क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है? - kya moongaphalee se leevar kharaab ho sakata hai?

Moongfali Side Effects डॉक्टर के मुताबिक ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से एलर्जी और सांस लेने की समस्याएं जैसे अस्थमा अटैक हो सकता है। थायराइड से जूझ रहे लोगों के लिए अधिक मूंगफली का सेवन परेशानी पैदा कर सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मूंगफली को सर्दी का मेवा कहा जाता है, जिसे गरीब और अमीर सभी लोग सर्दी में आसानी से खा सकते है। हम सभी जानते हैं कि मूंगफली के कई हेल्थ बेनेफिट है। मूंगफली में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल और नसों की बीमारियों को दूर करने में मददगार है। अल्जाइमर के मरीजों के लिए मूंगफली के बेहद फायदे हैं। मूंगफली स्किन से लेकर कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मददगार है। ये पेट को भी ठीक करती है। जहां मूंगफली के बेहद फायदे हैं वहीं मूंगफली के खाने के कुछ नुकसान भी है। डॉक्टर की मानें तो ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से एलर्जी और सांस लेने की समस्याएं जैसे अस्थमा अटैक और थायराइड से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी पैदा हो सकती है।आइए जानते है कि मूंगफली खाने के साइटड इफेक्ट कौन-कौन से है।

मूंगफली के कुछ साइड इफेक्टस:

मूंगफली में संतृप्त वसा पाई जाती है जो दिल की बीमारियों का कारण बन सकती है। मूंगफली में लेक्टिन भी बहुद अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसे आसानी से पचाया नहीं जा सकता।

यदि आप बहुत ज्यादा मूंगफली खाते हैं तो इससे आपके लीवर में खराबी हो सकती है। मूंगफली बॉडी में अफलेटोक्सिन की मात्रा को बढ़ाती है, यह बहुत ही हानिकारक पदार्थ होता है।

आर्थराइटिस के मरीजों को मूंगफली खाने से परहेज करना चाहिए। मूंगफली में मौजूद लेक्टिन के कारण इन मरीजों के शरीर में सूजन बढ़ जाती है।

मूंगफली का अत्याधिक सेवन करने से पाचन खराब हो सकता है। इससे कब्ज पेट में गैस, एसिडिटी और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।

मूंगफली का सेवन आपकी स्किन में खुजली, रैशेज की समस्या पैदा कर सकता है। इसके इस्तेमाल से मुंह में खुजली, चेहरे पर सूजन की समस्या हो सकती है।

मूंगफली की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मी में नहीं करें, सर्दी में ये बॉडी को गर्म रखती है।

ओमेगा 6 फैटी एसिड मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका अधिक इस्तेमाल शरीर में मौजूद ओमेगा 3 की मात्रा को समाप्त करने लगता है। ओमेगा 3 हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।  

                            Written By: Shahina Noor

Edited By: Shilpa Srivastava

Home / Health

Published: Apr 15, 2022 04:46:39 pm

Submitted by:

Ritu Singh

Do not eat peanuts in these diseases: गरीबों का बादाम यानी मूंगफली स्वाद में बेहद और सेहत के लिए अच्छी होती है, लेकिन 6 बीमारियों में का इसका सेवना खतरे को बढ़ा सकता है।

क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है? - kya moongaphalee se leevar kharaab ho sakata hai?

स्नैक्स से लेकर विभिन्न व्यंजनों और चटनियों में मूंगफली का प्रयोग होता है, लेकिन कुछ बीमारियों में मूंगफली का खाना मना है। अगर आप भी पोहा या इडली के साथ मूंगफली की चटनी खाने के शौकीन हैं, तो खबर को जरूर पढ़ लें।

मूंगफली (Peanuts) को सस्ता बादाम माना जाता है। इसमें वो सभी तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो महंगे बादाम में पाए जाते हैं। भारत में लगभग सभी लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। सर्दियों के दिनों बिना करारी मूंगफली का के गुजारा नहीं होता है।

मूंगफली खाने के फायदे क्या है? यह एक ऐसा स्वस्थ खाद्य पदार्थ है, जो न केवल वजन कम करने में सहायक है बल्कि यह प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट, फाइबर और फैटी एसिड का भी एक बढ़िया स्रोत है। मूंगफली के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह कई पुरानी बीमारियों को भी दूर रखने में मददगार है।

इतने फायदे होते हुए भी मूंगफली के कई नुकसान हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है उन्हें इसे हर कीमत पर खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें गले में खराश, त्वचा की समस्याएं, पाचन समस्याएं, सांस फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं कि मूंगफली खाने के फायदे-नुकसान क्या हैं।

दिल की सेहत के लिए अच्छा

क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है? - kya moongaphalee se leevar kharaab ho sakata hai?

AHA जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूंगफली को कम मात्रा में खाने से 'खराब' कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर में 'अच्छा' कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिसे हृदय स्वास्थ्य में सुधार कहा जाता है। मूंगफली में शरीर में रक्तचाप के स्तर को कम करने की क्षमता होती है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण मूंगफली दिल के लिए अच्छी मानी जाती है।

डायबिटीज के खतरे को करता है कम

क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है? - kya moongaphalee se leevar kharaab ho sakata hai?

डायबिटीज के मामले में मूंगफली को हेल्दी स्नैक कहा जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें अन्हेल्दी फैट की मात्रा नहीं होती है, जो ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल रखता है। इसके अतिरिक्त, मूंगफली में मैग्नीशियम भी होता है, जो शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंट को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सूजन को दूर करने में सहायक

क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है? - kya moongaphalee se leevar kharaab ho sakata hai?

मूंगफली स्वस्थ वसा का एक अच्छा स्रोत है, जो ओलिक एसिड से आता है - वही यौगिक जो जैतून के तेल में पाया जाता है। मूंगफली में यह विशेष गुण कोशिकाओं में सूजन और मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है।

कई तरह के कैंसर से हो सकता है बचाव

क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है? - kya moongaphalee se leevar kharaab ho sakata hai?

अध्ययनों से पता चला है कि मूंगफली खाने से कुछ कैंसर के खतरे को रोका या कम किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ई सामग्री होती है और यह रेस्वेराट्रोल का एक बढ़िया स्रोत है, एक अन्य पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट, जिसे कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कहा जाता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद

क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है? - kya moongaphalee se leevar kharaab ho sakata hai?

मूंगफली वजन घटाने के लिए बढ़िया स्नैक्स है। इसमें हाई प्रोटीन और फाइबर होता है। ये दोनों पोषक तत्व वज कंट्रोल करने के लिए कारगर हैं। यह ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है और भूख को कंट्रोल करके वजन कम करता है।

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मूंगफली

क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है? - kya moongaphalee se leevar kharaab ho sakata hai?

  1. NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा मूंगफली खाने से आयरन, जिंक, मैगनीज और कैल्शियम जैसे अन्य खनिजों का अवशोषण बाधित हो सकता है
  2. बहुत अधिक मूंगफली के सेवन से आपका वजन घटाने का लक्ष्य भी बाधित हो सकता है
  3. इसके अधिक सेवन से कई पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं
  4. ACAAI की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन्हें मूंगफली से एलर्जी है, उन्हें इससे गले में नाक बहना,खराश, त्वचा की समस्याएं, पाचन समस्याएं, सांस फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं

एक दिन में कितनी मूंगफली खाना चाहिए?

क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है? - kya moongaphalee se leevar kharaab ho sakata hai?

एक्सपर्ट रोजाना 42 ग्राम यानी करीब 16 मूंगफली खाने की सलाह देते हैं। कुछ लोग यह भी सुझाव देते हैं कि एक दिन में एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करें, खासकर जब भूख बहुत ज्यादा लगती है और आप किसी ऐसी चीज का सेवन नहीं करना चाहते हैं जो आपके वजन बढ़ाने की समस्या को बढ़ा दे।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

फैटी लीवर में मूंगफली खा सकते हैं क्या?

मूंगफली, बादाम इसके अलावा मूंगफली, सूरजमुखी, बादाम, तिल आदि का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है.

मूंगफली कब नहीं खाना चाहिए?

मूंगफली कब नहीं खानी चाहिए? जब व्यक्ति को गैस, कब्ज, ब्‍लोटिंग या अपच जैसी समस्या होती है तब व्यक्ति को मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए.

लीवर खराब हो तो कौन सा फल खाना चाहिए?

ग्रेपफ्रूट, अंगूर और जामुन ग्रेपफ्रूट में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट लिवर की सूजन कम करने और इसके सुरक्षात्मक तंत्र को बढ़ाने में मददगार साबित होता है. इसके अलावा कुछ स्टडी में यह भी पता चला है कि अंगूर लिवर फंक्शन को बेहतर करने में मदद करता है. यह लिवर को होने वाले नुकसान से बचाता है.

मूंगफली 1 दिन में कितना खाना चाहिए?

आइए जानते हैं कि एक दिन में कितनी मूंगफली खानी चाहिए और इसके फायदे क्या है। विशेषज्ञों की मानें तो हर दिन 1.5 औंस (1.5 Ounces) मूंगफली खाने से फैट और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है। इससे दिल की बीमारियों का रिस्क भी घट जाएगा।