सेब खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? - seb khaane ke baad kya nahin karana chaahie?

  • Hindi
  • Lifestyle

Show

सेब खाने के बाद नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, जानें सेब की तासीर

Healthy Diet in Hindi : सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? सेब की तासीर ठंडी होती है या गर्म? इन दोनों सवालों के जवाबों के बारे में आपको पता होना चाहिए. पढ़ते हैं आगे...

सेब खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? - seb khaane ke baad kya nahin karana chaahie?

सेब सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है. वहीं इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे और स्ट्रांग बनाते हैं. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन ना करें या सेब की तासीर कैसी होती है. आज का हमारा लेख इन्हीं दो सवालों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सेब ठंडा होता है या गर्म. साथ ही यह भी जाएंगे कि सेब का सेवन करने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके लिए हमने डायटीशियन सुष्मा पीएस (Dietitian Sushma PS, Jindal Nature cure Institute) से भी बात की है. पढ़ते हैं आगे…

कैसी होती है सेब की तासीर?

सेब की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में सुबह के समय सेब का सेवन करने से बचना चाहिए. खासकर जिन लोगों को कफ की समस्या रहती है वे सुबह के समय सेब का सेवन करने से बचें.

सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

  • सेब का सेवन करने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • सेब का सेवन करने के बाद पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इससे आंतों में सूजन या अपच की समस्या हो सकती है.
  • सेब का सेवन करने के बाद दही का सेवन में नहीं करना चाहिए. क्योंकि दही की तासीर भी ठंडी होती है. ऐसे में शरीर में सर्दी हो सकती है.
  • सेब का सेवन करने के बाद अचार का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ सकता है. साथ ही व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें लाइफस्टाइल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

सेब खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? - seb khaane ke baad kya nahin karana chaahie?

सेब खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? - seb khaane ke baad kya nahin karana chaahie?

हम सभी सेब खाने के फायदों से अच्छी तरह परिचित हैं। सेब जितना खाने में स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। सेब पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज के साथ ही विटामिन सी, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंड्स मौजूद होते हैं। यह न सिर्फ शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं, बल्कि कई गंभीर रोगों को भी आपसे दूर रखते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं।

वैसे तो सेहत के लिए सेब कई तरह से फायदेमंद होते हैं। लेकिन सेब खाने के बाद कुछ फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो सेब खाने के बाद कुछ फूड्स का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे 4 फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आपको सेब खाने के तुरंत बाद करने से बचना चाहिए।

आइए पहले जानते हैं सेब की तासीर कैसी होती है- Apple Properties In Hindi

सेब ठंडा होता है या गरम? बहुत से लोग अक्सर यह पूछते हैं कि सेब की तासीर ठंडी होती है या गर्म होती है? डाटीशियन गरिमा के अनुसार सेब की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि आयुर्वेद सुबह के समय सेब खाने की सलाह नहीं देता है। सेब की तासीर ठंडी होने के कारण यह शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है। इसलिए सेब के साथ में या बाद में फूड्स का चुनाव बहुत ध्यानपूर्वक करना चाहिए, क्योंकि इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

सेब खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? - seb khaane ke baad kya nahin karana chaahie?

इसे भी पढें: रात में खजूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए-  Foods To Avoid After Eating Apple In Hindi

1. भूलकर भी न पिएं पानी

डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर आप सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इससे पेट का पीएच लेवल प्रभावित होता है। इससे पाचन में गड़बड़, आंत में सूजन और अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही त्वचा पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या भी हो सकती है।

2. मूली का न करें सेवन

सेब और मूली दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। इसलिए जब आप सेब के साथ में या बाद में मूली का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कफ बढ़ता है। यह आपकी पाचन अग्नि को प्रभावित करता है और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। साथ कुछ मामलों में इससे त्वचा पर चकत्ते की भी हो सकते हैं।

3. दही के सेवन से बचें

मूली की तरह ही दही का प्रभाव भी ठंडा होता है। इसके सेवन से भी शरीर में कफ बढ़ता है और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।

ये भी देखें:

4. खट्टे फल न खाएं

खट्टे फलों जैसे आंवला, नींबू, संतरा आदि का सेवन सेब खाने के बाद या साथ में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ता है, जिससे पेट या सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इससे कब्ज, अपच और, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

5. अचार से करें परहेज

खट्टे फलों की तरह सेब खाने के बाद अचार का सेवन करने से भी पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ता है और पेट संबंधी समस्याएं होती हैं।

इसे भी पढें: पेट को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके स्रोत

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको सेब खाने के बाद कम से आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए और बाकी चीजों का सेवन कम से कम 2 घंटे बाद करना चाहिए।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

सेब खाने के बाद क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?.
सेब का सेवन करने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए. ... .
सेब का सेवन करने के बाद पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए. ... .
सेब का सेवन करने के बाद दही का सेवन में नहीं करना चाहिए. ... .
सेब का सेवन करने के बाद अचार का सेवन नहीं करना चाहिए..

सेब खाने के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

सेब खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए- Ideal Time To Drink Water After Eating Apple In Hindi. डायटीशियन गरिमा के अनुसार सेब ही नहीं, किसी भी फल को खाने से कम से कम 30 मिनट पहले और 40-45 मिनट बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए

सेब का तासीर क्या है?

सेब की तासीर ठंडी होती है, इसे सुबह के समय खाने से पाचन क्रिया सुधरती है इसीलिए इसे सुबह खाने की सलाह दी जाती है, अगर इसे रात के समय खाया जाता है तो यह पाचन क्रिया बिगाड़ भी सकता है।

सेब खाने के कितनी देर बाद खाना चाहिए?

आपको खाना खाने के 2 घंटे बाद सेब खाना चाहिए। इससे आपको सेब के सभी फायदे आसानी से मिल जाएंगे। दरअसल, फल शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। लेकिन जब खाना खाने के बाद सेब खाया जाता है, तो शरीर को इसके पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।