फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

भले आप किसी फ्रेंच भाषी देश की यात्रा करने जा रहे हैं या केवल फ्रेंच बोलने वाले व्यक्ति के साथ में बात करना सीखना चाहते हैं, तो फ्रेंच बोलने के लिए आपको अनगिनत शब्दों और व्याकरण के नियमों को याद करने की आवश्यकता नहीं है। फ्रेंच में अपनी बात को आत्म विश्वास के साथ व्यक्त करने के लिए असल में आपको बहुत सारे शब्दों को याद रखने की भी आवश्यकता नहीं है। बल्कि, भाषा के शब्दों के उच्चारण और बोलचाल के वाक्यांशों पर ध्यान देना बेहतर है। अपने भाषा कौशल में लगातार सुधार करने और गलतियाँ करने से न डरने की इच्छा के साथ आप बहुत जल्दी फ्रेंच भाषा बोलना सीख जाएंगे। (French Bolna Seekhe, Speak French)

  1. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    1

    फ्रेंच शब्दों का उच्चारण करते समय अपनी जीभ की गतिविधियों पर नियंत्रण रखें: फ्रेंच में डिप्थॉन्ग (diphthongs, यानि संधि स्वर) की संख्या कम होने के कारण, बात करने वाले व्यक्ति को अंग्रेजी जैसी अन्य विदेशी भाषाओं की तुलना में काफी कम बार अपनी जीभ को हिलाना पड़ता है। जीभ को बहुत अधिक हिलाने की वजह से आपके बोले जाने वाले शब्द का उच्चारण मजबूत महसूस होगा।[१]

    • बोलते समय अपनी जीभ की नोक को अपने निचले सामने के दांतों के पीछे रखें। बोलने के दौरान अपना मुंह कम खोलें और अपने होठों और जबड़े को शब्दों के उच्चारण का काम करने दें।
    • शीशे के सामने बोलने से आपको अपने मुंह और जीभ से सही मूवमेंट करने में मदद मिल सकती है। इसे सीखने के लिए आप फ्रेंच मूल के लोगों को भी देख सकते हैं और उनके चेहरे के भाव (facial expressions) और मुंह की हरकतों (mouth movements) की नकल कर सकते हैं।

  2. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    2

    फ्रेंच की विशिष्ट ध्वनियां, जो हिन्दी में नहीं होती, का अभ्यास करें: अक्षर eu, u, और r फ्रेंच में हिन्दी या इंग्लिश की बजाय अलग ही तरह से उच्चारित होते हैं। इन अक्षरों का सही तरीके से उच्चारण करना नहीं कर पाना आपके उच्चारण को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।[२]

    • यू (u) साउंड को ठीक करने के लिए, ई (eee) साउंड करें और फिर अपने होठों को इस तरह से गोल करें, जैसे कि आप ऊ (ooo) आवाज निकालना चाहते हैं। इसका तब तक अभ्यास करें जब तक कि आप eee साउंड से शुरू किए बिना u आवाज निकालना नहीं सीख जाते।
    • फ्रेंच r का उच्चारण ठीक वैसे ही आपके गले के पीछे के भाग से किया जाता है, जैसे स्कॉटिश शब्द "loch" में ch का होता है।

  3. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    3

    फ्रेंच टीवी शो देखें और बातचीत की नकल करें: आप फ्रेंच टीवी शो को देखने के लिए ऑनलाइन इनकी लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में पा सकते हैं। आपकी पसंदीदा वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में फ़्रेंच में फ़िल्में और टीवी शो भी उपलब्ध हो सकते हैं। इस तरह के टीवी शो के माध्यम से, आप फ्रेंच भाषा की विशिष्ट ध्वनियों और अभिव्यक्तियों को बेहतर ढंग से समझना शुरू कर देंगे।[३]

    • न्यूज प्रोग्राम, गेम शो और रियलिटी शो ऐसे लोगों को सुनने का अवसर प्रदान करते हैं जो अभिनेता या उद्घोषक नहीं हैं। यह आपको प्रतिदिन बोली जाने वाली फ्रेंच को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा।

    सलाह: भाषा सीखने वाली किताबों और इसके लिए तैयार वैबसाइट में पाए जाने वाले सरल उच्चारण स्पष्टीकरणों का उपयोग न करें जो आपकी मूल भाषा में ध्वनियों के आधार पर फ्रेंच ध्वनियों की व्याख्या करते हैं। जब आप फ्रेंच में वास्तविक बातचीत करना शुरू करेंगे तो ये उच्चारण आपकी कुछ बोलकर अपने आप को अभिव्यक्त करने की क्षमता को प्रभावित करेंगे।

