वेदों के अनुसार भगवान कौन है? - vedon ke anusaar bhagavaan kaun hai?

वेदों के अनुसार भगवान कौन है? - vedon ke anusaar bhagavaan kaun hai?

हमने अबतक आपको वेद के अनेक प्रमाणों द्वारा यह बताया है कि भगवान निराकार है - वेदों के प्रमाणों द्वारा। अब हम आपको वेदों के प्रमाणों द्वारा बतायेगें कि वेदों में भगवान के साकार स्वरूप का वर्णन है। यह प्रमाण वेदों के उत्तर भाग और अंतिम भाग उपनिषदों का है। यह ध्यान रहे की उपनिषद् वैदिक वाङ्मय के अभिन्न भाग हैं, अतएव यह वेद का ही अंश है।

अब हम आपको निम्नलिखित वेद मन्त्रों द्वारा भगवान के साकार स्वरूप का वर्णन करेंगे -

अणोरणीयान्महतो महीयानात्माऽस्य जन्तोर्निहितो गुहायाम्।
तमक्रतुः पश्यति वीतशोको धातुप्रसादान्महिमानमात्मनः॥
- कठोपनिषद् १.२.२०

भावार्थ:- इस जीवात्मा के हृदयरूप गुफा में रहने वाला परमात्मा सूक्ष्म से अतिसूक्ष्म और महान से भी महान है। परमात्मा की उस महिमा को कामनारहित और चिन्तानरहित (कोई विरला साधक) सर्वाधार परब्रह्म परमेश्वर की कृपा से ही देख पता है।

विश्वतश्चक्षुरुत विश्वतोमुखो विश्वतोबाहुरुत विश्वतस्पात्।
सं बाहुभ्यां धमति सम्पतत्रैर्द्यावाभूमी जनयन् देव एकः॥
- श्वेताश्वतरोपनिषद् ३.३, यजुर्वेद १७.१९, अतर्ववेद १३.२६ और ऋग्वेद १०.८१.३ में भी इसी प्रकार है।

भावार्थ :- सब जगह आँख वाला तथा सब जगह मुख वाला, सब जगह हाथ वाला और सब जगह पैर वाला, आकाश और पृथ्वी की सृष्टि करने वाला, वह एकमात्र देव (परमात्मा) मनुष्य आदि जीव को दो-दो हाथों से युक्त करता है तथा (पक्षी-पतंग आदि को) पाँखों से युक्त करता है।

या ते रुद्र शिवा तनूरघोराऽपापकाशिनी ।
तया नस्तनुवा शन्तमया गिरिशन्ताभिचाकशीहि ॥ ५॥
- श्वेताश्वतरोपनिषद् ३.५ और यजुर्वेद १६.२ का मन्त्र है।

भावार्थ :- हे रुद्रदेव! तेरी जो भयानकता से शून्य (सौभ्य) पुण्य से प्रकाशित होने वाली तथा कल्याणमयी मूर्ति है। हे पर्वत पर रहकर सुख विस्तार करने वाले शिव! उस परम् शांत मूर्ति से (तू कृपा करके) हम लोगों को देख।

सहस्रशीर्षा पुरुषः सहस्राक्षः सहस्रपात्।
स भूमिं विश्वतो वृत्वा अत्यतिष्ठद्दशाङ्गुलम्॥
- श्वेताश्वतरोपनिषद् ३.१४, यजुर्वेद ३१.१ अतर्ववेद १९.६.१ और ऋग्वेद १०.९०.१ में मंत्र है।

भावार्थ :- वह परम पुरुष हजारों सिर वाला, हजारों आँख वाला और हजारों पैर वाला, वह समस्त जगत को सब ओर से घेर कर नाभि से दस अङ्गुल ऊपर (हृदय में) स्थित है।

त्वं स्त्री त्वं पुमानसि त्वं कुमार उत वा कुमारी।
त्वं जीर्णो दण्डेन वञ्चसि त्वं जातो भवसि विश्वतोमुखः॥
- श्वेताश्वतरोपनिषद् ४.३ और अतर्ववेद १०.८.२६ में भी आया है।

भावार्थ :-तू स्त्री है, तू पुरुष है, तू ही कुमार अथवा कुमारी है। तू बूढ़ा होकर लाठी के सहारे चलता है तथा तू ही विराटरुप में प्रकट होकर सब ओर मुख-वाला हो जाता है।

उपर्युक्त वेदों के प्रमाणों का सार यह है कि भगवान अपने आप को प्रकट कर आँख, कान, हाथ, पैर, नाम (शिव), स्त्री, पुरुष, कुमार, कुमारी, बूढ़ा तथा विराटरुप वाले हो जाते है और उनकी कृपा से उनको देखा जा सकता है। सनातन धर्म में साकार भगवान के स्वरूप को 'परमात्मा' तथा 'भगवान्' कहकर सम्बोधित करते है। अधिक जानने के लिए पढ़ें क्या हिन्दू एक भगवान में मानते है, ब्रह्म परमात्मा और भगवान कौन है?

अस्तु, अतएव उपर्युक्त वेदों के प्रमाणों अनुसार भगवान का साकार स्वरूप होता है। लेकिन वेदों में भगवान के निराकार स्वरूप का भी निरूपण है। अवश्य पढ़े भगवान निराकार है - वेदों के प्रमाणों द्वारा। तो क्या भगवान का स्वरूप निराकार और साकार दोनों का है? अगर है तो क्या कोई वेद मन्त्र भगवान के दो स्वरूप की पुस्टि करता है? इन प्रश्नों के उत्तर के लिए पढ़े भगवान निराकार और साकार दोनों है? - वेदों के प्रमाणों द्वारा।

वेदों के अनुसार भगवान कौन है? - vedon ke anusaar bhagavaan kaun hai?

वेद में वेदांत में और कई ग्रंथों में ब्रह्म, परमात्मा और भगवान शब्दों का प्रयोग किया गया है। तो प्रश्न ये उठता है कि ये तीन अलग-अलग है या ये तीनो एक है। प्रायः कई लोग ये मानते है की हिन्दू धर्म एक भगवान को नहीं मानते है उनके यहाँ भगवानों का भंडार है। और अब तो ब्रह्म, परमात्मा और भगवान भी आ गए है। तो हम इन प्रश्नो के उत्तर को वेद, पुराण, गीता आदि के द्वारा हल करने की कोशिश करेंगे।

तो सर्वप्रथम यह जान ले कि हिन्दू या सनातन धर्म एक भगवान को ही मानते है। भगवान एक ही होते है, परन्तु अलग-अलग नामों से उनको लोग जानते है। जैसे सूर्य को भारत वर्ष में रवि, दिनकर कहते है, विदेशों में वही सूर्य को सन कहते है और वैज्ञानिक लोग उसी सूर्य को तारा (G-type main-sequence star) कहते है। परन्तु सूर्य तो सूर्य ही है। उसी प्रकार सनातन धर्म में परम-तत्त्व को ब्रह्म, परमात्मा और भगवान के नाम से जाना जाता है। लेकिन जैसे साधारण लोगों के लिए सूर्य मात्र एक आग का गोला है जिससे प्रकाश मिलता है, तो वही कुछ लोगों के लिए सूर्य जीवन दाता है क्योंकि उसी सूर्य से पृथ्वी पर जीवन है, तो वही वैज्ञानिकों के लिए वो सूर्य मात्र एक ७४ % हाइड्रोजन तथा हीलियम २४ % है जो सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा है। कुछ इसी प्रकार ब्रह्म, परमात्मा और भगवान एक होते हुए भी इनमे हमारे लाभ की दृष्टि से कुछ भेद भी है। परन्तु यह ध्यान रहे कि केवल यह हमारे दृष्टि से कुछ भेद है, वास्तव में यह एक ही है।

ब्रह्म कौन है?

परम-तत्त्व के निराकार स्वरूप को ब्रह्म कहते है। ब्रह्म का स्वरूप निर्गुण और असीम है। तैत्तिरीयोपनिषद् १.८ ‘ओमिति ब्रह्म।’ अर्थात् ‘ओम्’ ही ब्रह्म है। यानि ब्रह्म को ॐ नाम से भी जाना जाता है। ब्रह्म के बारे में वेद ने कहा -

न तस्य कार्यं करणं च विद्यते न तत्समश्चाभ्यधिकश्च दृश्यते।
- श्वेताश्वतरोपनिषद् ६.८

भावार्थः - उसके (शरीर रूप) कार्य और अन्तःकरण तथा इन्द्रिय रूप कारण नहीं है। उससे बड़ा और उसके समान भी दूसरा नहीं दीखता।

यत्तदद्रेश्यमग्राह्यमगोत्रमवर्णमचक्षुःश्रोत्रं तदपाणिपादम्।
नित्यं विभुं सर्वगतं सुसूक्ष्मं तदव्ययं यद्भूतयोनिं परिपश्यन्ति धीराः॥६॥
- मुण्डकोपनिषद् १.१.६

भावार्थः - वह जो जानने में न आने वाला, पकड़ने में न आने वाला, गोत्र आदि से रहित, रंग और आकृति से रहित, नेत्र, कान आदि ज्ञानेन्द्रियों से भी रहित और हाथ, पैर आदि कर्मेन्द्रियों से भी रहित है, तथा वह जो नित्य, सर्वव्यापक, सब में फैला हुआ, अत्यन्त सूक्ष्म और अविनाशी परब्रह्म है,...।

अतएव ब्रह्म ज्ञानेन्द्रियों, कर्मेन्द्रियों, रंग और आकृति से रहित नित्य, सर्वव्यापक निराकार है और उससे बड़ा कोई और नहीं है। जो निराकार ब्रह्म की उपासना करते है उन्हें ज्ञानी कहते है। उद्धव भागवत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण के प्रिय सखा और चचेरा भाई भी थे। तो वो उद्धव जी पहले निराकार ब्रह्म की उपासना करते थे इसलिए ज्ञानी कहलाते थे, फिर बाद में वो भगवान की उपासना यानि भक्ति करने लगे।

परमात्मा कौन है?

परम-तत्त्व के साकार स्वरूप को परमात्मा कहते है। परमात्मा सर्गुण और साकार होता है। लेकिन उनकी लीला नहीं होती। जैसे महाविष्णु। गीता ने कहा -

उत्तमः पुरुषस्त्वन्यः परमात्मेत्युदाहृतः।
यो लोकत्रयमाविश्य बिभर्त्यव्यय ईश्वरः॥१७॥
- गीता १५.१७

भावार्थः - इन दोनों से उत्तम पुरुष तो अन्य ही है, जो तीनों लोकों में प्रवेश करके सबका धारण-पोषण करता है एवं अविनाशी परमेश्वर और परमात्मा इस प्रकार कहा जाता है।

भूतभर्तृ च तज्ज्ञेयं ग्रसिष्णु प्रभविष्णु च॥
- गीता १३.१६

भावार्थः - वह जानने योग्य परमात्मा विष्णु रूप से भूतों (जीवात्मा) को धारण-पोषण करनेवाला और रूद्र रूप से संहार करने वाला तथा ब्रह्मा रूप से सबको उत्पन्न करने वाला है।

अतएव परमात्मा साकार रूप है इनका धाम (वैकुण्ठ लोक) भी है लेकिन लीला नहीं करते है। परमात्मा ही सभी आत्माओं के अंदर निवास करते है तथा कर्मों का फल देते है। परम-तत्त्व इस स्वरूप में पालन तथा न्याय करता है। परमात्मा के उपासक को योगी कहा जाता है।

भगवान कौन है?

