आशा ही जीवन का मुख्य आधार है कविता - aasha hee jeevan ka mukhy aadhaar hai kavita

मनुष्य को अपना सुखी जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। जीवन में 'रात व दिन' की तरह आशा व निराशा के क्षण आते जाते रहते हैं। आशा जहां जीवन में संजीवनी शक्ति का संचार करती है वहीं निराशा मनुष्य को पतन की तरफ ले जाती है। निराश मानव जीवन में उदासीन और विरक्त होने लगता है। उसे अपने चारों तरफ अंधकार नजर आता है। निराशा का संबंध एकतरफा सोच भी है। साथ ही मनुष्य के दृष्टिकोण पर भी आधारित है, मनुष्य जिस तरह की भावनाएं रखता है वैसी ही प्रेरणाएं मिलती हैं। जो लोग स्वयं के लाभ के लिए जीवन भर व्यस्त रहते हैं उन्हें जीवन में निराशा, अवसाद, असंतोष ही परिणाम में मिलता है। यह एक बड़ा सत्य है कि जो लोग जीवन में परमार्थ सेवा एवं जनकल्याण का कार्य करते हैं उनमें आशा उत्साह होता है, जिसके आधार पर वह कठिन से कठिन कार्यो में सफलता प्राप्त करता है। मनुष्य दूसरे की सेवा करके निराशा से बचता रहता है। परोपकार करने वाले लोगों पर कभी भी निराशा अपना दबाव नहीं बना पाती। निराशा तो एक ऐसी व्यथा है जो स्वयं को तो परेशान रखती है साथ दूसरों का भी कल्याण नहीं कर पाती। जहां आशा है उत्साह है वहीं सफलता है। मनुष्य विजयश्री तो पाता है, किंतु जीवन में आशा उत्साह से कार्य पूरे होते हैं।

कार्य कैसा भी हो, यदि मनुष्य आशा और उत्साह के साथ करेगा तो पूरा होगा और यदि आशा व उत्साह की कमी है तो असफलता ही हाथ लगेगी। आशा को लेकर जीवन जीने में सफलता व आनंद, दोनों प्राप्त होते हैं। निराश मनुष्य अपने कर्तव्यों को हीनभावना से देखता है और इस तरह से उसका जीवन दुखी रहता है। उसे सफलता की मंजिल नहीं मिलती। जितने भी महापुरुष, वैज्ञानिक हुए हैं वे सब आशा व उत्साह से भरे थे। जो आशावादी उत्साही हैं उन्हें उनके जीवन में कभी भी दुख नहीं मिलता। जीवन संघर्षो से लड़कर जीने में ही मजा है और उसी में आनंद है, क्योंकि संघर्ष मनुष्य आशा को लेकर करता रहता है। आशा ही विजय, सफलता, सुख व आनंद सब कुछ दिलाती है।

[डॉ. जयप्रकाश शुक्ल]

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

मनुष्य के जीवन मे सुख दुःख तो आते ही रहते है लेकिन मनुष्य के जीवन मे एक उम्मीद का होना जरुरी है अगर मनुष्य दुःख को बड़ा समझ निराश होकर बैठा है ओर उसको जीवन मे आगे बढ़ने का रास्ता नही मिल रहा तो उसका जीवन व्यर्थ है मनुष्य को अपने अंदर की निराशा को भगाना होगा जिसके लिए उसे  अपने अंदर एक आशा की किरण को जगाना होगा

तभी वो अपने दुःख को दूर भगा  खुशी खुशी जीवन मे आगे बढ़ सकता है आज हम इस पोस्ट मे  जीवन की आशा पर कविता लाये है उम्मीद है आपको पसंद आयेगी

आशा ही जीवन का मुख्य आधार है कविता - aasha hee jeevan ka mukhy aadhaar hai kavita

