मीन राशि के जीवनसाथी कौन है? - meen raashi ke jeevanasaathee kaun hai?

मीन राशि के जीवनसाथी कौन है? - meen raashi ke jeevanasaathee kaun hai?
जन्मदिन गणना: 19 फरवरी - 20 मार्च

विशेषता
अत्यधिक सहानुभूतिपूर्ण, क्षमाशील, दयालु और भरोसेमंद
कमजोरी
आलसीपन, काम को टालना
शारीरिक लक्षण
मोटा शरीर, सुंदर और आकर्षक आखें
उपयुक्त नौकरी और व्यवसाय
शिक्षक, डॉक्टर, निर्माण कार्य संबंधित पेशा
मित्र राशियां
कर्क, सिंह, धनु, मेष, वृश्चिक
भाग्यशाली साल
27 से 43 वर्ष की आयु में शुभ फल की प्राप्ति
भाग्यशाली दिन और नंबर
गुरुवार, 7
पसंद
घूमना-फिरना, संगीत सुनना, लोगो संग मेल-मिलाप करना
नापसंद
वाद-विवाद करना, मदद मांगना

Pisces Personality: राशि परिचय (Zodiac Signs) की इस कड़ी में आज हम आपको मीन राशि (Meen Rashi) की विशेषताओं के बारे में बता रहे हैं. मीन राशि 12 राशियों में आखिरी राशि है. मीन राशि का प्रतीक मुंह और पूंछ से जुड़ी दो मछलियों जैसी आकृति होती है. मीन राशि के जातक रोमांटिक होने के साथ साथ दयालु और परोपकरी भी होते हैं. किसी की मदद करना और दान करना इनका स्वाभाविक गुण है. आइए जानते हैं कि मीन राशि के जातकों की और क्या क्या विशेषताएं होती हैं.

मीन राशि की प्रमुख विशेषताएं

1. मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, इसलिए इस राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं. कोई भी निर्णय सोच विचार के बाद ही लेते हैं. हड़बड़ी में फैसले नहीं करते हैं.

2. मीन राशि वाले लोग आदर्शवादी एवं नैतिकता के समर्थक होते हैं. इस वजह से इनको काफी सम्मान मिलता है. हालांकि कार्य को अच्छे तरीके से करने के कारण अपने फैसले बदलते रहते हैं. कई बार ये अस्थिर मन वाले साबित होते हैं.

यह भी पढ़ें: दूरदर्शी और अच्छे लीडर होते हैं कुंभ राशि वाले, जानें उनकी 10 विशेषताएं

3. इस राशि के जातक दूसरों पर निर्भरता पसंद नहीं करते हैं. ये स्वावलंबी होते हैं. इनका स्वभाव स्वतंत्र एवं हठी होता है.

4. ये लोग रोमांटिक होते हैं. ये आराम पसंद होते हैं. हालांकि इन पर दूसरों की बातों का असर होता है. इससे कई बार ये विचलित भी हो जाते हैं.

5. मीन राशि वाले समय के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं. माहौल के अनुसार ही काम करते हैं. हालांकि कड़ी चुनौतियों से खबराते हैं.

6. मीन राशि के जातकों को यदि काम में सफलता न मिले तो जल्दी निराश हो जाते हैं. इनके अंदर निराशावादी और आशावादी दोनों ही सोच होती है. हालांकि पूजा पाठ में इनका बहुत मन लगता है.

7. इस राशि के जातकों को संगीत सुनना, घूमना-फिरना, लोगो संग मेलना ​जुलना अच्छा लगता है. ये जल्द किसी के साथ वाद विवाद में उलझना पसंद नहीं करते हैं और न ही किसी से जल्द मदद मांगते हैं.

8. मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन सामान्य होता है. ये अपने जीवनसाथी पर भरोसा करते हैं और बहुत प्रेम भी करते हैं. हालांकि प्रेम में किसी प्रकार का प्रदर्शन पसंद नहीं है. जीवनसाथी के सुझावों को प्राथमिकता देते हैं.

यह भी पढ़ें: रोमांच से भरपूर और साहसी होते हैं धनु राशि वाले, जानें 10 विशेषताएं

9. इस राशि के जातक शिक्षा, चिकित्सा, निर्माण कार्य, बिजनेस, राजनीति, धार्मिक क्षेत्र में सफल होते हैं. सरकारी नौकरी में उच्च पद प्राप्त करते हैं.

10. इनके अंदर दूसरों को क्षमा करने का गुण होता है. कोई इनका नुकसान कर दे और माफी मांगता है, तो ये अक्सर माफ कर देते हैं. उसके प्रति सहानुभूति रखते हैं. ऐसा इनके संवेदनशील गुण के कारण होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Pisces Zodiac Sign Personality: ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। मेष से लेकर मीन तक कुल 12 राशियों का जिक्र मिलता है। हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है और इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित राशि के लोगों पर देखने को मिलता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मीन राशि के बारे में। इस राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं। गुरु के ही प्रभाव के कारण इस राशि के लोग अत्याधिक बुद्धिमान और स्वस्थ होते हैं। ये स्वतंत्र रहना चाहते हैं। इन्हें किसी की भी पाबंदी पसंद नहीं है। ये अपने सभी जरूरी फैसले स्वयं ही लेते हैं। जानिए मीन वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

सभी राशियां एक दूसरे से भिन्न स्वभाव की होती हैं और उनकी कुछ अलग विशेषताएं होती हैं। किसी राशि के लोग गुस्सैल तो किस राशि के हंसमुख स्वभाव के होते हैं, किसी राशि के लोग स्वभाव से बेहद भावुक होते हैं, तो कुछ राशियां कठोर होती हैं। सभी राशियों के स्वभाव के बारे में हमें ज्योतिष से जानकारी मिल सकती है।

दरअसल ज्योतिष शास्त्र हमें भूत, वर्तमान और भविष्य की सटीक जानकारी देने में मदद करता है। पिछले कुछ दिनों से हम सभी 12 राशियों के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं  इसी क्रम में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से मीन राशि के लोगों के स्वभाव के बारे में जानें। 

स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं 

pisceas zodiac traits love astreo

ज्योतिष के अनुसार मीन राशि के लोग स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इनके विचारों से लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग विनम्र दिल वाले इंसान होते हैं। ये काल्पनिक दुनिया में ज्यादा रहते हैं। इनके पास धन आवश्यकता से अधिक होने के कारण कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। इस राशि के लोगों को युवा अवस्था में ही धन, वैभव, ऐश्वर्य एवं भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। ये ईश्वर के भक्त होते हैं, लेकिन अंध भक्ति का दिखावा नहीं करते हैं। ये अपने माता पिता के प्रति श्रद्धावान एवं उनकी सहायता करने में आगे होते हैं।

उदार और दयालु स्वभाव के होते हैं 

मीन राशि के लोग स्वभाव से अत्यंत दयालु और उदार होते हैं। ये लोग किसी पर भी बहुत आसानी से विश्वास कर लेते हैं। ज्यादा इमोशनल होने की वजह से कई बार लोग इनके इस स्वभाव का फायदा उठा लेते हैं। ये लोग सहज और कलात्मक होते हैं। मीन राशि वाले परिवार के लिए समर्पित होते हैं। ये अपने व्यवसाय को बार-बार बदलते रहते हैं। परिवार में यदि कोई भी समस्या होती है तो वे शीघ्र दूर करने की कोशिश करते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:आपकी राशि बताएगी कि कौन है आपका दोस्‍त और कौन है दुश्‍मन

दूसरों की मदद करते हैं 

दान देने के लिए ये हमेशा तत्पर रहते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मीन राशि के लोग पैसों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं, फिर भी सामान्य जीवन व्यतीत करने के लिए पैसे जमा करते हैं। मीन राशि के लोग बहुत ही दोस्ताना स्वभाव के होते हैं। ये लोग नि:स्वार्थ स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा कुछ पाने की उम्मीद के बिना दूसरों की मदद करते हैं। दोस्तों की जरूरत को हमेशा अपनी जरूरत समझते हैं। 

मीन राशि की लव लाइफ

love horoscope pisceas zodiac

प्यार को देते हैं अहमियत 

मीन राशि के जातक प्यार को अभूतपूर्व मानते हैं। उनके लिए प्यार किसी चमत्कार जैसा है। ये लोग प्यार में स्वार्थ बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। उनका मानना होता है कि प्यार सिर्फ देने के नाम है। इसलिए ये लोग सामने वाले से ज्यादा उम्मीद किए बिना ही सिर्फ अपना प्यार लुटाते हैं। इनका माना होता है कि यदि प्यार जिंदगी में है तभी इसके मायने हैं। प्रेम इनके लिए अत्यंत पवित्र एहसास होता है। इसके बिना जीवन अधूरा होता है। 

