रवि और खरीफ की फसल कौन कौन सी होती है? - ravi aur khareeph kee phasal kaun kaun see hotee hai?

खरीफ और रवी की फसलें

भारत में कृषि फसल वर्ष जुलाई से जून तक होता है।

भारतीय फसल के ऋतुओं को मुख्यतः दो मुख्य ऋतुओं के नाम से वर्गीकृत किया गया है:

(i) खरीफ और (ii) रबी।
ये दोनों मानसून पर आधारित होते हैं।

खरीफ फसल का फसल-चक्र जुलाई-अक्टूबर में दक्षिण-पश्चिम / ग्रीष्म मानसून के दौरान होता है और रबी का फसल का फसल-चक्र अक्टूबर से मार्च तक उत्तर-पूर्व / शीतकालीन मानसून के दौरान होता है।

मार्च और जून के बीच उगाए जाने वाली फसलें गर्मी के फसल होती हैं, जिन्हें जायद’ नाम से जाना जाता है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश दो अन्य देश हैं जो अपने फसल के पैटर्न (कृषि-प्रारूप) का वर्णन करने के लिए ‘खरीफ‘ और ‘रबी‘ शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं।

इन शब्दों का मूल प्रारूप अरबी भाषा है अर्थात ये पद अरबी भाषा के शब्द से उत्पन्न हुए हैं जिसमें खरीफ का अर्थ है ‘शरद ऋतु’ और रबी का मतलब ‘वसंत ऋतु’ होता है।

खरीफ फसलों में चावल, मक्का, ज्वार, मक्का, बाजरा, रागी (अनाज), अरहर (दालें), सोयाबीन, मूंगफली (तिलहन), कपास आदि शामिल हैं।

रबी की फसलों में गेहूं, जौ, जई (अनाज), चना, मटर / दाल (दलहन), अलसी, सरसों (तिलहन) आदि शामिल हैं।

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC with free Online test series
https://t.me/RailwayJobPrepration
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

रबी की फसल कौन कौन सी है?

रबी की फ़सल सामान्यतः अक्तूबर-नवम्बर के महिनों में बोई जाती हैं। इन फसलों की बुआई के समय कम तापमान तथा पकते समय खुश्क और गर्म वातावरण की आवश्यकता होती है। उदाहरण के तौर पर गेहूँ, जौ,आलू, चना, मसूर, अलसी, मटर व सरसों रबी की प्रमुख फसलें मानी जाती हैं।

खरीफ फसल क्या है उदाहरण सहित?

भारतीय उपमहाद्वीप में खरीफ की फसल उन फसलों को कहते हैं जिन्हें जून-जुलाई में बोते हैं और अक्टूबर के आसपास काटते हैं। इन फसलों को बोते समय अधिक तापमान एवं आर्द्रता तथा पकते समय शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है

खरीफ की कौन सी फसल उगाई जाती है?

खरीफ फसलें देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की शुरुआत के साथ उगाई जाती हैं और इन्हें सितंबर-अक्टूबर में काटा जाता है। इस मौसम में बोई जाने वाली प्रमुख फसलें धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, कपास, जूट, मूंगफली और सोयाबीन हैं।

जायद की फसलें कौन कौन सी हैं?

अब जायद (रबी और खरीफ के मध्य में बोई जाने वाली फसल) की सब्जियों की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। इन फसलों की बुवाई फरवरी से मार्च तक की जाती हैं। इन फसलों में प्रमुख रूप से ¨टडा, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, लौकी, तुरई, ¨भडी, अरबी शामिल हैं।