  4. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    4

    शब्दों के बीच सहज परिवर्तन करने के लिए लिंक या संयोजनों (liaisons) का उपयोग करें: फ्रेंच के सुनने में इतनी मधुर और सुरीली लगने के पीछे की वजह ये लिंक ही हैं। शब्दों के बीच मजबूत अंत होने के बजाय, फ्रेंच भाषा में शब्द आमतौर पर लिंक के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इसका मतलब ये है कि कुछ शब्द जो आमतौर पर साइलेंट होते हैं, ट्रांजिशन को स्मूद बनाने के लिए उन्हें उच्चारित किया जाता है।[४]

    • उदाहरण के लिए, वाक्य vous êtes dans un grand avion को लेते हैं। यदि आप अलग से एक एक शब्द का उच्चारण करते हैं, तो आपको आखिर में इस वाक्य का उच्चारण "वौ एट डैन अन ग्रैन एवियन" मिलेगा। भले इसमें हर एक शब्द का उच्चारण सही तरीके से किया गया है, लेकिन फ्रेंच में ये ऐसे उच्चारित नहीं होते हैं। यदि आप इसे एक लिंक के साथ में बोलते हैं, तो आप इसे "वू ज़ेट डैन ज़ून ग्रैंड एवियन" की तरह बोलेंगे।
    • लिंक के नियम हमेशा सहज नहीं होते हैं। सीखने के लिए बस थोड़ा अभ्यास करना पड़ता है। शब्दों के बीच अचानक बदलाव के बिना भाषा को सुचारू बनाने का प्रयास करें, ताकि आप आसानी से एक शब्द से अगले शब्द पर पहुँच सकें।

  5. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    5

    टंग ट्विस्टर्स से खुद को चुनौती दें: टंग ट्विस्टर्स आपको विराम चिह्न में सुधार करने और फ्रेंच शब्दों का उच्चारण करते समय अपनी जीभ और मुंह को सही ढंग से चलने के लिए ट्रेन करने का मौका देते हैं। धीमी शुरुआत करें और आप जिस गति में शब्दों का उच्चारण करते हैं, धीरे-धीरे अपनी उसे बढ़ाएं। यहां कुछ टंग ट्विस्टर्स दिए गए हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं:[५]

    • Dans ta tente ta tante t'attend. ("आपके टेंट में, आपकी आंटी आपका इंतज़ार कर रही हैं।")
    • Pauvre petit pêcheur, prend patience pour pouvoir prendre plusieurs petits poissons. ("गरीब छोटा मछुआरा, कई छोटी-छोटी मछलियों को पकड़ने के लिए धैर्य रखे।")
    • Ces cerises sont si sûres qu'on ne sait pas si 'cen sont. ("ये चेरी बहुत खट्टी हैं, हम नहीं जानते कि वे चेरी हैं या नहीं।")

  1. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    1

    मूल रूप से फ्रेंच बोलने वालों से बात करें: अपने उच्चारण में सुधार शुरू करने और अधिक स्वाभाविक और आत्मविश्वास से बोलना सीखने के लिए देशी फ्रेंच बोलने वालों से बात करना सबसे अच्छा तरीका है। यदि आप किसी देशी फ्रेंच भाषी को नहीं जानते हैं, तो आप लोगों को ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं। यदि एक देशी फ्रांसीसी वक्ता अपनी हिन्दी या किसी अन्य भाषा का अभ्यास करना चाहता है जिसे आप जानते हैं, तो दोनों बातचीत से लाभ उठा सकते हैं।[६]

    • बातचीत के दौरान देशी वक्ताओं के चेहरे के भाव और मुंह की हरकतों का निरीक्षण करें। अपने उच्चारण को बेहतर बनाने के लिए उनके चेहरे के हाव-भाव और हरकतों की नकल करने की कोशिश करें।
    • आपके साथ में फ्रेंच में बात करने वाले अपने अभ्यास साथी से कहें कि वो आपको गलती होने पर रोके और उच्चारण या शब्दों के चुनाव में आपके द्वारा की गई किसी भी गलती को ठीक करे। इससे आपको सुधार करने में मदद मिलेगी।

