गिरगिट को हम क्या कहते हैं? - giragit ko ham kya kahate hain?

Home / Weird

गिरगिट कब, क्यों और कैसे बदलता है रंग, वैज्ञानिकों ने खोला इसके पीछे का ये बड़ा रहस्य

गिरगिट को हम क्या कहते हैं? - giragit ko ham kya kahate hain?
नई दिल्लीPublished: Oct 24, 2019 03:59:25 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

गिरगिट कई बार रंग नहीं केवल अपनी चमक बदल लेते हैं।

गिरगिट को हम क्या कहते हैं? - giragit ko ham kya kahate hain?

,,

नई दिल्ली। गिरगिट को आपने अक्सर अपना रंग बदलते देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर गिरगिट क्यों और कैसे अपना रंग बदलता है? नहीं सोचा तो कोई बात नहीं आज हम आपको गिरगिट के रंग बदलने के प्राकृतिक और वैज्ञानिक दोनों वजहों के बारे में बतलाएंगे।

About The Chameleon: अपने मुहावरों और उपमाओं के जरिए अक्सर आपने लोगों को किसी की वफादारी और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उसे गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला कहते सुना होगा. इससे आपने भले ही गिरगिट देखा हो या न देखा हो लेकिन गिरगिट के बारे में ये जरूर पता चल गया होगा कि गिरगिट रंग बदलता है.

आपके मन में ये सवाल कभी न कभी तो जरूर आया होगा कि आखिर गिरगिट रंग बदलने में कैसे सक्षम है और वह रंग बदलता क्यों हैं? आपके इन सवालों का जवाब हम अपने इस आर्टिकल के जरिए देंगे-

कैसे रंग बदलता है गिरगिट-

गिरगिट के रंग बदलने की क्षमता के पीछे वैज्ञानिक कारण है. उसकी त्वचा में खास तरह की क्रोमेटोफोर्स कोशिकाएं होती हैं. इन्हीं की वजह से गिरगिट अपनी जरूरत के हिसाब से रंग बदलता है. गिरगिट की त्वचा कोशिकाओं की ऊपरी परत में मौजूद नैनो क्रिस्टल की जाली को परिवर्तित या कहें कि पुनर्व्यवस्थित करके अपने रंग में परिवर्तन करते हैं.

News Reels

ये कोशिकाएं छोटे क्रिस्टल की होती हैं जो कि ग्वानिन से बनी होती हैं. त्वचा में मौजूद पिगमेंट की सहायता से गिरगिट अलग-अलग तरह के रंग अपनी जरूरत के हिसाब से धारण करता है.

क्यों रंग बदलता है गिरगिट-

गिरगिट के रंग बदलने के पीछे का मुख्य कारण खुद की सुरक्षा है. जब भी वह किसी तरह का खतरा महसूस करता है तो अपने बचाव के लिए वह रंग बदलता है. इसके अलावा शिकार करने और मादा गिरगिट को आकर्षित करने के लिए नर गिरगिट के द्वारा भी रंग बदला जाता है. गिरगिट सिचुएशन के हिसाब से अपना रंग बदलता है.

वह हरे पत्तों के बीच अपनी सुरक्षा के लिहाज से हरा रंग धारण कर लेता है जिससे वह शिकारी जीव या अपने शिकार की नजर से बच जाता है. यही कारण है कि प्रकृति ने गिरगिट को रंग बदलने की अनोखी क्षमता दी है.

ये भी पढ़ें- Know About Bhupen Hazarika: जानिए कौन थे भूपेन हज़ारिका, जिनके जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल

                Fact About Alcohol: सच बताना! आप भी खाली पेट शराब पी जाते हैं क्या? अगर हां तो इन बीमारियों के पूरे आसार हैं

गिरगिट को हम क्या कहते हैं? - giragit ko ham kya kahate hain?

यह तो हम सभी जानते हैं कि गिरगिट रंग बदलता है, लेकिन क्या कोई जानता है कि गिरगिट कितने रंग बदल सकता है। दूसरी बात, मतलबी इंसान को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले इंसान क्यों कहा जाता है। आइए आज दोनों सवालों के जवाब पता करते हैं:- 

गिरगिट अपना रंग कैसे बदल पाता है

दरअसल, गिरगिट के शरीर पर खासकर पीठ की तरफ फोटोनिक क्रिस्टल की एक परत होती है। अपने शरीर को ढीला छोड़ना और मांसपेशियों को कस लेना, यह तो इंसान भी कर लेते हैं। गिरगिट थोड़ा ज्यादा अच्छे तरीके से करते हैं। फोटोनिक क्रिस्टल की परत परावर्तन के सिद्धांत पर काम करती है। गिरगिट जब भी रंग बदलना चाहता है वह अपनी मांसपेशियों को कस लेता है। जिसके कारण फोटोनिक क्रिस्टल की परत फ्लेट हो जाती है और प्रकाश को परिवर्तित करने लगती है। 

गिरगिट कितने रंग बदल सकता है 

इस प्रकार गिरगिट का रंग बिल्कुल वैसा ही हो जाता है जहां पर वह खड़ा होता है। यदि गिरगिट हरी पत्तियों के आसपास है तो हरा हो जाएगा। सूखी लकड़ियों के पास है तो लकड़ी जैसा हो जाएगा। किसी पत्थर के पास है तो उसके जैसा हो जाएगा। कुल मिलाकर गिरगिट रंग नहीं बदलता बल्कि फोटोनिक क्रिस्टल की परत प्रकाश का परावर्तन करती है और अपन को गिरगिट का रंग दिखाई देता है। इस प्रकार गिरगिट अनलिमिटेड रंग बदल सकता है। 

मतलबी इंसान को गिरगिट क्यों कहते हैं

फोटोनिक क्रिस्टल के कारण गिरगिट जिस चीज के साथ खड़ा होता है उसी चीज के रंग का दिखाई देने लगता है। यानी कि दूसरे के रंग में रंग जाता है, जबकि असल में वह गिरगिट होता है। इसी प्रकार ऐसा इंसान जो जिस व्यक्ति के साथ हो उस व्यक्ति की हां में हां मिलाए। उसका अपना कोई सिद्धांत ना हो। तो ऐसे व्यक्ति को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला इंसान कहा जाता है।

अब नया सवाल यह है कि क्या फोटोनिक क्रिस्टल की कोई ड्रेस नहीं बनाई जा सकती। जिसे पहनकर अपन जंगल में हरे और आग के पास लाल पीले हो जाएंगे। सबसे मजेदार बात तो यह है कि यदि दीवार से टक्कर खड़े हुए तो दीवार के कलर के हो जाएंगे। WOW, यह तो मिस्टर इंडिया जैसा हो जाएगा।

:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें।

गिरगिट को क्या बोलते हैं?

गिरगिट (Girgit) = Chameleon Hindi Dictionary.

गिर गीत को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

गिरगिट MEANING IN ENGLISH - EXACT MATCHES Usage : Chameleons can change colours.

गिरगिट की उम्र कितनी है?

एक गिरगिट का जीवनकाल कितना होता है? एक गिरगिट का औसत जीवनकाल करीब पांच साल के आसपास होता हे।

गिरगिट के नाखून लगने से क्या होता है?

उस भाग के उतक((टिशू)मर जाते हैं उसमें खुन व नाडी संस्थान का अभाव होने से नाखून काटने पर दर्द नहीं होता । कच्चा नाखुन काटने पर दर्द करता है व खून भी निकलता है ।