राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति कैसे हुई? - raajasthaanee bhaasha kee utpatti kaise huee?

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति जो हुई थी वह 12 वीं शताब्दी के अंतिम चरण में हुई थी

rajasthani bhasha ki utpatti jo hui thi vaah 12 vi shatabdi ke antim charan mein hui thi

राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति जो हुई थी वह 12 वीं शताब्दी के अंतिम चरण में हुई थी

        

राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति कैसे हुई? - raajasthaanee bhaasha kee utpatti kaise huee?
 15

राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति कैसे हुई? - raajasthaanee bhaasha kee utpatti kaise huee?

राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति कैसे हुई? - raajasthaanee bhaasha kee utpatti kaise huee?

राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति कैसे हुई? - raajasthaanee bhaasha kee utpatti kaise huee?

राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति कैसे हुई? - raajasthaanee bhaasha kee utpatti kaise huee?

This Question Also Answers:

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

📌   कंटारगढ़ किस किले का भाग है?

📌   राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान कहाँ स्थित है

📌   राजस्थान की बौद्ध संस्कृति के अवशेष कहाँ मिले हैं.

📌   राजस्थान में 'ब्लू पॉटरी' का सर्वाधिक विकास किसके शासन काल में हुआ था

📌   कैरट के रूप में किस धातु की शुद्धता दशायी जाती है

📌   . राजस्थान की प्रमुख नकदी फसल है ?

📌   राजस्थान का सबसे प्राचीन संगठित उद्योग है ।

📌   स्वामी दयानंद सरस्वती का निर्वाण कहाँ हुआ ?

📌   इंग्लैण्ड के राजा जेम्स प्रथम के राजदूत सर टामस रो किस वर्ष भारत आये थे?

📌   'ग्रीन हाउस प्रभाव' किसके द्वारा होता है|

📌   'संगीत रत्नाकर' के रचनाकार है

📌   लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी कहाँ स्थित है-

📌   'भोराट' कहा जाने वाला पठार किस जिले में स्थित है

📌   'जाखम डैम' राजस्थान के किस जिले में है

📌   राज्य में सर्वाधिक मसाले किस जिले में उत्पादित होते हैं

📌   राजस्थान मरूस्थल पार्क कहाँ स्थित है

📌   लोकसभा में कितने सदस्य राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं

📌   राजस्थान का राज्य पक्षी है

📌   'राजस्थान राज्य अभिलेखागार' कहाँ स्थित है

📌   1 GB बराबर होती है

📌   किस स्तनधारी का तापमान सर्वाधिक होता है ?

📌   संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किन नामों से किया गया है

📌   तारागढ़ किला' स्थित है

📌   पंचवर्षीय योजना के प्रस्तावों को अन्तिम रूप कौन देता है?

📌   भारत में पारिस्थितिक असन्तुलन का प्रमुख कारण है

📌   . आदिवासियों का कुंभ' कहाँ लगता है

📌   राजस्थान के किस जिले से अधिकतम सीमाएं स्पर्श करती है?

📌   कौनसी पहाड़ियाँ मध्य अरावली श्रेणी में स्थित है? (ग्रेड-II शिक्षक-2017)

📌   राजस्थान में वर्ष के किन महीनों में सबसे अधिक आपेक्षिक आर्द्रता होती है

📌   देश की कितनी बंजर भूमि राजस्थान में हैं


राजस्थान राज्य में बोली जाने वाली भाषा को राजस्थानी भाषा के नाम से जाना जाता है। आज राजस्थान के नाम से प्रसिद्ध इस प्रदेश की विभिन्न देसी रियासतों को सामूहिक इकाई के रूप में राजपूताना नाम सर्वप्रथम जॉर्ज थॉमस ने सन 1800 में दिया था।

तत्पश्चात कर्नल टाड ने सन 1829 ईस्वी में इसे राजस्थान (रायथान) नाम से संबोधित किया।

अरावली पर्वत श्रेणी इस प्रदेश को दो स्वभाविक भू-भागों में विभाजित करने का कार्य करती है। उत्तर पश्चिमी तथा दक्षिण पूर्वी। उत्तर पश्चिमी भाग में बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर तथा शेखावटी प्रदेश का कुछ भाग आता है।

इस भाग की सामूहिक सत्ता मारवाड़ का मरु प्रदेश है। दक्षिणी पूर्वी भाग में शेष राज्य का पूरा भू-भाग सम्मिलित किया जाता है।

राजस्थानी, मरू भाषा और डिंगल

राजस्थानी भाषा का प्राचीन नाम मरूभाषा (मरू प्रदेश या मारवाड़ की भाषा) भी रहा है। आठवीं शताब्दी के लिए कुवलयमाला नामक ग्रंथ में भारत की 18 देशी भाषाओं में मरू प्रदेश की भाषा का भी उल्लेख है।

अबुल फजल ने आईने अकबरी में भारत की मुख्य भाषाओं में मारवाड़ी को भी सम्मिलित किया है। जैन कवियों ने भी अपने ग्रंथों की भाषा को मरू भाषा ही कहा है। मरू भाषा के अन्य नाम- मरुभूमि भाषा, मरूभाषा मरूदेसिया एवं मरुवाणी आदि भी मिलते हैं।

मरु भाषा पहले से प्रचलित एक व्यापक नाम है। जिसमें राजस्थानी भाषा की समस्त बोलियां, उपबोलियां तथा शैलियां समावित हो जाती है।

मरु भाषा

यह राजस्थान की प्रमुख भाषा है। राज्य के कुछ स्थानीय परिवर्तनों के साथ मरू भाषा राजस्थान की साहित्यिक भाषा भी रही है।

उद्बोधन सूरी द्वारा लिखित कुवलयमाला नामक ग्रंथ में मरू, गुर्जर, लाट और मालवा प्रदेश की भाषाओं का उल्लेख है। जैन कवि भी अपने ग्रंथों की भाषा को मरू भाषा मानते हैं।

गोपाल लाहौरी ने राठौड़ पृथ्वीराज द्वारा रचित ‘वेलि’ नामक ग्रंथ की भाषा को मरू भाषा माना है।

अबुल फजल ने आईने अकबरी में भारतीय भाषाओं का वर्णन करते समय मारवाड़ी को भारतीय भाषाओं में शामिल किया है।

मरु भाषा को मुख्यत: मरुदेशीय भाषा, मरुभूमि भाषा और मरुवाणी आदि नामों से पुकारा जाता रहा है। मरु भाषा पर पड़ोसी राज्य की भाषाओं का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है।

राजस्थानी भाषा का विकास

भाषा विशेषज्ञों के मतानुसार आर्य जाति सर्वप्रथम पंचनंद नामक प्रांत में बसी। इस युग में वैदिक संस्कृत का जन्म हुआ। वैदिक संस्कृत का परिवर्तित साहित्य स्वरूप संस्कृत और सामान्य बोलचाल की भाषा को प्राकृत कहा गया।

प्राकृत भाषा के दो भाग हैं प्रथम प्राकृतें और दूसरी प्राकृतें। प्रथम प्राकृतों के अंतर्गत पाली और अपभ्रंश को प्रमुख माना जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के ग्रंथों की रचना इन्हीं भाषाओं में की गई है।

दूसरी प्राकृतों में मागधी, शौरसेनी और महाराष्ट्री प्रमुख हैं। कालांतर में प्राकृत भाषाओं ने भी साहित्यिक भाषाओं का रूप धारण कर लिया।

साधारण बोलचाल की भाषा के बढ़ते हुए प्रभाव के कारण अपभ्रंश भाषा का उदय हुआ प्राकृतिक चंद्रिका में अपभ्रंश भाषा के 27 प्रकार बताए गए हैं।

डाॅ ग्रियर्सन के मतानुसार अपभ्रंश पश्चिम राजस्थान और गुजरात में प्रचलित थी।

डॉ सुनीति कुमार चटर्जी और श्री कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी ने उक्त क्षेत्र की अपभ्रंश भाषा को क्रमश से सौराष्ट्री और गुर्जरी अपभ्रंश के नाम से संबोधित किया।

इस विवेचन से स्पष्ट है कि प्राचीन काल में आधुनिक गुजरात में आधुनिक राजस्थान के क्षेत्रों में गुर्जरी अपभ्रंश भाषा का प्रचलन था गुर्जरी अपभ्रंश के द्वारा राजस्थानी भाषा का जन्म हुआ जो भविष्य में डिंगल के नाम से प्रसिद्ध हुई।

राजस्थानी लिपि

यदि राजस्थानी भाषा की लिपि के कुछ अफसरों को छोड़ दिया जाए तो यह देवनागरी लिपि के समान हो जाती है। राजस्थानी भाषा की लिपि एक लकीर खींच कर घसीट रूप में लिखी जाती है।

इस लिपि का प्रयोग मुख्यतः अदालतों में किया जाता था। कुछ विद्वान महाजनी लिपि को भी राजस्थानी भाषा की लिपि का विशुद्ध रूप मानते हैं। लेकिन इन दोनों में भी कुछ भिन्नता पाई जाती है।

