भारत का सबसे लंबा सड़क पुल कौन सा है? - bhaarat ka sabase lamba sadak pul kaun sa hai?

भारत के 10 सबसे लम्बे पुल (Top 10 Longest Bridges in India) – भारत का सबसे बड़ा रेल-सह-सड़क पुल बोगीबिल ब्रिज असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया गया है। यह पुल असम के डिब्रूगढ़ और धीमाजी जिलों को जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई 4.94 किमी है। यह एक डबल डैकर पुल है जिसके निचले डैक में ब्रॉडगेज रेल की दोहरी लाइन है। इसके ऊपरी डैक में थ्री-लेन सड़क है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर 2018 को किया गया। इसका लोकार्पण अटल बिहारी बाजपई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के अवसर पर किया गया। इस पुल से पहली ट्रेन तिनसुकिया-ताहर लागुन इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरी। यह पुल दो नेशनल हाइवे संख्या 37 और 52 को आपस में जोड़ता है। इसके शुरू होने के बाद ईटानगर से डिब्रूगढ़ की सड़क मार्ग की दूरी 150 Km घट गयी है। जबकि रेलमार्ग की दूरी 705 किमी घट गयी है।

भारत का सबसे लंबा पुल (Longest Bridge of India) –

भारत का सबसे लंबा पुल भूपेन हजारिका सेतु या ढोला सादिया पुल है। यह असम में ब्रह्मपुत्र से निकलने वाली लोहित नदी पर अवस्थित है। इसकी लंबाई 9.15 किमी और चौङाई 12.9 मीटर है। यह असम के सादिया (तिनसुकिया जिला) और अरुणाचल प्रदेश के ढोला को जोड़ता है। इसका निर्माण PPP मॉडल पर 2011 में नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2017 को किया था। भूपेन हजारिका असम के महान लेखक, निर्माता, कवि, गायक, गीतकार और संगीतकार थे। इनका जन्म असम के सादिया में हुआ था।

भारत के 10 सबसे लंबे पुल (Top 10 Longest Bridges in India) –

पुल/सेतु/ब्रिजलंबाई (किमी. में)नदी परचालू होने का वर्षप्रकृति
भूपेन हजारिका सेतु (असम) 9.15 लोहित 2017 सड़क पुल
महात्मा गाँधी सेतु (बिहार) 5.75 गंगा 1982 सड़क पुल
बांदा-वर्ली सी लिंक मुंबई (महाराष्ट्र) 5.6 अरब सागर की माहिमा खाड़ी 2009 सड़क पुल
बोगीबील सेतु (असम) 4.94 ब्रह्मपुत्र 2018 रेल सह सड़क
विक्रमशिला सेतु (बिहार) 4.7 गंगा 2001 सड़क पुल
वेंबानद रेल पुल (केरल) 4.62 वेंबानाद झील 2011 रेल
दीघा-सोनपुर पुल (बिहार) 4.556 गंगा 2016 रेल-सह-सड़क
आरा छपरा सेतु (बिहार) 4.35 गंगा 2017 सड़क
गोदावरी चौथा पुल कोबुर राजमुंदरी बाईपास सेतु (आंध्र प्रदेश) 4.135 गोदावरी 2015 सड़क
मुंगेर गंगा सेतु (बिहार) 3.692 गंगा 2016 रेल सह सड़क

भारत का सबसे लंबा सड़क पुल कौन सा है

आपने भारत में बहुत से पुलों का नाम सुना होगा इनमें से ज्यादातर रेलवे पुल हैं यानी कि वह पुल जो नदी या किसी गहराई के ऊपर बने होते हैं तथा उन पर रेल की पटरी बिछी होती हैं ताकि दूरस्थ स्थानों को रेलवे से जोड़ा जा सके। लेकिन आज हम रेलवे पुल की नही बल्कि सड़क पुल की बात करेंगे अर्थात वह पुल जहां पर जमीन पर चलने वाले सामान्य वाहन चलते हैं। आज हम आपको बताएंगे भारत के सबसे लंबे सड़क पुल के बारे में कि यह पुल कितना लंबा है, यह कहां पर स्थित है तथा इसे कब व क्यों बनाया गया था। इस पुल से जुड़े छोटे-बड़े प्रश्नों का उत्तर देने हेतु यह पोस्ट लिखी गई है इसलिए जानकारी को स्पष्ट रूप में पाने के लिए यह पृष्ठ अंत तक पढ़ें।

भारत का सबसे लंबा सड़क पुल है भूपेन हजारिका सेतु जो कि 9.15 किलोमीटर लंबा है तथा इसकी चौड़ाई 12.9 मीटर है यह पुल ढोला-सादिया सेतु के नाम से भी जाना जाता है और यह ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों में से एक लोहित नदी पर बना है और क्योंकि यह पुल असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों की सीमा पर बना है इसलिए यह इन दोनों राज्यों के बीच की दूरी को कम करता है तथा इन दोनों राज्यों के आवागमन को आसान बनाता है इस पुल का एक फायदा यह भी है कि अरुणाचल प्रदेश जो कि चीन की सीमा से सटा हुआ है में अंतरराष्ट्रीय चीन-भारत सीमा पर भारतीय सैन्य शक्ति की पहुँच को आसान बनाता है जो कि इस पुल के बनने से पहले एक जोखिम भरा काम था। इस पुल के दो नाम होने हैं पहला नाम है ढोला-सादिया सेतु जो कि इसलिए रखा गया है क्योंकि यह असम के तिनसुकिया जिले में स्थित ढोला को सादिया नामक स्थान से जोड़ता है तथा दूसरा नाम है भूपेन हजारिका सेतु जो कि असम के प्रसिद्ध गायक रहे डॉक्टर भूपेन हजारिका के नाम पर रखा गया है तो यह था इस प्रश्न का उत्तर इसके अलावा यदि आपका जीके से जुड़ा कोई और प्रश्न है तो टिप्पणी के माध्यम से हम तक पहुँचाएं।

इस पोस्ट में आपको भारत का सबसे बड़ा पुल कौन सा है 2022 में इसके बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी इंडिया का सबसे लंबा सड़क पुल के बारे में जानना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। किसी देश की तरक्की में सड़क और पुल का काफी योगदान होता है क्योंकि इन दोनों की वजह से ही हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचते हैं। दुनिया में आपको कई किलोमीटर लम्बे और ऊँचा पुल देखने को मिल जायेंगे। इनके बारे में हम आपको अगली पोस्ट में बताएँगे फिलहाल भारत के बड़े पुल के बारे में बताते हैं।

भारत का सबसे लंबा सड़क पुल कौन सा है? - bhaarat ka sabase lamba sadak pul kaun sa hai?

जैसा कि हमने आपको बताया कि सड़क और पुल दो ऐसी चीजे हैं। जिनके बिना किसी देश की तरक्की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में किसी देश में सड़क और पुल जैसी परिवहन सुविधा का होना बहुत जरुरी है। जहां तक विश्व की बात करे तो बहुत से ऐसे देश हैं जिन्होंने ऊँचा और बड़ा पुल बनाने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये हुए हैं।

भारत का सबसे बड़ा पुल कौन सा है

इंडिया के सबसे लंबे पुल की लंबाई 9.15 किलोमीटर है। जो ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी लोहित नदी पर बना हुआ है। इस पुल को ढोला सादिया पुल के नाम से जाना जाता है। यह पुल असम के ढोला को अरुणाचल प्रदेश के सादिया शहर को जोड़ता है। इस ब्रिज का निर्माण कार्य साल 2011 में शुरू हुआ था। हालही के बीते साल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस पुल का उद्घाटन किया है।

इस तरह यह भारत का सबसे लंबा पुल है। वहीं इसकी लागत की बात करे तो इसे बनाने में 2056 करोड़ की लागत आयी है। इस पुल को बनाने के प्रमुख दो उद्देश्य थे पहला असम और अरुणाचल प्रदेश की दूरी को कम करने में जबकि दूसरा भारतीय सेना के वाहन को अरुणाचल प्रदेश में पहुँचाने के लिए।

आये दिन चीन सीमा को लेकर विवाद करता है जिसको देखते हुए इस पुल का निर्माण किया गया है। इसे इतना मजबूत बनाया गया है कि इससे भारतीय सेना के 60 टन वजनी टैंक भी आसानी से निकल सकते हैं। इस पुल से भारत को अरुणाचल प्रदेश की सीमा रक्षा करने में काफी मदद मिलेगी।

महात्मा गाँधी पुल इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा पुल है। जिसकी लंबाई 5.6 किलोमीटर है बिहार में गंगा नदी पर बना ये ब्रिज पटना को हाजीपुर से जोड़ता है। बांद्रा वर्ली सी लिंक यह ब्रिज राजीव गाँधी सीलिंग के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में स्थित यह पुल बांद्रा और वर्ली को आपस में जोड़ता है इस पुल की लंबाई 5.57 किलोमीटर है।

इंडिया का चौथा सबसे लंबा पुल विक्रमशिला सेतु है जो बिहार में स्थित है। इस पुल की लंबाई 4.7 किलोमीटर है यह भी गंगा नदी पर बना हुआ है। यह पुल बरारी घाट से नवगछिया को आपस में जोड़ता है। वेंबनाथ रेल ब्रिज यह देश का सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज है। जिसकी लंबाई 4.62 है यह केला में बना हुआ है जो कि ब्रा पल्ली और मलार पदम को आपस में जोड़ता है।

तो अब आप भारत का सबसे बड़ा पुल कौन सा है इसके बारे में जान गए होंगे इस पोस्ट में हमने आपको इंडिया के टॉप 5 सबसे लंबा पुल के बारे में बताया है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आप भी भारत के बड़े पुल के बारे में जानना चाहते थे तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हुई होगी।

ये भी पढ़े –

  • क्रिकेट में मेन ऑफ़ द मैच कौन चुनता है 90% लोग नहीं जानते
  • खड़े होकर पानी पीने के नुकसान जानिए
  • Kiosk Bank कैसे खोले मिलेगा 1.50 लाख का लोन

वर्तमान में भारत का सबसे लंबा सड़क पुल कौन सा है?

भूपेन हजारिका सेतु या ढोला-सदिया सेतु भारत का सबसे लम्बा पुल है। जिसका उद्घाटन 26 मई 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कर दिया गया। यह 9.15 किलोमीटर (5.69 मील) लम्बा सेतु लोहित नदी को पार करता है, जो ब्रह्मपुत्र नदी की एक मुख्य उपनदी है।

भारत का दूसरा सबसे लंबा पुल कौन सा है?

भारत में सबसे लंबे पांच पुल कौन से हैं? भारत में सबसे लंबे पांच पुल हैं- 1) ढोला सादिया ब्रिज या डॉ भूपेन हजारिका ब्रिज (9.15 किमी) 2) महात्मा गांधी सेतु (5.75KM), 3) बांद्रा-वर्ली सी लिंक (BWSL) (5.77KM), 4) बांद्रा-वर्ली सी लिंक या राजीव गांधी सी लिंक (5.6 किमी) 5) बोगीबील ब्रिज (4.94 किमी)।

2022 में भारत का सबसे लंबा पुल कौन सा है?

भूपेन हजारिका सेतु या ढोला - सादिया पुल भारत में असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाला एक बीम पुल है। इसकी लंबाई 9.15 किलोमीटर (5.69 मील) है और यह भारत का सबसे लंबा पुल है। The RRB Group D Results are expected to be out on or before 24th December 2022!

दुनिया का सबसे लंबा सड़क पुल कौन सा है?

चीन का यह किंगडाओ हाइवान सड़क पुल पूर्वी चीन के शैनडांग प्रांत के किंगडाओ शहर को जियाओझू की खाड़ी पर स्थित हुआंगडाओ जोड़ता है। इस पुल की कुल लंबाई लगभग 42.50 किलोमीटर है । इसे बनाने में करीब 381 अरब रुपए की लागत आई है। यह पुल 27 दिसंबर को बनकर तैयार हुआ है।