सुबह सेब का सिरका कैसे पियें? - subah seb ka siraka kaise piyen?

एप्पल साइडर विनेगर एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। सदियों से खाना पकाने और चिकित्सा में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाले कई चमत्कारिक गुण हैं। जिनमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी शामिल हैं। इतना ही नहीं वजन कम करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने , रक्त शकर्रा के स्तर को कम करने और डायबिटीज के लक्षणों में सुधार करने के लिए इसे पीना बहुत फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर के इतने गुणों के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इसे दिन के किस समय पीना चाहिए। सुबह या फिर रात।

सेब का सिरका चीनी को फर्मेंट करके बनाया जाता है। यह मैाजूद एक्टिव कंपाउड्स को एसिटिक एसिड में बदल देता है, जिससे हमें ढेरों स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए इसका सेवन रोज करते हैं। लेकिन इसे पीने को लेकर अब भी भ्रम बना हुआ है। लोग कंफ्यूज हैं कि इसे पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा है। आपकी मदद के लिए इस आर्टिकल में हम आपका भ्रम दूर करने की कोशिश करेंगे।

वजन घटाने में कैसे मददगार है सेब का सिरका

सुबह सेब का सिरका कैसे पियें? - subah seb ka siraka kaise piyen?

एप्पल साइडर विनेगर लैस कैलेारी के साथ बेस्ट डिटॉक्सीफाइंग ड्रिंक है। इसे पीने से ब्लड शुगा को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मेटाबॉलिज्म में सुधार और फैट बर्निंग प्रोसेस में तेजी आती है। सेब के सिरका के नियमित सेवन से ह्रदय स्वास्थ्य, सहनशक्ति अच्छी हो जाती है। कुछ अध्ययनों से अनुसार एप्पल साइडर विनेगर शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर वजन को कंट्रोल करते हैं।
(फोटो साभार: istock by getty images)

कमर का साइज घटाने से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने तक, बहुत लाभकारी है सेब का सिरका

सेब का सिरका रात या दिन में पीना बेहतर है

सुबह सेब का सिरका कैसे पियें? - subah seb ka siraka kaise piyen?

कई लोग इस सवाल का जवाब जानने चाहते हैं कि सेब का सिरका रात में या फिर दिन कब पीना चाहिए। वैसे कुछ लोग सुबह के समय सबसे पहले नियमित रूप से ड्रिंक के डिटॉक्सीफाइंग और वेट लॉस के फायदे लेते हैं। तो कुछ भोजन से पहले ये ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। देखा जाए, तो दिन के समय इसका सेवन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आपका लक्ष्य क्या है, सेब साइडर विनेगर का सेवन उस पर निर्भर करता है। बताते हैं कैसे-

वेटलॉस के लिए सुबह सेब का सिरका पीना है बेहतर

सुबह सेब का सिरका कैसे पियें? - subah seb ka siraka kaise piyen?

सुबह सेब का सिरका पीने से वजन तेजी से घटता है और फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है। चूंकि, यह मुख्य रूप से एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट हैं, सुबह एप्पल साइडर सिरका घूंठ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता है। सुबह के समय इसे पीने वालों का मानना है कि यह पीएच लेवल को संतुलित करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे पीने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। यह थकान को दूर करके दर्द में कमी ला सकता है। हालांकि सेब के सिरके का तीखा स्वाद कुछ लोगों में मितली पैदा कर सकता है।

रात में सोने से पहले इस तरह करें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

क्या रात में सेब का सिरका पीना फायदेमंद है

सुबह सेब का सिरका कैसे पियें? - subah seb ka siraka kaise piyen?

रात में एप्पल साइडर विनेगर पीना एक विकल्प है। लेकिन रात में सोने से पहले इसे पीने से वजन सीधे नहीं घटता। यह वजन बढ़ाने को प्रभावित करने वाले कारकों को नियंत्रित करने में मदद करता है। कुछ लोगों के अनुसार सोने से पहले सेब साइडर सिरका ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है और इसे पचाना बेहद आसान है। हालांकि खाना खाने के तुरंत बाद इसे पीने से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।

तो क्या करना चाहिए

सुबह सेब का सिरका कैसे पियें? - subah seb ka siraka kaise piyen?

