हरियाणा पुलिस के लिए 249 मोस्टवाटेड बदमाश बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। ये बदमाश आए दिन वारदात करते हैं और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद उसके हाथ नहीं आ रहे हैं। Show रोहतक, [विनीत तोमर]। कुख्यात बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस भले ही कितने भी हथकंडे अपना रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी प्रदेश में 249 मोस्ट वांटेड खुले घूम रहे हैं। ये बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती पेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बॉर्डर से सटा सोनीपत जिला मोस्ट वांटेड बदमाशों की संख्या में टॉप पर है। मोस्ट वांटेड बदमाशों की सूची में सोनीपत जिला हैं टॉप पर, 42 मोस्ट वांटेड साेनीपतजिले में 42 मोस्ट वांटेड बदमाश है, जबकि चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद और नूंह जिले में मोस्ट वांटेड बदमाशों की लिस्ट न के बराबर है। इन जिलों में मात्र एक-एक मोस्ट वांटेड बदमाश बचा हुआ है, जो अभी तक सलाखों के पीछे नहीं गया। थाना पुलिस से लेकर एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) समेत सभी जिलों की सीआइए भी मोस्ट वांटेड के पीछे लगी हुई है, लेकिन फिर भी यह हत्थे नहीं चढ़ रहे। मोस्टवांटेड की संख्या में दूसरे स्थान पर अंबाला और तीसरे पर हैं करनाल] पुलिस के पास नहीं है 59 के फोटो पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट को देखें तो सबसे बड़ी बात यह है कि 249 मोस्ट वांटेड बदमाशों में से मात्र 59 बदमाशों के फोटो ही उनके पास है। बाकी बदमाश कैसे दिखते हैं और उनका हुलिया आदि किस तरह का है इस बारे में पुलिस को कुछ अता-पता नहीं है। एक वजह यह भी है कि मोस्ट वांटेड पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। हालांकि उन्हें पकडऩे के लिए हाथ-पैर तो मार ही रही है। सोनीपत में 34 बदमाश पांच-पांच हजारी मोस्ट वांटेड बदमाशों की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले सोनीपत जिले में इनामी बदमाशों की संख्या देखे तो एक बदमाश पर एक लाख का इनाम है। जबकि 42 में से 34 बदमाश ऐसे हैं जिन पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित है। पूरे प्रदेश के मोस्ट वांटेड बदमाशों पर नजर डालें तो गुरुग्राम, झज्जर और करनाल समेत चार बदमाश ऐसे हैं, जिन पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित है। पति-पत्नी भी मोस्ट वांटेड की सूची में मोस्ट वांटेड बदमाशों की सूची में एक दंपती भी शामिल है। पंचकुला में वर्ष 2009 में हुई अपहरण और हत्या के मामले में पति-पत्नी तभी से फरार चल रहे हैं। पुलिस की तरफ से इन पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है, लेकिन इनका अभी तक कोई पता नहीं चल रहा। हर जिले में इतने मोस्ट वांटेड सोनीपत : 42 अंबाला : 23 करनाल : 21 कैथल : 19 हांसी : 19 पलवल : 13 रोहतक : 13 कुरुक्षेत्र : 12 महेंद्रगढ़ : 12 पानीपत : 12 रेवाड़ी : 12 पंचकुला : 11 गुरुग्राम : 10 झज्जर : 10 यमुनानगर : 7 फरीदाबाद : 5 सिरसा : 4 भिवानी : 4 हिसार : 4 दादरी : 1 फतेहाबाद : 1 जींद : 1 नूंह : 1। Edited By: Sunil Kumar Jha हरियाणा के बदमाशों के निशाने पर बहरोड़ जिले का बहरोड़ कस्बा बदमाशों के पूरे निशाने पर है। क्षेत्र में आसमान छू रहे प्रोपर्टी के दामों के चलते यहां हरियाणा के चीकू, सत्यभान जाट और डॉक्टर गैंग सहित अन्य कई हरियाणा के गिरोह सक्रिय हैं। उन्होंने स्थानीय बदमाशों को भी अपने गिरोह में शामिल कर रखा है, जो इन गिरोह के लिए काम करते हैं। स्थानीय बदमाश इन गिरोह के सरगनाओं को क्षेत्र के व्यापारी व प्रोपर्टी आदि के बारे में जानकारी देते हैं। उसके बाद गिरोह के बदमाश यहां प्रोपर्टी पर कब्जा और व्यापारियों को फोन पर धमकी देकर फिरौती वसूलने का काम करते हैं। पहले पार्षद की हत्या, अब पालिका उपाध्यक्ष पर हमला प्रोपर्टी व्यवसाय को लेकर गुण्डागर्दी बहरोड़ में तेजी से बढ़ रही है। अंतरराज्यीय गिरोह के कई बदमाश यहां पूरी तरह से सक्रिय हैं। प्रोपर्टी के विवाद को लेकर हुई आपसी रंजिश में अक्टूबर-2014 को दिवाली की शाम बहरोड़ नगर पालिका पार्षद त्रिलोक यादव की बहरोड़ निवासी अशोक उर्फ ठाकरिया, सत्यभान जाट गिरोह के हरियाणा निवासी सुनील उर्फ लीडर सहित अन्य बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अब नगर पालिका उपाध्यक्ष को गोली मारने की वारदात हुई है। पहले भी चीकू गैंग से जुड़े लोगों ने किया था हमला नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा प्रोपर्टी व्यवसाय करते हैं। करीब सात-आठ माह पहले हरियाणा की चीकू गैंग से जुड़े स्थानीय बदमाशों ने उन पर लाठी-सरियों से हमला किया था। पुलिस पालिका उपाध्यक्ष पर हुई फायरिंग को भी प्रोपर्टी व्यवसाय के विवाद से जोडक़र जांच में जुटी है। 2011 की जनगणना के अनुसार फरीदाबाद शहर, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा भी है, जनसंख्या के आधार पर हरियाणा का सबसे बड़ा नगर है। निम्न सूची हरियाणा के 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों या महानगरों की है:[1]
चित्र दीर्घा[संपादित करें]सन्दर्भ[संपादित करें]
हरियाणा में सबसे बदमाश शहर कौन सा है?गुड़गांव। प्रदेश की आर्थिक राजधानी के तौर पर पहचान बनाने वाला गुड़गांव सड़क दुर्घटना के लिहाज से भी प्रदेश में सबसे खतरनाक साबित हो रहा है। गुड़गांव में वाहन चलाना प्रदेश के अन्य 20 जिलों के मुकाबले तीन गुना अधिक खतरनाक है।
हरियाणा का सबसे सुंदर जिला कौन सा है?स्वच्छ सर्वेक्षण 2020:उत्तर भारत में करनाल सबसे सुंदर शहर, प्रदेश में लगातार चौथी बार नंबर-1, देश में 24 से 17वें पायदान पर पहुंचा
हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा शहर कौन सा है?हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची. हरियाणा का पुराना नाम क्या है?हरियाणा (हरियाणा) के नाम की उत्पत्ति के संबंध में विविध व्याख्याएं हैं | हरियाणा एक प्राचीन नाम है | पुरानी समय में इस क्षेत्र को ब्रह्मवर्त, आर्यवर्त और ब्रहमोप्देस के नाम से जाना जाता था | ये नाम हरियाणा की भूमि पर ब्रह्मा-देवता के उद्भव पर आधारित हैं अर्थात आर्यों का निवास और वैदिक संस्कृतियों और अन्य संस्कारों के ...
|