बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - besan mein kya milaakar chehare par lagaen?

अगर आपका चेहरा डल और बुझा-बुझा दिखता है तो आप बेसन का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की तीन बड़ी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। 

Besan Face Pack for Skin Whitening: बेसन किचन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण इंग्रीडिएंट है। सुबह-सुबह जल्दबाज़ी में नाश्ता बनाना हो या फिर किसी स्नैक की तैयारी करनी हो बेसन हमारे काम जरूर आता है। बेसन का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए ही नहीं किया जाता बल्कि ये ब्यूटी के लिए भी एक रामबाण नुस्खा माना जाता है। जहां तक बात हो रही है बेसन की तो हमारी दादी-नानी के समय से भी इसे एक बहुत ही अच्छा ब्यूटी इंग्रीडिएंट माना जाता रहा है। पर अगर बात बेसन की करें तो क्या आप जानते हैं कि इससे कितनी तरह की समस्याओं को हल कर सकता है?

अगर बात बेसन के फेस पैक की हो रही है तो उसका इस्तेमाल ऑयली स्किन वाले, ड्राई स्किन वाले और कॉम्बिनेशन स्किन वाले भी कर सकते हैं। अगर आपको ये बताया जाए कि बेसन आपकी चेहरे की रंगत वापस लौटाने के लिए, आपके चेहरे से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए और चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने के लिए बहुत काम का साबित हो सकता है तो? बेसन से आपकी ये तीन समस्याएं हल हो सकती हैं और आपको इसे लेकर ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं है। 

1. चेहरे की खोई रंगत वापस लौटाने के लिए ऐसे करें बेसन का इस्तेमाल-

बेसन का इस्तेमाल आप चेहरे की खोई हुई रंगत लौटाने के लिए भी कर सकती हैं। गर्मियों के समय में टैनिंग और सनबर्न के कारण परेशानियां ज्यादा होती हैं। ऐसे समय में बेसन और एलोवेरा आपकी टैनिंग की समस्या और सनबर्न की समस्या को कम कर सकता है। 

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - besan mein kya milaakar chehare par lagaen?

इसे जरूर पढ़ें- स्किन को साफ करने से लेकर बालों की ग्रोथ तक, खाने के अलावा बेसन के हैं ये 10 फायदे

सामग्री-

  • 1 चम्मच बेसन
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल

इन दोनों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और फिर इसे सूखने दें। एक बार ये सूख जाए तो फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में तीन बार किया जा सकता है और ये आपके चेहरे की रौनक लौटाने में मदद कर सकता है। 

2. ब्लैकहेड्स के लिए बेसन का फेस पैक- 

अगर आपको ब्लैकहेड्स की समस्या है तो बेसन का फेस पैक आपके लिए भी बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए बेसन के साथ पपीते का इस्तेमाल किया जा सकता है।  

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - besan mein kya milaakar chehare par lagaen?

सामग्री- 

  • चार-पांच पके पपीते के पीस
  • 1 चम्मच बेसन
  • गुलाब जल 

इन सभी चीज़ों के अच्छी तरह से मिक्स करें और एक पेस्ट वाली कंसिस्टेंसी बनाएं। ये ध्यान रखें कि पपीता पूरी तरह से मैश किया हुआ होना चाहिए। इसे लगाकर अपने चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को हल्का नम कर उंगलियों की मदद से इसे छुड़ाएं। फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें और पैट ड्राई कर इसे मॉइश्चराइज करें।  

इसे जरूर पढ़ें- घर पर आसानी से बेसन बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

3. ऑयली स्किन की समस्या को हटाने के लिए बेसन का फेस पैक- 

अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है और इसके कारण आपको परेशानी होती है तो बेसन का फेस पैक उसके लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - besan mein kya milaakar chehare par lagaen?

सामग्री- 

  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच बेसन 
  • गुलाब जल  

इन सभी चीज़ों को इस तरह से मिलाना है जिससे पेस्ट जैसी कंसिस्टेंसी बन जाए। इसे अपने चेहरे पर लगाकर बहुत ही अच्छी तरह से सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरा खिंचा-खिंचा लगेगा, लेकिन आप उसके लिए लाइट मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं। 

हर किसी के चेहरे पर देसी नुस्खों का असर अलग तरह से होता है और अगर ऐसे में आपको DIY चीज़ें सूट नहीं करती हैं तो आप उनका इस्तेमाल डॉक्टर से बात करने के बाद ही करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - besan mein kya milaakar chehare par lagaen?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

