi ke log padhaee mein kaise hote hain?

जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उसे व्यक्ति की राशि कहते हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित है तो आपकी राशि मिथुन होगी। पाश्चात्य ज्योतिष में सूर्य की गति से राशियों का निर्धारण होता है इस आधार पर 21 मई से 20 जून के बीच पैदा होने वाले लोग मिथुन राशि के होते हैं। मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव शक्की होता है। इस राशिवालों को निर्णय लेने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है। आपको हमेशा सीखना और ज्ञान प्राप्त करना अच्छा लगता है। आप बहुत ज्यादा सवाल पूछते हैं जिससे कभी-कभी लोग आपसे परेशान भी हो जाते हैं।

अर्थपूर्ण और तर्कशील, मिथुन व्यक्तित्व के ये दो अलग-अलग पहलू हैं। मिथुन सामाजिक, मिलनसार और मज़ा करने के लिए तैयार हो सकते हैं, जबकि दूसरी ओर वे बहुत गंभीर, विचारशील, बेचैन और यहां तक कि दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं।

इस राशि के जातकों को बात करना बहुत अच्छा लगता है और दूसरों को निरुत्तर करना इनका शौक होता है। इन्हें रुढ़िवादिता को तोड़ना अच्छा लगता है। इन्हें दुनिया को जानने की बड़ी इच्छा रहती है। मिथुन के लिए भाई-बहन के साथ मित्रवत व्यवहार बहुत आम है, और उनके साथ बिताया गया समय कीमती होता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां अक्सर मिथुन के लिए एक चुनौती पेश करती हैं, लेकिन इसका सामना कैसे करना है वे भली भांति जानते है। कूटनीति, उत्साह, उत्साह चातुर्य, मजाकिया और बहुमुखी प्रतिभा इनके प्रमुख गुण हैं।

इस राशि के लोगों में उत्सुकता, प्रश्नेच्छा एवं भ्रमणशीलता का आधिपत्य पाया जाता है। मिथुन राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले पर अस्थिर स्वभाव एवं चरित्र के होते हैं। बुद्धिमान तो होते हैं पर परस्पर विरोधी बातों में चलने वाले भी पाए जाते हैं। उन्हें नित्य नए परिवर्तन, भ्रमण तथा विविधता ही प्रिय होती है। ये व्यक्ति राजनीति में चतुर होते हैं। ये धार्मिक, दयावान, दृढ़ संकल्पी रहते हैं तथा आध्यात्मिक तत्वों व आत्मोन्नति की ओर विशेष ध्यान लगाते हैं। सबके साथ समान व्यवहार बना रहता है। सहनशीलता काफी होती है। ईमानदार, सभ्य, चरित्रवान होते हैं तथा प्रत्येक कार्य को विचारपूर्वक करते हैं। अपने वचन तथा संकल्प के पक्के होते हैं।

मिथुन राशि वालों को असाध्य प्रेमी भी कहा जा सकता है। मज़े और एक बौद्धिक चुनौती के लिए हमेशा तैयार, मिथुन राशि के लोग उग्र प्रेमी होते है। मिथुन के लिए शारीरिक संपर्क की तरह ही संवाद बहुत महत्वपूर्ण है, और उन दो चीजों के मिल जाने पर कोई भी बाधा नहीं रहती। जब मिथुन को उसका सही साथी मिल जाता है, वह दिल से वफादार और विश्वसनीय हो जाएगा।

मिथुन राशि का जातक शारीरिक दृष्टि से पुष्ट रहता है, पर स्वास्थ्य मध्यम ही रहता है। जीवन में मानसिक श्रम अधिक करना पड़ता है। इसलिए अधिकांशतः स्नायु संबंधी रोग होते रहते हैं। इनको असाध्य रोग होने का भय बना रहता है या छाती में दर्द व हृदय विकार से खतरा बना रहेगा। रात्रि को भोजन नहीं करना लाभदायक है, वातकारक चीजों का सेवन हानिकारक है। त्रिफला चूर्ण या सोंठ, अदरक तथा तुलसी का काढ़ा उपयोगी रहेगा। इनको पेट विकार, छाती में दर्द, गैस्टिक दर्द, दांत या आंखों की तकलीफ, जुकाम या सिरदर्द से विशेष परेशानी होती देखी गई है। गिरने के कारण चोट लगना भी संभव है।

शनिवार, 1 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों को दुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि के लोगों को बिगड़े रिश्ते सुधारने पर ध्यान दें। विवाद की वजह से तुला राशि के लोगों के काम रुक सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - TWO OF PENTACLES

एक साथ कई विचारों में अटके रहने से आगे बढ़ पाना मुश्किल लगेगा। दुविधाओं को दूर करने के लिए प्रयत्न करते रहना होगा। अभी जिन कामों से मानसिक तनाव होता है, उन्हें छोड़ कर आगे बढ़ना होगा।

करियर : एक से अधिक अवसर प्राप्त होने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना संभव होगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित चिंताओं के बारे में अधिक विचार न करें।

हेल्थ : गैस की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 4

वृषभ - ACE OF PENTACLES

पैसों से संबंधित तनाव दूर होते हुए नजर आ रहे हैं। फिर भी खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। ज्यादा काम करने से जीवन में व्यस्तता बढ़ रही है। व्यक्तिगत रिलेशनशिप पर इसका असर न हो इस बात का ध्यान रखें।

करियर : जिन लोगों की खुद का काम शुरू करने की इच्छा है, उन्हें सफलता मिलेगी।

लव : पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों के कारण विचारों में बदलाव नजर आएगा।

हेल्थ : पीठ दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

मिथुन - SIX OF CUPS

पुराने बिगड़े हुए रिश्ते ठीक करने का विचार आ सकता है। अभी आप व्यक्तिगत जीवन पर सोच-समझकर ध्यान दें। जिन लोगों के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है, वह ठीक होने में और वक्त लगेगा। जरूरत से अधिक प्रयत्न न करें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा।

करियर : काम से संबंधित चिंता हो सकती है। अपेक्षित अवसर प्राप्त करने के लिए लोगों के साथ परिचय बढ़ाना होगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी बातों को ठीक करने के लिए अहंकार दूर करने की कोशिश करें।

हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

कर्क - NINE OF PENTACLES

अपनी बातों पर टिके रहने से बड़ी समस्याओं के हल प्राप्त कर पाना आपके लिए संभव होगा, लेकिन फिर भी परिस्थिति मन के अनुसार होने में वक्त लग सकता है। निर्णय लेते समय आप भविष्य से संबंधित बातों का ध्यान रखें।

करियर : काम के लिए डेडीकेशन बढ़ने से नए क्लाइंट को जोड़ पाना संभव होगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मकता दूर होगी।

हेल्थ : गले की खराश होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

सिंह - THE WORLD

लक्ष्य पर काम करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। अभी किसी भी प्रकार की रिस्क न लें। जब तक आपका खुद पर विश्वास नहीं बढ़ता, तब तक लोगों को काम से संबंधित किसी भी प्रकार का वचन न दें। आपके द्वारा किए गए हर एक काम का असर रिलेशनशिप पर नजर आ सकता है।

करियर : विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को जल्दी अवसर मिलेगा।

लव : पार्टनर के साथ जो असंतुलन महसूस हो रहा है, उसे दूर करने के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत सुधारनी होगी।

हेल्थ : सेहत से संबंधित दिक्कतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

कन्या - NINE OF SWORDS

पुरानी बातों के बारे में विचार करके खुद की गलतियां सुधारने के प्रयत्न में तनाव बढ़ सकता है। किसी व्यक्ति के साथ हो रही गलतफहमी को दूर कर पाना अभी संभव नहीं है। अपने विचारों में सुधार लाने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है।

करियर : काम से संबंधित डेडलाइन के कारण तनाव रहेगा, वक्त पर काम न होने की वजह से लोगों के द्वारा आलोचना हो सकती है।

हेल्थ : नींद ठीक से न होने की वजह से सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

तुला - JUDGEMENT

लोगों के साथ विवाद के कारण किसी काम को बीच में रोका जा सकता है। परिवार के लोगों के साथ संबंधों में सुधार लाने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी। पुरानी गलती को दोहराया न जाए, इस बात का ध्यान रखना होगा। अपने आसपास के लोगों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह के लोगों के साथ उतार-चढ़ाव महसूस होगा, जिसका असर काम पर हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हुई बातें सुधरने लगेंगी।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

वृश्चिक - THE SUN

किसी व्यक्ति से मिल रही मदद पर ध्यान दें। उनके मार्गदर्शन के कारण स्वभाव की नकारात्मकता को दूर कर पाना संभव होगा। आपकी परिस्थिति को सुधारने के लिए मार्गदर्शन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपकी इच्छा जल्दी ही पूरी होगी, आपको केवल भरोसा और खुद के प्रयत्नों पर विश्वास रखना होगा।

करियर : काम से जुड़ी नकारात्मकता को दूर करने के लिए अन्य लोगों का साथ प्राप्त करना जरूरी होगा।

लव : विवाह से जुड़ा निर्णय अचानक से बदला जा सकता है।

हेल्थ : अपच और उल्टी की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

धनु - KING OF CUPS

पुराना काम अधूरा है तो उस के बारे में विचार किया जाएगा। भावनात्मक रूप से इस काम में उलझे रहने से परिस्थिति को समझ पाना आपके लिए मुश्किल रहेगा। अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल बनाए रखें।

करियर : वक्त के अनुसार काम से जुड़ी बातों में बदलाव नजर आएगा। खुद के द्वारा जोर लगाकर किसी भी बात में बदलाव करने की कोशिश न करें।

लव : हर एक बात से संबंधित चिंता करना रिलेशनशिप के लिए नकारात्मकता उत्पन्न कर सकता है।

हेल्थ : शरीर में बढ़ते डिहाइड्रेशन की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

मकर - FOUR OF PENTACLES

अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ करने से निराशा महसूस होगी। साथ में आप अपने मार्ग से भटकते हुए भी नजर आ रहे हैं। क्रोध बढ़ सकता है। जब तक विचारों पर आप काम नहीं करेंगे, तब तक सही बातों पर ध्यान दे पाना संभव नहीं होगा।

करियर : सरकारी काम से जुड़े लोगों को नई जगह काम करने का मौका मिल सकता है।

लव : लव रिलेशनशिप में मिला इनकार तकलीफ देगा, लेकिन सकारात्मक रहना होगा।

हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कत बढ़ती नजर आ रही है। डॉक्टर से उपचार लें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

कुंभ - FIVE OF PENTACLES

वर्तमान परिस्थिति नकारात्मक होने से भविष्य संबंधी विचार भी नकारात्मक बनते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी परिस्थिति को बदलने का मार्ग और स्रोत मिल सकते हैं। केवल काम करके बदलाव लाने की कोशिश करनी होगी।

करियर : काम से संबंधित अवसर प्राप्त करने के लिए अपनी कार्यक्षमता और स्किल्स के बारे में गहराई से सोचना होगा।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय कटु शब्दों का प्रयोग न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 1

मीन - DEATH

जिद के कारण जाने-अनजाने में अन्य लोगों को आपकी वजह से दिक्कत हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। आपकी व्यस्तता के कारण उनको अकेलापन महसूस हो सकता है। अभी खुद को प्रेरित रखना आपके लिए आवश्यक होगा।

मिथुन राशि के लोग पढ़ने में कैसे होते हैं?

पढ़ने लिखने के शौक़ीन मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान एवं बहुमुखी प्रतिभा के होते हैं। ये ईमानदार, सभ्य एवं मिलनसार होते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है। इस राशि के लोगों को परिवर्तन शीलता पसंद होती है।

मिथुन राशि की क्या खासियत है?

मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। जुड़वा के प्रतीक चिन्ह वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं।

मिथुन राशि वाले कौन सा काम करें?

इस राशि के जातकों को कागज, लकड़ी, पीतल, गेंहू, दालें, कपड़ा, स्टील, प्लास्टिक, पूजन सामग्री, वाद्य यंत्र आदि से संबंधित व्‍यापार अथवा निवेश करना चाहिए।

मिथुन राशि के गुण कितने होते हैं?

कूटनीति, उत्साह, उत्साह चातुर्य, मजाकिया और बहुमुखी प्रतिभा इनके प्रमुख गुण हैं। इस राशि के लोगों में उत्सुकता, प्रश्नेच्छा एवं भ्रमणशीलता का आधिपत्य पाया जाता है।