    सलाह: देशी फ्रेंच बोलने वालों की बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान दें। यहां तक ​​​​कि अगर आपको लगता है कि इसका भाषण से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी , बॉडी लैंग्वेज की नकल करने से आपको सही मानसिकता अपनाने और अपने उच्चारण में सुधार करने में मदद मिल सकती है।।

  2. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    2

    बातचीत शुरू करने के लिए सामान्य वाक्यांशों का प्रयोग करें: भले आप कभी भी फ्रेंच में बात करने वाले लोगों के पास जा सकते और bonjour या salut कह सकते हैं, लेकिन ये बातचीत शुरू करने का यह सबसे स्वाभाविक तरीका नहीं है। इस बारे में विचार करें कि जब कोई अजनबी आपके पास आए और सिर्फ नमस्ते या हेलो कहे, उस समय बातचीत कैसी होगी। वास्तविक बातचीत शुरू करने के लिए फ्रेंच और अन्य सरल तरीकों में छोटी-छोटी बातों का अभ्यास करें। संवाद शुरू करने के लिए ये कुछ सामान्य वाक्यांश हैं:[७]

    • C'est joli ici. C'est la première fois que je viens ici, et vous? ("यहाँ कितना अच्छा लगता है। मैं पहली यहाँ बार आया और आप?")
    • Ahhh, comme il fait beau. Enfin du soleil! C'est bien agréable, vous ne trouvez pas? ("अरे वाह बाहर कितना अच्छा लग रहा है। सूरज की रौशनी! ये बहुत सुखदायक है, आप क्या कहते हैं?")
    • 'Bonjour, on se connaît de vue je crois. Je viens souvent ici, il me semble que je t'ai déjà aperçu. ("हेलो, मुझे लगता है मैंने आपको पहले भी देखा है। मैं यहाँ अक्सर आता हूँ और मुझे लगता है मैंने यहीं पर पहले आपको देखा होगा।")

  3. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    3

    आसान सवालों को अधिक स्वाभाविक रूप से पूछें: शायद आपने सीख लिया होगा कि सवाल पूछने के दौरान ce que या ce qu'il का इस्तेमाल किया जाता है। मूल फ्रेंच भाषी लोग आमतौर पर इन शब्दों को एक साथ में मिला लेते हैं – अक्षर c को अलग से नहीं उच्चारित किया जाता है। इन वाक्यों को एक साथ में मिलाना ऑटोमेटिकली आपके बोलने के साउंड को स्वाभाविक बनाए रखेगा।[८]

    • जैसे उदाहरण के लिए qu'est-ce que c'est की बजाय, आप qu'est "skeu" c'est कह सकते हैं।
    • जब आप il या elle कहते हैं, तो l साउंड को भी छोड़ दें। उदाहरण के लिए, qu'est-ce q'il fait कहने की बजाय, आप qu'est "skee" fait कहेंगे।

  4. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    4

    ऐसे वाक्यांशों का प्रयोग करें जो बातचीत को आगे बढ़ाएँ: जब आप किसी से हिन्दी में बात करते हैं, तो आप शायद बातचीत के दौरान, "वास्तव में" या "नहीं हो सकता" जैसे सामान्य वाक्यांशों का उपयोग करते हैं। इस तरह के वाक्यांश दिखाते हैं कि आप सुन रहे हैं और सामने वाले व्यक्ति को बोलने देने का अवसर देते हैं। फ्रेंच बोलने के दौरान इस्तेमाल किए जाने योग्य कुछ इसी तरह के वाक्यांश में ये शामिल हैं:[९]

    • Ça va de soi. ("ये स्पष्ट है)"
    • Ç'est ça? ("सचमुच में?")
    • Ah bon? ("क्या ये सच है?")
    • Mais oui ("बेशक") या ben oui ("ठीक है, हाँ")
    • Mais non ("हरगिज नहीं") या ben non ("लेकिन नहीं")

  5. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    5

    मूल फ्रेंच भाषी के द्वारा आप से कहे शब्दों को दोहराएं: जब आप किसी देशी वक्ता द्वारा बोले गए शब्दों को दोहराते हैं, तो वह समझ जाएगा कि आपने ध्यान से सुना और उन्होने जो भी कुछ बोला वो सब कुछ आपने समझ लिया। यह आपको व्याकरण और सही शब्द विकल्पों को याद करते हुए, अपना स्वयं का वाक्यांश बनाए बिना थोड़ा अभ्यास करने का अवसर भी देता है। इस भाषा के साथ में परिचित होने के साथ आप ग्रामर और शब्दों को भी सीख रहे हैं।[१०]

    • जैसे उदाहरण के लिए, मान लेते हैं कि आपके साथ में बात करने वाला कहता है "Je viens de Paris, et toi?" ("मैं पेरिस से हूँ और तुम?") आपके पास में इसका जवाब देने के कुछ विकल्प हैं। यदि आप भारत से हैं, तो आप साधारण तौर पर ऐसा कह सकते हैं "Je viens des Inde." लेकिन अगर आप रिपीटीशन टेक्निक इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप ऐसा बोल सकते हैं "Oh! Tu viens de Paris? C'est bon. Je viens des Inde" (अरे वाह। आप पेरिस से हैं? मैं भारत से हूँ ")

  6. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    6

    जब आप सही शब्द की तलाश करें, तब फ्रेंच फिलर्स (French fillers) को शामिल करें: जब आप हिन्दी में बात करते हैं, तब शायद आप बात करते समय स्वाभाविक रूप से "तो" और "ओह" या "अच्छा" जैसे फिलर्स को शामिल करते होंगे। फ्रेंच में भी ऐसा ही होता है। ऐसा लगने से बचने के लिए कि आप किसी पाठ्यपुस्तक से वाक्यांश पढ़ रहे हैं और अपने दिमाग को फ्रेंच में सोचने की अनुमति देने के लिए फ्रेंच फिलर शब्दों का उपयोग करें। इस्तेमाल करने योग्य कुछ फिलर्स में ये शामिल हैं:[११]

    • Alors: यह हिन्दी में "फिर" कहने के बराबर है, और आपके बोलने के साथ में इसका सकारात्मक या नकारात्मक अर्थ हो सकता है।
    • Quoi: भले इसका शाब्दिक अर्थ है "क्या" है, फ्रेंच बोलने वाले इस भराव शब्द का उसी तरह उपयोग करते हैं जैसे आप हिन्दी में "आप जानते हैं" या "आपने देखा" का उपयोग करेंगे। Tu vois? भी "आपको मलु है" की तरह काम करता है।
    • Euh: ये हिन्दी में "ओह" या "अच्छा" कहने के जैसा होता है।
    • Bon: यह शब्द "ओके" के समान है, लेकिन इसका उपयोग नकारात्मक या सकारात्मक रूप से किया जा सकता है। Eh bien का उपयोग इसी तरह से किया जाता है, जैसे हिन्दी में "अच्छा" कहना।

  1. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    1

    फ्रेंच किताबों या वैबसाइट से ज़ोर से पढ़ें: ज़ोर से पढ़ना आपको अपने शब्दों में सोचने या व्याकरण के नियमों का पालन करने की चिंता किए बिना भाषा का अभ्यास करने की अनुमति देता है। ऑनलाइन किताबें और गाइड से आपको इस बात का बेहतर अंदाज़ा मिल जाएगा कि मूल फ्रेंच लोग दिन-प्रतिदिन के आधार पर कैसे संवाद करते हैं।[१२]

    • आप ऑनलाइन मुफ्त में ईबुक्स पा सकते हैं। हालांकि, पुराने और प्राचीन किताबों बगैरह को पढ़ने से बचें, क्योंकि इनमें आपको आधुनिक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाली फ्रेंच के बारे में ज्यादा अच्छी तरह से जानकारी नहीं मिलेगी। ब्लॉग के साथ फ्रेंच समाचार और पॉप संस्कृति वेबसाइटें फ्रेंच में पढ़ना शुरू करने के लिए अच्छी जगह हैं।

    सलाह: अपने आप को पढ़ते हुए रिकॉर्ड करें और बाद में रिकॉर्डिंग सुनें। हालांकि आपकी रिकॉर्ड की गई आवाज को सुनना मुश्किल और यहां तक ​​कि शर्मनाक भी लग सकता है, लेकिन यह आपकी उच्चारण त्रुटियों की पहचान करने में आपकी मदद करेगा।

  2. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    2

    ग्रेस और शालीनता से गलतियाँ करें: जब आप फ्रेंच बोलना शुरू करेंगे तो बेशक आप से गलतियां हो जाएंगी। इसमें कोई बुराई नहीं, यह कुछ नया सीखने का एक सामान्य हिस्सा है। स्वीकार करें कि आप गलतियाँ करेंगे और देशी वक्ता आपको अच्छी तरह से नहीं समझेंगे। अपने उच्चारण के तरीके के लिए माफी मांगने के बजाय, खुद को समझाने का प्रयास करें।[१३]

    • याद रखें कि हर किसी का उच्चारण का एक अलग तरीका होता है। सोचकर देखें कि किसी विदेशी भाषा में बात करने वाले व्यक्ति का धाराप्रवाह हिन्दी बोलना कितना अच्छा लगता है। यह ठीक वैसा ही है जैसा आप मूल फ्रेंच देश के लोगों को सुनाई देंगे।
    • जैसे मूल निवासियों के बीच कई तरह के हिन्दी उच्चारण हैं, वैसे ही कई फ्रेंच उच्चारण भी हैं। कभी-कभी आमतौर पर किताबों में दिए जाने वाले पेरिस के फ्रेंच उच्चारण की तुलना में ऐसा उच्चारण सीखना आसान होता है जो आपके मूल उच्चारण के करीब हो। उदाहरण के लिए, यदि मान लेते हैं कि आपको दक्षिणी अमेरिकन उच्चारण आता है, तो आप शायद प्रोवेनकल उच्चारण को आपके लिए आसान पाएंगे। नई भाषा को सीखने के दौरान आपका आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प खोजें।

  3. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    3

    फ्रेंच म्यूजिक के साथ में आप भी गाएँ: म्यूजिक का रिपीटीशन और लय आपके लिए चीजों को याद रखना आसान बना देगा, साथ ही संदर्भ में आपकी शब्दावली का विस्तार करने का अवसर भी होगा। आप इस बारे में और भी जानेंगे कि फ्रांसीसी लोग अपने आप को कैसे अभिव्यक्त करते हैं।[१४]

    • यदि आप फ्रेंच पढ़ सकते हैं, तो गाने के बोल ढूंढें और उनका उच्चारण करें। यह आपको अपने पढ़ने के कौशल में सुधार करने और लिंक और मूक अक्षरों को पहचानने की अनुमति देगा।
    • यदि आप गीत के बोल नहीं जानते हैं या शब्दों के अर्थ को पूरी तरह से नहीं समझते हैं तो चिंता न करें – गायक द्वारा की जाने वाली ध्वनियों की नकल करने की पूरी कोशिश करें। जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा, आप और शब्द सीखेंगे। इस बीच, फ्रेंच की ध्वनियों के उच्चारण का अभ्यास करें।

  4. फ्रांस के लोग कैसे बोलते हैं? - phraans ke log kaise bolate hain?

    4

    फ्रेंच भाषा के शब्दों को अपनी भाषा में अनुवाद करकी कोशिश से बचें: फ्रेंच की अपनी शब्दावली है और इसके भाव और शब्द हैं, जिनमें से कई का अनिवार्य रूप से हिन्दी और अन्य भाषाओं में अनुवाद नहीं किया जा सकता है। फ्रेंच के एक स्वाभाविक और आत्मविश्वासी वक्ता बनने के लिए, खुद को पहले फ्रेंच में सोचने की आदत डालने का प्रयास करें।[१५]

    • अपनी भाषा में फ्रेंच का अनुवाद करना न केवल आपकी विचार प्रक्रियाओं को धीमा कर देगा, इससे बातचीत करना और अधिक कठिन हो जाएगा और आपकी शब्दावली और समझ को सीमित कर देगा।

सलाह

  • यदि आप वास्तव में फ्रेंच बोलना सीखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो हर दिन अभ्यास करने का प्रयास करें, भले ही इसमें केवल पांच मिनट का समय लगे। अपनी दैनिक गतिविधियों में भाषा को शामिल करें, उदाहरण के लिए, जब आप घर का काम करते हैं तो फ्रेंच में संगीत सुनना।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,७८२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?

फ्रांस में हेलो कैसे बोलते हैं?

"bonjour" (बोंजोर या बॉन-शूर) कहना, फ्रेंच में "हेलो" बोलने का सबसे कॉमन तरीका है।

फ्रांस का दूसरा नाम क्या है?

फ्रांस का प्राचीन नाम 'गॉल' था।

फ्रांस कौन सा देश है?

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य ; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है।

फ्रांस देश में कुल कितने राज्य हैं?

France देश 18 regions में बांटा गया है. यहाँ पर बाकि यूरोपीय देशो की तरह राज्य नहीं होते है. यहाँ के क्षेत्र को प्रशासनिक क्षेत्र (administrative regions) जिसमे से कुछ Metropolitan region है और कुछ Overseas region है.