भगवान साकार होते है, इनकी लीला भी होती है इनके धाम भी होते है। जैसे क्रमशः भगवान श्री राम श्रीकृष्ण, राम लीला कृष्ण लीला, और साकेतलोक गोलोक। इनके लिए परमात्मा और ब्रह्म शब्दों का भी प्रयोग ग्रंथों में हुआ है क्योंकि प्रथम ये साकार है, द्वितीय इनकी सभी लीला जीव के कल्याण के लिए होता है और तीसा ब्रह्म परमात्मा और भगवान के एक ही है।

जीव के कल्याण या लाभ से, भगवान को ग्रंथों में ब्रह्म तथा परमात्मा से श्रेठ बताया गया है। परन्तु सिद्धांत से सब श्रेठ है क्योंकि ये एक ही है। इसलिए अगर ग्रंथों में कही श्री राम कृष्ण को ब्रह्म या परमात्मा कहा जाये तो शंका मत कीजियेगा, कि राम कृष्ण तो भगवान है, ये कैसे ब्रह्म या परमात्मा हो सकते हैं?

भगवान यानी भग + वान। वान का अर्थ है धारण करने वाला जैसे धन + वान, गुण + वान। वैसे ही जो ‘भग’ को धारण करे उसे ‘भगवान’ कहते है। भगवान के बारे में पुराणों ने कहा -

ज्ञानशक्तिबलैश्वर्यवीर्यतेजांस्यशेषतः।
भगवच्छब्दवाच्यानि विना हेयैर्गुणादिभिः॥
- श्रीविष्णु पुराण ६-५-७९

अर्थात् :- ज्ञान, शक्ति, बल, ऐश्वर्य, शौर्य, तेज - इनका नाम भग है। ये सब अनन्त रूप से जिसमें वर्तमान हैं, वे भगवान हैं।

यत्तल्लिङ्गं भगवतो ब्रह्मणः परमात्मनः॥
- भागवत पुराण १२.६.३९

अर्थात् :- जिस परम वस्तु को भगवान ब्रह्म अथवा परमात्मा के नाम से कहा जाता है, उसके स्वरूप का बोध भी ॐकार के द्वारा ही होता है।

तो हिन्दू एक भगवान को ही मानते है। जिस प्रकार जज न्याय देता है, वही जज घर पर आकर अपने पुत्र को शिक्षा देता है। तो उनमे भेद नहीं है वो एक ही है। अलग-अलग जगह अलग-अलग कार्य करने से व्यक्ति नहीं बदल जाता वरन वो एक ही रहता है। वैसे ही परम-तत्त्व परमात्मा के रूप में जज है, निराकार ब्रह्म के रूप में सम्पूर्ण विश्व को अपने अंदर लिए है और भगवान रूप में अवतार लेकर मनुष्यों को ज्ञान देते है तथा मधुर लीला करते है जीवों के कल्याण के लिए।

अवश्य पढ़े - ❛भगवान के सभी अवतार एक ही है, कैसे?❜

वेदों में ईश्वर का क्या नाम है?

हिन्दू धर्म के ग्रंथ वेद में ईश्वर को 'ब्रह्म' कहा गया है। ब्रह्म को प्रणव, सच्चिदानंद, परब्रह्म, ईश्वर, परमेश्वर और परमात्मा भी कहा जाता है। इसी कारण हिन्दू धर्म को 'ब्रह्मवादी' धर्म भी कहा जाता है। इस ब्रह्म के बारे में उपनिषद (वेदांत) और गीता में सारतत्व समझाया गया है।

वेदों के अनुसार परम भगवान कौन है?

परम ब्रह्म अर्थात एकाक्षर ब्रह्म। परम अक्षर ब्रह्म। वह परम ब्रह्म भगवान सदाशिव है। अर्वाचीन और प्राचीन विद्वान उन्हीं को ईश्वर कहते हैं।

ऋग्वेद के अनुसार ईश्वर कौन है?

इसमें इन्द्र को सर्वमान्य तथा सबसे अधिक शक्तिशाली देवता माना गया है। इन्द्र की स्तुति में ऋग्वेद में २५० ऋचाएँ हैं। ऋग्वेद के एक मण्डल में केवल एक ही देवता की स्तुति में श्लोक हैं, वह सोम देवता है।

वेदों के अनुसार सबसे बड़ा भगवान कौन है?

वैदिककाल से ही विष्णु सम्पूर्ण विश्व की सर्वोच्च शक्ति तथा नियन्ता के रूप में मान्य रहे हैं।