सेब का सिरका दिन में कब पीना चाहिए, इसे लेकर कोई शोध नहीं है। लेकिन इसे खाली पेट पीने की सलाह जरूर दी जाती है। ऐसा करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदा होता है। यह पाचन को बढ़ावा देता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर जबरदस्त फैटलॉस होता है। इसलिए सुबह खाली पेट पीना अच्छा समय हो सकता है। इसे पीने के 20-30 मिनट बाद ही कुछ खाएं। यदि आप अतिरिक्त वजन घटाना चाहते हैं तो इसमें शहद, अदरक या नींबू मिलाकर पी सकते हैं।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

सुबह सेब का सिरका कैसे पियें? - subah seb ka siraka kaise piyen?

सुबह सेब का सिरका कैसे पियें? - subah seb ka siraka kaise piyen?

Benefits Of Apple Cider Vinegar In Hindi: सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। सेब का सिरका विटामिन बी, एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड, कैरोटेनॉयड्स और बीटा कैरोटेनॉयड्स, एंटी-माइक्रोबियल गुणों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। हम में से ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेब का सिरका पीने से भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं? बस आपको इसका सही तरीके सेवन करना है। रात में सेब का सिरका पीने से क्या फायदे मिलते हैं? इसके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए जानते है रात में सेब का सिरका पीने के फायदे (raat mein seb ka sirka peene ke fayde)।

रात में सेब का सिरका पीने के फायदे- Benefits Of Apple Cider Vinegar At Night In Hindi

1. सांसों की बदबू और एलर्जी से छुटकारा मिलता है

डायटीशियन गरिमा के अनुसार सेब के सिरके में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को विकसित होने से रोकते हैं। यह सांस की बदबू से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा पेट या आंतों के संक्रमण से लड़ने में भी मददगार है, जो त्वचा में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। जिससे यह त्वचा में एलर्जी के जोखिम को भी कम करता है।

सुबह सेब का सिरका कैसे पियें? - subah seb ka siraka kaise piyen?

इसे भी पढें: दूध में शहद मिलाकर पिएं महिलाएं, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

2. ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है

सुबह की तरह रात में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। सेब का सिरका पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है और ब्लड शुगर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मददगार है।

3. वजन घटाने में मदद मिलती है

डायटीशियन गरिमा के अनुसार ऐसे कई अध्ययन हैं जिनमें यह दिखाया गया है कि सेब का सिरका पीने से वजन घटाने के साथ ही शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने में मदद मिलती है।  यह पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार है, जिससे आपको अधिक और तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

4. पेट के लिए फायदेमंद है

अगर आप रात को सोने से 30 मिनट पहले सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच, सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स का जोखिम भी कम होता है।

इसे भी पढें: हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके स्रोत

रात में सेब का सिरके का सेवन कैसे करें- How To Drink Apple Cider Vinegar At Night

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको कभी भी एप्पल साइडर विनेगर का सीधे तौर पर सेवन करने से बचना चाहिए। आपको हमेशा सेब के सिरके को पीने से पहले पानी मिलाकर पतला कर लेना चाहिए, क्योंकि यह आपके गले को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही पेट के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप रात को सोने से पहले 15-20 ml सेब के सिरके में 2-3 चम्मच पानी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

सेब का सिरका सुबह कैसे पियें?

सबसे पहले आप एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच से ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर न मिलाएं और देखें कि इसे खाने के बाद आप कैसा महसूस करते हैं। अगर आप हल्का और बेहतर महसूस करते हैं, तो आप इसे रोजाना सुबह पी सकते हैं। रात में एप्पल साइडर विनेगर पीना- सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने के बारे में कई बाते हैं।

सेब का सिरका कब और कैसे पीना चाहिए?

एप्पल साइडर वेनेगर पीने का तरीका आपको 2 चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर लेना है इसमें आधा नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच पिंक सॉल्ट जिसे सेंधा नमक कहते हैं. इन चीजों को एक गिलास पानी में डालकर पी लें. आप इसी तरह एक बार रात को खाना खाने से पहले भी पी सकते हैं. इससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी.

सेब का सिरका खाली पेट पीने से क्या होता है?

एप्पल साइडर विनेगर के हेल्थ बेनिफिट्स एप्पल साइडर विनेगर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है. -अगर वजन नहीं घट रहा है तो अपनी डाइट में एप्पल साइडर विनेगर को शामिल करें. वजन घटाने में बहुत मददगार है सेब का सिरका. -एसिडिटी, जलन, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है एप्पल साइडर विनेगर.

सेब का सिरका कैसे खाना चाहिए?

आपको हमेशा सेब के सिरके को पीने से पहले पानी मिलाकर पतला कर लेना चाहिए, क्योंकि यह आपके गले को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही पेट के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप रात को सोने से पहले 15-20 ml सेब के सिरके में 2-3 चम्मच पानी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।