7 00 को संस्कृत में कैसे लिखते हैं? - 7 00 ko sanskrt mein kaise likhate hain?

प्रश्न पत्र में घड़ी में देखकर या अंको में लिखे समय को संस्कृत में शब्दों में लिखने के लिए आता है । अतः संस्कृत में समय ज्ञान की जानकारी अत्यंत आवश्यक है । समय ज्ञान के लिए सर्वप्रथम समय से सम्बन्धित शब्दावली को जान लेते हैं-

समय से सम्बन्धित शब्दावली-

घटिका- घड़ी               समयः- समय

वादनम्- बजे               होरा- घंटा

निमेषः- मिनट             क्षणम्- सेकेंड

सपाद- सवा                सार्ध- साढे

पादोन- पौने               अधिकम्- अधिक

न्यूनम् / ऊनम्- कम


7 00 को संस्कृत में कैसे लिखते हैं? - 7 00 ko sanskrt mein kaise likhate hain?
sanskrit samay gyan






समय का प्रयोग-

1. पूर्णसमयः- पूरा समय    2. सपाद- सवा

3. सार्ध- साढे                 4. पदोन- पौने

 

1. पूर्णसमय-


1:00- एकवादनम्

2:00- द्विवादनम्

3:00- त्रिवादनम्

4:00- चतुर्वादनम्

5:00- पंचवादनम्

6:00- षड्वादनम्

7:00- सप्तवानम्

8:00- अष्टवादनम्

9:00- नववादनम्

10:00- दशवादनम्

11:00- एकादशवादनम्

12:00- द्वादशवादनम्


2. सपाद- सवा-


1:15- सपाद एकवादनम्

2:15- सपाद द्विवादनम्

3:15- सपाद त्रिवादनम्

4:15- सपाद चतुर्वादनम्

5:15- सपाद पंचवादनम्

6:15- सपाद षड्वादनम्

7:15- सपाद सप्तवानम्

8:15- सपाद अष्टवादनम्

9:15- सपाद नववादनम्

10:15- सपाद दशवादनम्

11:15- सपाद एकादशवादनम्

12:15- सपाद द्वादशवादनम्

 

3. सार्ध- साढे-


1:30- सार्ध एकवादनम्

2:30- सार्ध द्विवादनम्

3:30- सार्ध त्रिवादनम्

4:30- सार्ध चतुर्वादनम्

5:30- सार्ध पंचवादनम्

6:00- सार्ध षड्वादनम्

7:30- सार्ध सप्तवानम्

8:30- सार्ध अष्टवादनम्

9:30- सार्ध नववादनम्

10:30- सार्ध दशवादनम्

11:30- सार्ध एकादशवादनम्

12:30- सार्ध द्वादशवादनम्



4. पादोन- पौने-


12:45- पादोन एकवादनम्

1:45- पादोन द्विवादनम्

2:45- पादोन त्रिवादनम्

3:45- पादोन चतुर्वादनम्

4:45- पादोन पंचवादनम्

5:45- पादोन षड्वादनम्

6:45- पादोन सप्तवानम्

7:45- पादोन अष्टवादनम्

8:45- पादोन नववादनम्

9:45- पादोन दशवादनम्

10:45- पादोन एकादशवादनम्

11:45- पादोन द्वादशवादनम्

 

# समय में मिनट का प्रयोग कैसे करें ?

     यदि किसी समय में मिनट का प्रयोग किया गया हो ( पूर्णसमय, सवा, साढे, पौने के अतिरिक्त ) तो उस समय के लिए अधिकम् और न्यूनम्/ऊनम् का प्रयोग किया जाता है । क्रम से दोनों को समझते हैं-


“अधिकम्” का प्रयोग-

    जब किसी समय में कुछ मिनट ज्यादा हों वहाँ पर “अधिकम्” का प्रयोग किया जाता है । जैसे- 1:10 हो रहे हों तो इसे हिन्दी में कहेंगे- एक बजकर दस मिनट हो रहे हैं और संस्कृत में इसे कहेंगे- “दश अधिकं एक वादनम्” ।

यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात यह है कि जब हिन्दी में समय बोला जा रहा है तब मिनट का प्रयोग बाद में किया जा रहा है, परन्तु जब संस्कृत में समय बोला जा रहा है तब मिनट का प्रयोग पहले किया जा रहा है ।

1:10- दश अधिकम् एकवादनम्

4:25- पंचविंशति: अधिकं चतुर्वादनम्

5:33-त्रयस्त्रिंशत् अधिकं पंचवादनम्

7:42- द्विचत्वारिंशत् अधिकं सप्तवादनम्

8:50- पंचाशत् अधिकं अष्टवादनम्

9:55- पंचपंचाशत् अधिकं नववादनम्

10:17- सप्तदश अधिकं दशवादनम्

11:28- अष्टविंशति: अधिकम् एकादश वादनम्

12:04- चतुर् अधिकं द्वादश वादनम्

 

“न्यूनम्/ऊनम्” का प्रयोग-

     न्यूनम्/ऊनम् का प्रयोग कम के लिये किया जाता है । समय में न्यूनम्/ऊनम् का प्रयोग निम्न प्रकार से किया जाता है, जैसे- यदि समय है 5:50 मिनट, इस समय को हम दो प्रकार से बोल सकते हैं- 1. पाँच बजकर पचास मिनट हो रहे हैं । 2. छः बजने में दस मिनट बाकी हैं ।  अर्थात् जो दूसरा तरीका है “छः बजने में दस मिनट बाकी” इसके लिए न्यूनम्/ऊनम् का प्रयोग करते हैं । उदाहरण-

संस्कृत में 7 00 कैसे लिखते हैं?

सामान्य समय.
o'clock : एकवादनम्.
o'clock : द्विवादनम्.
o'clock : त्रिवादनम्.
o'clock : चतुर्वादनम्.
o'clock : पञ्चवादनम्.
o'clock : षड्वादनम् –.
o'clock : सप्तवादनम्.
o'clock : अष्टवादनम्.

संस्कृत में 8 00 कैसे लिखते हैं?

7:58- अष्टपंचाशत् अधिकं सप्तवादनम् । 7:58- द्वि न्यूनं अष्टवादनम् ।.
मोहन: ………….विद्यालयं गच्छति । (8:00) ... .
लता …………. ... .
अहं ……… विद्यालयं गच्छामि । (7:30) ... .
विवेकः ……… पत्रं लिखति । (3:45).

7.15 को संस्कृत में क्या कहते हैं?

Expert-Verified Answer सात घंटे और मिनट को सपद सप्तवदनम कहेंगे।

9 00 को संस्कृत में क्या लिखते हैं?

इसके आगे की संख्याओं के लिए:-.