पुराने समय से ही बेसन का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

बेसन का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए नहीं किया जाता है। बल्कि पुराने समय से ही ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर निखार लाने के लिए बेसन का उपयोग करती हैं। 

अक्सर महिलाएं ग्लोइंग स्किन के लिए ट्रीटमेंट और महंगे फेशियल करवाती हैं। इनमें काफी पैसे खर्च होते हैं और ग्लो भी केवल कुछ ही दिनों तक रहता है।

फेस पैक स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। क्या आप भी सोने जैसा निखार पानी चाहती हैं? तो इसके लिए ट्राई करें बेसन से बने पैक। चलिए जानते हैं इन्हें बनाने से लेकर इस्तेमाल करने का तरीका। 

तरीका-1

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - besan mein kya milaakar chehare par lagaen?
बेसन से बने पैक का इस्तेमाल करने से डेड स्किन स्किन रिमूव होती है। जिससे आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीक। 

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच शहद
  • दही (आवश्यकतानुसार)

बनाने का तरीका

  • एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और दही डालें। 
  • फिर चम्मच की मदद से सभी चीजों को मिलाएं।
  • यह पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। तभी यह चेहरे पर असर दिखाएगा। 
  • लीजिए तैयार है आपका बेसन फेस पैक। 

लगाने का तरीका 

  • सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। 
  • फिर ब्रश से इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। 
  • अब अपन चेहरा साफ कर लें। 
  • आपको असर साफ दिखने लगेगा। 
  • इस पैक का उपयोग हफ्ते में 2-3 बार जरूर करें। 

तरीका-2

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - besan mein kya milaakar chehare par lagaen?
टैनिंग के कारण भी त्वचा का निखार छिन जाता है। इससे हमारी स्किन डल नजर आने लगती है। इसके लिए भी आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 2 चुटकी हल्दी
  • नींबू के रस की कुछ बूंदें

बनाने का तरीका

  • किसी भी छोटे बर्तन में 2 चम्मच बेसन, 2 चुटकी हल्दी और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। 
  • इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • लीजिए बन गया आपका बेसन फेस पैक।

लगाने का तरीका

  • इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें।
  • फिर करीब 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। (कॉफी से इस तरह करें फेशियल)
  • इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो नींबू का इस्तेमाल न करें। 

इसे भी पढ़ें: मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

त्वचा पर बेसन लगाने के फायदे

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - besan mein kya milaakar chehare par lagaen?

  • बेसन की मदद से आप अनचाहे बालों की समस्या को भी कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको त्वचा पर रोजाना बेसन का उपयोग करना होगा। 
  • त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए भी बेसन फायदेमंद होता है।
  • अगर आप इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं तो आप हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाकर स्किन पर लगा सकती हैं। 
  • ऑयली त्वचा के लिए भी बेसन वरदान साबित हो सकता है। 
  • बेसन लगाने से आपकी त्वचा जवां नजर आने लगेगी। 
  • आप बेसन को फेस वॉश के रूप में भी उपयोग कर सकती हैं। यह त्वचा से गंदगी को हटाता है। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - besan mein kya milaakar chehare par lagaen?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

बेसन से चेहरे को गोरा कैसे करें?

अगर आपको चेहरे पर गोरापन लाना है तो 1 हफ्ते में बेसन का ये फैसपैक निखार ला देगा. इसके लिये एक बड़े चम्मच में बेसन, 1 पिंच हल्दी और कच्चा दूध मिक्स करके पतला पेस्ट बना लें. इस पैक को 15 मिनट के लिये चेहरे पर लगायें और हल्के हाथ से रब करते हुऐ क्लीन कर दें.

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?

बेसन और शहद- Besan and Honey Face Pack आप अपने चेहरे पर बेसन में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप बेसन और शहद फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें शहद डालें और फिर पेस्ट बना लें।

रोजाना चेहरे पर बेसन लगाने से क्या होता है?

बेसन का रोज़ इस्तेमाल करने से त्वचा गंदगी, विषाक्त पदार्थों और अन्य अशुद्धियों से मुक्त रहती है. इससे स्किन पूरी तरह से साफ रहती है. – डेली बेसन को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है, साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है.

हल्दी और बेसन का लेप लगाने से क्या होता है?

दाग-धब्बे हटाने के लिए फेस पैक- बेसन और हल्दी को बराबर मात्रा में मिलाकर नींबू रस व शहद के साथ लगाने पर चेहरे पर लगाएं. इस फेस पैक को 10-15 मिनट सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.