भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

खारदोंग ला दर्रा : हिमालय का एक प्रमुख दार्रा खारदोंग ला दर्रा है। यहां की सड़क को दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित सड़क माना जाता है। समुद्र तल से 5359 मीटर के ऊंचाई पर स्थित है यह दर्रा। यह भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में पड़ता हैं। यहां की जलवायु काफी ठंड होती हैं और ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां ऑक्सीजन की कमी होती हैं।

खारदोंग ला दर्रा की संकीर्ण सड़क के एक किनारे विशालकाय पहाड़ है तो दूसरी तरफ गहरी खाई है। इस सड़क पर सफर करने के पहले एक बार सोच जरूर लें और अपने वाहन को चेक जरूर कर लें, क्योंकि अक्सर यहां बर्फ जमी रहती है, जिससे वाहन चालकों की गाड़ी फिसलती रहती है।

अगले पन्ने पर दसवां खतरनाक रोड...

अडवेंचर के शौकीन लोग अक्सर रोड ट्रिप पर निकलते है। भारत में ऐसी कई सड़कें हैं, जिनपर चलने से पहले लोग 10 बार सोचते हैं। इन सड़कों पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन फिर भी रोड ट्रिप के शौकीन लोग इन पर सफर करने से बाज नहीं आते हैं। इन सड़कों पर एक्सपर्ट ड्राइवर भी चलने से डरते हैं। यहां हम आपको भारत की ऐसी 10 सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर ड्राइव करने के लिए ड्राइविंग स्किल और हिम्मत के साथ अच्छी किस्मत भी चाहिए होती है।

​जोजी ला पास

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

जोजी ला पास (दर्रा) भारत की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है। पलक झपकी नहीं कि बंदा 3,538 मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे टपक जाएगा। यह सड़क श्रीनगर से लेह जाते हुए रास्ते में पड़ती है। यह दर्रा लद्दाख और कश्मीर को जोड़ता है। यह काफी कठिन भौगोलिक क्षेत्र में स्थित है, जहां तापमान शून्य से -45°C नीचे तक चला जाता है। आम दिनों में यहां की सड़कें मिट्टी से भरी रहती हैं। वहीं बर्फबारी के कारण यह सड़क और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती हैं।

किश्तवर-कैलाश रोड

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

यह सड़क नेशनल हाईवे 244 का हिस्सा है, जो चिनाब नदी के साथ चलती है। इस बेहद खतरनाक सड़क के बारे में ऐथलीट मिक फ्लावर ने अपने क्लिम्बिंग पार्टनर पॉल रैम्सडन के साथ अपनी यात्रा बारे में बताया था। उन्होंने यह यात्रा साल 2013 में में की थी। इसके बारे में उन्होंने बताया कि इस सड़क पर यदि आप जल्दबाजी करते हैं तो फिर आपकी जान का भगवान ही मालिक है।

कोली हिल्स रोड, तमिलनाडु

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

तमिलनाडु के नमक्कल जिले में स्थित कोली हिल्स एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां मौजूद एक पहाड़ी सड़क कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा तस्वीर को देखकर लगाया जा सकता है। इस रास्ते पर लगातार 70 हेयरपिन मोड़ हैं, जिसके कारण यह बाइकर्स के बीच काफी फेमस है। कोली हिल्स के नाम का शाब्दिक अर्थ 'मौत का पहाड़’ है। इसपर मौजूद खराब पैच और पॉट होल्स राइडिंग को काफी तनावपूर्ण बनाते हैं। यह स्थान काफी खूबसूरत है, लेकिन जरा सी लापरवाही से जान जा सकती है।

थ्री लेवल जिगजैग रोड, सिक्किम

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

सिक्किम में मौजूद यह सड़क काफी घुमावदार है, जो इसे काफी खतरनाक भी बनाता है। यह सड़क समुद्र तल से 11,200 फिट की ऊंचाई से होकर गुजरती है। इस रोड पर चलते हुए आपको बेहद ही खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे। हालांकि यहां कि खूबसूरती देखते हुए अपनी निगाहें सड़क पर टिका कर रखना बेहद जरूरी होता है, वर्ना कभी दुर्घटना हो सकती है।

लेह-मनाली हाईवे, रोहतांग पास

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जोड़ने वाले इस पास को रोहतांग पास या दर्रा (Rohtang Pass) के नाम से जाना जाता है। इस सड़क पर चलते हुए आपके धैर्य की बड़ी परीक्षा होती है क्योंकि इस सड़क पर हमेशा ही जाम लगा रहता है, और आप कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ते हैं। बर्फबारी के मौसम में तो इस रोड पर दुर्घटनाएं होना आम बात है। इस हाईवे के दोनों तरफ से पहाड़ हैं। बर्फबारी के बाद इस सड़क पर यात्रा करना ज्यादा खतरनाक हो जाता है।

माथेरान-नेरल रोड

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

यह सड़क माथेरान और नेरल को जोड़ती है। सर्पीले आकार की इस सड़क पर ड्राइव करते हुए कलेजा मुंह को आ जाता है। यूं तो यह सड़क मक्खन की तरह स्मूद है, लेकिन इतनी संकरी है की आप गाड़ी की स्पीड नहीं बढ़ा सकते। पहाड़ियों से घिरा माथेरान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। यहां के घने जंगलों में तेंदुए, हिरण, मालाबार जायंट गिलहरी, लोमड़ी, जंगली सूअर, मोंगोज और लंगूर जैसे जानवर पाए जाते हैं।

​नाथू ला पास

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

नाथू ला पास भारत के सिक्किम और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड माना जाता है। यह भारत और चीन के बीच तीन ओपन ट्रेडिंग बॉर्डर पोस्ट्स में से एक है। इस सड़क पर ड्राइव करना काफी खतरनाक है। यह पास प्राचीन शिल्क रूट की एक शाखा का हिस्सा रहा है।

​किन्नौर-कल्पा रोड

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर को कल्पा से जोड़ने वाले इस हाईवे को आप ‘नर्क का हाईवे’ भी कह सकते हैं। यह सड़क पहाड़ को काटकर बनाई गई है, और इसपर चलते हुए खाई और खतरनाक सुरंगें मिलना आम बात है। यह भारत को तिब्बत से जोड़ने वाली सड़क एनएच -05 का हिस्सा है। इस सड़क से होकर ही सेना अपना साजो-सामान चाइना बॉर्डर तक ले जाती है।

​खारदुंग ला पास

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

खतरनाक मोड़ों वाली इस सड़क पर आर्मी की कड़ी निगरानी रहती है। यहां गाड़ी चलाते हुए अच्छे-अच्छे ड्राइवरों के पसीने छूट जाते हैं। खारदुंग ला पास में आप नुब्रा वैली से एंट्री करते हैं। यह सड़क अक्टूबर से मई तक बंद रहती है। यह दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड्स में के एक है और इसकी अनुमानित ऊंचाई लगभग 18,379 फीट है।

चांग ला पास

भारत की सबसे खतरनाक घाटी कौन सी है? - bhaarat kee sabase khataranaak ghaatee kaun see hai?

चांग ला पास लद्दाख को तिब्बत से जोड़ता है। इस सड़क से गुजरते हुए ड्राइवरों की घिग्घी बंधी रहती है। चांग ला पूरे साल बर्फ से ढंका रहता है। यहां जा रहे हों तो मेडिकल किट और गर्म कपड़े जरूर लेकर जाएं, क्योंकि चांग ला के मौसम का कोई ठिकाना नहीं। मौसम के अलावा इस सड़क की उंचाई भी इसे खतरनाक बनाती है। इसकी अनुमानित ऊंचाई लगभग 17,585 फिट है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें