चुंबकीय क्षेत्र से आप क्या समझते हैं? - chumbakeey kshetr se aap kya samajhate hain?

  • चुंबकीय बल रेखाएं :-
    • एक समान चुंबकीय क्षेत्र :-
    • चुंबकीय बल रेखाओं के गुण :-
    • चुंबकत्व के लिए गौस का नियम :-

चुंबकीय बल रेखाएं :-

जब हम किसी चुंबक के समीप कोई चुंबकीय सुई लाते हैं। तो चुंबकीय सुई घूमकर एक निश्चित दिशा में ठहरती है। यदि हम चुंबक को घुमाकर उसकी दिशा बदल दें, तो चुंबकीय सुई की दिशा बदल जाएगी।
इससे यह स्पष्ट होता है। कि चुंबकीय सुई (या कम्पास सुई) के चलने का पथ एक वक्र रेखा है। जो चुंबक के उत्तरी ध्रुव से प्रारंभ होकर दक्षिण ध्रुव पर नष्ट (समाप्त) हो जाता है। ये वक्र रेखाएं ही चुंबकीय बल रेखाएं कहलाती है।

किसी चुंबक के चारों ओर का वह क्षेत्र जिसमें किसी चुंबकीय बल का अनुभव किया जाए। चुंबक का चुंबकीय क्षेत्र होता है।

चुंबकीय क्षेत्र से आप क्या समझते हैं? - chumbakeey kshetr se aap kya samajhate hain?
चुंबकीय बल रेखाएं

चुंबकीय बल रेखाएं सदैव चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकलकर वक्र बनाती हुई चुंबक के दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती है। और पुन: चुंबक के अंदर से होती हुई वापस उत्तरी ध्रुव पर लौट आती है। अतः चुंबकीय बल रेखाएं बन्द वक्र बनाती है।

चुंबकीय बल रेखाएं कभी एक-दूसरे को नहीं काटती है। यदि बल रेखाएं एक-दूसरे को आपस में काटती है। तो जिस बिंदु पर काटा गया है। उस बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की दो दिशाएं होंगी। यह लगभग असंभव है।

चुंबक के ध्रुव (उत्तर या दक्षिणी) के निकट चुंबकीय बल रेखाएं पास-पास होती है। जिसके कारण ध्रुवों पर चुंबकीय क्षेत्र प्रबल होता है। एवं ध्रुवों से जितनी दूर जाते हैं। चुंबकीय क्षेत्र दुर्बल होता जाता है। अर्थात् चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता घटती जाती है। क्योंकि ध्रुवों से दूर जाने पर चुंबकीय बल रेखाएं दूर-दूर हो जाती है।

एक समान चुंबकीय क्षेत्र :-

चुंबक के ध्रुव से दूर जाने पर एक ऐसा स्थान आता है। जहां पर चुंबकीय बल रेखाएं एक-दूसरे के समांतर व समान दूरी पर स्थित होती है। अतः चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा व परिमाण एक ही होती है। इस प्रकार के क्षेत्र को एक समान चुंबकीय क्षेत्र कहते हैं।

चुंबकीय बल रेखाओं के गुण :-

  1. चुंबकीय बल रेखाएं एक बन्द वक्र बनती है। क्योंकि यह चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिणी ध्रुव में होते हुए उत्तरी ध्रुव पर वापस लौट आती है। जैसा चित्र में दर्शाया गया है।
  2. चुंबकीय बल रेखाएं कभी भी एक दूसरे को काटती नहीं है।
  3. जहां चुंबकीय बल रेखाएं पास-पास होती हैं। वहां चुंबकीय क्षेत्र प्रबल होता है। तथा जहां चुंबकीय बल रेखाएं दूर-दूर होती है। वहां चुंबकीय क्षेत्र दुर्बल होता है।
  4. जिस स्थान पर चुंबकीय बल रेखाएं एक-दूसरी रेखाओं के समांतर व समदूरस्थ (समान दूरी) पर होती है। तो इस प्रकार के क्षेत्र को एकसमान चुंबकीय क्षेत्र कहते हैं।

पढ़ें… 12वीं भौतिकी नोट्स | class 12 physics notes in hindi pdf

चुंबकत्व के लिए गौस का नियम :-

किसी बन्द पृष्ठ से गुजरने वाला कुल चुंबकीय फ्लस्क सदैव शून्य होता है। अर्थात्
\footnotesize \boxed { Φ_B = \oint \overrightarrow{B} • \overrightarrow{dA} = 0 }

  1. Home
  2. /
  3. Other
  4. /
  5. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं क्या है?

हेलो दोस्तों मेरा नाम भूपेंद्र है। और आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे। चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं क्या है। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं

चुंबकीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर क्षेत्र की दिशा एवं तीव्रता को चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है। चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं, चुंबकीय क्षेत्र में खींची गई वे निष्कोण काल्पनिक वर्क कर रहे हैं जो चुंबकीय क्षेत्र का सतत प्रदर्शन करती है।

चुंबकीय क्षेत्र से आप क्या समझते हैं? - chumbakeey kshetr se aap kya samajhate hain?
चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं क्या है?

गुण-

  1. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं निष्कोण बंद वक्र होती है जो चुंबक के बाहर उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती है।
  2. चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के किसी बिंदु पर खींची गई स्पर्श रेखा उस बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा को प्रदर्शित करती है।

read more – फसल चक्र से क्या समझते हैं ?

read more – भारत में निर्धनता दूर करने के उपाय?

click here – click

इन्हें भी पढ़ें:- राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत कौन सा है।

Recommended

  • विज्ञान के महत्वपूर्ण फॉर्मूले एवं जानकारियां-
  • भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग-
  • स्केनर क्या है? स्केनर के प्रकार।(What is Scanner? Types of Scanner)
  • उत्तर के विशाल मैदान मैं कौन-कौन से नदी तंत्र है?
  • पर्यावरण-प्रदूषण पर निबंध(Essay on environment pollution)
  • मिट्टी के कटाव से कौन सी हानियां होती हैं।
  • भारत में जनसंचार के माध्यम क्या है?
  • जीव रसायन किसे कहते हैं?

Post navigation

चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं से आप क्या समझते हैं?

Solution : चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ - किसी चुम्बक के चारो ओर का वह क्षेत्र जिसमे उसके बल का संसूचन किया जा सकता है उस चुम्बक का चुम्बकीय क्षेत्र कहलाता है वह रेखाएँ जिनके अनुदिश लोह- चूर्ण स्वयं संरेखित होता है, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का निरूपण करती है चुम्बकीय क्षेत्र में परिणाम एवं दिशा दोनों होते है किसी चुम्बकीय ...

चुंबकीय क्षेत्र क्या है उत्तर दीजिए?

परिभाषा : “ऐसा क्षेत्र जिसमे किसी बिंदु पर रखी गयी चुंबकीय सुई एक निश्चित दिशा में ठहरती है इसे क्षेत्र को चुंबकीय क्षेत्र कहते है।” चुंबकीय सुई जिस दिशा में ठहरती है इसे चुंबकीय क्षेत्र की दिशा कहते है। अतः यह एक सदिश राशि है इसे B से प्रदर्शित करते है इसका SI मात्रक वेबर/वर्गमीटर (Weber/m2) या टेसला (Tesla) है।

चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं से आप क्या समझते हैं चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के चार गुण बताते हैं?

(2) चुम्बक के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा उसके दक्षिणी ध्रुव से उत्तरीध्रुव की ओर होती है। अतः ये एक बन्द वक्र होती हैं। (3) चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ परस्पर एक दूसरे को काटती नहीं हैं। (4) चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ जहाँ अपेक्षाकृत अधिक निकट होती हैं, वहाँ चुम्बकीय क्षेत्र अधिक प्रबल होता है।

चुंबक से आप क्या समझते हैं?

चुंबक किसे कहते हैं :- वह पदार्थ जो लोह पदार्थों को अपनी और आकर्षित करता है तथा स्वतंत्रता पूर्वक लटकाए जाने पर हमेशा भौगोलिक उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरता है चुंबक कहलाता है। चुंबक शब्द यूनान के एक द्वीप “मैग्नीशिया” के नाम से उत्पन्न हुआ है जहां सबसे पहले चुम्बकीय अयस्को के भंडार मिले थे।