कौन सा शब्द या प्रत्यय से नहीं बना है? - kaun sa shabd ya pratyay se nahin bana hai?


प्रत्यय (Suffix) से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्र-उत्तर

1. 'प्रत्यय' शब्द निर्मित हैं?
(A) प्रत् + अय
(B) प्रत्य + य
(C) प्रति + अय
(D) प्रति + य
उत्तर- (C)

2. 'प्रत्यय' लगाए जाते हैं?
(A) शब्द के आदि में
(B) शब्द के मध्य में
(C) शब्द के अन्त में
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (C)

3. जो शब्द के अन्त में जुड़कर उसके अर्थ या भाव में परिवर्तन कर देते हैं, उसे क्या कहते हैं?
(A) समास
(B) अव्यय
(C) उपसर्ग
(D) प्रत्यय
उत्तर- (D)

4. 'कृत्' प्रत्यय किन शब्दों के साथ जुड़ते हैं?
(A) संज्ञा
(B) सर्वनाम
(C) विशेषण
(D) क्रिया
उत्तर- (D)

5. निम्नलिखित में कौन-सा पद 'इक' प्रत्यय से नहीं बना है?
(A) दैविक
(B) सामाजिक
(C) भौमिक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (D)

6. 'अनुज' शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए किस प्रत्यय का प्रयोग किया जाता है?
(A) आड्
(B) ईयत्
(C) आ
(D) ई
उत्तर- (C)

7. 'सनसनाहट' में कौन-सा प्रत्यय हैं?
(A) सन
(B) सनसन
(C) हट
(D) आहट
उत्तर- (D)

8. 'दासत्व' में प्रत्यय हैं?
(A) त्व
(B) सत्व
(C) व
(D) तव
उत्तर- (A)

9. किस शब्द में 'हार' प्रत्यय नहीं हैं?
(A) लुहार
(B) खेवनहार
(C) जाननहार
(D) पालनहार
उत्तर- (A)

10. 'साहित्यिक' में कौन-सा प्रत्यय हैं?
(A) इक
(B) इत्यिक
(C) सा
(D) क
उत्तर- (A)

11. 'गवैया' किस प्रत्यय का शुद्ध रूप हैं?
(A) कर्तृवाच्य
(B) कर्मवाचक कृत प्रत्यय
(C) करणवाचक कृत प्रत्यय
(D) भाववाचक कृत प्रत्यय
उत्तर- (B)

12. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द प्रत्यय से बना हैं?
(A) देहदान
(B) पीकदान
(C) जीवनदान
(D) धनदान
उत्तर- (B)

13. कौन-सा शब्द प्रत्यय से नहीं बना हैं?
(A) नवल
(B) मृदुल
(C) बहुत
(D) निगल
उत्तर- (D)

14. किस शब्द में प्रत्यय नहीं हैं?
(A) गन्तव्य
(B) वैधव्य
(C) ज्ञातव्य
(D) द्रष्टव्य
उत्तर- (B)

15. किस शब्द में प्रत्यय हैं?
(A) ननिहाल
(B) बेहाल
(C) खुशहाल
(D) बहाल
उत्तर- (C)

16. संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विशेषण आदि के साथ लगने वाले प्रत्यय कहलाते हैं?
(A) तद्धित
(B) कृत्
(C) स्त्री
(D) ये सभी
उत्तर- (A)

17. 'धुंधला' शब्द में प्रयुक्त समास हैं?
(A) धुं
(B) धुंध
(C) ला
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (C)

18. 'निर्वासित' शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय हैं?
(A) इक
(B) नि
(C) सित
(D) इत
उत्तर- (D)

19. निम्नलिखित में से किस शब्द में प्रत्यय नहीं हैं?
(A) गुणवान
(B) दूजा
(C) इकहरा
(D) दुबला
उत्तर- (B)

20. 'इक' प्रत्यय लगाने पर 'सप्ताह' का रूप क्या होगा?
(A) सप्ताहिक
(B) साप्ताहिक
(C) साप्तहिक
(D) सप्तहिक
उत्तर- (B)

Hindi Vyakaran Objective Question : 3

प्रत्यय भाग-2

प्रश्न=01 कौन सा शब्द य प्रत्यय से नहीं बना है ?
(अ) सौंदर्य
(ब) मौर्य
(स) राधेय
(द) सभ्य
(स)✔

प्रश्न=02. कौन सा प्रत्यय शब्द ती प्रत्यय से नहीं बना है ?
(A) रोती
(ब) चलती
(स बलती
(द) बुनती
(स)✔

प्रश्न=03. कौन सा शब्द कीय प्रत्यय से नहीं बना है ?
(अ) शासकीय
(ब) राजकीय
(स) सवकीय
(द) परकीय
(अ)✔

प्रश्न=04. निमन में भिन्न शब्द लिखिए ?
(अ) लड़की
(ब) गर्मी
(स) सीखी
(द) जवानी
(स)✔

प्रश्न=05. कौन सा शब्द अक्कड़ प्रत्यय से नहीं बना है ?
(अ) घुमक्कड़
(ब) लडक्कड़
(स) पियक्कड़
(द) भुलक्कड़
(ब)✔

प्रश्न=06. आडी प्रत्यय से बनने वाला शब्द बताइए ?
(अ) खिलाड़ी
(ब) मेवाड़ी
(स) पाग वडी
(द) बलवाड़ी
(अ)✔