डिंगल

मारवाड़ी भाषा के साहित्य स्वरूप को डिंगल माना जाता है। डिंगल भाषा का सर्वप्रथम प्रयोग पिंगल शिरोमणि नामक ग्रंथ के रचयिता कुशललाभ द्वारा विक्रम संवत 1607 से 1681 के मध्य किया गया।

चारण कवि बांकीदास और कवि सूर्यमल मिश्रण ने अपनी रचनाओं में डिंगल भाषा का प्रयोग किया है। वस्तुतः मरू भाषा के लिए ही डिंगल शब्द का प्रयोग किया गया है।

पंडित व्यास सूर्य किरण शास्त्री ने मरू भाषा, डिंगल और मरुवाणी को एक ही भाषा माना है। पंडित रामकरण आसोप ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ राजरूपक प्रस्तावना में स्पष्ट रूप से लिखा है कि डिंगल भाषा राजस्थानी भाषा है।

डॉ सुनीति कुमार चटर्जी ने राजस्थानी भाषा के लिए डिंगल अथवा मारवाड़ी शब्द का प्रयोग किया है।

डिंगल शब्द की उत्पत्ति के संबंध में अनेक मत प्रचलित है। विभिन्न मतों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर एल पी टैस्सीटौरी के विचार को उपयुक्त माना जा सकता है। उन्होंने डिंगल भाषा को दो भागों में विभक्त किया है।

प्रथम प्राचीन डिंगल भाषा जो 13 वीं शताब्दी के मध्य से लेकर 17 वी शताब्दी के मध्य तक प्रचलित रही और द्वितीय अर्वाचीन डिंगल भाषा जो 17वीं शताब्दी से लेकर अब तक प्रचलित है।

डिंगल भाषा की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसके अंतर्गत जो शब्द जिस तरह से बोला जाता है ठीक उसी तरह से उसे लिखा भी जाता है। डिंगल भाषा के विकास में चारण, भाट, राव, मोढीसर और ढाढी़ आदि जातियों का विशेष योगदान रहा है।

राजस्थान की भाट जाति का मुख्य कार्य विभिन्न राजवंशों के परिवारों की वंशावलियों को सुरक्षित रखना था।

राजस्थानी भाषा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

उत्पत्ति की दृष्टि से राजस्थानी भाषा का उद्भव शौरशैनी प्राकृत के गुर्जरी अपभ्रंश से हुआ है।

भाषा विशेषज्ञ एल.पी. टैस्सीटौरी के अनुसार 12 वीं सदी के लगभग राजस्थानी भाषा अपने अस्तित्व में आ चुकी थी।

राजस्थानी भाषा का उद्भव 9 वीं शताब्दी माना जाता है। किंतु इसमें साहित्य रचना के प्रमाण 13 वीं शताब्दी से मिलते हैं।

डिंगल और पिंगल राजस्थानी भाषा की दो विशिष्ट काव्य शैलियों के नाम हैं।

राजस्थान की भाषा के विकास में सर्वाधिक योगदान चारण जाति का रहा है और चारणों द्वारा लिखी गई भाषा को ही शुद्ध राजस्थानी भाषा का मूल स्वरूप माना जाता है।

राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति कब हुई?

राजस्थानी भाषा की उत्पति शौरसेनी गुर्जर अपभ्रंश से मानी जाती है। उपभ्रंश के मुख्यतः तीन रूप नागर, ब्राचड़ और उपनागर माने जाते हैं। नागर के अपभ्रंश से सन् 1000 ई. के लगभग राजस्थानी भाषा की उत्पति हुई

राजस्थानी भाषा के जनक कौन है?

सीताराम लालस द्वारा रचित राजस्थानी भाषा (राजस्थानी हिंदी वृहद कोश) वृहद शब्दकोश है। इसमें 2 लाख से अधिक शब्द है

मारवाड़ी किसकी उपबोली है?

मारवाड़ी की उपबोली शेखावाटी राज्य के शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनुँ तथा चुरू जिले के कुछ क्षेत्र) में बोली जाने वाली भाषा है जिस पर मारवाड़ी एवं ढूँढाड़ी का पर्याप्त प्रभाव दृष्टिगोचर होता है।

राजस्थानी भाषा में नमस्ते कैसे बोलते हैं?

खम्मा घणी – राजस्थान अतः खम्मा घणी, इस अभिवादन का अर्थ है, आपके आतिथ्य सत्कार में मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की चूक अथवा अनादर हुआ हो तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ।