टिकट अलबम कहानी के पात्र राजप्पा के चरित्र की क्या विशेषताएं बतायी गयी है? - tikat alabam kahaanee ke paatr raajappa ke charitr kee kya visheshataen bataayee gayee hai?

Solution : प्रस्तुत कहानी के पात्र राजप्पा के चरित्र की विशेषताएं बतायी गयी हैं कि वह परिश्रमी है टिकटी को इकट्ठा करने में काफी मेहनत करता है। वह अलबम का महत्तव जानता है और उसे अच्छे टिकटों का ज्ञान भी है। वह कमजोर मन का है इस कारण नागराजन से ईर्ष्या रखता है परंतु अंत में उसे पछतावा होता है और नागराजन के प्रति सहानुभूति रखता है।

Class 6 Hindi Chapter 9 Question Answer, पाठ का सार-प्रस्तुत कहानी तमिल से हिन्दी में अनुवाद है। राजप्पा और नागराजन सहपाठी थे। राजप्पा के पास टिकटों का सुन्दर अलबम था। सब उसके अलबम की तारीफ करते थे। नागराजन के मामाजी ने सिंगापुर से एक अलबम भिजवाया। वह अलबम बहुत सुन्दर था। सब लड़के अलबम को देखने के लिए उत्सुक रहते थे और उसकी प्रशंसा करते थे। अब राजप्पा के अलबम को कोई नहीं देखता था। इस बात से राजप्पा को चिढ़ होने लगी।

एक दिन राजप्पा नागराजन के घर गया। नागराजन घर पर नहीं था। तब राजप्पा ने दराज से उसका अलबम उठाया  और कमीज के नीचे छिपाकर वापस आ गया। अगले दिन नागराजन अलबम की खोज में राजप्पा के घर आया, तो डर के मारे राजप्पा ने वह अलबम अँगीठी में डालकर जला दिया। फिर उसने अपना अलबम नागराजन को देने का निश्चय किया और अकेले में अलबम को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगा।

Class 6 Hindi Chapter 9

टिकट अलबम

कठिन शब्दार्थ

अलबम = फोटो या टिकट संग्रह करने की फाइल । जमघट = भीड़। वाकई = वास्तव में। तारीफ = प्रशंसा। चबेना = भुना हुआ अनाज का दाना या चना । तीखा = अच्छा न लगने वाला, कडुवा।  फिसड्डी = पीछे रहने वाला। अनन्त = जिसका अन्त न हो। टीप लिया = नकल करके लिख लिया। घुड़की = फटकार। कोरस = एक साथ मिलकर गाया जाने वाला गीत । कुढ़ना = नाराज होना । घर घुसा = घर में ही रहने वाला । हेकड़ी = अकड़। यकीन = विश्वास। आग में घी डालना = क्रोध को और बढ़ाना । बुदबुदाना = कुछ अस्पष्ट कहना।

Ticket Album पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

Class 6 Hindi Chapter 9 कहानी से

प्रश्न 1. नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ पर क्या लिखा और क्यों? इसका असर कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर क्या हुआ?

उत्तर- नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ पर लिखा था- ए.एम. नागराजन “इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखे नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व में उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनन्त काल तक के लिए यह अलबम मेरा है, रहेगा।”

अलबम पर ऐसा लिखने से कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर यह असर हुआ कि वे अलबम को चुराना गलत मानने लगे। उन्होंने अलबम पर लिखे गये वाक्यों को अपने अलबम और कापियों में उतार लिया।

प्रश्न 2. Class 6 Hindi Chapter 9

नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा के मन की क्या दशा हुई?

उत्तर- नागराजन का अलबम हिट हो जाने से राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ने लगा। अब उसे स्कूल जाना भी अच्छा  नहीं लगता था और उसे लड़कों के सामने शर्म आने लगी थी। अब वह अपने अलबम को बार-बार पलट कर देखने लगा था परिणामस्वरूप उसके मन में अलबम से चिढ़ होने लगी थी। वह सोचने लगा था कि मेरा अलबम कूड़ा है।

यह भी पढ़ें

Class 6 Hindi Chapter 8 ऐसे ऐसे

Class 6 Hindi Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना

Class 6 Hindi Chapter 6  पार नजर के

Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्त्व

Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पे

Class 6 Hindi Chapter 3 नादान दोस्त

Class 6 Hindi Chapter 2 बचपन

Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो

प्रश्न 3. अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था?

उत्तर- अलबम चुराते समय राजप्पा का दिल तेजी से धड़क रहा था। उस समय उसके दिमाग में बस अलबम चुराने की बात थी। अलबम के हाथ लगते ही वह उसे अपनी कमीज के नीचे छिपाकर  नागराजन के घर से तुरंत चला आया।

प्रश्न 4. Class 6 Hindi Chapter 9

राजप्पा ने नागराजन का टिकट-अलबम अँगीठी में क्यों डाल दिया?

उत्तर- साँकल खटखटाने की आवाज सुनकर राजप्पा ने सोचा कि पुलिस आ गई है। तलाशी लेने पर वह पकड़ा जा सकता है। इसलिए उसने नागराजन का अलबम अँगीठी में डाल दिया।

प्रश्न 5. लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से क्यों की?

उत्तर- जिस प्रकार मधुमक्खियाँ घूम-घूमकर फूलों से मकरन्द चूसकर उसे अपने छत्ते में लाती हैं और परिश्रम से शहदबनाती हैं, उसी प्रकार राजप्पा भी सुबह आठ बजे घर से निकलकर टिकट जमा करने निकल जाता था और एक एक दुलभ टिकट बड़ी मुश्किल से एकत्र करता हुआ अलबम को सजाता था। इसी विशेषता से राजप्पा की तुलना मधुमक्खियों से की गई है।

Ticket Album कहानी से आगे

प्रश्न 1. टिकटों की तरह ही बच्चे और बड़े दूसरी चीजें भी जमा करते हैं। सिक्के उनमें से एक हैं। तुम कुछ अन्य चीजों के बारे में सोचो जिन्हें जमा किया जा सकता है। उनके नाम लिखो।

उत्तर- कुछ बच्चे खिलौने, काँच की रंग-बिरंगी गोलियाँ या कामिक्स इकट्ठा करते हैं। कुछ बच्चे मैग्जीनों एवं अखबारों की रंगीन फोटो-चित्रों को काटकर एकत्र करते हैं। कुछ बच्चे जन्मदिन आदि पर खींची गई तस्वीरों के अलबम बनाते हैं।

प्रश्न 2. टिकट-अलबम का शौक रखने के राजप्पा  और नागराजन के तरीके में क्या फर्क है? तुम अपने शौक के लिए कौन-सा तरीका अपनाओगे?

उत्तर- टिकट-अलबम का शौक रखने में राजप्पा और नागराजन के तरीके में यह फर्क है कि नागराजन को अपने मामा से बना-बनाया अलबम मिला है, जबकि राजप्पा ने स्वयं टिकटों का संग्रह किया है। मैं अपना शौक पूरा करने के लिए राजप्पा का तरीका अपनाऊँगा।

प्रश्न 3. इकट्ठा किये हुये टिकटों का अलग-अलग तरह से वर्गीकरण किया जा सकता है। जैसे देश के आधार पर। ऐसे और आधार सोचकर लिखो।

उत्तर- एकत्र किये गये टिकटों का वर्गीकरण (1) उनके मूल्यों के आधार पर, (2) उनके आकार के आधार पर तथा (3) उनके सन् (समय) के आधार पर किया जा सकता है।

प्रश्न 4. Class 6 Hindi Chapter 9

कई लोग चीजें इकट्ठी करते हैं और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाते हैं। इसके पीछे उनकी क्या प्रेरणा होती होगी? सोचो और अपने दोस्तों से इस पर बातचीत करो।

उत्तर- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने की प्रेरणा प्रसिद्धि पाने की रहती होगी। अन्य लोगों से स्वयं को सबसे श्रेष्ठ बतलाने की उनकी प्रबल इच्छा रहती होगी।

Class 6 Hindi Chapter 9 अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. राजप्या अलबम के जलाए जाने की बात नागराजन को क्यों नहीं कह पाता है? अगर वह कह  देता तो क्या कहानी के अन्त पर कुछ फर्क पड़ता? कैसे?

