मनोविज्ञान की उपयोगिता ओं का मूल्यांकन कीजिए - manovigyaan kee upayogita on ka moolyaankan keejie

मनोविज्ञान की उपयोगिता ओं का मूल्यांकन कीजिए - manovigyaan kee upayogita on ka moolyaankan keejie

अध्यापक के लिए मनोविज्ञान की उपयोगिता 

(Utility of Educational Psychology for the Teacher)

शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं का विवेचन, विश्लेषण और समाधान प्रस्तुत करता है इसलिए शिक्षा प्रक्रिया में संलग्न व्यक्तियों के लिए शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। अध्यापक कक्षा में चलने वाली वास्तविक शिक्षा प्रक्रिया का निर्देशक होता है। वह छात्रों के सममुख  सीखने की परिस्थितियों को प्रस्तुत करके उनके शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। अतः किसी अध्यापक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान का ज्ञान अत्यंत आवश्यक महत्वपूर्ण व उपयोगी है। शिक्षा मनोविज्ञान के ज्ञान के अभाव में कोई भी अध्यापक अपने कार्य को कुशलतापूर्वक सम्पादित नहीं कर सकता है। आधुनिक समय में शिक्षा मनोविज्ञान का ज्ञान ही अध्यापक की सफलता का रहस्य होता है। अपने शिक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए तथा छात्रों के सीखने को सरल, सहज व आनन्दमय बनाने के लिए अध्यापक को मनोविज्ञान के सिद्धान्तों का उपयोग करना होता है। 



[1]अध्यापकों के लिए मनोविज्ञान का अध्ययन निम्नांकित दृष्टियों से उपयोगी है |

(i) शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापक को सम्यक् दृष्टिकोण प्रदान करता है। 

ii) शिक्षा मनोविज्ञान कक्षा में उपयुक्त शैक्षिक वातावरण उत्पन्न करने में सहायता प्रदान करता है।

(iii) शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापक को छात्रों के प्रति प्रेम, सहानुभूति तथा समदर्शी व्यवहार को अपनाने में सहायता करता है। 

(iv) शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापक को श्रेष्ठ शिक्षण विधियों की जानकारी प्रदान करता है।

(v) शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापक को बाल-स्वभाव तथा व्यवहार के शान से परिचित कराता है। 

(vi) शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में व्यक्तिगत भिन्नताओं को ध्यान में रखने पर बल देता है। 

(vii) शिक्षा मनोविज्ञान अनुशासन बनाए रखने के मनोवैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देता है। 

(viii) शिक्षा मनोविज्ञान पाठ्य-निर्माण करने में सहायता प्रदान करता है |

(ix) शिक्षा मनोविज्ञान बालकों के चतुर्मुखी विकास की विधियों की जानकारी  प्रदान करता है।

(x) शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक तथा व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करने में अध्यापक की सहायता करता है। 

(xi) शिक्षा मनोविज्ञान मापन तथा मूल्यांकन की नवीन विधियों से अध्यापक को परिचित कराता है। 

मनोविज्ञान की क्या उपयोगिता है?

मनोविज्ञान का ज्ञान व्यक्ति को यह सब कुछ समझने में मदद करता है तथा पर्यावरण में निहित परिस्थितियों में अपना तालमेल बनाता है तथा व्यर्थ की चिन्ताओं, भग्नाशाओं (Frustration) तथा तनाव आदि से अपने को मुक्त रखने का प्रयत्न करता है और परिणामस्वरूप अपने आपको कुसमायोजन तथा मानसिक अस्वस्था का शिकार होने से बचा लेता है।

बाल मनोविज्ञान की शिक्षा में क्या उपयोगिता है?

बाल मनोविज्ञान का महत्व बाल मनोविज्ञान बच्चों के व्यवहार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का विश्वसनीय समाधान देता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई बच्चा पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा है, या फिर कोई बच्चा बहुत ज्यादा सक्रिय है, अवसाद, झिझक और विस्तर गीला करने जैसी समस्याओं का भी अध्ययन बाल मनोविज्ञान में किया जाता है।

शिक्षा मनोविज्ञान से आपका क्या अभिप्राय है इसे परिभाषित करते हुए शिक्षक के लिए इसकी उपयोगिता स्पष्ट कीजिए?

शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की वह शाखा है जिसका ध्येय शिक्षण की प्रभावशाली तकनीकों को विकसित करना तथा अधिगमकर्ता की योग्यताओं एवं अभिरूचियों का आंकलन करना है। यह व्यवहारिक मनोविज्ञान की शाखा है जो शिक्षण एवं सीखने की प्रकिया को सुधारने में प्रयासरत है।

शिक्षा मनोविज्ञान की आवश्यकता क्या है?

शिक्षा मनोविज्ञान का महत्वपूर्ण योग है मापन तथा मूल्यांकन के विधियों का विकास तथा उनका प्रयोग। आज बालक की रूचियों, योग्यताओं, अभिरुचि, आंतरिक शक्तियों का विकास करके उसे विकास की दिशा दी जाती है। इसे बालक को जीवन की सही दिशा मिलती है और वह अपनी क्षमता तथा योग्यता का उच्चतम विकास करता है।