होठों पर सूजन क्यों आ जाती है? - hothon par soojan kyon aa jaatee hai?

सूजन की समस्या शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है, जिसमें से होंठ भी एक है। यह चेहरे की खूबसूरती को तो बिगड़ती ही है, साथ ही इसके कारण बात करने और खाने-पीने में भी परेशानी होने लगती है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा पाया जाए। तो चलिए आज के इस लेख में हमारे साथ जानिए सूजे हुए होंठ के लिए घरेलू उपाय। साथ ही इसके कारण और लक्षण के बारे में भी हम बताने वाले हैं।

Show

होठों पर सूजन क्यों आ जाती है? - hothon par soojan kyon aa jaatee hai?

Highlights:

  • होंठों में सूजन के लक्षण – Symptoms Of Swollen Lips In Hindi
  • होंठों में सूजन आने के कारण – Causes Of Swollen Lips In Hindi
  • होंठों की सूजन का इलाज – Swollen Lips Treatment In Hindi
  • सूजे हुए होंठ के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Swollen Lips In Hindi
  • होंठों की सूजन के लिए कुछ और उपाय – Other Tips For Swollen Lips In Hindi
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - Frequently Asked Questions In Hindi

होंठों में सूजन के लक्षण – Symptoms Of Swollen Lips In Hindi

अगर बात की जाए होंठों में सूजन की तो बता दें कि होंठों में सूजन आना अपने आप में ही एक लक्षण है, जो कई कारणों से हो सकते हैं (1)। इसके संभावित लक्षण इस प्रकार से देखे जा सकते हैं :

  • होंठों का फूला-फूला महसूस होना
  • होंठों का रंग बदलना
  • होंठों में दर्द होना
  • मुंह खोलने में परेशानी होना
  • खाने-पीने या बात करने में दिक्कत महसूस होना

क्या आप जानते हैं?

गर्म पानी से सिकाई कर के भी होठों की सूजन को दूर किया जा सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ-साथ दर्द से भी आराम दिलाता है।

होंठों में सूजन आने के कारण – Causes Of Swollen Lips In Hindi

कई बार होंठों में चोट लगने के कारण उसमें सूजन आ जाती है। इसके अलावा, कुछ अन्य कारण भी होते हैं, जिसके वजह से होंठों में सूजन की समस्या होने लगती है :

  • एलर्जी की समस्या।
  • संक्रमण के कारण।
  • त्वचा पर लकवा मारना।
  • मुंह की ग्रंथि में समस्या आने के कारण।
  • ट्यूमर की समस्या।
  • रक्त वाहिकाओं में समस्या आना।
  • मेल्कोर्सन-रोसेन्थल सिंड्रोम की वजह से।

होंठों की सूजन का इलाज – Swollen Lips Treatment In Hindi

आमतौर पर होंठों में सूजन की समस्या कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है। वहीं, अगर यह अपने आप ठीक न हो तो ऐसी स्थिति में होठों पर दाने का इलाज जरूरी हो जाता है। अगर होठों पर एलर्जी के कारण अगर सूजन की समस्या है तो ऐसे में निम्न प्रकार से इसका इलाज किया जा सकता है (2):

  • डॉक्टर सूजन को कम करने के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी दवाओं के सेवन की सलाह दे सकते हैं।
  • वहीं, अगर सूजन बहुत गंभीर है तो डॉक्टर इंफ्लामेशन को कम करने के लिए इंजेक्शन भी लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा, कुछ मामलों में लिप बाम और कोल्ड कॉम्प्रेस के इस्तेमाल की भी सलाह दी जा सकती है।

स्किन क्राफ्ट टिप्स:

सूजे हुए होठों पर शहद भी लगा सकते हैं। शहद का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

सूजे हुए होंठ के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Swollen Lips In Hindi

मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा, घरेलू नुस्खों की मदद से भी होठों पर एलर्जी का इलाज किया जा सकता है और सूजन से राहत मिल सकती है। चलिए जानते हैं सूजे हुए होंठ के लिए घरेलू उपाय :

1. हल्दी का पेस्ट बनाए

हल्दी हर घर में आसानी से मौजूद होती है और यह सूजे हुए होठों के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकती है। दरअसल, हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन की समस्या से राहत दिला सकते हैं (3)।

  • इसके लिए एक चम्मच हल्दी को ठंडे पानी मिलाकर उसका पेस्ट बनाएं फिर उसे अपने होंठों पर लगाएं।
  • फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से होंठों को धो लें।

2. नमक का इस्तेमाल करें

नमक का इस्तेमाल भी सूजे हुए होठों के लिए किया जा सकता है। बता दें कि हल्दी की तरह नमक भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है, जो सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है (4)।

  • इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं।
  • इसके बाद उसमें एक साफ कपड़ा डुबोएं और उसे सूजे हुए होंठों पर रखें।
  • 15 मिनट बाद उसे हटा लें।

3. बर्फ से सिकाई करें

बर्फ के जरिए ठंडी सिकाई कर के भी सूजन की समस्या से राहत पाई जा सकती है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो कोल्ड कंप्रेस सूजन को काफी हद तक कम कर सकता है।