उत्तर- अगर राजप्पा अलबम जलाए जाने की बात कहता, तो इससे नागराजन उसे ईर्ष्याल और चोर मानता। सभी सहपाठियों में राजप्पा बदनाम हो जाता, कहानी के अन्त में नागराजन के समक्ष राजप्पा को लज्जित और अपमानित होना बताया जाता और उसका वैसा सम्मान नहीं रह पाता।

प्रश्न 2. कक्षा के बाकी विद्यार्थी स्वयं अलबम क्यों नहीं बनाते थे? वे राजप्पा और नागराजन के अलबम के दर्शक मात्र क्यों रह जाते हैं? अपने शिक्षक को बताओ।

उत्तर- अलबम बनाने में परिश्रम, समय तथा धन लगता है। इसलिए अन्य छात्रों की अलबम बनाने में रुचि नहीं रही होगी। इस कारण वे केवल दर्शक बने रह जाते थे।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9

Class 6 Hindi Chapter 9 भाषा की बात

प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों को कहानी में ढंढकर उनका अर्थ समझो। अब स्वयं सोचकर इनके वाक्य बनाओ।

उत्तर-

खोंसना – छिपाकर रखना। लड़के ने फोटो कमीज  के नीचे खोंस ली।

जमघट – भीड़। मदारी के आते ही लोगों का  जमघट लग गया।

टटोलना – खोजना। अमित ने सारा बैग टटोला  पर उसे पैन नहीं मिला।

कुढ़ना – जलना। कुछ लोग दूसरों की सम्पत्ति  को देखकर खूब कुढ़ते हैं।

ठहाका  जोर की हँसी। जोकर को देखकर सभी  लोग ठहाके लगाने लगे।

अगुआ – आगे चलने वाला। सरदार भगतसिंह  क्रान्तिकारियों के अगुआ थे।

पुचकारना – प्यार से बुलाना। रोते बच्चे को माँ ने  पुचकारा।

खलना – बुरा लगना। बच्चों का झुठ बोलना  माता-पिता को खलता है।

हेकड़ी – अकड़। गुण्डों की हेकड़ी पुलिस के  सामने नहीं चलती है।

तारीफ – प्रशंसा। परिश्रमी छात्र की सभी तारीफ  करते हैं।

प्रश्न 2. Class 6 Hindi Chapter 9

कहानी से व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए प्रयुक्त हुए नहींका अर्थ देने वाले शब्दों (नकारात्मक विशेषण) को छाँटकर लिखो। उनका उलटा अर्थ देने वाले शब्द भी लिखो।

उत्तर-

नकारात्मक विशेषण         विपरीतार्थक शब्द

घमंडी                                   स्वाभिमानी

फिसड्डी                               बढ़िया

ईर्ष्यालु                                 स्पर्धालु

चिन्तित                               निश्चिन्त

बंद                                       खुला

Class 6 Hindi Chapter 9 कुछ करने को

प्रश्न 1. मान लो कि स्कूल में तुम्हारी कोई प्रिय चीज़ खो गई है। तुम चाहते हो कि जिसे वह चीज मिले वह तुम्हें लौटा दे। इस संबंध में स्कूल के बोर्ड पर लगाने के लिए एक नोटिस तैयार करो जिसमें निम्नलिखित बिंदु हों-

(क) खोई हुई चीज़।

(ख) कहाँ खोई?

(ग) मिल जाने पर कहाँ लौटाई जाए?

(घ) नोटिस लगाने वाले/वाली का नाम और कक्षा।

उत्तर

नोटिस

सूचित किया जाता है कि मेरा हरे रंग का सेलो पेन कक्षा में कहीं खो गया है। जिसे भी मिले, कृपया मुझे या कक्षाध्यापकजी को लौटा दें।

विनोद कुमार

कक्षा-VI (अ)

Class 6 Hindi Chapter 9 सुनना-सुनाना

प्रश्न 1. राजप्पा और नागराजन की तरह क्या तुम भी कोई शौक रखते हो? उससे जुड़े किस्से  सुनाओ।

उत्तर- छात्र अपने शौक का किस्सा स्वयं सुनायें।

प्रश्न 2. कुछ कहानियाँ सुखान्त होती हैं और कुछ कहानियाँ दुःखान्त। इस कहानी के अन्त को तुम दुःखान्त मानोगे या सुखान्त? बताओ।

उत्तर- इस कहानी को हम दुःखान्त मानेंगे, क्योंकि राजप्या को अपने गलत काम का पछतावा हो रहा था तो नागराजन को अपना अलबम खो जाने का दु:ख था। राजप्पा अपना अलबम नागराजन को देना चाहकर भी नहीं दे पा रहा था, इससे भी वह रोने लगा था।

Ticket Album अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Class 6 Hindi Chapter 9 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. टिकट-अलबम कहानी मूलरूप से लिखी गई है-

(अ) तेलुगू भाषा में

(ब) तमिल भाषा में

(स) अंग्रेजी में

(द) गुजराती में

प्रश्न 2. नागराजन सभी छात्रों को अपना अलबम दिखाता था-

(अ) डाँटते हुए

(ब) आराम से

(स) शान्तिपूर्वक

(द) हड़बड़ी में

प्रश्न 3. राजप्पा को किससे चिढ़ हो गई थी?

(अ) अलबम से

(ब) नागराजन से

(स) स्कूल से

(द) टिकटों से

प्रश्न 4. किसके डर से राजप्पा ने अलबम अँगीठी में डाल दिया था?

(अ) नागराजन के

(ब) अम्मा के

(स) पुलिस के

(द) साथियों के

उत्तर- 1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (स)

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9

Ticket Album रिक्त-स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 5. उचित शब्द से रिक्त-स्थानों की पूर्ति करो-

(i) इस अलबम को चुराने वाला …….. है। (चोर/बेशर्म)

(i) नागराजन की आँखों में …………. आ गए। (आँसू/पनारे)

उत्तर- रिक्त स्थानों के लिए शब्द- बेशर्म, (ii) आँसू।

Ticket Album अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 6. नागराजन को अलबम किसने भेजा था?

उत्तर- नागराजन को अलबम उसके मामा ने सिंगापुर से भेजा था।

प्रश्न 7. नागराजन से अलबम माँगने कौन लड़की आयी?

उत्तर- नागराजन से अलबम माँगने पार्वती नाम की लड़की आयी।

प्रश्न 8. सरपंच का लड़का राजप्पा से क्या लेना चाहता था?

उत्तर- सरपंच का लड़का राजप्पा से पच्चीस रुपये में उसका अलबम लेना चाहता था।

प्रश्न 9.राजण्या सारे लड़कों से क्या कहता था?

उत्तर- वह कहता था कि नागराजन घमण्डी हो गया है।

प्रश्न 10. राजप्पा ने लड़कों को घुड़की देते हुए क्या कहा?

उत्तर- राजप्पा ने घुड़की देते हुए कहा कि “तुम लोग यह नकल क्यों कर रहे हो? नकलची कहीं के।”

प्रश्न 11. अपू ने राजप्पा के घर जाकर क्या कहा?

उत्तर- अपू ने कहा- “सुना तुमने, नागराजन का अलबम खो गया। हम दोनों शहर गये थे, लौटकर देखा तो अलबम गायब।”

प्रश्न 12.राजप्पा का दरवाजा किसने खटखटाया था?

उत्तर-राजप्पा का दरवाजा उसका अम्मा ने खटखटाया था।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9

Ticket Album लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 13. राजप्पा ने टिकट किस प्रकार एकत्र किये थे?

उत्तर- राजप्पा ने मधुमक्खियों की तरह जगह-जगह जाकर टिकट एकत्र किये थे। वह अपने फालत टिकट दूसरों को देकर उनसे अच्छे टिकट ले लेता था।

प्रश्न 14. राजप्पा मन-ही-मन क्यों कुढ़ने लगा था?

उत्तर- सभी लड़के नागराजन के अलबम की प्रशंसा करने लगे और वे राजप्पा के अलबम को कमतर बताने लगे। इस बात से राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ने लगा था।

प्रश्न 15. नागराजन को राजप्पा की किस बात का यकीन नहीं आ रहा था?

उत्तर- अपने अलबम के खो जाने से जब नागराजन रोने लगा, तो राजप्पा ने उसे अपना अलबम देने का प्रस्ताव किया। नागराजन को उसकी इस बात पर यकीन नहीं आ रहा था।

प्रश्न 16. अलबम को छाती से लगाकर राजप्पा क्यों रोने लगा?

उत्तर- राजप्पा को अपना अलबम बहुत प्रिय था। नागराजन का अलबम उसने ही नष्ट किया था। इस कारण उसे अपना अलबम देने में उसे दु:ख-पछतावा होने लगा था। इसी से वह रोने लगा।

Ticket Album Class 6 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 17. Class 6 Hindi Chapter 9

टिकट-अलबम कहानी से क्या शिक्षा मिलती हैं?

उत्तर- इस कहानी से शिक्षा मिलती है कि छात्रों को अच्छी चीजों का संग्रह करने का शौक रखना चाहिए। उन्हें राजप्पा की तरह ईर्ष्यालु नहीं होना चाहिए और दूसरों की अच्छी चीजों का सम्मान करना चाहिए। गलत काम करने पर अपनी गलती मानकर क्षमा याचना करनी चाहिए।

प्रश्न 18. Class 6 Hindi Chapter 9

टिकट-अलबम कहानी के पात्र राजप्पा के चरित्र की क्या विशेषताएँ बतायी गयी हैं?

उत्तर- प्रस्तुत कहानी के पात्र राजप्पा के चरित्र की विशेषताएँ बतायी गयी हैं कि वह परिश्रमी है, टिकटों को इकट्ठा करने में काफी मेहनत करता है। वह अलबम का महत्त्व जानता है और उसे अच्छे टिकटों का ज्ञान भी है। वह कमजोर मन का है, इस कारण नागराजन से ईर्ष्या रखता है, परन्तु अन्त में उसे पछतावा होता है और नागराजन के प्रति सहानुभूति रखता है।

गद्यांश पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(1) Class 6 Hindi Chapter 9 Question Answer

अब राजप्पा को कोई नहीं पछता। आजकल सब-के-सब नागराजन को घेरे रहते। ‘नागराजन घमंडी हो गया है’, राजप्पा सारे लड़कों में कहता फिरता। पर लड़के भला कहाँ उसकी बातों पर ध्यान देते! नागराजन के मामाजी ने सिंगापुर से एक अलबम भिजवाया था। वह लड़कों को दिखाया करता। सुबह पहली घंटी के बजने तक सभी लड़के नागराजन को घेरकर अलबम देखा करते। आधी छुट्टी के वक्त भी उसके आसपास लड़कों का जमघट लगा रहता। कई लोग टोलियों में उसके घर तक हो आए।  नागराजन शांतिपूर्वक सभी को अपना अलबम दिखाता।

Ticket Album Class 6 प्रश्न

(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

(ख) राजप्पा को अब कोई क्यों नहीं पूछता था?

(ग) राजप्पा लड़कों से क्या कहता था और क्यों?

(घ) नागराजन के आसपास लड़कों का जमघट क्यों लगा रहता था।

उत्तर-

(क) शीर्षक- नागराजन का अलबम।

(ख) नागराजन के मामाजी ने सिंगापुर से एक अलबम भेजा था। उसी कारण सब नागराजन को घेरे रहते थे और राजप्पा को कोई नहीं पूछता था।

(ग) राजप्पा लड़कों से कहता था कि नागराजन घमण्डी हो गया है। क्योंकि अब राजप्पा उससे ईर्ष्या करने लगा था।

(घ) नागराजन के पास अच्छा अलबम था, सभी लड़के उसे देखना चाहते थे, इसीलिए उसके आसपास लड़कों का जमघट लगा रहता था।।

(2) Class 6 Hindi Chapter 9 Question Answer

राजप्पा के अलबम की, लड़कों में काफी तारीफ रही थी। मधुमक्खी की तरह उसने एक-एक करके टिकट जमा किए थे। उसे तो बस एक यही धुन सवार थी। सुबह आठ बजे वह घर से निकल पड़ता। टिकट जमा करने वाले सारे लड़कों के चक्कर लगाता। दो ऑस्ट्रेलिया के टिकटों के बदले एक फिनलैंड का टिकट लेता। दो पाकिस्तान के बदले एक रूस का। बस शाम, जैसे ही घर लौटता, बस्ता कोने में पटककर अम्मा से। चबेना लेकर निकर की जेब में भर लेता और खड़े-खडे कॉफी पी कर निकल जाता।

Ticket Album Class 6 प्रश्न

(क) उपर्युक्त गद्यांश किस पाठ से लिया गया है? नाम लिखिए।

(ख) राजप्पा को क्या धुन सवार थी?

(ग) राजप्पा ने अलबम के लिए कैसे प्रयास किये?

(घ) लड़कों ने किसकी तारीफ की थी और क्यों?

उत्तर-

(क) पाठ का नाम टिकट-अलबम

(ख) राजप्पा को अपने अलबम के लिए अनेक प्रकार के टिकट एकत्र करने की धुन सवार थी।

(ग) राजप्पा ने काफी मेहनत करके अलबम के लिए टिकट एकत्र किये। वह स्कूल से घर लौटते ही टिकट एकत्र करने निकल जाता था और सुबह आठ बजे से प्रयास करने लगा था।

(घ) लड़कों ने राजप्पा के अलबम की तारीफ की, क्योंकि राजप्पा ने उसमें अनेक तरह के सुन्दर टिकट एकत्र किये थे।

(3) Class 6 Hindi Chapter 9 Question Answer

राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था। स्कूल जाना अब खलने लगा था और लड़कों के सामने जाने में शर्म आने लगी। आमतौर पर शनिवार और रविवार को टिकट की खोज में लगा रहता, परंतु अब घर-घुसा हो गया था। दिन में कई बार अलबम को पलटता रहता। रात को लेट जाता। सहसा जाने क्या सोचकर उठता, ट्रंक खोलकर अलबम निकालता और एक बार पूरा देख जाता। उसे अलबम से चिढ़ होने लगी थी। उसे लगा, अलबम वाकई कूड़ा हो गया है।

Ticket Album Class 6 प्रश्न

(क) राजप्पा मन-ही-मन क्यों कुढ़ रहा था?

(ख) राजप्पा अब घर-घुसा क्यों हो गया था?

(ग) राजप्पा ट्रंक खोलकर अपना अलबम क्यों देखता था?

(घ) राजप्पा को अलबम से चिढ़ क्यों होने लगी थी?

उत्तर-

(क) सब लड़के नागराजन के अलबम की प्रशंसा कर राजप्पा के अलबम को कूड़ा बताते थे, इस बात पर वह मन-ही-मन कुढ़ रहा था।

(ख) अब राजप्पा टिकट एकत्र करने में रुचि नहीं लेता था और आमतौर पर घर में रहता था। इस कारण वह घरघुसा हो गया था।

(ग) राजप्पा टंक खोल अपना अलबम इसलिए देखता था। कि इसमें क्या कमी है, जिससे लड़के मेरे अलबम को नहीं देखते हैं।

(घ) नागराजन के अलबम के सामने राजप्पा का अलबम कूड़ा लगने लगा था, इस कारण उसे अपने अलबम से चिढ़ होने लगी थी।

(4) Class 6 Hindi Chapter 9 Question Answer

सीढ़ियों के पास जाकर उसने एक बार झाँककर देखा। फिर जल्दी में दराज खोली। अलबम ऊपर ही रखा हुआ था। पहला पृष्ठ खोला। उन वाक्यों को उसने दोबारा पढ़ा। उसका दिल तेजी से धड़कने लगा। अलबम को झट कमीज के नीचे खोंस लिया और दराज बंद कर दिया। सीढ़ियाँ उतरकर घर की ओर भागा। घर जाकर सीधा पुस्तक की आलमारी के पास गया और पीछे की ओर अलबम छिपा दिया। उसने बाहर आकर झाँका, पूरा शरीर जैसे जलने लगा था।

Ticket Album Class 6 प्रश्न

(क) सीढ़ियों के पास जाकर किसने झाँककर देखा और क्यों?

(ख) राजप्पा को नागराजन का अलबम कहाँ मिला?

(ग) राजप्पा घर की ओर क्यों भागा?

(घ) राजप्पा ने अपने घर में अलबम कहाँ छिपा दिया था?

उत्तर-

(क) सीढ़ियों के पास जाकर राजप्पा ने झाँककर देखा कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है।

(ख) राजप्पा को नागराजन का अलबम उसकी दराज खोलते ही मिल गया, क्योंकि अलबम दराज में सबसे ऊपर रखा था।

(ग) राजप्पा ने नागराजन का अलबम चुपचाप उठा लिया था, इसलिए वह उसे लेकर अपने घर की ओर भागा, ताकि उसे कोई देख न ले।

(घ) राजप्पा ने नागराजन का अलबम अपने घर में पुस्तक की आलमारी के पीछे छिपा दिया था।

27 टिकट अलबम कहानी के पात्र राजप्पा के चरित्र की क्या विशेषताएं बतायी गयी है?

टिकट अलबम कहानी के पात्र राजप्पा के चरित्र की क्या विशेषताएं बतायी गयी हैं? Solution : प्रस्तुत कहानी के पात्र राजप्पा के चरित्र की विशेषताएं बतायी गयी हैं कि वह परिश्रमी है टिकटी को इकट्ठा करने में काफी मेहनत करता है। वह अलबम का महत्तव जानता है और उसे अच्छे टिकटों का ज्ञान भी है।

राजप्पा स्वयं के अलबम को नागराजन के टिकटअलबम से अधिक अच्छा क्यों मानता था?

Answer. पर राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा कभी नहीं प्रकट की, लेकिन जब दूसरे लड़के उसे देख रहे होते तो वह नीची आँखों से देख लेता। सचमुच नागराजन का अलबम बेहद प्यारा था, पर राजप्पा के पास जितने टिकट थे, उतने नागराजन के अलबम में नहीं थे, पर खुद उसका अलबम भी कितना प्यारा था। उसे छू लेना ही कोई बड़ी बात थी।

लड़के राजप्पा ने अलबम के क्या कहने लगे थे?

लड़के उसके अलबम को फिसड्डी और कूड़ा कहने लगे थे। उसके अलबम को कोई पसंद नहीं करता था। यही कारण है कि राजप्पा को अपने अलबम से चिढ़ होने लगी। वह उसे सचमुच कूड़ा लगने लगा।

टिकट एल्बम कहानी कौन सी भाषा में लिखी गई है?

Class 6 Hindi Chapter 9 Question Answer, पाठ का सार-प्रस्तुत कहानी तमिल से हिन्दी में अनुवाद है। राजप्पा और नागराजन सहपाठी थे। राजप्पा के पास टिकटों का सुन्दर अलबम था। सब उसके अलबम की तारीफ करते थे।