भारत में मानसून कब शुरू होगा 2022? - bhaarat mein maanasoon kab shuroo hoga 2022?

Rajasthan Monsoon 2022: राजस्थान में इस बार बारिश का आंकड़ा सामान्य से उपर चला गया है। और मौसम विभाग ने 23 अगस्त से पुन: भारी बारिश की चेतावनी देते हुए कई जिलो में रेड अलर्ट जारी किया है। और कई जिलो में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 अगस्त से पुन; बारिश का तंत्र एक्टिव होने से सबसे ज्यादा बारिश कोटा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है और पीछे दो दिनों से यहाँ से तेज बारिश हो रही है जिससे वहां पर बने डेम ओवरफ्लो हो रहे है जिन्हें गेट खोलकर पानी बाहर निकाला जा रहा है। वही बीकानेर, जोधपुर सहित कई जिलो में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून 2022 को लेकर बड़ी अपडेट दी है। भारत में मानसून की जानकारी आम से लेकर खास लोगो के लिए अहम होती है। मौसम विभाग ने कहा है की इस बार दक्षिण-पशिचम मानसून के मौसम के दौरान भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है। यह बारिश 1971-2020 की अवधि के 87 सेमी की लम्बी अवधि के ओसत का 96 से 104 प्रतिशत होगी। भारत में इस बार जून से सितम्बर तक 868.7 मिमी बारिश होगी जो पहले 880.6 मिमी थी। और इस बार की बारिश समय पर होगी।

Table of Contents

  • Today’s Weather Update 2022
  • Rajasthan Weather Forecast Today
  • राजस्थान में मानसून कब आएगा 2022
  • Rajasthan Monsoon 2022
  • मानसून की जानकारी
  • मानसून का आगमन
  • मानसून 2022
  • Monsoon in Rajasthan
  • Monsoon News
        • WhatsApp Group Join Now
        • Telegram Group Join Now
        • Facebook Follow Now

Today’s Weather Update 2022

पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के इलाको में बारिश का इंतजार कर रहे लोगो के लिए लिए अभी भी राहत की खबर नहीं है। पश्चिमी हवाओ ने मानसून को रोक रखा है। यदि अगले दो-तीन दिनों में हवा का रुख बदलता है तो पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार बन सकते है। फ़िलहाल पूर्वी राजस्थान में मानसून जमकर बरस रहा है। बादलो की आवाजाही जारी है लेकिन जुलाई के अंतिम सप्ताह तक भी अभी तक मूसलाधार बारिश नहीं हुई है। जिससे किसानो की चिंता बढ़ती जा रही है। हालाँकि उमश से लोगो को थोड़ी राहत मिली है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के कारण और हवा की गति तेज होने के कारण उमश से राहत मिली है।

राजस्थान में मानसून के लम्बे इंतजार के बाद अब राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है। राज्य में राजधानी क्षेत्र सहित भारी बारिश हुई है। इसके अलावा बहुत सारे जिले ऐसे है जहां से अभी तक बारिश नहीं हुई है। मानसून राजस्थान में समय से 07 दिन पहले आ गया था लेकिन इसके बाद पुरे राज्य में बरसने के लिए 26 दिन का समय लगा दिया था। अब मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हुआ है और बारिश का दौर शुरू हो चूका है। इसी के साथ राज्य में खरीफ की बुवाई भी शुरू हो जाएगी।

राजस्थान में उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगो के लिए शनिवार का दिन कुछ इलाको में बारिश लेकर आया जिससे लोगो को गर्मी और उमसे कुछ राहत मिली। पुरे दिन उमस रहने के बस शाम को बदल छाए जिससे कहीं तेज बारिश तो कही हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 07 जुलाई के बाद राजस्थान में मानसून की गतिविधियां बढ़ जाएगी और 11 जुलाई के बाद से बीकानेर जिले में बारिश होनी शुरू होगी। 07 जुलाई के बाद पूर्वी राजस्थान में मानसूनी बारिश होगी।

Rajasthan Weather Forecast Today

राजस्थान में आने वाले 3 से 4 दिनों तक लू चलेगी और इसके बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा। और तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। राज्य में एक जुलाई से 01 एक सप्ताह तक तेज गर्मी का सामना करना होगा। राजस्थान में मानसून दो सप्ताह से बाड़मेर-धौलपुर पर निष्क्रिय बना हुआ है। और एक सप्ताह तक मानसून एक सप्ताह तक सक्रिय नहीं होगा। जिसका मुख्य कारण पाकिस्तान की और से आने वाले गर्म हवा है। राजस्थान में मानसून 18 जून को प्रवेश कर गया था। लेकिन राजस्थान में आने के बाद मानसून निष्क्रिय बना हुआ है। जो 07 जुलाई 2022 के बाद सक्रीय होगा और बारिश का दौर राजस्थान में शुरू होगा।

मानसून अब डूंगरपुर और बासंवाड़ा के रस्ते प्रवेश कर गया है। इस बार राजस्थान में मानसून इस समय से पहले पहुंच गया है। और मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थिति भी अनुकूल है। जयपुर में मानसून एक सप्ताह बाद पहुंच जायेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के प्रवेश की तिथि 25 जून के आसपास थी और जयपुर में 01 जुलाई लेकिन मानसून 18-19 जून को राजस्थान में आ गया है। और अगले 24 घण्टे में उदयपुर संभाग को भी कवर कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 92 से 108 मिमी बारिश का अनुमान है। इस बार प्री मानसून भी राज्य अच्छा बरसा है।

राजस्थान में मानसून कब आएगा 2022

भारत में मानसून कब शुरू होगा 2022? - bhaarat mein maanasoon kab shuroo hoga 2022?
Rajasthan Monsoon 2022 राजस्थान में मानसून कब आएगा

वर्ष 2022 मानसून भारत में प्रवेश कर गया है। इस वर्ष मानसून अपने सही समय पर ही आ रहा है। मानसून ने 21 मई 2022 को अंडमान निकोबार और बंगाल की खाड़ी में मानसून आ गया है। तय समय से पहले 31 मई 2022 तक मानसून केरल तट पर पंहुच सकता है। राजस्थान में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होगी। मौसम विभाग ने 30 मई तक मानसून को केरल तक तह पहुंचने की भविष्यवाणी की है। इसी प्रकार यदि मानसून आगे बढ़ता रहा तो जून के तीसरे सप्ताह तक ये राजस्थान में प्रवेश कर जायेगा। गत वर्ष राजस्थान में मोंसों 24 जून को आया था और इस वर्ष 17 जून से 25 जून तक राजस्थान में मानसून दस्तक दे देगा।

Today Weather Update:राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का समाप्त ख़त्म होने के बाद राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज हो गए है। लेकिन इस तर्ज गर्मी के बीच बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण राजस्थान में मानसून को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम राजस्थान में प्रेशर ग्रेडियेंट फाॅर्स बनने के कारण जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 2-4 दिन तक तेज हवाएं चलेगी। जिससे आसमान में धूल भी छाई रहेगी। प्रदेश में मानसून 20 से 25 जून तक एंट्री करेगा। बीकानेर में प्री मानसून 13 जून से संभव होगा। आगामी 3-4 दिनों में पुरे राजस्थान में लगभग बारिश के आसार नहीं है।

राजस्थान में मानसून हर साल जून अंतिम सप्ताह में प्रवेश करता है और मानसून आने में 10 से 15 दिनों का समय आगे-पीछे हो सकता है | इस साल भी राजस्थान में मानसून जून माह के अंतिम सप्ताह तक आएगा मानसून का प्रवेश राजस्थान के झालावाड़ जिले में सबसे पहले होगा |

Rajasthan Monsoon 2022

दोस्तों आज हम आपको राजस्थान के मानसून (Rajasthan Monsoon 2022) अपडेट के बारे में बतायेंगे मानसून का इंतजार राजस्थान में हर किसान वर्ग करता है और जून का महिना शुरू होते ही किसानो की नजरे आसमान की और हो जाती है और वे अपने चारो और बारिश होने की खबर लेने लेने में रूचि लेने लगते है |

मानसून की जानकारी

दोस्तों इस बार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून अपने तय समय पर आएगा। इसी के साथ मानसून राजस्थान 28 जून को राजस्थान के झालावाड़ जिले में प्रवेश करेगा और सितम्बर माह में वापस राजस्थान से विदाई लेगा |गत वर्ष अच्छे मानसून से किसानो को अच्छी उपज भी हुई और बारिश का दौर पुरे साल तक बना रहा और आशा करते है की इसी साल भी बिना किसी नुकसान के मानसून बरशे और राजस्थान खुशहाल बने |

मानसून का आगमन

भारत में मानसून(Monsoon 2022) इस साल 5 जून को केरल के तट पर प्रवेश करेगा जो पुरे भारत में बारिश करता हुआ राजस्थान में प्रवेश करेगा मानसून के आने के साथ ही खरीफ की फसल की बुवाई की शुरआत हो जाएगी जिसमे ग्वार, बाजरा, मो, मुंग आदि की बुवाई बारानी भूमि में की जाती है |

मानसून 2022

राजस्थान में खरीफ की बुवाई का सही समय 01 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक उपयुक्त रहता है इस समय में अच्छी तरह से खेत में बुवाई हो जाने पर किसानो को अच्छी उपज होने की संभावना बढ़ जाती और भूमि अच्छी पैदावार देती है |

Monsoon in Rajasthan

रा ज स्था न के खरीफ के फसलो की जानकारी बुवाई, खरपतवार, कीटनाशक स्प्रे आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस साईट पर आने समय में आर्टिकल पढ़ सकते है और अपने परिवार मित्र दोस्त को शेयर भी कर सकते है |

Monsoon News

भारत और राजस्थान में मौसम की जानकरी प्राप्त करने के लिए भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करे-https://mausam.imd.gov.in/

भारत में मानसून कब आता है 2022?

बता दें कि मौसम कार्यालय के लिए मॉनसून का मौसम 1 जून से शुरू होता है और 30 सितंबर को समाप्त होता है. पिछले सालों में कब हुई थी मॉनसून की वापसी? पिछले साल, मॉनसून ने 6 अक्टूबर को वापसी के चरण में प्रवेश किया, जो 17 सितंबर की सामान्य तिथि के 19 दिन बाद था.

2022 की ठंड कब तक रहेगी?

लेकिन प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अपेक्षाकृत ज्यादा सर्दी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि इस सर्दी के मौसम (दिसंबर 2022 से फरवरी 2023) के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम (दिन) और न्यूनतम (रात) तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है.

2022 में बारिश कब होगी यूपी में?

मानसून की विदाई के बाद भी अक्टूबर में कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 9 अक्टूबर 2022 को यूपी, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश (Heavy Rainfall Alert) हो सकती है।

भारत में मानसून का प्रवेश कब होता है?

भारत में मानसून लगभग जून की शुरुआत में आता है। मानसून की अवधि जून की शुरुआत से सितंबर के मध्य तक 100-120 दिनों के बीच होती है। मानसून आमतौर पर जून के पहले सप्ताह तक भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में पहुंच जाता है। इस मौसम में आर्द्र दक्षिण-पश्चिम ग्रीष्म मानसून का प्रभुत्व होता है।