दृढ़ संकल्प कैसे काम करता है? - drdh sankalp kaise kaam karata hai?

अगर ठान लो तो जिंदगी बदल सकती हैं

दृढ़ संकल्प कैसे काम करता है? - drdh sankalp kaise kaam karata hai?

अगर आप भी अपनी जिंदगी बदलना चाहते हैं, तो आपको रोज के ढर्रे से अलग हटकर कुछ तो नया करना ही होगा। आज आपको ऐसी ही जड़ी बूटी के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं।

वह जड़ी-बूटी हैं: दृढ़ संकल्प

दृढ़ संकल्प

यह दृढ़ संकल्प क्या बला है

दृढ़ संकल्प जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि कुछ भी करने की ठान लेना या उसे पूरा करने के लिए खुद से वादा करना और उसे निभाना।

मेरे लिए दृढ़ संकल्प क्यों जरूरी है

किसी भी काम को पूरा करने के लिए अगर पूरे मन से काम नहीं करे तो उसके सफल होने के chance कम हो जाते हैं। बहुत से लोग कुछ भी काम शुरू करते हैं लेकिन उनका मन उस काम में नहीं लगता है, ऊपरी मन से काम करते हैं तो वो उस काम को कभी-कभी बीच में ही छोड़ देते हैं और अगर पूरा करते भी हैं, तो उतनी Quality वाला काम नहीं होता है।

क्योकि अपने अंदर उस काम को करने की आग लगनी बहुत जरुरी हैं। इसलिए दृढ़ संकल्प लेना बहुत जरुरी हैं। किसी काम में उत्साह, उमंग के होने के लिए दृढ़ संकल्प बहुत जरूरी है।

दृढ़ संकल्प कैसे काम करता है

जब हम किसी काम को पूरा करने की ठान लेते हैं, तो अपने अंदर एक जज्बा पैदा हो जाता है। उस काम को करने के लिए नई एनर्जी आ जाती है, जिससे आपका हर काम एक शानदार तरीके से होता है।

तो इस सकारात्मक ज़िद के कारण संकल्प को पूरा करने से खुद में भरोसा दृढ़ हो जाता है। जिससे आपकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आ जाता हैं। आप खुद से वादा निभाने में सफल होते हैं, तो दूसरे लोगों के लिए आप विश्वासपात्र बन जाते हैं। आप दृढ़ संकल्प लेकर उसे पूरा करते हैं तो आपका जीवन Growth Mindset की राह पर चला जाता हैं। इससे आपका एक दमदार व्यक्तित्व बन जाएगा।

दृढ़ संकल्प पर कैसे डटे रहें

आप कोई भी संकल्प ले तो उसे एक डायरी में नोट कर ले। उस संकल्प के बारे में क्या, क्यों, कैसे सब कुछ लिख ले। जैसे कि क्या काम है, यह मेरे लिए क्यों जरुरी है, इसको कैसे और कब तक करना है। अपने संकल्प के हर पड़ाव का हिसाब किताब रखें। अब उस डायरी को रोज सुबह-शाम बोल बोल कर पढ़ें। और एनर्जी के अपने दृढ़ संकल्प को रोज दोहराये। रोज डायरी पढ़ने से आपको अपने संकल्प पर डटे रहने के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी।

डायरी पढ़ने के बाद आपकी जिनमें भी आस्था है, उनको प्रार्थना करें कि हे ईश्वर…मुझे मेरे संकल्प पर डटे रहने के लिए शक्ति दे। यकीन मानिए आपको भरपूर शक्ति मिलेगी।

दृढ़ संकल्प से क्या मिलेगा

आज आप जो कुछ भी वह आपके भुतकाल के फैसलों की वजह से हैं। आपके आज के…अभी के…फैसले निर्धारित करेंगे कि आपका भविष्य क्या होगा।

उन फैसलों पर डटे रहने के लिए दृढ़ संकल्प बहुत मदद करेगा।

दृढ़ संकल्प लेने से बहुत सारे फायदे हैं:

  • आप बेहतर फैसले ले पाएंगे
  • आप खुद पर भरोसा करने लग जाएंगे। यह बहुत बड़ी बात है।
  • आप डर को काबू करना सीख जाएंगे।
  • आपको जिम्मेदार इंसान के रूप में देखा जाएगा।
  • आप Growth Mindset वाले बन जाओगे।
  • आपका जीवन एक रोमांचक सफर बन जायेगा।
  • आपको जिंदगी का असली आनंद मिलने लगेगा।
  • हर काम को पूरा करने में सक्षम हो जाओगे।

कॉन्क्लूज़न

अपनी जिंदगी को संवारने के लिए और उसे हर रोज बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लीजिए आपको असीम खुशी का अनुभव होगा और आप बेहतर व्यक्तित्व बन जाएंगे। इससे आपको अपने सपनों पर डटे रहने के लिए असीम शक्ति मिलेगी।

उम्मीद हैं आपको ये आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा। अगर अच्छा लगा हैं तो हमे कमेंट करके बताइये। ऐसे ही प्रेरणादायक हिंदी लेख, सेल्फ हेल्प हिंदी लेख, सेल्फ इम्प्रूवमेंट हिंदी आर्टिकल और मोटिवेशनल हिंदी आर्टिकल पढने के लिए आप सेल्फ हेल्प आर्टिकल पेज विजिटकरे।
हमसे जुड़े रहने के लिए हमारा फेसबुक पेज जरूर लाइक करे।

Read more Hindi Self Help article:

  • 7 मिनट में उदासी छूमंतर
  • अगर सफल होना है तो कम्फर्ट जोन को छोड़ना होगा
  • आपका सच्चा सहायक कौन है?
  • रिश्तो में दूरी: सबसे बड़ा कारण और निवारण
  • अगर स्वस्थ रहना है तो यह 4 काम जरूर करें
  • कंप्यूटर जैसा तेज़ दिमाग बनाये

दृढ़ संकल्प प्राप्त करने का सूत्र

पुस्तक 'सकारात्मक सोच की कला' से अंश...

दृढ़ संकल्प कैसे काम करता है? - drdh sankalp kaise kaam karata hai?


तैतरीय उपनिषद में एक शांति पाठ है, जो साधकों में दृढ़ संकल्प विकसित करने की प्रेरणा देता है। यह ऋषि त्रिशंकु की आध्यात्मिक अनुभूति की अभिव्यक्ति है।

ॐ अहम् वृक्षस्यरेरिया कीर्ति: पृष्ठम् गिरेरिया।
उर्ध्वापवित्रो वाजिनीवा स्वमृतमस्मि।
द्रविणं सुर्वचसाम्, सुमेधा, अमृतोक्षित:।
इति त्रिशंकोर्वेदानुवचनम्। ॐ शांति:, शांति:, शांति:।- तैतिरीयोपनिषद 1/10/1

'मैं सांसारिकता के इस वृक्ष को निर्मूल करने वाला हूँ। मेरी महिमा शैलशिखर से भी अधिक ऊँची है। मेरी प्रज्ञा स्वर्ग को प्रकाशित करने वाले सूर्य से भी अधिक ज्योतिर्मय है। मैं अमरता का जीवंत स्वरूप हूँ। मेरी श्री, समृद्धि और वैभव चमकती हुई निधि है। मेरी बुद्धि अमरत्व के जल से परिशुद्ध हो चुकी है। अपने आध्यात्मिक अनुभवों के आधार पर त्रिशंकु ने उद्‍घोषित किया। ॐ शांति:, शांति:, शांति:।'

जीवात्मा में जब अनंत शक्ति की चेतना हो जाती है तब वह भी त्रिशंकु के समान घोषित करता है, 'मैं इस सांसारिक प्रपंच के चक्र को गति‍शील करने वाला हूँ।' संकल्प शक्ति विकसित करने का उद्देश्य अपनी चेतना से सांसारिकता को निर्मूल कर यह अनुभव करना है, 'मैं यह नश्वर व्यक्ति नहीं, वरन अद्वैत, शाश्वतात्मा हूँ।'

माया के कारण सांसारिकता की भावना व्यक्ति की चेतना में एक गाँठ या रसोली की तरह है, जिससे मुक्त होकर निर्वाण प्राप्त किया जा सकता है। पहले सांसारिक प्रपंच के वृक्ष को हिलाना होगा और फिर जड़ से निकालकर फेंकना होगा। जब तक सांसारिकता के इस वृक्ष को उखाड़ फेंकने का संकल्प नहीं हो जाता, तब तक व्यक्ति का संकल्प दुर्बल और महत्वहीन रहता है।

उदाहरण के लिए मान लें कि आप रेफ्रिजरेटर, घर, सम्पत्ति अथवा किसी मित्र का पत्र प्राप्त करने का संकल्प करते हैं। जब ये चीजें आपको मिल जाती हैं, तो आप यह सोचकर अध्यधिक प्रसन्न हो जाते हैं कि आपका संकल्प पूरा हुआ परंतु अन्तत: आपके संकल्प को इतना परिशुद्ध हो जाना चाहिए कि यह ईश्वरीय संकल्प के साथ तादात्म्य बना ले। दोनों एक हो जाएँ।

संत-महात्मा उस अवस्था में आ जाते हैं जहाँ वे अहंकारिक संकल्प को पूरी तरह से नियंत्रित कर उसे निष्क्रिय बना देते हैं। इसके विपरीत के अनुभव करते हैं, 'यह मेरी इच्छा नहीं, ईश्वरेच्छा बने।' अपने अंदर अत्यंत संकल्प शक्ति प्राप्त करने के लिए उपरोक्त के आधार पर आपको कुछ निर्देश दिए जा रहे हैं।




और भी पढ़ें :

दृढ़ संकल्प कैसे होता है?

शक्ति का अर्थ दृढ़ निष्ठा, उसे पूर्ण करने के लिए आवश्यक बाधाओं से संघर्ष करने के मनोबल से है। इनके बिना संकल्प कभी भी शक्ति नहीं बन पाते।

दृढ़ संकल्प से क्या लाभ होता है?

जीवन में कुछ भी प्राप्त करने के लिए संकल्प शक्ति की जरूरत पड़ती है. दृढ़ संकल्प शक्ति से सफलता के साथ ही खुशी भी मिलती है, इसलिए अपनी इच्छाओं को लेकर संकल्प और प्रतिज्ञा कीजिए. इससे आपको अपना लक्ष्य मिलेगा.

दृढ़ संकल्प करने का क्या अर्थ है?

ऐसी दृढ़ संकल्प-शक्ति की जिसे दुनिया की कोई भी ताकत तोड़ न सके जो अपने लक्ष्य से कभी विमुख न हो। उनके ऐसे बुलंद उद्घोष ने कई सोये हुए लोगों में दृढ़ता का संचार किया।

दृढ़ संकल्प का दूसरा अर्थ क्या है?

सद्‌गुरु वेमाना नाम के एक लड़के की कथा सुना रहे हैं, जो अपनी धुन और दृढनिश्चय के कारण एक बड़ा संत बना। जानते हैं कि कैसे एक निश्चल संकल्प ने उन्हें मुक्ति दिला दी। आंध्र प्रदेश में वेमाना नाम के एक प्रसिद्ध संत हुए।