प्रश्न=07. निमन में से भिन्न शब्द चाहिए ?
(अ) चिकनाहट
(ब) घबराहट
(स) चिल्लाहट
(द) मुस्कुराहट
(अ)✔

प्रश्न=8. कौन सा प्रत्यय है लघुता वाचक नहीं है ?
(अ) पहाड़ी
(ब) ढोलकी
(स) गरीबी
(द) डिबिया
(स)✔

प्रश्न=09. कृत प्रत्यय का प्रयोग किसके साथ किया जाता है ?
(अ) संज्ञा
(ब) क्रिया
(स) सर्वनाम
(द) विशेषण
(ब)✔

प्रश्न=10. तद्धित प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं ?
(अ) 5
(ब) 2
(स) 3
(द) 8
(द)✔

प्रश्न=11. निम्न में से किस शब्द में “आवा”प्रत्यय नहीं है
(अ) दिखावा
(ब) चढ़ावा
(स) लावा
(द) भुलावा
(स)✔

प्रश्न=12. निम्न में से किस शब्द में प्रत्यय लगा हुआ है।
(अ) सागर
(ब) नगर
(स) अगर -मगर
(द) जादूगर
(द)✔

प्रश्न=13. निम्नलिखित पद “इक”प्रत्यय लगने से बने हैं इनमे से कौन सा पद गलत है।
(अ) दैविक
(ब) सामाजिक
(स) भौमिक
(द) पक्षिक
(द)✔

प्रश्न=14. बेइंसाफी मे प्रयुक्त उपसर्ग है
(अ) बे
(ब) इन
(स) बेइ
(द) बेइन
(अ)✔

प्रश्न=15. धुंधला शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है
(अ) धुं
(ब) धंध
(स) ला
(द) कोई नहीं
(स)✔

प्रश्न=16. दोषहर्ता में प्रत्यय का चयन कीजिए
(अ) हर
(ब) हत
(स) हर्ता
(द) हारी
(स)✔

प्रश्न=17. निमन में से भिन्न शब्द का चयन कीजिए
(अ) शीतलता
(ब) उत्साहित
(स) क्षत्रियत्व
(द) चिरस्मरणीय
(द)✔
व्याख्या:-राष्ट्रीयता= राष्ट्र + ईय + ता उत्साहित= उत् + साह + इत
क्षत्रियत्व= क्षत्री + इय + त्व
चिरस्मरणीय= चिर + स्मरणीय + ईय में चिर उपसर्ग है

प्रश्न=18. ” कौंतेय” शब्द में प्रत्यय है
(अ) य
(ब) ऐय
(स) एय
(द) ईय
(स)✔

प्रश्न=19. “चौगुना” शब्द में प्रत्यय है
(अ) गूना
(ब) ना
(स) गुना
(द) गुन
(स)✔

प्रश्न=20. कौन्तेय शब्द किस प्रत्यय से बना है-
(अ) अ
(ब) एय
(स) ऐय
(द) तेय
(ब)✔

प्रश्न=21. बचपन में प्रयुक्त प्रत्यय है ?
(अ) एन
(ब) पन
(स) इन
(द) न
(ब)✔

प्रश्न=22. ताजगी में प्रयुक्त प्रत्यय है-
(अ) गी
(ब) इ
(स) जगी
(द) ई
(अ)✔

प्रश्न=23. निम्न में से किस शब्द में कृदंत प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है ?
(अ) लेखक
(ब) दाता
(स) गवैया
(द) उपयुक्त सभी में
(द)✔

प्रश्न=24. निम्न में से किस शब्द में आनी प्रत्यय का प्रयोग सही तरह से नहीं हुआ ?
(अ) नौकरानी
(ब) देवरानी
(स) शेरनी
(द) सेठानी
(स)✔

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

नाम- कोमल शर्मा, ज्योति वाधवा, ललिता

कौन सा शब्द एक प्रत्यय से नहीं बना है?

Detailed Solution इक्यावन शब्द 'इक' प्रत्यय से नहीं बना है।

प्रत्यय शब्द कौन कौन से हैं?

हिंदी के कृत् या कृदन्त प्रत्यय इस प्रकार हैं- अ, अन्त, अक्कड़, आ, आई, आड़ी, आलू, आऊ, अंकू, आक, आका, आकू, आन, आनी, आप, आपा, आव, आवट, आवना, आवा, आस, आहट, इयल, ई, इया, ऊ, एरा, ऐया, ऐत, ओड़ा, औता, औती, औना, औनी, आवनी, औवल, क, का, की, गी, त, ता, ती, न, नी, वन, वाँ, वाला, वैया, सार, हारा, हार, हा इत्यादि।

कौन सा शब्द प्रत्यय से बना है?

प्रत्यय शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – प्रति + अय। प्रति का अर्थ होता है 'साथ में, पर बाद में" और अय का अर्थ होता है "चलने वाला", अत: प्रत्यय का अर्थ होता है साथ में पर बाद में चलने वाला। जिन शब्दों का स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता वे किसी शब्द के पीछे लगकर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।

प्रत्यय की पहचान कैसे करें?

प्रत्यय = प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है,पीछे चलना। जो शब्दांश शब्दों के अंत में विशेषता या परिवर्तन ला देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं।