रोहित शर्मा की आईपीएल में कितनी सेंचुरी है? - rohit sharma kee aaeepeeel mein kitanee senchuree hai?

भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने लगभग एक दशक लंबे करियर कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जहां उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं, वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में भी रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा है।

सबसे खास बात यह है कि वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अभी तक खेले गए प्रत्येक आईपीएल सीज़न में हिस्सा लिया है। मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले वह डेक्क्न चार्जेर्स का हिस्सा थे। आईपीएल सीज़न 2009 में इस टीम को ख़िताब जिताने में रोहित शर्मा का भी अहम योगदान था। लेकिन, इसके अलावा भी आईपीएल में कई रोहित के नाम कई दिलचस्प रिकॉर्ड हैं।

आइए जानते हैं रोहित शर्मा के आईपीएल रिकॉर्ड्स के बारे में:

1.रोहित शर्मा कुल मिलाकर ने 4 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया है।

2.सबसे पहली बार वह 2009 में डेक्क्न चार्जर्स की आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रहे। उसके बाद अगले तीनों आईपीएल ख़िताब उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में जिताये। आईपीएल सीज़न 2013, 2015 और 2017 में उन्होंने ना केवल अपने बल्ले से बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी शानदार प्रदर्शन किया।

3.रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 173 मैच खेले हैं जिसमें 31.86 की औसत से कुल 4403 रन बनाए हैं, इसमें एक शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।

4.रोहित शर्मा ने आईपीएल में अभी तक 379 चौके और 149 छक्के लगाए हैं

5.रोहित शर्मा आईपीएल में हैट्रिक भी ले चुके हैं, इन्होंने यह कारनामा 2009 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था जब वह डेक्कन चार्जेर्स के लिए खेलते थे। अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी उनके शिकार थे।

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतक

रोहित शर्मा की आईपीएल में कितनी सेंचुरी है? - rohit sharma kee aaeepeeel mein kitanee senchuree hai?

2007 में भारत के लिए वनडे और टी20 डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा मौजूदा दौर के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित ने भारत के लिए अपना पहला वनडे शतक 2010 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में लगाया। 2013 में उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाने का भी कारनामा किया और अभी तक वनडे में रिकॉर्ड तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं।

नंबर साल विरूद्ध स्कोर जगह
1. 2010 जिम्बाब्वे 114 बुलावायो
2. 2010 श्रीलंका 101* बुलावायो
3. 2013 ऑस्ट्रेलिया 141* जयपुर
4. 2013 ऑस्ट्रेलिया 209 बैंगलोर
5. 2014 श्रीलंका 264 कोलकाता
6. 2015 ऑस्ट्रेलिया 138 मेलबर्न
7. 2015 बांग्लादेश 137 मेलबर्न
8. 2015 दक्षिण अफ्रीका 150 कानपुर
9. 2016 ऑस्ट्रेलिया 171* पर्थ
10 2016 ऑस्ट्रेलिया 124 ब्रिसबेन
11. 2017 बांग्लादेश 123* बर्मिंघम
12. 2017 श्रीलंका 124* पल्लेकेले
13. 2017 श्रीलंका 104 कोलंबो
14. 2017 ऑस्ट्रेलिया 125 नागपुर
15. 2017 न्यूजीलैंड 147 कानपुर
16. 2017 श्रीलंका 208* मोहाली
17. 2018 दक्षिण अफ्रीका 115 पोर्ट एलिजाबेथ
18. 2018 इंग्लैंड 137* नॉटिंघम
19. 2018 पाकिस्तान 111* दुबई
20. 2018 वेस्टइंडीज 152* गुवाहाटी
21. 2018 वेस्टइंडीज 162 मुंबई
22. 2019 ऑस्ट्रेलिया 133 सिडनी
23. 2019 दक्षिण अफ्रीका 122* साउथैम्पटन
24. 2019 पाकिस्तान 140 मैनचेस्टर
25. 2019 इंग्लैंड 102 बर्मिंघम
26. 2019 बांग्लादेश 104 बर्मिंघम
27. 2019 श्रीलंका 103 लीड्स
28. 2019 वेस्टइंडीज 159 विशाखापट्ट्नम
29. 2020 ऑस्ट्रेलिया 119 बैंगलोर

*19 जनवरी 2020 तक अपडेटेड

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतक

रोहित शर्मा की आईपीएल में कितनी सेंचुरी है? - rohit sharma kee aaeepeeel mein kitanee senchuree hai?

टेस्ट क्रिकेट में रोहित ने 2013 में डेब्यू किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मैचों में ही दो शतक जड़ दिए। हालांकि उसके बाद से रोहित टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा नहीं रह सके और इसी वजह से उनके नाम कुल मिलाकर सिर्फ तीन टेस्ट शतक ही हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें 2019 टेस्ट सीरीज में ओपनर बनने का मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने दो शतक जड़ दिए।

नंबर साल विरूद्ध स्कोर जगह
1. 2013 वेस्टइंडीज 177 कोलकाता
2. 2013 वेस्टइंडीज 111* मुंबई
3. 2017 श्रीलंका 102* नागपुर
4. 2019 दक्षिण अफ्रीका 176 विशाखापट्टनम
5. 2019 दक्षिण अफ्रीका 127 विशाखापट्टनम
6. 2019 दक्षिण अफ्रीका 212 रांची

* 24 नवंबर, 2019 तक अपडेटेड

रोहित शर्मा की आईपीएल में कितनी सेंचुरी है? - rohit sharma kee aaeepeeel mein kitanee senchuree hai?

टी20 में भी रोहित शर्मा के नाम फ़िलहाल चार शतक दर्ज़ हैं, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था।

नंबर साल विरूद्ध स्कोर जगह
1. 2015 दक्षिण अफ्रीका 106 धर्मशाला
2. 2017 श्रीलंका 118 इंदौर
3. 2018 इंग्लैंड 100* ब्रिस्टल
4. 2018 वेस्टइंडीज 111* लखनऊ

*10 जनवरी, 2020 तक अपडेटेड

रोहित शर्मा का आईपीएल में हाई स्कोर कितना है?

साथ ही, उनकी कप्तानी में पूरी तरह फीकी दिखी है. कहने का मतलब यह हुआ कि रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 'फ्लॉपमैन' बनकर रह गए हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 में अबतक 12 मुकाबलों में 18.16 के एवरेज से 216 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 125.28 और बेस्ट स्कोर 43 रन रहा है.

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में कितने रन बनाए?

आईपीएल 2022 में रोहित ने कुल 14 मुकाबलों में 19.14 की एवरेज से कुल 268 रन बनाए.

रोहित शर्मा कितने कमाते हैं?

दोनों ही खिलाड़ियों की कमाई का जरिया मैच फीस, तमाम ब्रांड्स एंडोर्समेंट और लीग क्रिकेट है. रोहित शर्मा की मंथली इनकम 1.2 करोड़ रुपये से अधिक है. वहीं, 39 करोड़ की संपत्ति के मालिक बाबर आजम हर महीने 25-50 लाख रुपये कमाते हैं.

रोहित शर्मा का फोन नंबर क्या है?

reason behind dhoni kohli rohit jersey number | क्यों धोनी 7, कोहली 18 और रोहित 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं?