एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?

Aloe Vera Benefits : एलोवेरा बालों के साथ-साथ स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में भी मदद कर सकता है. बालों के लिए एलोवेरा का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं आइए जानें.

एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?

बालों के लिए एलोवेरा हेयर मास्क

फ्रिजीनेस से लड़ने से लेकर बालों को मजबूत बनाने तक, एलोवेरा जेल आपके बालों की कई समस्याओं के लिए समाधान है. ये पोषक तत्वों जैसे विटामिन और अमीनो एसिड में समृद्ध है जो आपके बालों को हेल्दी बनाने में मदद करता है.

ये आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है. आप अन्य सामग्री के साथ मिलाकर, कई तरह से एलोवेरा हेयर मास्क बना सकते हैं. ऐलोवेरा से हेयर मास्क कैसे बनाएं आइए जानें.

बालों के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा और दही हेयर मास्क – इस मास्क का इस्तेमाल आपके बालों की चमक को बनाए रखने के लिए किया जाता है. ये रूसी से छुटकारा पाने में मदद करता है. ये विटामिन और मिनरल में समृद्ध है जो स्कैल्प को हेल्दी रखने और गहराई से पोषण प्रदान करने में मदद करता है. इसके लिए आपको 2 चम्मच दही, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच शहद की जरूरत होगी. सभी सामग्रियों को मिलाएं और जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं. इसके बाद स्कैल्प पर 10 मिनट तक मसाज करें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें. इसे ठंडे पानी से धो लें. इसके बाद में शैम्पू और हेअर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें. इस मास्क को महीने में दो बार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

एलोवेरा और नारियल तेल हेयर मास्क – ये मास्क बालों को लंबे और घने बनाने में मदद करता है. रूखे और क्षतिग्रस्त बालों के लिए कंडीशनर की तरह काम करता है. ये बालों को मुलायम बनाता है. इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 बड़े चम्मच वर्जिन नारियल तेल की जरूरत होगी. इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल को मिलाकर इस मिश्रण को धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं. इससे स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद, अपने बालों पर समान रूप से पैक को लगाएं. इसे एक पुराने तौलिये से ढक दें और 3 घंटे बाद इसे माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धो लें. सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

एलोवेरा और एप्पल साइडर विनेगर हेयर मास्क – ये मास्क खुजली और रूसी की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है. सेब के सिरके को डैंड्रफ का प्राकृतिक इलाज भी कहा जाता है. ये मास्क बालों को हाइड्रेशन को भी बढ़ावा देता है. इसके लिए आपको 1 कप एलोवेरा जेल, 2 बड़े चम्मच ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और 1 चम्मच शहद की जरूरत होगी. सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं और अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं. इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर इसे एंटी-डैंड्रफ शैम्पू से धो लें. इस मास्क को हर दूसरे हफ्ते लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Skin care : स्किनकेयर रूटीन में भूलकर न करें ये गलतियां, त्वचा हो सकती है रूखी और बेजान

ये भी पढ़ें – Hair Care Tips : डैंड्रफ को प्राकृतिक रूप से दूर करने के लिए 5 आसान घरेलू उपचार

  • Hindi News
  • lifestyle
  • Beauty & Skin
  • aloe vera hair oil benefits how to make and use it

Purnima Singh |

Navbharat Times | Updated: 25 Aug 2020, 5:20 pm

एलोवेरा एक बड़ा ही कीमती पौधा है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो सिर से लेकर पैर तक फायदा पहुंचाता है। आप चाहें तो इससे बालों के लिए तेल बना सकती हैं।

एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?

एलोवेरा एक शक्‍तिशाली पौधा है, जो त्‍वचा से लेकर बालों तक के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा से आप बालों के लिए तेल भी बना सकती हैं। यह तेल इस पौधे से नहीं निकलता, बल्‍कि आपको इसे अन्‍य प्रकार के तेल के साथ मिलाकर बनाना होगा। एलोवेरा के साथ जैतून का तेल, जोजोबा तेल, अरंडी या नारियल का तेल मिलाया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो इसमें नारियल का तेल मिक्‍स कर सकती हैं क्‍योंकि वह हर घर में इस्‍तेमाल किया जाने वाला एक साधारण सा तेल है। चूंकि एलोवेरा और नारियल तेल दोनों ही विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, इसलिए इनका मिश्रण आपकी त्वचा और बालों की कोशिकाओं को फिर से जीवंत करता है। इस तेल को लगाने से त्वचा में निखार आता है और फाइन लाइन भी दूर होती है। बालों और स्‍कैल्‍प पर इसका इस्तेमाल करने से उनमें मजबूती आती है और रूसी से भी मुक्‍ति मिलती है।

एलो वेरा हेयर ऑयल के फायदे -
बालों को बढ़ाए

एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?


जब आप सिर पर ऐलोवेरा लगाते हैं, तो स्‍कैल्‍प का ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। यह स्‍कैल्‍प को साफ करता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और हेयर लॉस की समस्‍या कम होती है।

Also read: 3 से 5 इंच लंबे हो जाएंगे आपके बाल, आजमाएं ये जबरदस्‍त देसी नुस्‍खे

बालों का गिरना रोके

एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?


एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई होता है। इन तीनों विटामिन बालों की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल दुबारा रिपेयर होते हैं और उनका गिरना रुकता है। एलोवेरा जेल में विटामिन बी -12 और फोलिक एसिड भी शामिल है।

रूसी और खुजली को दूर करे

एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?


एलोवेरा बालों से रूसी का सफाया भी करता है। 1998 के एक अध्ययन में पाया गया कि एलोवेरा स्‍कैल्‍प की खुजली को हल करने में मदद करता है, जो रूसी का कारण बनती है। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

Also read: घर पर ही बनाएं बाजार से बेहतर एलोवेरा शैंपू, बाल बनेंगे रेशमी-मजबूत और चमकदार

एलोवेरा ऑयल बनाने की सामग्री -

एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?

  • 1 एलोवेरा की पत्ती
  • आधा कप नारियल का तेल
बनाने की विधि-
  1. सबसे पहले एलोवेरा की ताजी पत्‍ती लें और उसे साफ कर लें।
  2. अब एक तेज चाकू से पत्‍ती की बाहरी परत को सावधानी से काटें।
  3. इसके बाद, अंदर के जेल को अच्छी तरह से निकालें।
  4. अंत में, तेल के साथ जेल मिलाएं।
  5. इसके अतिरिक्त, आप चाहें तो इन्‍हें एक साथ मिलाकर ब्लेंडर में भी डाल सकती हैं।
आप इस तेल का उपयोग बालों और त्वचा दोनों के लिए मॉइस्चराइजर, हेयर मास्क या हेयर ऑयल के लिए इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    न्यूज़ किसी भी वक्त आ सकता है CBSE बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, यहां देखें जरूरी जानकारी
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    Adv : बैग, सूटकेस पर 70% तक डिस्काउंट का उठाएं फायदा
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    न्यूज़ सस्ता हो गया iPhone 14, फिर नहीं मिलेगी 56,600 रुपये वाली डील, ऐसे करें ऑनलाइन ऑर्डर
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    मेंस फैशन Best Casual Shirt For Men: हर ओकेजन के लिए बेस्ट हैं ये कैजुअल स्टाइल वाली शर्ट
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    स्मॉल अप्लायंसेज Philips Mixer Grinder हैं 750 वाट तक की मोटर से लैस, मासलों का बना देंगे पाउडर
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    एजुकेशन सैलरी पर बात करने के टिप्‍स
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    फनी फोटोज इन 10 छात्रों की आंसर शीट्स देखने के बाद आप 'टीचर' की हिम्मत को करेंगे सलाम!
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    न्यूज़ 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 3 नियम, जान लें वरना Google और Online पेमेंट यूजर्स को होगा नुकसान
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    लाइफस्टाइल फोटो गैलरी परी जैसी खूबसूरत है शुभमन गिल की बहन शहनील, कपड़े पहनती है ऐसे जिसके सामने तो मलाइका-जान्हवी की भी न गले दाल
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    आगरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक के पीछे घुसी बस, 5 घायल
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    खबरें उमेश के तूफान के बाद अश्विन की फिरकी पर नाचे बांग्लदेशी, पूरी टीम 227 रनों पर निपटी
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    खबरें क्रूर कतर के मुंह पर महिलाओं का तमाचा, अर्जेंटीना की विक्ट्री परेड बन गई 'No Bra Day'
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    पाकिस्तान भारत में बन रहे थे IIT, तब हम बदल रहे थे 7 प्रधानमंत्री... पाकिस्तान के पूर्व वित्‍त मंत्री का छलका दर्द
  • एलो वेरा बालों में लगाने से क्या होता है? - elo vera baalon mein lagaane se kya hota hai?
    भारत अब बूस्टर ही बचाएगा! कोरोना से बिलखते चीन का हाल देख CoWin की आने लगी याद

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

एलोवेरा के सिर में कैसे लगाएं?

एलोवेरा जेल को सीधे बालों में लगाया जा सकता है। इसे ज्यादा से ज्यादा एक घंटे तक बालों पर लगाकर रखें। उसके बाद किसी भी माइल्ड शैंपू से सिर धो लें।

एलोवेरा को बालों में लगाने से क्या नुकसान होता है?

क्योंकि एलोवेरा स्वभाविक रूप से ठंडा होता है, जिसकी वजह कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। हालांकि, इसे बालों में लगाने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। लेकिन अगर आपको एलोवेरा से एलर्जी है, तो इससे कुछ नुकसान जैसे- बालों में खुजली, पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी हो सकती है।

एलोवेरा के सिर पर लगाने से क्या होता है?

एलोवेरा बालों को बढ़ाने और रूखे बालों को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है। एलोवेरा का इस्तेमाल आप बालों पर कंडीशनर के रूप में कर सकते हैं। एलोवेरा जेल इसकी पत्तियों के अंदर मौजूद होता है। इसे बालों पर लगाते तो बहुत लोग हैं, लेकिन इसका सही फायदा तभी मिलता है, जब आप इसे बालों पर सही तरीके से लगाते हैं।