खाली पेट अनार खाने से क्या नुकसान है? - khaalee pet anaar khaane se kya nukasaan hai?

सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद कई लोगों को अनार खाने से बचना चाहिए। अनार का सेवन उनकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि सेहत को गंभीर नुकसान तक पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आखिर कौन से लोग हैं जिन्ह

खाली पेट अनार खाने से क्या नुकसान है? - khaalee pet anaar khaane se kya nukasaan hai?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 15 Sep 2022 12:38 PM

Side Effects Of Pomegranate: जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे सबसे पहले अनार खाने की सलाह दी जाती है। शरीर में आयरन की कमी हो या फिर दिल-दिमाग की सेहत की हो बात, अनार सेहत के लिए रामबाण नुस्खा है। अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद कई लोगों को अनार खाने से बचना चाहिए। अनार का सेवन उनकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि सेहत को गंभीर नुकसान तक पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आखिर कौन से लोग हैं जिन्हें अनार खाने से बचना चाहिए। 

स्किन एलर्जी-
अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है। दरअसल, अनार का सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है। ऐसे में अगर आप स्किन एलर्जी होने पर अनार का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर पर लाल चकत्ते हो सकते हैं। 

लो ब्लड प्रेशर से परेशान लोग-
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है, उन्हें भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है, जो हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की गति को धीमा कर देती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, लो ब्लड प्रेशर की दवाई खाने वाले लोगों को अनार से सेवन से नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दवाई के साथ रिएक्ट कर सकते हैं, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

एसिडिटी- 
एसिडिटी से परेशान लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अनार के ठंडे तासीर की वजह से खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है। जिससे की खाना पेट में सड़ने लगता है।

खांसी से परेशान लोग-
अनार की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन इन्फ्लूएंजा और खांसी से परेशान लोगों को भी नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग अगर अधिक मात्रा में अनार का सेवन करते हैं, तो उन्हें संक्रमण बढ़ने का खतरा भी ज्यादा होता है।

कब्ज और गैस-
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अनार का अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को गैस की समस्या रहती हैं उन्हें भी अनार नहीं खाना चाहिए, क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होने की वजह से यह हमारे शरीर में सही से पच नहीं पाता है। 

किस समय खाना चाहिए अनार-
अनार का सेवन सुबह के समय करने से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। अनार में शुगर और विटामिंस भरपूर रूप से होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ऐसे में अनार के फायदे लेने के लिए उसे सुबह ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें। 

खाली पेट अनार खाने से क्या नुकसान है? - khaalee pet anaar khaane se kya nukasaan hai?
पोषक तत्वों की कमी भी बन सकती है हेयर फॉल का कारण, जानिए 5 हेयर हेल्दी फूड्स के बारे में

खाली पेट अनार खाने से क्या नुकसान है? - khaalee pet anaar khaane se kya nukasaan hai?

Side Effects Of Anar: जिन लोगों को पाचन एसिडिटी की समस्या है उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए.

खास बातें

  • अनार के सेवन से एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है.
  • अनार में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है.
  • खांसी की समस्या होने पर अनार का सेवन ना करें.

Disadvantages Of Pomegranate:  अनार एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अनार में कई औषधीय गुणों के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है. अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. अनार के सेवन से एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है. इतना ही नहीं अनार को पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. अनार में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज रोगियों लिए अच्छा होता है. लेकिन अनार के इतने फायदे होने के बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं. तो चलिए आज हम आपको अनार खाने के नुकसान बताते हैं.

अनार खाने के नुकसानः (Anar Khane Ke Nuksan)

1. खांसीः

यह भी पढ़ें

खांसी की समस्या होने पर अनार का सेवन ना करें. अगर आपको खांसी है और आपने अनार का सेवन किया तो संक्रमण और बढ़ सकता है. खांसी में अनार का सेवन फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

Pomegranate For Health: रोजाना अनार खाने के 6 अद्भुत फायदे!

खाली पेट अनार खाने से क्या नुकसान है? - khaalee pet anaar khaane se kya nukasaan hai?

अगर आपको खांसी है और आपने अनार का सेवन किया तो संक्रमण और बढ़ सकता है.  

2. पाचनः

जिन लोगों को पाचन एसिडिटी की समस्या है उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए. अनार की तासीर ठंडी होती है, जिससे खाना सही से पच नहीं पाता और पाचन, एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

3. स्किनः

अगर आपको स्किन से संबंधित कोई भी परेशानी है तो अनार का सेवन करने से बचें. क्योंकि अनार का सेवन करने से आपकी स्किन पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं. कुछ लोगों को अनार खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है.

4. लो ब्लड प्रेशरः

अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आप अनार का सेवन न करें, इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है. लो ब्लड प्रेशर में अनार का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. 

100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Makhana For Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए डाइट में शामिल करें मखाना, ये हैं अन्य लाभ
Side Effects Of Potato: आलू खाने के पांच हैरान करने वाले नुकसान
Calcium Rich Foods Without Dairy: दूध से ज्यादा इन 7 चीजों में पाया जाता है कैल्शियम
Prawn Tikka Masala: सीफूड खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें प्रॉन टिक्का मसाला

खाली पेट अनार खा सकते हैं क्या?

रोजाना खाली पेट अनार का जूस पीने से शरीर को भरपूर आयरन मिलता है. इससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ती हैं और एनीमिया की शिकायत दूर हो जाती है. 2- इम्यूनिटी बूस्ट करे- रोजाना सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है. अनार का जूस विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन से भरपूर है.

अनार का सेवन कब नहीं करना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक, लो ब्लड प्रेशर की दवाई खाने वाले लोगों को अनार से सेवन से नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दवाई के साथ रिएक्ट कर सकते हैं, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। एसिडिटी से परेशान लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिएअनार के ठंडे तासीर की वजह से खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है।

अनार खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

अनार को सुबह खाना चाहिए। सुबह खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। पपीते को सुबह नाश्ते के बाद और दोपहर को लंच से पहले खाएं।

अनार खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

दिल और धमनियों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए अनार के जूस का सेवन की सलाह दी जाती है। बीपी- ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए अनार का जूस फायदेमंद माना जाता है। मधुमेह- मधुमेह या डायबिटीज के उपचार में अनार का रस पीना चाहिए। अनार इंसुलिन को कम करने और ब्लड शुगर को कम करने में काम आता है।