नाखूनों पर नींबू लगाने से क्या होता है? - naakhoonon par neemboo lagaane se kya hota hai?

इन घरेलू उपाय से करें नाखूनों की केयर, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

नारियल का तेल और नींबू होता है काफी फायदेमंद

Update: Thursday, August 4, 2022 @ 4:48 PM

नाखूनों पर नींबू लगाने से क्या होता है? - naakhoonon par neemboo lagaane se kya hota hai?

हर महिला का ख्वाब होता है कि उसे नाखून लंबे और मजबूत हों। नाखून (Nails) हमारे हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। हालांकि, बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं जो अपने कमजोर नाखून और स्लो ग्रोथ के कारण परेशान रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपने नाखूनों को मजबूत और लंबे कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:आपको भी चाहिए सितारों से चमकते नाखून तो जरूर ट्राई करें हमारे ये नुस्खे

बता दें कि नाखूनों की देखभाल करने के लिए आपको अपना थोड़ा समय निकालना पड़ेगा। नारियल का तेल, शहद, नींबू, लहसुन और अंडे आदि आपके नाखूनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। नारियल तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है और नींबू के रस में विटामिन सी भरपूर होता है, जो कि नाखूनों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। नाखूनों को लंबा करने के लिए आप नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं।

नाखूनों की मजबूती के लिए शहद (Honey) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस में शहद मिलाकर नाखूनों पर लगाने से नाखून मजबूत होते हैं और उनकी शाइन बरकरार रहती है। इसके अलावा आप लहसुन से भी अपने नाखूनों की केयर कर सकते हैं। लहसुन का तेल बनाकर नाखूनों पर लगाने से नाखून मजबूत हो जाते हैं। लहसुन का तेल बनाने के लिए लहसुन को छील लें और फिर सरसों के तेल को गर्म करके उसमें लहसुन डालें। फिर उसको ठंडा करके नाखूनों पर रोजाना मसाज करें। जल्द ही आपको नाखूनों पर फर्क नजर आना शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा अंडे के छिलकों को भी आप नाखूनों की देखभाल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अंडे  (Eggs) के साफ छिलकों का पाउडर बनाएं और फिर इसे साफ नेल पॉलिश के साथ मिला कर नाखूनों पर लगाएं। ऐसा हर हफ्ते में एक बार जरूर करें। इसके बाद आपके नाखून की ग्रोथ होना शुरू हो जाएगी। साथ ही पेट्रोलियम जेली को हर दिन नाखूनों पर 10 मिनट के लिए लगाएं। ऐसा करने से नाखून मजबूत और सुंदर होते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

Tags :

अगर आप भी खूबसूरत और लंबे नाखूनों की चाह रखती हैं तो यहां दिए मामूली सी दिखने वाली चीजें आपकी हेल्‍प कर सकती है।

हाथों की खूबसूरती में सुंदर नेल्‍स का होना बेहद जरूरी है। जी हां लंबे और खूबसूरत नेल्‍स हाथों की खूबसूरती को बढ़ाते है, अगर ये सही ये शेप में हो और खूबसूरत और मजबूत हो तो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लंबे नेल्‍स को आप तरह-तरह के नेल आर्ट बनाकर सजा भी सकती हैं। लेकिन कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके नेल्‍स बढ़ते ही नहीं है। अगर बढ़ते भी है तो इतने कमजोर होते हैं कि अपने आप टूट जाते हैं। जैसे मेरे साथ भी होता है, मेरे नेल्‍स या तो बढ़ते नहीं है। लेकिन अगर बढ़ते भी है तो कुछ ही दिनों में अपने आप टूट जाते हैं। नेल्‍स के न बढ़ने के पीछे कैल्शियम की कमी या कई अन्य कारण हो सकते है।

यूं तो नेल्‍स को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं। वह तरह-तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट पर पैसा खर्च करती हैं। लेकिन कई महिलाएं घर में मौजूद चीजों से अपने नेल्‍स को खूबसूरत, मजबूत और लंबे बनाना चाहती है। अगर आप भी खूबसूरत और लंबे नेल्‍स की चाह रखती हैं तो यहां दिए मामूली सी दिखने वाली चीजें आपकी हेल्‍प कर सकती है।

नींबू का रस

नींबू में मौजूद में विटामिन सी नेल्‍स को बढ़ाने में हेल्‍प करता है। 1 कटोरी गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदों को डालें। अब उस पानी में 5 मिनट के लिए अपनी उंगलियों को रहने दें। इसके बाद तुरंत हाथों को ठंडे पानी में डाल दें। इसके अलावा नींबू के छिलके को भी आप नाखूनों पर रगड़ सकती है। उसमें भी खूब मात्रा में नींबू का रस बचा होता है। इसके अलावा 1 बड़े चम्मच नींबू के रस में 3 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें। अब इसमें अपने नाखूनों को कुछ देर डुबोकर रखें। कुछ दिनों तक ऐसा हर रोजाना करें।

Read more: अगर नेल पॉलिश बार-बार निकल जाती है तो ये आजमाएं टिप्स

टमाटर

टमाटर में काफी मात्रा में बायोटिन मौजूद होता है, जो नेल्‍स को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। नेल्‍स के लिए आधा कटोरी टमाटर के रस (ताकि आपके नेल्‍स इसमें अच्छी तरह डुब जाए) में 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसमें अपने नेल्‍स को 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें और फिर धो लें।

संतरे का जूस

संतरे में मौजूद फॉलिक एसिड और विटामिन सी नेल्‍स को बढ़ने में हेल्‍प करता है। इसके लिए एक कटोरी में आधा कप संतरे का जूस निकाल लें। इसमें 15 मिनट तक अपने नेल्‍स को डुबोकर रखें और गुनगुने पानी से धोकर मॉइश्चराइज़र लगा लें। लगातार ऐसा करने से कुछ ही दिनों में नेल्‍स बढ़ने लगेंगे। इसके अलावा चाहे तो संतरा खाने के बाद बचे छिलके को भी नेल्‍स पर रगड़ने से ये जल्‍दी बढ़ जाते है।

लहसुन

नेल्‍स बढ़ाने के लिए लहसुन भी बहुत मददगार होता है। लहसुन की कलियां को बीच से काटकर नाखूनों पर मलें। इस नुस्खे को रात में करेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। रोजाना रात को कुछ दिनों तक लगातार लहसुन लगाने से नाखून बढ़ने शुरू हो जाएंगे।

ऑलिव या कोकोनेट ऑयल

ऑलिव ऑयल भी नेल्‍स को बढ़ाने में सहायक है। इसमें विटामिन ई होता है जो नेल्‍स को पोषण प्रदान करता है जिससे नेल्‍स तेजी से बढ़ते हैं। ऑलिव ऑयल को गर्म करके उससे कम से कम 3 मिनट तक नेल्‍स पर मालिश करें। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में नेल्‍स बढ़ने लगेंगे और खूबसूरत और मजबूत भी हो जाएंगें इसके अलावा नेल्‍स को बढ़ाने में कोकोनेट ऑयल भी बहुत हेल्पफूल है। इस ऑयल को लगाने से नाखून मॉइस्चराइज होंगे और टूटेंगे नहीं। एक बाउल में कोकोनेट ऑयल डाल लें। इस ऑयल से नेल्‍स की मालिश करें। इससे नेल्‍स तेजी से बढ़ेंगे।

Read more: नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए आजमाइए उर्वशी रौतेला के ये ईज़ी टिप्स

इसके अलावा अपनी डाइट में कुछ विटामिन को शामिल करें, जैसे विटामिन ए, सी और एच। बॉडी में 'विटामिन ए' की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में अंगूर, दूध, गाजर, पालक, मांस, मछली और अंडे शामिल करें। 'विटामिन सी' के लिए आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, पत्तेदार साग और खट्टे फल (संतरे, कीनू) खा सकती हैं और 'विटामिन एच' यानि बायोटिन पूर्ति के लिए केले, एवोकाडो और सालमन का सेवन करना चाहिए।
All image courtesy: Pxhere.com

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

नाखूनों पर नींबू लगाने से क्या होता है? - naakhoonon par neemboo lagaane se kya hota hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

नाखूनों में नींबू लगाने से क्या होता है?

वहीं नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है जो नाखूनों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। आप नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। ध्यान रखें इसे लगाने से पहले आपके नाखुन अच्छी तरह से साफ होना चाहिए। 2) शहद का करें इस्तेमाल- शहद की मदद से आप नेल मास्क बना सकते हैं।

क्या नींबू से नाखून बढ़ते हैं?

ऐसे में अगर आप भी बार-बार नाखून टूटने से परेशान हैं और इसे बढ़ना चाहती हैं तो कुछ नींबू की मदद ले सकती हैं। जी हां, विटामिन सी से भरपूर नींबू नाखूनों के टिशू को रिपेयर करके इसे तेजी से बढ़ने में मदद करता है।

चेहरे पर नींबू रगड़ने से क्या होता है?

नींबू का इस्तेमाल करके त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को हल्का किया जा सकता है. इसके साथ ही त्वचा को निखारा जा सकता है और फेशियल हेयर्स को भी हल्का कर सकते हैं. कई बार नींबू का इस्तेमाल डैंड्रफ और सोरायसिस से राहत दिलाने में भी मददगार देखा गया है. जिसके लिए इसमें मौजूद AHA काम करता है, जो कि डेड स्किन सेल्स को साफ करता है.

नाखूनों को और सुंदर कैसे बनाएं?

2 चम्मच संतरे के जूस में एक अंडे क सफेदी को मिला लें इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए अपने नाखूनों पर लगाकर छोड़ दें. इसके बाद फिर साफ पानी से अपने नाखूनों को धो ले. ऐसा करने से नाखूनों की चमक और मजबूती बनी रहती है, इसके साथ ही ये आपके नाखूनों को लंबा भी करने मे भी मदद करता है.