आशा पर कविता :-निराशा से भरे मन को 

आशा पर कविता 

 निराशा से भरे  मन को

हम सबको खाली करना होगा

उस खाली पड़े मन मे

हमें  आशाओ  को  भरना  होगा

 आज हमारा  नही हे तो 

कल को हमें  अपना करना  होगा

जीवन मे आये  संकट से 

 हमें अब  नही डरना होगा 

इस अंधकार रूपी जीवन मे 

हमें दीपक बनकर जलना होगा 

सच्चाई के रास्ते मे हमें आगे बढ़ना होगा

बुराई बुलाएगी  हमें  अपनी ओर

हमें उसे  अनदेखा करना होगा

निराशा से भरे सागर मे

हमें हिम्मत रखकर तैराना होगा

जीवन मे आयेगी  बहुत कठिनाईया 

हमें  उनके सामने  नही झुकना है 

इन कठिनाइयों का हल ढूढ़ कर

हमें जीवन मे आगे  बढ़ना है |

                                                         V singh

आशा पर कविता 

इंसान  बैठा सड़क किनारे

सर पर हाथ लगाए किस्मत को  कोस रहा

उदासी है उसके चहरे मे

मन मे निराशा ने जन्म लिया|

अगर आशा का  एक दीपक

इंसान अपने मन मे जलायेगा

मेहनत करके अपने जीवन के

सभी कष्टों को दूर भगायेगा|

                               V singh

आशा पर कविता 

आशा  है एक माँ को उसका बेटा

जिंदगी मे सफल हो जायेगा 

आशा  है एक  पिता को उसका बेटा

   जिम्मेदारीयों को अपनायेगा 

आशा  है इंसान को उसके

सपने  पुरे हो जायेगे

आशा  है जीव -जंतुओ को उन्हें

आज कुछ अच्छा खाने को मिल जायेगा 

आशा  है एक गरीब किसान को

 उसकी फसल इस बार अच्छी होंगी  

आशा  है बंजर धरती को उसपे

एक दिन पानी जमकर बरसेगा

आशा  है उसी धरती पर पड़े बीज को वो भी

एक दिन  पेड़ बनकर हवा मे लहरायेगा

आशा जरुरी है जिंदगी मे

निराशाओ को मिटाने के लिए

मेहनत जरुरी है जीवन मे

इन आशाओ को पाने के लिए 

                                            V singh

Read more poetry 

पेड़ बचाओ जीवन बचाओ पर कविता

कन्या भ्रूणहत्या पर कविता 

कोरोना पर जागरूप कविता 

भारत के वीर जवान पर कविता 

बेजुबान जानवरो पर कविता 

शिव, महादेव पर कविता 

Valentine day poem and Quotes in hindi ❤❤

आशा करते है आपको आशा पर कविता ( निराशा से भरे मन को )अच्छी लगी होंगी आपका इस ब्लॉग को प्यार देने के लिए दिल से 'धन्यवाद '

जीवन में आशा का क्या महत्व है?

आशा ही जीवन है और इस को जीवन इसलिए कहा गया है कि इससे जीने की प्रेरणा मिलती हैं। आशा से बल मिलता है । आशावादी कभी हतोत्साहित नहीं होता और उसमें जीवन की उन्नति की , सफलता और जीत की लाखों सम्भावनाएँ अंगड़ाइयाँ लेती हैं ।

जीवन में आशावादी दृष्टिकोण क्यों?

जीवन में सफल होकर सुखी रहना चाहते हैं तो आशावादी बनें। जिन कल्पनाओं को हम साकार करने के लिए बार-बार प्रय| करते हैं। प्रयास के आरंभिक दौर में वह हमें असंभव व अजेय प्रतीत होती है। पर जैसे-जैसे हम आशा के साथ कोशिशों में जुटे रहते हैं उन्हें हम साकार करने के निकट पहुंच जाते हैं।

कविता में कौन कौन सी पंक्तियां हैं जो हमारे अंदर आशा का संचार करती है?

नीरज की कविता जीवन नहीं मरा करता है निराशा के इन्हीं क्षणों से हमें मुक्त कर आशा का संचार करती है। बच्चों का हृदय बड़ा निश्छल होता है । उनमें किसी प्रकार के भेद-भाव नहीं होते। जैसे-जैसे वे बड़े होने लगते हैं, उनके भीतर भेदमूलक व्यवहार उनके व्यक्तित्व में झलकने लगते हैं