9 से 12 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं? - 9 se 12 maheene ke bachche ko kya khilaen?

वयस्‍कों की तरह शिशु सब कुछ नहीं खा पाते हैं। 6 महीने के होने के बाद उन्‍हें ठोस आहार खिलाना शुरू किया जाता है जिसमें नए फूड और फ्लेवर शामिल होते हैं। हर महीने के साथ शिशु के आहार और विकास में बदलाव होता है और 9 महीने के होने पर भी बच्‍चे की डाइट में कई और नए फ्लेवर वाले फूड्स खिलाने शुरू किए जाते हैं।

9 महीने के शिशु को ब्‍लूबैरीज, क्रैनबैरी, खजूर, अंजीर छोटे-छोटे साइज में काटकर खिलाएं। आप बेबी को ब्रोकली, आलू, बैंगन, फूलगोभी आदि मैश कर के खिलाएं। आप बेबी को अंडा, चिकन और मछली भी खिला सकते हैं। बच्‍चे को कच्‍चा मीट न खिलाएं। शिशु का पाचन तंत्र अभी भी विकसित हो रहा होता है इसलिए उसे खूब पानी पिलाएं। आप बच्‍चे को घर पर तैयार नैचुरल जूस पिला सकते हैं। बेबी के लिए क्‍यूनोआ, रागी, जई, चावल और ओट्स से बेबी फूड या प्‍यूरी बनाकर खिला सकते हैं।

अब इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि 9 महीने के शिशु को क्‍या-क्‍या खिलाना चाहिए और 9 मंथ के बेबी का हफ्तेभर का डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए।

सोमवार का खाना

सुबह शिशु को स्‍तनपान करवाएं और ब्रेकफास्‍ट में गेहूं का शीरा खिलाएं। इसके कुछ देर बाद ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं। लंच में रागी और साबुत मूंग दाल सूप पिलाने को दें। शाम को फिर ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में दाल और शकरकंद का सूप पिलाएं।

​मंगलवार की डाइट

9 से 12 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं? - 9 se 12 maheene ke bachche ko kya khilaen?

आज सुबह बेबी को सबसे पहले ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। इसके बाद नाश्‍ते में सफेद ढोकले के साथ घी या मक्‍खन खिलाएं। अब थोड़ी देर बाद बेबी को दोबारा ब्रेस्‍टफीडिंग करवानी है।

लंच में बेबी को रागी, साबुत मूंग दाल का सूप पिलाएं। शाम को फिर ब्रेस्‍टफीडिंग करवानी है और फिर रात को डिनर में भागर और मूंग दाल का सूप पिलाना है।

फोटो साभार : istock

​बुधवार का आहार चार्ट

9 से 12 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं? - 9 se 12 maheene ke bachche ko kya khilaen?

इस दिन सुबह शिशु को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाना है फिर नाश्‍ते में सत्तू पिलाएं। इसके कुछ देर बाद बेबी को दोबारा ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। लंच में शिशु को चुकंदर, ब्रोकली और मशरूम का सूप पिलाएं। शाम के समय ब्रेस्‍टमिल्‍क पीने को दें और रात को डिनर में दाल और शकरकंद का सूप पिलाएं।

फोटो साभार : istock

​बृहस्‍पतिवार का खाना

9 से 12 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं? - 9 se 12 maheene ke bachche ko kya khilaen?

आज सुबह शिशु को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाना है और फिर नाश्‍ते में शकरकंद और पोहा का पाउडर खिलाना है। इसके थोड़ी दूर बाद ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं। लंच में बच्‍चे को पालक और कद्दू की प्‍यूरी खिलाएं। शाम को बच्‍चे को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में रोटी को गाजर और मूंग दाल के सूप में भिगोकर खिलाएं।

फोटो साभार : istock

​शुक्रवार का भोजन

9 से 12 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं? - 9 se 12 maheene ke bachche ko kya khilaen?

सुबह ब्रेस्‍टफीडिंग ही करवानी है और फिर नाश्‍ते में केले को मैश कर के खिलाना है। इसके कुछ देर बाद फिर ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। लंच में घी या मक्‍खन के साथ इडली खिलाएं। शाम को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाने के बाद रात को डिनर में दाल पालक का सूप पिलाएं।

फोटो साभार : istock

​शनिवार का खाना

9 से 12 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं? - 9 se 12 maheene ke bachche ko kya khilaen?

सुबह सबसे पहले बेबी को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और फिर नाश्‍ते में उबले हुए अंडे की जर्दी या घर पर बना पनीर, थोड़ी देर बाद ब्रेस्‍टफीडिंग और फिर लंच में पालक की खिचड़ी खिलाएं। शाम को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाने के बाद रात को डिनर में रागी और साबुत मूंग दाल का सूप पिलाएं।

फोटो साभार : istock

​रविवार का आहार

9 से 12 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं? - 9 se 12 maheene ke bachche ko kya khilaen?

सुबह के समय बेबी को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और नाश्‍ते में केले को मैश कर के खिलाएं। इसके थोड़ी देर बाद शिशु को स्‍तनपान करवाएं। लंच में बच्‍चे को दाल में रोटी भिगोकर खिलाएं।

शाम को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में चावल के साथ अंडे की जर्दी या दाल खिलाएं।

फोटो साभार : istock

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

क्या आप भी अपने नौ महीने के बच्चे को खाने में क्या खिलाएं, इस समस्या से परेशान हैं???

दरअसल जब बच्चा नौ महीने का होता है तब इस समय खाने को लेकर माँ और बच्चा दोनों ही परेशान होते हैं। बच्चा दांत आने की वजह से तो माँ बच्चे की खाने को लेकर न-नुकुर से परेशान रहते हैं।

तो यहाँ है आपकी इस समस्या का हल। जानिए कैसे अपने बच्चे का खाने के प्रति रुझान बढ़ाएं व कैसे उससे अपने खाने के समय का आनंद लेना सिखायें।

9 से 12 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं? - 9 se 12 maheene ke bachche ko kya khilaen?

विभित्रता:

उसे विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ खिलाएं, कोशिश करें कि हफ्ते भर में फल या सब्जी दोहराने की कोशिश न करें। यह सबसे बड़ी गलती है जो हम करते हैं, हमें लगता है कि बच्चा जिस भोजन को पसंद करता है वही हम उसे बार-बार खिलाते है। जिससे वह उससे बोर हो जाता है और खाना खाने में आनाकानी करने लगता है।

थोड़े थोड़े अंतराल में खाना खिलाएं :

बच्चे को हर थोड़ी देर में थोड़ा थोड़ा करके खाना खिलाएं। हमारा मकसद बच्चे को पूरा खाना ख़तम करवाना नहीं है। हमारा मकसद है बच्चे को तरह तरह का स्वाद दिन में कईं बार देना और एक बार में उससे कम खिलाना। थोड़े थोड़े अंतराल में अलग अलग स्वाद का भोजन देने से उससे सम्पूर्ण पोषण भी मिलेगा। 

प्यूरी देना बंद करें 

हर चीज़ की प्यूरी बनाकर देना अब आपको बंद कर देना चाइये। इस समय तक बच्चे के पास कुछ विकसित दांत होते है। तो क्यों न उनका इस्तेमाल किया जाये !!! सिर्फ उन्ही खाने की चीज़ों की प्यूरी बनाये जो की खाने में बहुत अधिक सख्त हो। बाकि खाने को हल्का मैश करके चम्मच की सहायता से खिलाएं।

खाने का समय मस्ती भरा हो

खाने के समय को अगर थोड़ा मस्ती भरा बनाएं। खाना खिलने के लिए उससे तरह तरह की कहानियां सुनाएं। कुछ बच्चे खाने की ऊँची कुर्सी से डरते हैं और उससे देखते हे रोना शुरू कर देते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो उससे गार्डन , लिविंग रूम, बच्चों के कमरे या प्ले एरिया में बैठ के खाना खिलाएं।

ठंडी ठंडी ट्रीट

फलों के रस की कुल्फी जमाकर बच्चे को चूसने को दे। उन्हें बहुत मज़ा आएगा साथ ही मसूड़ों को भी आराम मिलेगा। ब्रेस्टमिल्क की कुल्फी बच्चों को दांत आने पर होने वाले दर्द से बहुत हे आराम देती है।

बच्चे को खाना खिलाने की समस्या को सुलझाने के बाद अब चलते हैं आहार चार्ट की तरफ।

बच्चे को कोई भी नया आहार देने से पहले थ्री डे रूल जरूर फॉलो करें

नौ महीने के बच्चे के लिए आहार चार्ट

सप्ताह 1:

दिन सुबह का नाश्ता सुबह का छोटा नाश्ता दोपहर का भोजन दोपहर बाद का नाश्ता रात का खाना
सोमवार मक्के का दलीया स्तनपान साबूदाना खिचड़ी कद्दू रवा स्टिक्स चिकन प्यूरी
मंगलवार रोटी और किशमिश स्प्रेड स्तनपान घी चावल केला ओटमील बिस्कुट उबला हुआ पास्ता
बुधवार इडली स्तनपान सेब खिचड़ी पनीर बुर्जी चुकंदर काबुली चना प्यूरी
गुरुवार चुकंदर बाजरा दलिया  स्तनपान ब्राउन राइस दलीया पाइनएप्पल केसरी सामे की खिचड़ी
शुक्रवार अंडे का पीला भाग  स्तनपान ब्रोकली पालक प्यूरी एप्पल के टुकड़े पनीर वेजिटेबल चावल
शनिवार फ्रुइटी पनीर प्यूरी स्तनपान टमाटर खिचड़ी तरबूज स्मूथी हरे मटर और आलू की प्यूरी
रविवार केला दलिया स्तनपान मसाला खिचड़ी आम दही सोया गेहूं दलिया

सप्ताह 2:

दिन सुबह का नाश्ता सुबह का छोटा नाश्ता दोपहर का भोजन दोपहर बाद का नाश्ता रात का खाना
सोमवार सेब रागी दलिया स्तनपान वेजिटेबल  खिचड़ी शकरकंद  के टुकड़े फिश प्यूरी
मंगलवार सूजी चीला स्तनपान पनीर वेजिटेबल राइस वेगन फ्रेंच टोस्ट सादी खिचड़ी
बुधवार डोसा स्तनपान गाजर खिचड़ी फ्लावोरेड पनीर फ्रेंच बीन्स प्यूरी
वीरवार चीकू ओट्स दिया स्तनपान ओट्स का दलिया आम प्यूरी चुकंदर बाजरा दलीया
शुक्रवार अंडे का पीला भाग रागी चीला स्तनपान पनीर वेजिटेबल राइस नारंगी के  टुकड़े अंडा राइस
शनिवार पाइनएप्पल गाजर प्यूरी स्तनपान साबूदाना  खिचड़ी सादा दही गाजर पालक प्यूरी
रविवार बनाना मखाना दलिया स्तनपान सेब खिचड़ी चुकंदर हलवा मक्के का दलिया

सप्ताह 3:

दिन सुबह का नाश्ता सुबह का छोटा नाश्ता दोपहर का भोजन दोपहर बाद का नाश्ता रात का खाना
सोमवार मुरमुरे का दलिया स्तनपान ओट्स  खिचड़ी बेक्ड आलू चिकन प्यूरी
मंगलवार एग योल्क रागी चीला स्तनपान पालक खिचड़ी रागी टीथिंग बिस्कुट उबला पास्ता
बुधवार रागी गाजर डोसा स्तनपान टमाटर खिचड़ी फ्राई किये हुवे पनीर के टुकड़े सब्जियों की प्यूरी
वीरवार गेहूं का दलिया स्तनपान बाजरा दलिया कीवी केला प्यूरी स्प्राउटेड सथामावु दलिया
शुक्रवार एग योल्क नारंगी के जूस के साथ स्तनपान गाजर पालक प्यूरी केले के टुकड़े पनीर वेजिटेबल राइस
शनिवार स्ट्रॉबेरी केला प्यूरी स्तनपान मसाला खिचड़ी एप्पल का सॉस चुकंदर आलू प्यूरी
रविवार बाजरा दलिया स्तनपान गाजर  खिचड़ी सामे की खीर ज्वार का दलिआ

सप्ताह 4:

दिन सुबह का नाश्ता सुबह का छोटा नाश्ता दोपहर का भोजन दोपहर बाद का नाश्ता रात का खाना
सोमवार गेहूं का दलिया स्तनपान पालक  खिचड़ी मटर मक्का टिक्की फिश प्यूरी
मंगलवार फ्रेंच टोस्ट स्तनपान एग योल्क राइस ज्वार टीथिंग बिस्कुट गाजर  दलिया
बुधवार ज्वार डोसा स्तनपान वेजिटेबल  खिचड़ी चिकन क्लियर सूप चुकंदर आलू प्यूरी
वीरवार मूंगफली पोहा दलिया स्तनपान गाजर ओट्स दलिया अवोकेडो प्यूरी गेहूं के टुकड़ों का दलिया
शुक्रवार अंडे का पीला भाग स्तनपान चुकंदर काबुली चने की प्यूरी गेहूं के ब्रेड की स्टिक्स घी चावल
शनिवार सेब नाशपाती दालचीनी प्यूरी स्तनपान साबूदाना खिचड़ी चीज़ स्टिक्स ब्रॉक्ली पालक प्यूरी
रविवार सथमवु दलिया स्तनपान सेब  खिचड़ी सूजी खीर सोया गेहूं  दलिया

आठवें महीने के बच्चों के लिए आहार योजना को जानने के लिए यहाँ देखिये

आप अपने बच्चे के लिए “बेबी फूड डायरी” भी बना सकतीं हैं जिसमें उसकी पसंद और नापसंद के आहार की सूची के साथ ही उसे किस प्रकार के भोजन से एलर्जी है, यह भी नोट करके रख सकतीं हैं ।

मेरे फेसबुक पेज माईलिटिलमोपेट को लाइक कीजिये और बहुत से मासिक आहार चार्ट प्राप्त करें।

यदि आपको यह लेख पसंद है,तो नियमित अपडेट प्राप्त करने के लिए यहां हमारे न्यूजलेटर की सदस्यता लें। हम आपके इनबॉक्स को स्पैम नहीं करने का वादा करते हैं !!

यहाँ दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देशय से तैयार की गई है और यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह का स्थान नहीं लेती है। आपको अपने बच्चे के भोजन संबंधी सलाह के लिए शिशु विशेषज्ञों से ही सलाह लेनी चाहिए ।

9 से 10 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं?

9 महीने के शिशु को ब्‍लूबैरीज, क्रैनबैरी, खजूर, अंजीर छोटे-छोटे साइज में काटकर खिलाएं। आप बेबी को ब्रोकली, आलू, बैंगन, फूलगोभी आदि मैश कर के खिलाएं। आप बेबी को अंडा, चिकन और मछली भी खिला सकते हैं। बच्‍चे को कच्‍चा मीट न खिलाएं

10 से 12 महीने के बच्चे को क्या खिलाना चाहिए?

बच्‍चे को सुबह सबसे पहले ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। नाश्‍ते में उसे नरम डोसा और सादा सांभर खिलाना है। इसके कुछ देर बाद स्टिव्‍ड एप्‍पल खिलाएं और फिर लंच में दाल पालक में भिगोकर रोटी खिलाएं। शाम को बच्‍चे को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं और रात को डिनर में अंडे की जर्दी या पनीर का पुलाव खिलाएं।

9 माह के बच्चे को कितनी बार आहार देना चाहिए?

बच्चे की पसंद को समझने के लिए इस चरण में प्रयोग करते रहना महत्वपूर्ण है। हालांकि यह न भूलें कि आपके बच्चे को फॉर्मूला दूध या माँ के दूध से आवश्यक सभी पोषक तत्व मिल रहे हैं। यह सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा दूध पीने के अलावा दिन में तीन बार भोजन करता है।

6 से 12 महीने के बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?

6 से 12 महीने के बच्‍चे को जरूर खिलाएं ये पांच चीजें, इम्‍युनिटी बढ़ेगी और स्‍ट्रॉन्‍ग होगा बच्‍चा.
​अंडे की जर्दी माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को अंडे और मांसाहारी खाद्य पदार्थ देने से पहले बहुत कन्फ्यूज्ड होते हैं, जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। ... .
​बीन्स ... .
दाल ... .
​पीनट बटर ... .
​केला ... .
​डेयरी प्रोडक्ट्स.