विद्युत धारिता का विमीय सूत्र लिखिए - vidyut dhaarita ka vimeey sootr likhie

आज इस पोस्ट में हम class 12th physics के महत्वपूर्ण टॉपिक विद्युत धारिता के बारे में पढ़ने वाले हैं| अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट करें और पोस्ट को शेयर करें|

धारिता किसे कहते हैं?(capacitance in hindi) 

हम जानते हैं कि किसी चालक को जितना अधिक आवेश दिया जाता है उसका विभव उतना ही अधिक हो जाता है|

इसे हम इस प्रकार समझ सकते हैं कि जिस प्रकार किसी बर्तन में द्रव डालने पर उसका तल बढ़ने लगता है, ठीक उसी प्रकार किसी चालक को आवेश देने पर उसका विभव बढ़ने लगता है|

यदि किसी चालक को Q आवेश देने से उसका विभव V हो, तो

                          Q ∝ V

                          Q = CV

जहाँ C एक नियतांक है| इसे चालक की विद्युत धारिता कहते हैं

धारिता का सूत्र(formula):- 

                                 C= Q/V   •••••(1) 

                    समीकरण (1) से

                        यदि V=1  हो, तो C=Q

धारिता की परिभाषा(dharita ki paribhasha):-

“ किसी चालक की विद्युत धारिता आवेश की उस मात्रा के बराबर होती है, जो उस चालक के विभव में एकांक परिवर्तन कर दे|”

                   (या) 

धारिता की एक परिभाषा हम धारिता के सूत्र की सहायता से लिख सकते हैं|

                         C = Q/V

“ किसी चालक के आवेश और विभव के अनुपात को उस चालक की धारिता कहते हैं| इसे C से प्रदर्शित करते हैं|”

धारिता का मात्रक क्या है(dharita ka matrak kya hai) :

                         C = Q/V

धारिता का मात्रक=आवेश का मात्रक/विभव का मात्रक

                        = कूलॉम/वोल्ट या फैरड

S. I पद्धति में धारिता का मात्रक फैरड है|

C. G. S  पद्धति में धारिता का मात्रक स्थैत- फैरड है|

धारिता का विमीय सूत्र क्या है(dharita ka vimiy sutra kya hai) :

                          C= Q/ V

धारिता का विमीय सूत्र= आवेश का विमीय सूत्र/ विभव का विमीय सूत्र

                     = AT / ML²T-³A-¹

                     = [ M-¹L-²T⁴A²]

1 फैरड धारिता की परिभाषा(1 Farad dharita ki paribhasha) :

                            C= Q/V  से, 

              1 फैरड = 1 कूलॉम/ 1 वोल्ट

“यदि किसी चालक को 1 कूलॉम आवेश देने पर उसके विभव में 1 वोल्ट की वृद्धि हो जाए तो उसकी धारिता 1 फैरड कहलाती है|”

विद्युत धारिता के S. I  मात्रक और C. G. S  मात्रक में संबंध:

                     C = Q/V  से, 

          1 फैरड = 1 कूलॉम/ 1 वोल्ट

                                 [ 1 कूलॉम = 3×10^9 स्थैत-कूलॉम

                                     1 वोल्ट = 1/300 स्थैत-वोल्ट]

1 फैरड = 3×10^9 स्थैत- कूलॉम/ 1/300 स्थैत- वोल्ट

        1 फैरड = 9 × 10¹¹ स्थैत-फैरड

विद्युत धारिता को प्रभावित करने वाले कारक(dharita ko prabhavit Karne Wale Karak) :

1.चालक का क्षेत्रफल- चालक का क्षेत्रफल बढ़ाने पर उसका विभव कम हो जाता है| फलस्वरुप उसकी धारिता बढ़ जाती है|

2.आवेशित चालक के समीप अन्य चालक की उपस्थिति-आवेशित चालक के समीप अन्य चालक की उपस्थिति से उसका विभव कम हो जाता है| अतः उसकी विद्युत धारिता बढ़ जाती है|

3.चालक के चारों ओर का माध्यम- चालक के चारों ओर K  परावैद्युतांक का माध्यम होने पर उसका विभव कम हो जाता है| अतः उसकी विद्युत धारिता बढ़ जाती है|

भौतिक विज्ञान 11 और 12 th में धारिता की विमा क्या होती है बताइए ? धारिता का विमीय सूत्र लिखिए : –

उत्तर : धारिता का विमा सूत्र = [M-1L-2T4A2]

प्रश्न : धारिता का मात्रक क्या होता है ?

उत्तर : भौतिक विज्ञान में अक्सर पूछा जाता है कि “धारिता” का मात्रक किसे कहते हैं ?

इसका सही उत्तर होगा = “F (फैरड)”

प्रश्न : धारिता राशि का विमीय सूत्र और मात्रक क्या क्या होते हैं ?

उत्तर : धारिता का विमा सूत्र = [M-1L-2T4A2]

तथा

धारिता का मात्रक = F (फैरड)

प्रश्न : F (फैरड) किसका मात्रक होता हैं ?

उत्तर : F (फैरड) , धारिता का मात्रक होता है अर्थात F (फैरड) का मात्रक = धारिता

प्रश्न : निम्नलिखित में से किसका विमीय सूत्र / विमा “[M-1L-2T4A2]” होता है ?

उत्तर : निम्न दिए गए में से धारिता का विमीय सूत्र = [M-1L-2T4A2] होता है |

question : what is unit and dimensional formula of धारिता in hindi ?

answer : unit of धारिता is = F (फैरड)

and also

dimensional formula of धारिता is = [M-1L-2T4A2]

सब्सक्राइब करे youtube चैनल

विद्युत धारिता का विमीय सूत्र क्या होगा?

धारिता का विमीय सूत्र - [T×T×T×T×A×A/M×L×L] है। चालक के माध्यम का परावैद्युतांक बढ़ने से धारिता भी बढती है। (१) चालक के आवेश पर - q का मान बढ़ने पर v का मान भी उसी अनुपात में बढ़ता है। अतः धारिता नियत रहती है।

1 धारिता का विमीय सूत्र लिखिए इसका मात्रक क्या है ?`?

Solution : धारिता का मात्रक कुलॉम / वेाल्ट होता है। जिसे फैरड भी कहते हें इसका विमीय सूत्र `[M^(-1) L^(-2) T^(-4) A^(-2)]` होता है।

विद्युत धारिता का मात्रक क्या होता है?

<br> विधुत धारिता का मात्रक फेरड होता है। यह बहुत इकाई है। इसके व्यावसायिक उपयोग के लिए वहुत धारिता के मान को माइक्रो फैरड (`mu F`) तथा पिको फैरड (pF) में व्यक्त किया जाता है।

विद्युत मात्रक का सूत्र क्या है?

Solution : विद्युत विभव ` V = (W)/(q_0)` <br> विद्युत विभव का मात्रक ("जूल ")/("कूलॉम")` = वोल्ट होता है।