  • इसके लिए एक साफ और मुलायम कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटें।
  • फिर उससे होठों सिकाई करें।

4. बेकिंग सोडा का उपयोग

सूजे हुए होठों का इलाज करने के लिए घरेलू नुस्खों के तौर पर बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। दरअसल, बेकिंग सोडा में सूजन कम करने के गुण मौजूद होते हैं (5)। साथ ही यह दर्द से भी राहत मिल सकता है।

  • इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाएं।
  • फिर उस पेस्ट को होठों पर लगाएं।
  • 10 मिनट बाद ठंडे पानी से होठ धो लें।

5. एलोवेरा का सेवन

आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल कई सालों से होता आ रहा है। यह त्वचा के लिए तो लाभकारी माना ही जाता है। साथ ही यह सूजन की समस्या को भी कम कर सकता है (6)। इसके लिए एलोवेरा को सीधे तौर पर होठों पर लगा सकते हैं।

सावधानी:

अगर होठों पर सूजन है तो ऐसे में उन दवाइयों के सेवन से परहेज करें जो उसे ट्रिगर कर सकती हैं। साथ ही अपने सूजे हुए होठों को बार-बार न छुएं, इससे वह और अधिक बढ़ सकता है।

होंठों की सूजन के लिए कुछ और उपाय – Other Tips For Swollen Lips In Hindi

निम्न बातों का ध्यान रख होठों की सूजन से बचा जाता है:

  • अगर किसी चीज से एलर्जी है तो उससे दूर रहें।
  • ऐसी दवाइयों के सेवन से बचें, जो सूजन को बढ़ावा दे सकती है।
  • होठों की सूजन को कम करने के लिए उस पर शहद भी लगाया जा सकता है।
  • इसके अलावा, नारियल तेल को गुनगुना कर के भी होठों पर लगाया जा सकता है और सूजन को कम किया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - Frequently Asked Questions In Hindi

1. मेरे होंठ अचानक क्यों सूज गए हैं? - Why Are My Lips Suddenly Swollen?

होंठों में अचानक सूजन आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह चोट लगने, कीड़े मकोड़े के काटने या एलर्जी के कारण हो सकती है।

2. सूजे हुए होंठ कितने समय में ठीक हो जाते हैं? - How Long Do Swollen Lips Last?

आमतौर पर सूजे हुए होंठ पांच से सात दिन में ठीक हो जाते हैं।

3. किस कमी की वजह से होंठों में सूजन आ जाती है?- What Deficiency Causes Swollen Lips?

जिंक को होंठों की देखभाल के लिए एक आवश्यक मिनरल माना जाता है। ऐसे में इसकी कमी के कारण होंठों में सूजन आ सकती है।

निष्कर्ष - Conclusion

होठों की सूजन कोई गंभीर समस्या नहीं है। यह समस्या होठों पर एलर्जी के कारण भी हो सकती है। ऐसे में होठों पर एलर्जी का इलाज कर, सूजन को कम किया जा सकता है। वहीं, कुछ मामलों में होठों की बीमारी के कारण भी सूजन हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरी इलाज जरूर हो जाता है। इसके अलावा, सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए लेख में बताए गए घरेलू नुस्खों की भी मदद ले सकते हैं।

Begin By Knowing Your Skin

होठों पर सूजन आ जाए तो क्या करना चाहिए?

चलिए जानते हैं सूजे हुए होंठ के लिए घरेलू उपाय :.
हल्दी का पेस्ट बनाए हल्दी हर घर में आसानी से मौजूद होती है और यह सूजे हुए होठों के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकती है। ... .
नमक का इस्तेमाल करें नमक का इस्तेमाल भी सूजे हुए होठों के लिए किया जा सकता है। ... .
बर्फ से सिकाई करें ... .
बेकिंग सोडा का उपयोग ... .
एलोवेरा का सेवन.

होंठ पर सूजन आने का क्या कारण है?

सूजन आना सामान्य बात है जो शरीर के किसी भी हिस्से में कई कारणों से आ सकती है. सूजे और फूले हुए होंठ देखने में भी खराब लगते हैं जो कई बार होंठ पर चोट लगने से, किसी कीड़े के काटने से या इंफेक्शन की वजह से हो सकते हैं. कई बार अचानक सुबह नींद से जागने पर होंठों का रंग बदला हुआ और उनमें दर्द महसूस हो सकता है.

सूजन का रामबाण इलाज क्या है?

सूजन की समस्या को दूर करने वाले फूड्स.
एवोकाडो खाने से सूजन होती है कम ... .
सूखी खुबानी सूजन करे ठीक ... .
साग खाने से सूजन की समस्या हो दूर ... .
सूजन कम करने के लिए खाएं केला ... .
टमाटर भी सूजन की समस्या करे दूर ... .
किशमिश भी है बेहद फायदेमंद.

सूजन आने का क्या मतलब है?

सूजन क्या है? एडिमा या सूजन तब होती है जब शरीर के किसी भी हिस्से में बड़ी मात्रा में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। चोट या सूजन से भी शरीर के अंग सूज सकते हैं। यह फुफ्फुस शरीर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे त्वचा, विशेष रूप से हाथों, बाहों, टखनों, पैरों और तलवो पर होता है।