इसे जरूर पढ़ें:मीन लव हॉरोस्कोप 2022: इस वर्ष कैसे रहेंगे आपके प्रेम और वैवाहिक संबंध, पंडित जी से जानें

इन्हें आपसी झगड़े पसंद नहीं होते हैं 

प्यार को अहमियत देने वाली मीन राशि के लोग कभी भी अपने रिश्तों में मनमुटाव या लड़ाई झगडे पसंद नहीं करते हैं। ये लोग प्यार के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी भी तरह का लड़ाई झगड़ा जल्द ख़त्म हो जाये इसलिए शीघ्र ही नरम हो जाते हैं। चूंकि ये प्यार में लड़ाई झगड़ा नहीं चाहते हैं, इसलिए मीन राशि के लोगों के साथ अन्य राशियों के लोगों की अनबन कम होता है। ये प्यार में चीजों को देने में या क्षमा करने में विश्वास करते हैं। स्वभाव से काफी विनम्र होते हैं। अपने प्रेमी या जीवनसाथी को बहुत ज्यादा सम्मान देते हैं। 

प्यार में अच्छी भाषा को अहमियत देते हैं 

pisceas zodiac traits

इनमें समाजसेवा की प्रवृति होने की वजह से ये कभी भी समझौता कर लेते हैं। ये कोमल और निःस्वार्थ होते हैं व् किसी को जल्दी अपने दिल की बात नहीं बताते हैं। इनके विचार दूसरों से बिलकुल अलग होते हैं। प्यार में ये बहुत अच्छी भाषा का प्रयोग करते हैं। अपने साथी या प्रेमी को बहुत सम्मान देते हैं और सम्मान वाली भाषा का प्रयोग करते हैं। लेकिन कई बार यदि प्यार में इन्हे धोखा मिल जाए तो ये गलत रास्ते पर भी जा सकते हैं। ये प्यार की गहराई तक नहीं जाते हैं और ऊपरी दिखावे से ही दूसरों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। यदि आप मीन राशि के साथ प्यार या वैवाहिक संबंधों में हैं तो भूलकर भी इन्हें धोखा न दें।

किस राशि से बन सकते हैं मीन के अच्छे संयोग 

मीन राशि एक ऐसी राशि के जो किसी भी अन्य राशि के साथ अच्छे संयोग बना सकती है। लेकिन यदि बात शादी या प्रेम संबंधों की है तो मीन के साथ मकर राशि का मेल सबसे अच्छा है। इसके अलावा मीन राशि की लड़कियों के लिए वृश्चिक राशि सबसे अच्छा मेल माना जाता है। 

अगर आपकी राशि भी मीन है तो हमें उम्मीद है कि ये ज्योतिषीय अनुमान आपके लिए काफी हद तक ठीक होगा। हालांकि ये समय और ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार बदल भी सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and pixabay 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

मीन राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

मीन प्रेमियों के लिए वृश्चिक, कर्क तथा मीन राशि वाले जातक अच्छे साथी साबित होते हैं।

मीन राशि का जीवनसाथी कौन सी राशि का होना चाहिए?

मीन राशि के लिए वृश्चिक, कर्क और मकर राशि विवाह बंधन में बंधने के लिए सबसे अनुकूल और सहज होती है।

Meen राशि की मित्र राशि कौन सी है?

मेष, कर्क, सिंह, धनु राशि वालों के साथ इनकी मित्रता रहेगी तथा इनसे अच्छे संबंध बनते रहेंगे। वृषभ, मिथुन, कन्या तथा तुला राशि वालों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। इनके मित्र सभी प्रकार के होते हैं।

मीन राशि को क्या पसंद है?

मीन राशि के जातक कलात्मक विचारों के होते हैं। मीन राशिफल के अनुसार, कला, संगीत, साहित्य लेखन जैसे विषय मीन राशि वालों के प्रिय विषय होते हैं। यदि शिक्षा क्षेत्र में जातक इन विषयों का चुनाव करते हैं तो जातक अधिक सफलता प्राप्त होती है।