राप्ती नदी (Rapti River) या पश्चिम राप्ती नदी (West Rapti River) नेपाल के मध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह घाघरा नदी (कर्णाली नदी) की एक उपनदी है, जो स्वयं गंगा नदी की एक उपनदी है।[1][2] विवरण[संपादित करें]राप्ती नदी मध्य नेपाल के दक्षिणी भाग की निचली पर्वतश्रेणियों में प्यूथान नगर के उत्तर से निकलती है। गंगा के मैदान में उतरने से पूर्व यह कुछ दूर तक शिवालिक पर्वत के समांतर पश्चिम दिशा में बहती है और मैदानी भाग में पूर्व एवं दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशाओं में प्रवाहित होकर बरहज नगर (जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) के समीप घाघरा नदी से मिलती है। यह उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर एवं गोरखपुर जिलों के धान एवं गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के मध्य से होकर बहती है। बाँसी,डुमरियागंज एवं गोरखपुर इस नदी पर स्थित मुख्य नगर हैं। इसकी सहायक नदियों में मुख्यत: उत्तर के तराई प्रदेश से निकलनेवाली छोटी छोटी अनेक नदियाँ हैं। नदी की कुल लंबाई ६०० किलोमीटर है। यह गोरखपुर से नीचे की ओर बड़ी नौकाओं द्वारा नौगम्य है। पूर्वी राप्ती[संपादित करें]पूर्वी राप्ती एक छोटी सी नदी है जो नेपाल के चितवन घाटी (भीतरी तराई) से पश्चिम की ओर प्रवाहित होकर अन्ततः भारतीय सीमा से थोड़ा पहले नारायणी (गण्डकी) में मिल जाती है। इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
राप्ती नदी के किनारे कौन सा शहर है?यह उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर एवं गोरखपुर जिलों के धान एवं गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के मध्य से होकर बहती है। बाँसी,डुमरियागंज एवं गोरखपुर इस नदी पर स्थित मुख्य नगर हैं।
राप्ती नदी का उदगम स्थल कहाँ है?राप्तीराप्ती नदी / स्रोतnull
राप्ती नदी का दूसरा नाम क्या है?ऐसा माना जाता है कि राप्ती नदी का प्रवाह पथ प्राचीन काल से नेपाल और उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में था। इसे नेपाल और उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में अचिरवती या ऐरावती के नाम से पुकारा जाता था।
गोरखपुर में कितनी नदियां हैं?सामान्य विवरण :. |