औ की ध्वनि सुनिए - यह ऑ से ज़रा भिन्न है Show ओ की ध्वनि सुनिए - यह ऑ से काफ़ी भिन्न है ऑ मराठी भाषा का एक वर्ण है। ऍ और ऑ वास्तविक देवनागरी में नहीं पाये जाते। वर्तमान में हिंदी में ऑ वर्ण का उपयोग तो पूर्ण रूप से किया जाने लगा है, किन्तु ऍ का उपयोग अभी भी साधारणतः नहीं किया जाता। अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (अ॰ध॰व॰) में इसके उच्चारण को ɒ के चिन्ह से लिखा जाता है। इसका प्रयोग अधिकतर अंग्रेज़ी के शब्दों को लिखने के लिए किया जाता है, स्वाभाविकतः "फॉर" (for), "नॉट" (not) और "बॉल" (ball)। इसकी ध्वनि आधुनिक मानक हिंदी के तत्सम, तद्भव तथा देशज शब्दों में नहीं पाई जाती परं कुछ पश्चिमी हिन्दी उपभाषाओं में इसका प्रयोग मिलता है, उदाहरणतः खड़ीबोली और हरयाणवी वाले कुछ क्षेत्रों में "सोना" को "सॉना" उच्चारित किया जाता है। विवृत वर्तुल पश्चस्वर[संपादित करें]'ऑ' को भाषाविज्ञान की दृष्टि से "विवृत वर्तुल पश्चस्वर" कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे "ओपन बॅक राउंडिड वाॅवल" (open back rounded vowel) कहते हैं। उच्चारण[संपादित करें]'ऑ' का स्वर उच्चारण में 'आ', 'औ' और 'ओ' तीनों से भिन्न है, परं यह इन सब में 'औ' के सब से समीप है:
ग़लत उच्चारण[संपादित करें]हिन्दीभाषी अक्सर 'ऑ' को 'औ' उच्चारित करते हैं। क्योंकि यह दोनों स्वर काफ़ी समीप हैं और अंग्रेज़ी में 'औ' का स्वर कम मिलता है इसलिए इस से ज़्यादा असमंजस पैदा नहीं होता। फिर भी कुछ शब्द ऐसे हैं जहाँ ग़लत उच्चारण से समझने में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं। उदाहरण के लिए:
मानक अमेरिकी और ब्रिटिश अंग्रेज़ी उच्चारण में इन्हें एक जैसा उच्चारित करना ग़लत समझा जाता है, हालांकि कुछ अन्य अंग्रेज़ी भाषाओँ (जैसी की कनाडा में बोली जाती है) में 'औ' को 'ऑ' की तरह उच्चारित किया जाने लगा है। इन उपभाषाओं के बोलने वालों के लिए 'औ' और 'ऑ' में सहस्वानिकी है और वे इन दोनों स्वरों का अंतर नहीं बता पाते।[3] हिन्दी और मराठी में अंतर[संपादित करें]'ऑ' और 'औ' के प्रयोग हिन्दी और मराठी में भिन्न होते है। मराठी में (पूर्वी हिंदी की तरह) 'औ' का उच्चारण 'अउ' से मिलता संयुक्त स्वर (डिप्थाँग) होता है।[4] उदाहरण के लिए मराठी में 'घर और बाहर' को 'घर अउर बाहर' पढ़ा जाता है। ठीक ऐसा ही पूर्वी हिन्दी क्षेत्रों में होता है।[1][2] मराठी में 'ऑ' का प्रयोग अंग्रेज़ी से लिए गए दोनों 'डॉक्टर' और 'डौग' जैसे शब्दों के लिए होता है। हिंदी और फ़ारसी में अंतर[संपादित करें]हिंदी और फ़ारसी में बहुत से सामान्य शब्दों का हिंदी में 'आ' के स्वर के साथ और फ़ारसी में 'ऑ' के स्वर के साथ उच्चारण किया जाता है:[5]
इन्हें भी देखिये[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
ऑ कौन सी ध्वनि है?ऑ मराठी भाषा का एक वर्ण है। ऍ और ऑ वास्तविक देवनागरी में नहीं पाये जाते। वर्तमान में हिंदी में ऑ वर्ण का उपयोग तो पूर्ण रूप से किया जाने लगा है, किन्तु ऍ का उपयोग अभी भी साधारणतः नहीं किया जाता। अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (अ॰ध॰व॰) में इसके उच्चारण को ɒ के चिन्ह से लिखा जाता है।
ऑ को हिंदी में क्या कहते हैं?- उच्चारण की दृष्टि से यह उच्चतर-निम्न, पश्च, गोलित, दीर्घ स्वर है।
ऑ कौन सा स्वर है?ए , ऐ , ओ, औ , ये , वे दीर्घ स्वर है ।
आ कौन सी ध्वनि है?अ देवनागरी लिपि का पहला वर्ण तथा संस्कृत, हिंदी , मराठी, नेपाली आदि भाषाओं की वर्णमाला का पहला अक्षर एवं ध्वनि है। यह एक स्वर है। यह कंठ्य वर्ण है।।
|